दतिया में आन-बान-शान से लहराया तिरंगा, मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने किया ध्वजारोहण दतिया। जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, धूमधाम और गरिमामय माहौल में मनाया गया। पुलिस लाइन ग्राउंड पर आयोजित मुख्य समारोह में उद्यानिकी, खाद्य प्रसंस्करण एवं सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्वतंत्रता दिवस संदेश का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे समारोह में मौजूद लोगों ने सुना और देखा। मुख्य अतिथि मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े और पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के साथ परेड का निरीक्षण किया। परेड में शामिल जवानों ने तीन बार हर्ष फायर कर स्वतंत्रता दिवस के उत्साह को और बढ़ाया। समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति और लोक संस्कृति की शानदार झलक देखने को मिली। इस दौरान मंत्री ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए दतिया के विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया।
दतिया में आन-बान-शान से लहराया तिरंगा, मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने किया ध्वजारोहण दतिया। जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, धूमधाम और गरिमामय माहौल में मनाया गया। पुलिस लाइन ग्राउंड पर आयोजित मुख्य समारोह में उद्यानिकी, खाद्य प्रसंस्करण एवं सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्वतंत्रता दिवस संदेश का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे समारोह में मौजूद लोगों ने सुना और देखा। मुख्य अतिथि मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े और पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के साथ परेड का निरीक्षण किया। परेड में शामिल जवानों ने तीन बार हर्ष फायर कर स्वतंत्रता दिवस के उत्साह को और बढ़ाया। समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति और लोक संस्कृति की शानदार झलक देखने को मिली। इस दौरान मंत्री ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए दतिया के विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया।
- राज कुशवाहा की मौत के विरोध में NH-44 पर चक्काजाम, कैबिनेट मंत्री ने समझाकर खुलवाया जाम राज कुशवाहा की मौत के विरोध में NH-44 पर चक्काजाम, कैबिनेट मंत्री ने समझाकर खुलवाया जाम दतिया। लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल में 11वीं कक्षा के छात्र राज कुशवाहा (16) की करंट लगने से हुई मौत के मामले में शनिवार को परिजनों और समर्थकों ने NH-44 पर चक्काजाम कर दिया। जिला मुख्यालय के सामने हुए चक्काजाम के कारण हाईवे के दोनों ओर करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। करीब 40 मिनट तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। चक्काजाम की सूचना मिलते ही मध्य प्रदेश सरकार में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण तथा उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा, दतिया पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला मौके पर पहुंचे। मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने आक्रोशित परिजनों और प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर उन्हें मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। समझाइश के बाद परिजनों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया और हाईवे पर यातायात बहाल हो सका। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला ने बताया कि मामले में पुलिस की कार्रवाई चल रही है। मृतक छात्र का पोस्टमार्टम कराया जा चुका था, लेकिन इसके बाद अचानक पीड़ित परिवार शव को हाईवे पर लेकर आ गया और चक्काजाम कर दिया। गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के दौरान लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल में छात्र राज कुशवाहा की 11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। जिला मुख्यालय के सामने NH-44 जैसे महत्वपूर्ण हाईवे पर अचानक हुए चक्काजाम से करीब 5 किलोमीटर तक यातायात प्रभावित होने से प्रशासन की व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद स्थिति सामान्य कर ली गई। बाइट _नारायण सिंह कुशवाहा मंत्री4
- दतिया में आन-बान-शान से लहराया तिरंगा, मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने किया ध्वजारोहण दतिया। जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, धूमधाम और गरिमामय माहौल में मनाया गया। पुलिस लाइन ग्राउंड पर आयोजित मुख्य समारोह में उद्यानिकी, खाद्य प्रसंस्करण एवं सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्वतंत्रता दिवस संदेश का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे समारोह में मौजूद लोगों ने सुना और देखा। मुख्य अतिथि मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े और पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के साथ परेड का निरीक्षण किया। परेड में शामिल जवानों ने तीन बार हर्ष फायर कर स्वतंत्रता दिवस के उत्साह को और बढ़ाया। समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति और लोक संस्कृति की शानदार झलक देखने को मिली। इस दौरान मंत्री ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए दतिया के विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया।1
- 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस पर लाइव प्रसारण दतिया से आप सभी देख रहे हैं1
- इंदरगढ़-मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशासन ने सुनी लोगों की समस्याएं इंदरगढ़-मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशासन ने सुनी लोगों की समस्याएं1
- भांडेर नगर में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता के जयकारे, जगह-जगह हुआ स्वागत भांडेर में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य और विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत सुबह 11 बजे से शासकीय सांदीपनि स्कूल परिसर से हुई। हाथों में तिरंगा लेकर हजारों की संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं, युवा और नगरवासी यात्रा में शामिल हुए। देशभक्ति के जोश से सराबोर लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयकारे लगाए, जिससे पूरा नगर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का जोरदार स्वागत किया। विद्यार्थियों और लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों और नारों से वातावरण गूंजता रहा। विशाल तिरंगा यात्रा ने नागरिकों में राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और देशप्रेम का संदेश दिया। वहीं दोपहर करीब 01 वजे सांदीपनि स्कूल में समापन हुआ।1
- बाल भारती इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस झांसी। आज बाल भारती पब्लिक इंटर कॉलेज, कमल सिंह कॉलोनी में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, इस अवसर पर सर्वप्रथम ध्वजारोहण हुआ तत्पश्चात बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।इसके पहले मुख्य अतिथि श्री देवेंद्र कुमार शर्मा ट्रैफिक इंस्पेक्टर झांसी एवं श्री शिव प्रताप तिवारी, चीफ ट्रैफिक वार्डन के द्वारा ध्वजारोहण किया गया जिसके साथ ही राष्ट्र गान गाया गया, इसके बाद विद्यालय की परंपरा के अनुसार सर्वप्रथम विद्यालय प्रांगण में स्थापित देश के 21 परमवीर चक्र विजेताओं के स्मारक 'शौर्य स्तंभ' पर सलामी दी गयी।कार्यक्रम में आगे विद्यालय के बच्चों द्वारा स्वागत गीत, समूह गान, फैंसी ड्रेस, देशभक्ति नृत्य आदि शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गयीं जिसने उपस्थित सभी अतिथियों का मन मोह लिया।इसके पूर्व विद्यालय के प्रबंधक अरशद खान, प्रधानाचार्या श्रीमती लक्ष्मी राममूर्ति तथा विद्यालय के नन्हें मुन्ने बच्चों ने अतिथियों का माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।प्रधानाचार्या श्रीमती मूर्ति ने स्वागत भाषण के द्वारा सभी को देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी तथा सभी देशवासियों विशेष तौर पर आने वाली पीढ़ी से अपील की कि वे देश के विभिन्न क्रांतिकारियों व स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दी गयी कुर्बानियों को याद रखें और जिम्मेदार पदों पर बैठे अफसरों व राजनेताओं पर कड़ी निगाह रखते हुए देश का किसी भी प्रकार का अहित होते देख उस पर आवाज उठाएं।मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में सभी बच्चों से अपील की कि वे ट्रैफिक सहित सभी नियम कानूनों का पालन करें तो ये भी देश सेवा कहलाएगी और आप अपने आप को तथा अन्य लोगों को सुरक्षित भी रखेंगे।सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय प्रबंधक अरशद खान ने देश के 21 परमवीर चक्र विजेताओं में से चार आदर्श चुनकर उनके नाम पर स्कूल हाउस का नामकरण करने की घोषणा भी की।इस अवसर पर पुत्तु सिंह कुशवाहा, रिज़वान खान, पी. के. मित्तल, इम्तियाज खान, अनिल कुमार, माबूद अली, आशीष तिवारी, अब्दुल रशीद, रजनीश समाधिया, इमरान खान, शैलेंद्र यादव, आनंद मिश्रा, मंतशा खान, रीबा परवीन, विवेक कपिल, ममता शाक्य, पूनम अहिरवार, गौरव बाजपेयी, हेमंत सक्सेना, सीमा सक्सेना, मोहम्मद शाहिद, निकिता सक्सेना, खुशी साहू, विनय साहू, अफ़ज़ल खान, क्रांति तोमर आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन सुश्री वैशाली खजुरिया ने तथा आभार प्रबंधक अरशद खान ने व्यक्त किया।4
- Exclusive -महान कवि प्रदीप ने झाँसी के ऐतिहसिक किले मे लिखा था यह गीत 'आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं झांकी हिंदुस्तान की..."1
- राज कुशवाहा की मौत के विरोध में NH-44 पर चक्काजाम, कैबिनेट मंत्री ने समझाकर खुलवाया जाम दतिया। लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल में 11वीं कक्षा के छात्र राज कुशवाहा (16) की करंट लगने से हुई मौत के मामले में शनिवार को परिजनों और समर्थकों ने NH-44 पर चक्काजाम कर दिया। जिला मुख्यालय के सामने हुए चक्काजाम के कारण हाईवे के दोनों ओर करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। करीब 40 मिनट तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। चक्काजाम की सूचना मिलते ही मध्य प्रदेश सरकार में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण तथा उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा, दतिया पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला मौके पर पहुंचे। मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने आक्रोशित परिजनों और प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर उन्हें मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। समझाइश के बाद परिजनों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया और हाईवे पर यातायात बहाल हो सका। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला ने बताया कि मामले में पुलिस की कार्रवाई चल रही है। मृतक छात्र का पोस्टमार्टम कराया जा चुका था, लेकिन इसके बाद अचानक पीड़ित परिवार शव को हाईवे पर लेकर आ गया और चक्काजाम कर दिया। गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के दौरान लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल में छात्र राज कुशवाहा की 11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। जिला मुख्यालय के सामने NH-44 जैसे महत्वपूर्ण हाईवे पर अचानक हुए चक्काजाम से करीब 5 किलोमीटर तक यातायात प्रभावित होने से प्रशासन की व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद स्थिति सामान्य कर ली गई।1