दारू–इचाक–बरकट्ठा को जोड़ने वाला पुल बना जानलेवा! दारू (हजारीबाग): झुमरा से पुनाई को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर शिवानी नदी पर बना पुल इन दिनों प्रशासनिक लापरवाही की बड़ी मिसाल बन गया है। पुल के दोनों ओर सुरक्षा रेलिंग गायब है, जिससे हर दिन लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है। हालात इतने गंभीर हैं कि दो दिन पूर्व एक चार पहिया वाहन पुल से नीचे नदी में जा गिरा। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई बड़ा जानमाल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की चुप्पी लोगों में नाराजगी पैदा कर रही है। यह मार्ग दारू, इचाक और बरकट्ठा जैसे तीन महत्वपूर्ण प्रखंडों को जोड़ता है, जहां से प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल की जर्जर स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था के अभाव के कारण यहां हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। लोगों का आरोप है कि प्रशासन शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से दारू प्रखंड के भाजपा के पूर्व सांसद प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद ने कहा कि बरसात आने से पहले पुल की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि समय रहते कार्य नहीं हुआ तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इस मामले में सांसद और जिला प्रशासन को तत्काल पहल करनी चाहिए। वहीं वरिष्ठ पत्रकार रोशन सिंह ने कहा कि इस पुल की बदहाल स्थिति को कई बार अखबारों में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया, लेकिन सरकार और जनप्रतिनिधियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। उन्होंने इसे जनता की सुरक्षा के प्रति गंभीर उदासीनता बताया। कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से दारू प्रखंड के भाजपा के वर्तमान सांसद प्रतिनिधि विजय कुशवाहा ने भी पुल निर्माण और मरम्मत कार्य पर जोर देते हुए प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में लापरवाही किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए।

- SSC GD परीक्षा में हाईटेक फर्जीवाड़े का पर्दाफाश! कंप्यूटर खुद कर रहा था सवाल हल, 6 आरोपी गिरफ्तार #Hbnews24 #international #bachpn #bachpanplyschool #JharkhandNews #jharkhand #LocalNews #shortsvideos #ramnavami #hazaribagh #news Hemant Soren Manish Jaiswal BJP Jharkhand Narendra Modi India TV Everyone Products Adani Group Information & Public Relations Department, Government of Bihar NTPC Limited1
- sad shayari suraj__shyar__94 video sad follow me please Instagram id @suraj__shyar__04 please support me sad shayari #vairl relss #tranding video1
- मां के सम्मान में सजा मंच… हजारीबाग के कलाकारों ने बिखेरा जलवा!1
- दारू–इचाक–बरकट्ठा को जोड़ने वाला पुल बना जानलेवा! दारू (हजारीबाग): झुमरा से पुनाई को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर शिवानी नदी पर बना पुल इन दिनों प्रशासनिक लापरवाही की बड़ी मिसाल बन गया है। पुल के दोनों ओर सुरक्षा रेलिंग गायब है, जिससे हर दिन लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है। हालात इतने गंभीर हैं कि दो दिन पूर्व एक चार पहिया वाहन पुल से नीचे नदी में जा गिरा। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई बड़ा जानमाल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की चुप्पी लोगों में नाराजगी पैदा कर रही है। यह मार्ग दारू, इचाक और बरकट्ठा जैसे तीन महत्वपूर्ण प्रखंडों को जोड़ता है, जहां से प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल की जर्जर स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था के अभाव के कारण यहां हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। लोगों का आरोप है कि प्रशासन शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से दारू प्रखंड के भाजपा के पूर्व सांसद प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद ने कहा कि बरसात आने से पहले पुल की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि समय रहते कार्य नहीं हुआ तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इस मामले में सांसद और जिला प्रशासन को तत्काल पहल करनी चाहिए। वहीं वरिष्ठ पत्रकार रोशन सिंह ने कहा कि इस पुल की बदहाल स्थिति को कई बार अखबारों में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया, लेकिन सरकार और जनप्रतिनिधियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। उन्होंने इसे जनता की सुरक्षा के प्रति गंभीर उदासीनता बताया। कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से दारू प्रखंड के भाजपा के वर्तमान सांसद प्रतिनिधि विजय कुशवाहा ने भी पुल निर्माण और मरम्मत कार्य पर जोर देते हुए प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में लापरवाही किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए।1
- रविवार 10 मई 2026 को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। यह विक्रम संवत 2083 और युगाब्द वर्ष 5128 का दिन है, जो 'हर हर महादेव' के शुभ संदेश के साथ शुरू हुआ।1
- पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने झारखंड में राज्य सरकार और प्रशासनिक तंत्र पर जमकर निशाना साधा। एक प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने प्रशासनिक कार्यप्रणाली और सरकारी नीतियों पर गंभीर सवाल उठाए।1
- हजारीबाग जिले में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें अंचलाधिकारियों और थाना प्रभारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इस पहल का उद्देश्य जिले में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाना है।1
- *रेलिंग गायब, खतरे में लोगों की जान! दारू–इचाक–बरकट्ठा को जोड़ने वाला पुल बना जानलेवा!*1