हजारीबाग में शुरू हुआ मुफ्त समर टेनिस कैंप बच्चों और युवाओं को प्रोफेशनल कोच से मिल रही ट्रेनिंग, 5 दिन तक चलेगा शिविर हजारीबाग | टेनिस खेल में रुचि रखने वाले बच्चों और युवाओं के लिए शहर में शानदार अवसर शुरू हुआ है। कर्ज़न स्टेडियम लॉन टेनिस ग्राउंड में 5 दिवसीय निःशुल्क समर टेनिस कोचिंग कैंप का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का संचालन ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन के लेवल-5 कोच मो. रफीक द्वारा किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर में 4 साल से अधिक उम्र के लड़के और लड़कियां भाग ले सकते हैं। कैंप में खिलाड़ियों को आधुनिक तकनीक और प्रोफेशनल तरीके से टेनिस की ट्रेनिंग दी जा रही है। साथ ही अभ्यास के लिए रैकेट और गेंदों की सुविधा भी मुफ्त उपलब्ध कराई गई है। आयोजकों ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद खिलाड़ियों के लिए “Pay & Play” सुविधा भी शुरू की जाएगी, ताकि वे आगे भी नियमित अभ्यास कर सकें। शिविर का आयोजन रोजाना दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे तक अलग-अलग बैच में किया जा रहा है। इससे बच्चों और युवाओं को अपनी सुविधा के अनुसार समय चुनने का मौका मिल रहा है। कोच मो. रफीक ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बहुत जरूरी है। टेनिस जैसे खेल बच्चों में फिटनेस, अनुशासन और फोकस बढ़ाने में मदद करते हैं। रजिस्ट्रेशन और जानकारी के लिए इच्छुक लोग मोबाइल नंबर 7979717295 पर कॉल या व्हाट्सऐप कर सकते हैं। शिविर का आयोजन पुराने बस स्टैंड के पास स्थित कर्ज़न स्टेडियम लॉन टेनिस ग्राउंड में किया जा रहा है।

- हजारीबाग के हृदयस्थल झील कहे जाने को मिलेगी नई पहचान :अरविंद कुमार राणा -- महापौर ने शहर के कई गणमान्य के साथ झील का किया भ्रमण -- हजारीबाग नगर निगम के महापौर अरविंद कुमार राणा मेयर बनने के बाद से लगातार दिन-रात अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। छुट्टी के दिन भी वे शहर के विकास कार्यों एवं आमजन से मुलाकात में सक्रिय रूप से जुटे रहते हैं।इसी क्रम में महापौर ने हजारीबाग शहर के हृदयस्थल माने जाने वाले बड़ा झील का गणमान्य लोगों के साथ भ्रमण किया। झील के सौंदर्यीकरण एवं समग्र विकास को लेकर उन्होंने कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर चर्चा की। इस संबंध में कला, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के सचिव मुकेश कुमार सिंह को ज्ञापन भी सौंपा गया, जिसमें झील विकास से जुड़े विभिन्न एजेंडों को शामिल किया गया है।भ्रमण के दौरान एक सामाजिक समूह द्वारा झील परिसर में पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाकर सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा था। इसे देखकर महापौर ने समूह के सदस्यों की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया तथा कहा कि समाज की भागीदारी से ही शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है।इस अवसर पर महापौर अरविंद कुमार राणा ने कहा कि आने वाले कुछ वर्षों में बड़ा झील की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी। शहरवासियों को गंदगी और वाहनों से मुक्त, स्वच्छ, सुंदर एवं आकर्षक झील देखने को मिलेगी, जो हजारीबाग की नई पहचान बनेगी।उन्होंने कहा कि नगर निगम शहर के सौंदर्यीकरण, पर्यटन विकास एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर लगातार कार्य कर रहा है, ताकि हजारीबाग को एक आधुनिक एवं स्वच्छ शहर के रूप में स्थापित किया जा सके।इस भ्रमण कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य एवं अनुभवी लोग उपस्थित थे, जिन्होंने झील विकास को लेकर अपने सुझाव भी साझा किए। ।3
- SSC GD परीक्षा में हाईटेक फर्जीवाड़े का पर्दाफाश! कंप्यूटर खुद कर रहा था सवाल हल, 6 आरोपी गिरफ्तार #Hbnews24 #international #bachpn #bachpanplyschool #JharkhandNews #jharkhand #LocalNews #shortsvideos #ramnavami #hazaribagh #news Hemant Soren Manish Jaiswal BJP Jharkhand Narendra Modi India TV Everyone Products Adani Group Information & Public Relations Department, Government of Bihar NTPC Limited1
- sad shayari suraj__shyar__94 video sad follow me please Instagram id @suraj__shyar__04 please support me sad shayari #vairl relss #tranding video1
- मां के सम्मान में सजा मंच… हजारीबाग के कलाकारों ने बिखेरा जलवा!1
- दारू–इचाक–बरकट्ठा को जोड़ने वाला पुल बना जानलेवा! दारू (हजारीबाग): झुमरा से पुनाई को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर शिवानी नदी पर बना पुल इन दिनों प्रशासनिक लापरवाही की बड़ी मिसाल बन गया है। पुल के दोनों ओर सुरक्षा रेलिंग गायब है, जिससे हर दिन लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है। हालात इतने गंभीर हैं कि दो दिन पूर्व एक चार पहिया वाहन पुल से नीचे नदी में जा गिरा। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई बड़ा जानमाल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की चुप्पी लोगों में नाराजगी पैदा कर रही है। यह मार्ग दारू, इचाक और बरकट्ठा जैसे तीन महत्वपूर्ण प्रखंडों को जोड़ता है, जहां से प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल की जर्जर स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था के अभाव के कारण यहां हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। लोगों का आरोप है कि प्रशासन शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से दारू प्रखंड के भाजपा के पूर्व सांसद प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद ने कहा कि बरसात आने से पहले पुल की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि समय रहते कार्य नहीं हुआ तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इस मामले में सांसद और जिला प्रशासन को तत्काल पहल करनी चाहिए। वहीं वरिष्ठ पत्रकार रोशन सिंह ने कहा कि इस पुल की बदहाल स्थिति को कई बार अखबारों में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया, लेकिन सरकार और जनप्रतिनिधियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। उन्होंने इसे जनता की सुरक्षा के प्रति गंभीर उदासीनता बताया। कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से दारू प्रखंड के भाजपा के वर्तमान सांसद प्रतिनिधि विजय कुशवाहा ने भी पुल निर्माण और मरम्मत कार्य पर जोर देते हुए प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में लापरवाही किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए।1
- रविवार 10 मई 2026 को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। यह विक्रम संवत 2083 और युगाब्द वर्ष 5128 का दिन है, जो 'हर हर महादेव' के शुभ संदेश के साथ शुरू हुआ।1
- पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने झारखंड में राज्य सरकार और प्रशासनिक तंत्र पर जमकर निशाना साधा। एक प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने प्रशासनिक कार्यप्रणाली और सरकारी नीतियों पर गंभीर सवाल उठाए।1
- *रेलिंग गायब, खतरे में लोगों की जान! दारू–इचाक–बरकट्ठा को जोड़ने वाला पुल बना जानलेवा!*1