*हरित भंडारा एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश* *हरित भंडारा एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश* सुल्तानपुर। लक्ष्य सेवा समर्पण फाउंडेशन के तत्वावधान में दियरा बाजार–मोतीगरपुर रोड स्थित पशु चिकित्सालय परिसर में हरित भंडारा एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया तथा आमजन को निःशुल्क पौधों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप प्रभागीय वनाधिकारी श्री अंजनी श्रीवास्तव एवं विशिष्ट अतिथि जिला परियोजना अधिकारी श्री अभिनंदन प्रताप सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनमोल अग्रहरि ने की। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। अतिथियों ने लक्ष्य सेवा समर्पण फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं पर्यावरणीय कार्यों की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण पहल बताया। कार्यक्रम में फाउंडेशन के सचिव उत्तम जायसवाल, उपाध्यक्ष इरफान खान, राज कमल अग्रहरि, संजय तिवारी, संतोष यादव, रमाकांत सिंह, अंजनी शर्मा, सत्यम सिंह, सुधीर सिंह, अयान खान, विकास कुमार, विनोद अग्रहरि, हीरा सोनकर, पवन तिवारी, विपिन रावत सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं फाउंडेशन के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना, लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना तथा प्रकृति के संरक्षण में जनसहभागिता सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम के अंत में हरित भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
*हरित भंडारा एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश* *हरित भंडारा एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश* सुल्तानपुर। लक्ष्य सेवा समर्पण फाउंडेशन के तत्वावधान में दियरा बाजार–मोतीगरपुर रोड स्थित पशु चिकित्सालय परिसर में हरित भंडारा एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया तथा
आमजन को निःशुल्क पौधों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप प्रभागीय वनाधिकारी श्री अंजनी श्रीवास्तव एवं विशिष्ट अतिथि जिला परियोजना अधिकारी श्री अभिनंदन प्रताप सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनमोल अग्रहरि ने की। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे
लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। अतिथियों ने लक्ष्य सेवा समर्पण फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं पर्यावरणीय कार्यों की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण पहल बताया। कार्यक्रम में फाउंडेशन के सचिव उत्तम जायसवाल, उपाध्यक्ष इरफान खान, राज कमल अग्रहरि, संजय तिवारी, संतोष यादव, रमाकांत सिंह, अंजनी शर्मा, सत्यम सिंह, सुधीर सिंह, अयान खान, विकास कुमार, विनोद अग्रहरि,
हीरा सोनकर, पवन तिवारी, विपिन रावत सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं फाउंडेशन के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना, लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना तथा प्रकृति के संरक्षण में जनसहभागिता सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम के अंत में हरित भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
- बल्दीराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप बल्दीराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया, वहीं स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी, इसी दौरान पुलिस टीम अपनी सक्रियता के साथ मृतक के शव को अपने कब्जे में लिया, और अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है क्षेत्राधिकारी की बाइट1
- नहर सूखी डीजल इंजन के सहारे धान की रोपाई किसानों में बढी नाराजगी सुल्तानपुर। शारदा सहायक खंड के गोपालपुर रजबहा में सिंचाई के लिए नहर में पानी न आने से किसानों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। मजबूरी में किसान डीजल इंजन चलाकर धान की रोपाई कर रहे हैं, जिससे उनकी लागत बढ़ रही है। वहीं नहर के पानी के इंतजार में धान की नर्सरी भी प्रभावित हो रही है। धंमौर क्षेत्र के कामोलिया, सोमनाभार, उधरपुर, जैतापुर, बिकना, बसऊं, अमेठा और निगोलिया सहित कई गांवों के किसान सिंचाई संकट से जूझ रहे हैं। खेतों में पर्याप्त पानी न होने के कारण रोपाई का कार्य धीमा पड़ गया है, जबकि कीचड़युक्त खेतों में काम करना भी किसानों के लिए चुनौती बन गया है। किसानों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि समस्या के समाधान के प्रति गंभीर नहीं हैं। समय रहते नहर में पानी नहीं छोड़ा गया तो धान की फसल पर इसका व्यापक असर पड़ सकता है। किसानों ने प्रशासन से तत्काल नहर में पानी छोड़ने और सिंचाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।1
- *जनवारी नाथ मंदिर परिसर में लगाए गए तीन आम के पौधे, 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान को मिला समर्थन* लम्भुआ, सुलतानपुर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से जनवारी नाथ मंदिर के पुजारी द्वारा माँ विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में तीन आम के पौधों का रोपण किया गया। ये पौधे लम्भुआ में चल रहे पौध वितरण अभियान के तहत लगाए गए। पौधरोपण के दौरान रिंकू तथा मंदिर में कार्यरत सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे और पौधे लगाने में सहयोग किया। इस अवसर पर अजय गौतम, श्याम देव, हनुमान, मानवाधिकार ऑर्गनाइजेशन के सदस्य अशोक वर्मा सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। कार्यक्रम "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। मंदिर के पुजारी (बाबा) ने सभी उपस्थित लोगों को आशीर्वाद देते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा अभियान की सफलता की कामना की। उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का संकल्प भी लिया।4
- प्रतापगढ़ कार्यालय में हुई स्नेहिल शिष्टाचार भेंट आज प्रतापगढ़ कार्यालय में माननीय विधायक डॉ. आर.के. वर्मा जी एवं भाजपा जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी जी से स्नेहिल एवं आत्मीय मुलाकात हुई। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न जनहित एवं विकास से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। सभी वरिष्ठजनों का आत्मीय स्नेह एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। #प्रतापगढ़ #डॉआरकेवर्मा #अब्दुलकादिरजिलानी #शिष्टाचारभेंट #BJP #Pratapgarh #जनसेवा #उत्तरप्रदेश #NeerajPandey1
- जयसिंहपुर उप जिलाधिकारी की मौजूदगी में संपन्न हुआ तहसील समाधान दिवस, 171 शिकायती पत्र हुए प्राप्त जयसिंहपुर तहसील प्रांगण में शनिवार को तहसील समाधान दिवस उप जिलाधिकारी जयसिंहपुर की मौजूदगी में संपन्न किया गया, जहां पर फरियादियों द्वारा कुल 171 शिकायती पत्र प्राप्त हुए जिनमें से मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए पांच शिकायती पत्रों का निस्तारण तुरंत कर दिया गया, बाकी बची हुई शिकायती पत्रों को संबंधित विभाग को देते हुए तत्काल निस्तारण करवाने के लिए निर्देश दिए गए की ताकि फरियादियों को तहसील का बार-बार चक्कर न लगाना पड़े और उनको न्याय मिल सके, तहसील समाधान दिवस में मौजूद तहसील विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित अन्य विभाग के आए हुए लोग भी मौजूद रहे1
- आज दिनांक 1/8/2026 को प्रातः जरिए पीआरवी सूचना प्राप्त हुई कि 31/7/2026 व 1/8/2026 के मध्यरात्रि बालमुकुंद पांडे, उम्र 45 वर्ष, पुत्र स्व0 सत्यनारायण पांडे, निवासी ग्राम भवानीपुर सरैया, थाना मोतीगरपुर, "आज दिनांक 1/8/2026 को प्रातः जरिए पीआरवी सूचना प्राप्त हुई कि 31/7/2026 व 1/8/2026 के मध्यरात्रि बालमुकुंद पांडे, उम्र 45 वर्ष, पुत्र स्व0 सत्यनारायण पांडे, निवासी ग्राम भवानीपुर सरैया, थाना मोतीगरपुर, जनपद सुल्तानपुर अपनी हीरो मोटरसाइकिल से बिरसिंहपुर रोड से बगिया चौराहे की तरफ जा रहे थे तेजी से। सपाही के पास निर्माणाधीन पुलिया, जहां बैरियर लगा हुआ था, उस बैरियर को तोड़ करके पुलिया के स्लैब से टकरा गए। जिससे गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही मृत्यु हो गई।स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच करके शव को 100 शैया अस्पताल बिरसिंहपुर भेजवाया गया, जहां पंचायतनामा की कार्रवाई चल रही है। मौके पर फील्ड यूनिट साक्ष्य संकलन कर रही है। यातायात सुचारू रूप से चल रहा है। मौके पर शांति व्यवस्था है एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मोटरसाइकिल को कब्जे पुलिस में ले लिया गया है।"*उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर श्री सुनील कुमार द्वारा दी गयी बाइटः-*1