logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राज कुशवाहा की मौत के विरोध में NH-44 पर चक्काजाम, कैबिनेट मंत्री ने समझाकर खुलवाया जाम राज कुशवाहा की मौत के विरोध में NH-44 पर चक्काजाम, कैबिनेट मंत्री ने समझाकर खुलवाया जाम दतिया। लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल में 11वीं कक्षा के छात्र राज कुशवाहा (16) की करंट लगने से हुई मौत के मामले में शनिवार को परिजनों और समर्थकों ने NH-44 पर चक्काजाम कर दिया। जिला मुख्यालय के सामने हुए चक्काजाम के कारण हाईवे के दोनों ओर करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। करीब 40 मिनट तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। चक्काजाम की सूचना मिलते ही मध्य प्रदेश सरकार में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण तथा उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा, दतिया पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला मौके पर पहुंचे। मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने आक्रोशित परिजनों और प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर उन्हें मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। समझाइश के बाद परिजनों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया और हाईवे पर यातायात बहाल हो सका। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला ने बताया कि मामले में पुलिस की कार्रवाई चल रही है। मृतक छात्र का पोस्टमार्टम कराया जा चुका था, लेकिन इसके बाद अचानक पीड़ित परिवार शव को हाईवे पर लेकर आ गया और चक्काजाम कर दिया। गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के दौरान लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल में छात्र राज कुशवाहा की 11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। जिला मुख्यालय के सामने NH-44 जैसे महत्वपूर्ण हाईवे पर अचानक हुए चक्काजाम से करीब 5 किलोमीटर तक यातायात प्रभावित होने से प्रशासन की व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद स्थिति सामान्य कर ली गई। बाइट _नारायण सिंह कुशवाहा मंत्री

6 hrs ago
user_RAVIDEEP LITORIYA
RAVIDEEP LITORIYA
दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
6 hrs ago

राज कुशवाहा की मौत के विरोध में NH-44 पर चक्काजाम, कैबिनेट मंत्री ने समझाकर खुलवाया जाम राज कुशवाहा की मौत के विरोध में NH-44 पर चक्काजाम, कैबिनेट मंत्री ने समझाकर खुलवाया जाम दतिया। लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल में 11वीं कक्षा के छात्र राज कुशवाहा (16) की करंट लगने से हुई मौत के मामले में शनिवार को परिजनों और समर्थकों ने NH-44 पर चक्काजाम कर दिया। जिला मुख्यालय के सामने हुए चक्काजाम के कारण हाईवे के दोनों ओर

करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। करीब 40 मिनट तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। चक्काजाम की सूचना मिलते ही मध्य प्रदेश सरकार में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण तथा उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा, दतिया पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला मौके पर पहुंचे। मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने आक्रोशित परिजनों और प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर उन्हें मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

समझाइश के बाद परिजनों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया और हाईवे पर यातायात बहाल हो सका। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला ने बताया कि मामले में पुलिस की कार्रवाई चल रही है। मृतक छात्र का पोस्टमार्टम कराया जा चुका था, लेकिन इसके बाद अचानक पीड़ित परिवार शव को हाईवे पर लेकर आ गया और चक्काजाम कर दिया। गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के दौरान लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल में छात्र राज कुशवाहा की

11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। जिला मुख्यालय के सामने NH-44 जैसे महत्वपूर्ण हाईवे पर अचानक हुए चक्काजाम से करीब 5 किलोमीटर तक यातायात प्रभावित होने से प्रशासन की व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद स्थिति सामान्य कर ली गई। बाइट _नारायण सिंह कुशवाहा मंत्री

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • दतिया में आन, वान और शान से लहराया तिरंगा। दतिया पुलिस लाइन पर हुआ मुख्य समारोह। केबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने ध्वजारोहण कर ली दतिया में आन, वान और शान से लहराया तिरंगा। दतिया पुलिस लाइन पर हुआ मुख्य समारोह। केबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी।मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संदेश का किया वाचन। केबिनेट मंत्री के साथ कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े और एसपी मयूर खंडेलवाल ने भी ली परेड की सलामी।उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस औरप्रशासनिक अधिकारियों का होगा सम्मान। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने दी रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति
    4
    दतिया में आन, वान और शान से लहराया तिरंगा। दतिया पुलिस लाइन पर हुआ मुख्य समारोह। केबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने ध्वजारोहण कर ली
दतिया में आन, वान और शान से लहराया तिरंगा। दतिया पुलिस लाइन पर हुआ मुख्य समारोह। केबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी।मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संदेश का किया वाचन। केबिनेट मंत्री के साथ कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े और एसपी मयूर खंडेलवाल ने भी ली परेड की सलामी।उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस औरप्रशासनिक अधिकारियों का होगा सम्मान। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने दी रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति
    user_RAVIDEEP LITORIYA
    RAVIDEEP LITORIYA
    दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • कुल्हरिया गांव से 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने अज्ञात व्यक्ति पर सरसई थाने में कराया अपहरण का केस दर्ज सरसई थाना क्षेत्र के ग्राम कुल्हरिया से 20 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता प्रभुदयाल अहिरवार ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि 12 अगस्त की दोपहर करीब 12 बजे उनकी बेटी घर पर थी। इसी दौरान कोई अज्ञात व्यक्ति उसे घर से लेकर चला गया। परिजनों ने युवती की आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पिता ने सरसई थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बेटी की तलाश कर उसे बरामद करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाकर युवती की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद परिजन चिंतित हैं और पुलिस से जल्द कार्रवाई की उम्मीद जता रहे हैं।
    1
    कुल्हरिया गांव से 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने अज्ञात व्यक्ति पर सरसई थाने में कराया अपहरण का केस दर्ज
सरसई थाना क्षेत्र के ग्राम कुल्हरिया से 20 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता प्रभुदयाल अहिरवार ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि 12 अगस्त की दोपहर करीब 12 बजे उनकी बेटी घर पर थी। इसी दौरान कोई अज्ञात व्यक्ति उसे घर से लेकर चला गया। परिजनों ने युवती की आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पिता ने सरसई थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बेटी की तलाश कर उसे बरामद करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाकर युवती की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद परिजन चिंतित हैं और पुलिस से जल्द कार्रवाई की उम्मीद जता रहे हैं।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • "साजिश का पर्दाफाश: मेरे खिलाफ रची जा रही है गहरी साजिश, आरोपों पर खुलकर बरसे समाजसेवी प्रितपाल सिंह यादव!" मेरे खिलाफ रची जा रही है गहरी साजिश, आरोपों पर खुलकर बरसे समाजसेवी प्रितपाल सिंह यादव!"
    1
    "साजिश का पर्दाफाश: मेरे खिलाफ रची जा रही है गहरी साजिश, आरोपों पर खुलकर बरसे समाजसेवी प्रितपाल सिंह यादव!"


मेरे खिलाफ रची जा रही है गहरी साजिश, आरोपों पर खुलकर बरसे समाजसेवी प्रितपाल सिंह यादव!"
    user_पत्रकार पवन दांतरे इंदरगढ
    पत्रकार पवन दांतरे इंदरगढ
    Video Creator दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • झाँसी मण्डल में उत्साह, उमंग और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस झाँसी में 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे के झाँसी मंडल में स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन पूरे उत्साह, उमंग, गरिमा एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ किया गया। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, झाँसी में आयोजित मुख्य समारोह में मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। इस अवसर पर सर्वप्रथम ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया गया, जिसके पश्चात राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ की भावपूर्ण प्रस्तुति हुई। ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ ही पूरा रेल परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया और वातावरण राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत हो उठा। ध्वजारोहण के पश्चात मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान रेल सुरक्षा बल की टुकड़ी, विभिन्न विभागों के रेलकर्मियों एवं स्कूली बच्चों द्वारा अनुशासित एवं गरिमापूर्ण परेड प्रस्तुत की गई। परेड में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार द्वारा महाप्रबंधक महोदय के संदेश का वाचन किया गया। संदेश में भारतीय रेल की कार्यप्रणाली में सुरक्षा, समयपालन, यात्री सुविधाओं, सेवा भावना एवं निरंतर सुधार के महत्व को रेखांकित किया गया। साथ ही राष्ट्र निर्माण में भारतीय रेल की महत्वपूर्ण भूमिका तथा रेलकर्मियों की मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की सराहना की गई। सभी रेलकर्मियों से सुरक्षित, कुशल एवं बेहतर रेल सेवा प्रदान करने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 37 रेलकर्मियों को सम्मानित किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में अपनी कर्तव्यनिष्ठा, कार्यकुशलता, समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के माध्यम से रेल सेवा को बेहतर बनाने वाले इन रेलकर्मियों को मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार द्वारा सम्मान प्रदान किया गया। सम्मानित रेलकर्मियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।समारोह का एक प्रमुख आकर्षण विभिन्न विद्यालयों, स्काउट एंड गाइड और संरक्षा टीम के प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। विद्यार्थियों एवं स्काउट एंड गाइड द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत, नृत्य एवं अन्य मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के गौरव, राष्ट्रप्रेम, एकता एवं देश की विविधता में एकता की भावना को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। प्रतिभागियों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अतिथियों का मन मोह लिया तथा पूरे वातावरण को उत्साह और उमंग से भर दिया।‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को भी समारोह के दौरान सम्मानित किया गया। महिला समाज सेवा समिति की अध्यक्षा श्रीमती जया शर्मा द्वारा प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मान प्रदान किया गया। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों एवं प्रतिभागियों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय भावना को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर महिला समाज सेवा समिति द्वारा विभिन्न विद्यालयों के बच्चों को स्कूल ड्रेस भी वितरित की गई। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को सहयोग एवं प्रोत्साहन प्रदान करना रहा। ड्रेस प्राप्त कर बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह दिखाई दिया। इसके अतिरिक्त समिति की ओर से मंडल रेल चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को उपहार वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। समिति की इन सेवा गतिविधियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में सेवा, संवेदना, सहयोग एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी प्रमुखता प्रदान की। समारोह के दौरान मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार एवं अन्य शाखा अधिकारियों द्वारा तिरंगे गुब्बारों को आकाश में छोड़ा गया। आसमान की ओर उड़ते तिरंगे गुब्बारों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के उल्लास एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण को और अधिक जीवंत बना दिया तथा समारोह को विशेष एवं यादगार बना दिया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के माध्यम से झाँसी मंडल के रेलकर्मियों ने राष्ट्रसेवा, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की भावना को और मजबूत करने का संकल्प लिया। समारोह में भारतीय रेल की सेवा भावना, सामाजिक सरोकार, प्रतिभा को प्रोत्साहन और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता का सुंदर समन्वय देखने को मिला। समारोह के अंत में वरिष्ठ मंडल इंजीनियर समन्वय श्री आशुतोष चौरसिया ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजन पर मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार द्वारा आयोजन समिति को 50 हजार रुपये तथा सभी स्कूलों को सामूहिक रूप से 1 लाख रुपये के पुरस्कार की घोषणा की गई है। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ्रा श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक परिचालन श्री नंदीश शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक श्री कुलदीप स्वरूप मिश्रा, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री जे. के. शर्मा, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्री सत्य साधन सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर समन्वय श्रीमती रश्मि गौतम, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर टीआरडी श्री सतबीर सिंह, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री गिरीश कंचन समेत सभी शाखा अधिकारी, महिला समाज सेवा समिति के सदस्य, कर्मचारी एवं उनके परिजन मौजूद रहे। *झाँसी रेलवे माल गोदाम में भी उत्साहपूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस* इसी क्रम में प्रतिवर्ष की भाँति झाँसी रेलवे माल गोदाम में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। उपस्थित रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी तथा स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं।
    4
    झाँसी मण्डल में उत्साह, उमंग और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस
झाँसी में 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे के झाँसी मंडल में स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन पूरे उत्साह, उमंग, गरिमा एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ किया गया। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, झाँसी में आयोजित मुख्य समारोह में मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। इस अवसर पर सर्वप्रथम ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया गया, जिसके पश्चात राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ की भावपूर्ण प्रस्तुति हुई।  ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ ही पूरा रेल परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया और वातावरण राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत हो उठा।
ध्वजारोहण के पश्चात मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान रेल सुरक्षा बल की टुकड़ी, विभिन्न विभागों के रेलकर्मियों एवं स्कूली बच्चों द्वारा अनुशासित एवं गरिमापूर्ण परेड प्रस्तुत की गई। परेड में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार द्वारा महाप्रबंधक महोदय के संदेश का वाचन किया गया। संदेश में भारतीय रेल की कार्यप्रणाली में सुरक्षा, समयपालन, यात्री सुविधाओं, सेवा भावना एवं निरंतर सुधार के महत्व को रेखांकित किया गया। साथ ही राष्ट्र निर्माण में भारतीय रेल की महत्वपूर्ण भूमिका तथा रेलकर्मियों की मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की सराहना की गई। सभी रेलकर्मियों से सुरक्षित, कुशल एवं बेहतर रेल सेवा प्रदान करने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 37 रेलकर्मियों को सम्मानित किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में अपनी कर्तव्यनिष्ठा, कार्यकुशलता, समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के माध्यम से रेल सेवा को बेहतर बनाने वाले इन रेलकर्मियों को मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार द्वारा सम्मान प्रदान किया गया। सम्मानित रेलकर्मियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।समारोह का एक प्रमुख आकर्षण विभिन्न विद्यालयों,  स्काउट एंड गाइड और संरक्षा टीम के  प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। विद्यार्थियों एवं स्काउट एंड गाइड द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत, नृत्य एवं अन्य मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के गौरव, राष्ट्रप्रेम, एकता एवं देश की विविधता में एकता की भावना को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। प्रतिभागियों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अतिथियों का मन मोह लिया तथा पूरे वातावरण को उत्साह और उमंग से भर दिया।‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को भी समारोह के दौरान सम्मानित किया गया। महिला समाज सेवा समिति की अध्यक्षा श्रीमती जया शर्मा द्वारा प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मान प्रदान किया गया। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों एवं प्रतिभागियों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय भावना को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर महिला समाज सेवा समिति द्वारा विभिन्न विद्यालयों के बच्चों को स्कूल ड्रेस भी वितरित की गई। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को सहयोग एवं प्रोत्साहन प्रदान करना रहा। ड्रेस प्राप्त कर बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह दिखाई दिया। इसके अतिरिक्त समिति की ओर से मंडल रेल चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को उपहार वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। समिति की इन सेवा गतिविधियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में सेवा, संवेदना, सहयोग एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी प्रमुखता प्रदान की।
समारोह के दौरान मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार एवं अन्य शाखा अधिकारियों द्वारा तिरंगे गुब्बारों को आकाश में छोड़ा गया। आसमान की ओर उड़ते तिरंगे गुब्बारों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के उल्लास एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण को और अधिक जीवंत बना दिया तथा समारोह को विशेष एवं यादगार बना दिया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के माध्यम से झाँसी मंडल के रेलकर्मियों ने राष्ट्रसेवा, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की भावना को और मजबूत करने का संकल्प लिया। समारोह में भारतीय रेल की सेवा भावना, सामाजिक सरोकार, प्रतिभा को प्रोत्साहन और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता का सुंदर समन्वय देखने को मिला।
समारोह के अंत में वरिष्ठ मंडल इंजीनियर समन्वय श्री आशुतोष चौरसिया ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजन पर मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार द्वारा आयोजन समिति को 50 हजार रुपये तथा सभी स्कूलों को सामूहिक रूप से 1 लाख रुपये के पुरस्कार की घोषणा की गई है।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ्रा श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक परिचालन श्री नंदीश शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक श्री कुलदीप स्वरूप मिश्रा, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री जे. के. शर्मा, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्री सत्य साधन सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर समन्वय श्रीमती रश्मि गौतम, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर टीआरडी श्री सतबीर सिंह, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री गिरीश कंचन समेत सभी शाखा अधिकारी, महिला समाज सेवा समिति के सदस्य, कर्मचारी एवं उनके परिजन मौजूद रहे।
*झाँसी रेलवे माल गोदाम में भी उत्साहपूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस*
इसी क्रम में प्रतिवर्ष की भाँति झाँसी रेलवे माल गोदाम में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। उपस्थित रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी तथा स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं।
    user_Amir Sohail
    Amir Sohail
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगान से गूंज झाँसी का कलेक्ट्रेट परिसर,, जिलाधिकारी गौरांग राठी ने किया ध्वजारोहण.
    1
    स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगान से गूंज झाँसी का कलेक्ट्रेट परिसर,, जिलाधिकारी गौरांग राठी ने किया ध्वजारोहण.
    user_Hemant Kumar Gupta
    Hemant Kumar Gupta
    पत्रकार झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बबीना। जन्मदिवस तो हर कोई मनाता है… लेकिन जब किसी व्यक्ति का जन्मदिवस मंदिरों की चौखट पर आशीर्वाद और जनता के बीच अपनत्व के साथ मनाया जाए, तो वह दिन खास बन जाता है। आज बुंदेलखंड क्षेत्र के घिसौली की शान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र सिंह जूदेव जी अपने जन्मदिवस के अवसर पर बबीना पहुंचे। उन्होंने बबीना के कई मंदिरों में पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद जैसे ही उनके बबीना पहुंचने की खबर नागरिकों और शुभचिंतकों तक पहुंची, लोगों का उनसे मिलने और जन्मदिवस की शुभकामनाएं देने का सिलसिला शुरू हो गया। कहीं शुभकामनाओं की बौछार, कहीं आत्मीय मुलाकात और कहीं चेहरे पर खुशी… माहौल ने जन्मदिवस को यादगार बना दिया। सबसे खास बात यह रही कि वीरेंद्र सिंह जूदेव जी ने अपना जन्मदिवस किसी बड़े आयोजन के बजाय अपने क्षेत्र के लोगों के बीच रहकर मनाया। नागरिकों ने उन्हें स्वस्थ, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा के लिए शुभकामनाएं दीं।
    1
    बबीना। जन्मदिवस तो हर कोई मनाता है… लेकिन जब किसी व्यक्ति का जन्मदिवस मंदिरों की चौखट पर आशीर्वाद और जनता के बीच अपनत्व के साथ मनाया जाए, तो वह दिन खास बन जाता है।
आज बुंदेलखंड क्षेत्र के घिसौली की शान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र सिंह जूदेव जी अपने जन्मदिवस के अवसर पर बबीना पहुंचे। उन्होंने बबीना के कई मंदिरों में पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
इसके बाद जैसे ही उनके बबीना पहुंचने की खबर नागरिकों और शुभचिंतकों तक पहुंची, लोगों का उनसे मिलने और जन्मदिवस की शुभकामनाएं देने का सिलसिला शुरू हो गया। कहीं शुभकामनाओं की बौछार, कहीं आत्मीय मुलाकात और कहीं चेहरे पर खुशी… माहौल ने जन्मदिवस को यादगार बना दिया।
सबसे खास बात यह रही कि वीरेंद्र सिंह जूदेव जी ने अपना जन्मदिवस किसी बड़े आयोजन के बजाय अपने क्षेत्र के लोगों के बीच रहकर मनाया। नागरिकों ने उन्हें स्वस्थ, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा के लिए शुभकामनाएं दीं।
    user_Hmao_babina_up93
    Hmao_babina_up93
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • भांडेर-मोंठ मार्ग के शाहपुर रपटा की सफाई से पानी निकासी सुचारू, राहगीरों को आवागमन में मिली बड़ी राहत भांडेर। पहुज नदी पर भांडेर-मोंठ संपर्क मार्ग के शाहपुर रपटा के नीचे बने दरों की सिंचाई विभाग ने सफाई कराई। ईई राजघाट दतिया मोहित जैन के निर्देशन में कराई गई सफाई के बाद नदी का पानी अब रपटे के नीचे से निर्बाध रूप से निकल रहा है। इससे नदी का जलस्तर थोड़ा बढ़ने पर रपटे के ऊपर पानी आने और आवागमन बाधित होने की समस्या से फिलहाल राहत मिली है। स्थानीय लोगों के अनुसार दरों में गाद और कचरा जमा होने से पानी का बहाव प्रभावित हो रहा था। सफाई के बाद पानी की निकासी बेहतर हुई है और भांडेर-मोंठ मार्ग पर आवागमन सुचारू बना हुआ है। लोगों ने सिंचाई विभाग की इस कार्रवाई को राहत देने वाला कदम बताया।
    1
    भांडेर-मोंठ मार्ग के शाहपुर रपटा की सफाई से पानी निकासी सुचारू, राहगीरों को आवागमन में मिली बड़ी राहत
भांडेर। पहुज नदी पर भांडेर-मोंठ संपर्क मार्ग के शाहपुर रपटा के नीचे बने दरों की सिंचाई विभाग ने सफाई कराई। ईई राजघाट दतिया मोहित जैन के निर्देशन में कराई गई सफाई के बाद नदी का पानी अब रपटे के नीचे से निर्बाध रूप से निकल रहा है। इससे नदी का जलस्तर थोड़ा बढ़ने पर रपटे के ऊपर पानी आने और आवागमन बाधित होने की समस्या से फिलहाल राहत मिली है। स्थानीय लोगों के अनुसार दरों में गाद और कचरा जमा होने से पानी का बहाव प्रभावित हो रहा था। सफाई के बाद पानी की निकासी बेहतर हुई है और भांडेर-मोंठ मार्ग पर आवागमन सुचारू बना हुआ है। लोगों ने सिंचाई विभाग की इस कार्रवाई को राहत देने वाला कदम बताया।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं यातायात पुलिस के अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
    1
    संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं यातायात पुलिस के अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
    user_Bablu Ramaiya
    Bablu Ramaiya
    Photographer झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को झाँसी पुलिस ने मारी गोली
    1
    दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को झाँसी पुलिस ने मारी गोली
    user_Abhishek Jain
    Abhishek Jain
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.