Shuru
Apke Nagar Ki App…
भांडेर-मोंठ मार्ग के शाहपुर रपटा की सफाई से पानी निकासी सुचारू, राहगीरों को आवागमन में मिली बड़ी राहत भांडेर। पहुज नदी पर भांडेर-मोंठ संपर्क मार्ग के शाहपुर रपटा के नीचे बने दरों की सिंचाई विभाग ने सफाई कराई। ईई राजघाट दतिया मोहित जैन के निर्देशन में कराई गई सफाई के बाद नदी का पानी अब रपटे के नीचे से निर्बाध रूप से निकल रहा है। इससे नदी का जलस्तर थोड़ा बढ़ने पर रपटे के ऊपर पानी आने और आवागमन बाधित होने की समस्या से फिलहाल राहत मिली है। स्थानीय लोगों के अनुसार दरों में गाद और कचरा जमा होने से पानी का बहाव प्रभावित हो रहा था। सफाई के बाद पानी की निकासी बेहतर हुई है और भांडेर-मोंठ मार्ग पर आवागमन सुचारू बना हुआ है। लोगों ने सिंचाई विभाग की इस कार्रवाई को राहत देने वाला कदम बताया।
Shahid Qureshi
भांडेर-मोंठ मार्ग के शाहपुर रपटा की सफाई से पानी निकासी सुचारू, राहगीरों को आवागमन में मिली बड़ी राहत भांडेर। पहुज नदी पर भांडेर-मोंठ संपर्क मार्ग के शाहपुर रपटा के नीचे बने दरों की सिंचाई विभाग ने सफाई कराई। ईई राजघाट दतिया मोहित जैन के निर्देशन में कराई गई सफाई के बाद नदी का पानी अब रपटे के नीचे से निर्बाध रूप से निकल रहा है। इससे नदी का जलस्तर थोड़ा बढ़ने पर रपटे के ऊपर पानी आने और आवागमन बाधित होने की समस्या से फिलहाल राहत मिली है। स्थानीय लोगों के अनुसार दरों में गाद और कचरा जमा होने से पानी का बहाव प्रभावित हो रहा था। सफाई के बाद पानी की निकासी बेहतर हुई है और भांडेर-मोंठ मार्ग पर आवागमन सुचारू बना हुआ है। लोगों ने सिंचाई विभाग की इस कार्रवाई को राहत देने वाला कदम बताया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- राज कुशवाहा की मौत के विरोध में NH-44 पर चक्काजाम, कैबिनेट मंत्री ने समझाकर खुलवाया जाम राज कुशवाहा की मौत के विरोध में NH-44 पर चक्काजाम, कैबिनेट मंत्री ने समझाकर खुलवाया जाम दतिया। लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल में 11वीं कक्षा के छात्र राज कुशवाहा (16) की करंट लगने से हुई मौत के मामले में शनिवार को परिजनों और समर्थकों ने NH-44 पर चक्काजाम कर दिया। जिला मुख्यालय के सामने हुए चक्काजाम के कारण हाईवे के दोनों ओर करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। करीब 40 मिनट तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। चक्काजाम की सूचना मिलते ही मध्य प्रदेश सरकार में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण तथा उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा, दतिया पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला मौके पर पहुंचे। मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने आक्रोशित परिजनों और प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर उन्हें मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। समझाइश के बाद परिजनों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया और हाईवे पर यातायात बहाल हो सका। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला ने बताया कि मामले में पुलिस की कार्रवाई चल रही है। मृतक छात्र का पोस्टमार्टम कराया जा चुका था, लेकिन इसके बाद अचानक पीड़ित परिवार शव को हाईवे पर लेकर आ गया और चक्काजाम कर दिया। गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के दौरान लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल में छात्र राज कुशवाहा की 11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। जिला मुख्यालय के सामने NH-44 जैसे महत्वपूर्ण हाईवे पर अचानक हुए चक्काजाम से करीब 5 किलोमीटर तक यातायात प्रभावित होने से प्रशासन की व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद स्थिति सामान्य कर ली गई। बाइट _नारायण सिंह कुशवाहा मंत्री4
- दतिया में आन-बान-शान से लहराया तिरंगा, मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने किया ध्वजारोहण दतिया। जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, धूमधाम और गरिमामय माहौल में मनाया गया। पुलिस लाइन ग्राउंड पर आयोजित मुख्य समारोह में उद्यानिकी, खाद्य प्रसंस्करण एवं सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्वतंत्रता दिवस संदेश का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे समारोह में मौजूद लोगों ने सुना और देखा। मुख्य अतिथि मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े और पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के साथ परेड का निरीक्षण किया। परेड में शामिल जवानों ने तीन बार हर्ष फायर कर स्वतंत्रता दिवस के उत्साह को और बढ़ाया। समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति और लोक संस्कृति की शानदार झलक देखने को मिली। इस दौरान मंत्री ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए दतिया के विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया।1
- 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस पर लाइव प्रसारण दतिया से आप सभी देख रहे हैं1
- इंदरगढ़-मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशासन ने सुनी लोगों की समस्याएं इंदरगढ़-मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशासन ने सुनी लोगों की समस्याएं1
- भांडेर नगर में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता के जयकारे, जगह-जगह हुआ स्वागत भांडेर में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य और विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत सुबह 11 बजे से शासकीय सांदीपनि स्कूल परिसर से हुई। हाथों में तिरंगा लेकर हजारों की संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं, युवा और नगरवासी यात्रा में शामिल हुए। देशभक्ति के जोश से सराबोर लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयकारे लगाए, जिससे पूरा नगर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का जोरदार स्वागत किया। विद्यार्थियों और लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों और नारों से वातावरण गूंजता रहा। विशाल तिरंगा यात्रा ने नागरिकों में राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और देशप्रेम का संदेश दिया। वहीं दोपहर करीब 01 वजे सांदीपनि स्कूल में समापन हुआ।1
- ध्वजारोहण से तिरंगा यात्रा तक, डॉ. संदीप की मौजूदगी में झाँसी में गूंजा राष्ट्रप्रेम स्वतंत्रता दिवस पर झाँसी में राष्ट्रभक्ति और सामाजिक एकजुटता का संदेश1
- होटल की आड़ में कथित तौर पर चल रही हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़ उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस ने एक होटल में छापा मारकर कथित तौर पर देह व्यापार से जुड़े नेटवर्क का खुलासा करने का दावा किया है प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि व्हाट्सएप के जरिए तस्वीर भेज कर सौदे तय किए जाते थे इसके बाद ग्राहकों होटल में बुलाया जाता था पुलिस ने होटल से देह व्यापार से जुड़ी सामग्री बरामद करने की बात कही है मामले में होटल प्रबंधक समेत संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।1
- राज कुशवाहा की मौत के विरोध में NH-44 पर चक्काजाम, कैबिनेट मंत्री ने समझाकर खुलवाया जाम दतिया। लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल में 11वीं कक्षा के छात्र राज कुशवाहा (16) की करंट लगने से हुई मौत के मामले में शनिवार को परिजनों और समर्थकों ने NH-44 पर चक्काजाम कर दिया। जिला मुख्यालय के सामने हुए चक्काजाम के कारण हाईवे के दोनों ओर करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। करीब 40 मिनट तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। चक्काजाम की सूचना मिलते ही मध्य प्रदेश सरकार में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण तथा उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा, दतिया पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला मौके पर पहुंचे। मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने आक्रोशित परिजनों और प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर उन्हें मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। समझाइश के बाद परिजनों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया और हाईवे पर यातायात बहाल हो सका। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला ने बताया कि मामले में पुलिस की कार्रवाई चल रही है। मृतक छात्र का पोस्टमार्टम कराया जा चुका था, लेकिन इसके बाद अचानक पीड़ित परिवार शव को हाईवे पर लेकर आ गया और चक्काजाम कर दिया। गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के दौरान लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल में छात्र राज कुशवाहा की 11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। जिला मुख्यालय के सामने NH-44 जैसे महत्वपूर्ण हाईवे पर अचानक हुए चक्काजाम से करीब 5 किलोमीटर तक यातायात प्रभावित होने से प्रशासन की व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद स्थिति सामान्य कर ली गई।1