Shuru
Apke Nagar Ki App…
जयसिंहपुर उप जिलाधिकारी की मौजूदगी में संपन्न हुआ तहसील समाधान दिवस, 171 शिकायती पत्र हुए प्राप्त जयसिंहपुर तहसील प्रांगण में शनिवार को तहसील समाधान दिवस उप जिलाधिकारी जयसिंहपुर की मौजूदगी में संपन्न किया गया, जहां पर फरियादियों द्वारा कुल 171 शिकायती पत्र प्राप्त हुए जिनमें से मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए पांच शिकायती पत्रों का निस्तारण तुरंत कर दिया गया, बाकी बची हुई शिकायती पत्रों को संबंधित विभाग को देते हुए तत्काल निस्तारण करवाने के लिए निर्देश दिए गए की ताकि फरियादियों को तहसील का बार-बार चक्कर न लगाना पड़े और उनको न्याय मिल सके, तहसील समाधान दिवस में मौजूद तहसील विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित अन्य विभाग के आए हुए लोग भी मौजूद रहे
Ghanshyam Verma
जयसिंहपुर उप जिलाधिकारी की मौजूदगी में संपन्न हुआ तहसील समाधान दिवस, 171 शिकायती पत्र हुए प्राप्त जयसिंहपुर तहसील प्रांगण में शनिवार को तहसील समाधान दिवस उप जिलाधिकारी जयसिंहपुर की मौजूदगी में संपन्न किया गया, जहां पर फरियादियों द्वारा कुल 171 शिकायती पत्र प्राप्त हुए जिनमें से मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए पांच शिकायती पत्रों का निस्तारण तुरंत कर दिया गया, बाकी बची हुई शिकायती पत्रों को संबंधित विभाग को देते हुए तत्काल निस्तारण करवाने के लिए निर्देश दिए गए की ताकि फरियादियों को तहसील का बार-बार चक्कर न लगाना पड़े और उनको न्याय मिल सके, तहसील समाधान दिवस में मौजूद तहसील विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित अन्य विभाग के आए हुए लोग भी मौजूद रहे
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- नहर सूखी डीजल इंजन के सहारे धान की रोपाई किसानों में बढी नाराजगी सुल्तानपुर। शारदा सहायक खंड के गोपालपुर रजबहा में सिंचाई के लिए नहर में पानी न आने से किसानों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। मजबूरी में किसान डीजल इंजन चलाकर धान की रोपाई कर रहे हैं, जिससे उनकी लागत बढ़ रही है। वहीं नहर के पानी के इंतजार में धान की नर्सरी भी प्रभावित हो रही है। धंमौर क्षेत्र के कामोलिया, सोमनाभार, उधरपुर, जैतापुर, बिकना, बसऊं, अमेठा और निगोलिया सहित कई गांवों के किसान सिंचाई संकट से जूझ रहे हैं। खेतों में पर्याप्त पानी न होने के कारण रोपाई का कार्य धीमा पड़ गया है, जबकि कीचड़युक्त खेतों में काम करना भी किसानों के लिए चुनौती बन गया है। किसानों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि समस्या के समाधान के प्रति गंभीर नहीं हैं। समय रहते नहर में पानी नहीं छोड़ा गया तो धान की फसल पर इसका व्यापक असर पड़ सकता है। किसानों ने प्रशासन से तत्काल नहर में पानी छोड़ने और सिंचाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।1
- जयसिंहपुर उप जिलाधिकारी की मौजूदगी में संपन्न हुआ तहसील समाधान दिवस, 171 शिकायती पत्र हुए प्राप्त जयसिंहपुर तहसील प्रांगण में शनिवार को तहसील समाधान दिवस उप जिलाधिकारी जयसिंहपुर की मौजूदगी में संपन्न किया गया, जहां पर फरियादियों द्वारा कुल 171 शिकायती पत्र प्राप्त हुए जिनमें से मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए पांच शिकायती पत्रों का निस्तारण तुरंत कर दिया गया, बाकी बची हुई शिकायती पत्रों को संबंधित विभाग को देते हुए तत्काल निस्तारण करवाने के लिए निर्देश दिए गए की ताकि फरियादियों को तहसील का बार-बार चक्कर न लगाना पड़े और उनको न्याय मिल सके, तहसील समाधान दिवस में मौजूद तहसील विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित अन्य विभाग के आए हुए लोग भी मौजूद रहे1
- *जनवारी नाथ मंदिर परिसर में लगाए गए तीन आम के पौधे, 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान को मिला समर्थन* लम्भुआ, सुलतानपुर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से जनवारी नाथ मंदिर के पुजारी द्वारा माँ विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में तीन आम के पौधों का रोपण किया गया। ये पौधे लम्भुआ में चल रहे पौध वितरण अभियान के तहत लगाए गए। पौधरोपण के दौरान रिंकू तथा मंदिर में कार्यरत सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे और पौधे लगाने में सहयोग किया। इस अवसर पर अजय गौतम, श्याम देव, हनुमान, मानवाधिकार ऑर्गनाइजेशन के सदस्य अशोक वर्मा सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। कार्यक्रम "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। मंदिर के पुजारी (बाबा) ने सभी उपस्थित लोगों को आशीर्वाद देते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा अभियान की सफलता की कामना की। उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का संकल्प भी लिया।4
- नाम पूछा... फिर मार दी गोली! कुलगाम आतंकी हमले में दूसरे मजदूर की भी मौत, देशभर में आक्रोश जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों के हमले में घायल दूसरे प्रवासी मजदूर ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अब इस हमले में छत्तीसगढ़ के दोनों मजदूरों की मौत हो चुकी है। पुलिस के अनुसार, दोनों पर ईंट भट्ठे पर काम करने के दौरान हमला किया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हमले से पहले आतंकियों ने कथित तौर पर उनके नाम पूछे थे। घटना की जिम्मेदारी द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच और आतंकियों की तलाश में जुटी हैं। #JammuKashmir #Kulgam #TerrorAttack #TRF #LashkarETaiba #Chhattisgarh #MigrantWorkers #BreakingNews #IndiaNews #Kashmir #Terrorism #TrendingNews #ERadioIndia1
- पिकअप की टक्कर से सड़क पार कर रही वृद्धा की मौत, गांव में पसरा मातम पिकअप की टक्कर से सड़क पार कर रही वृद्धा की मौत, गांव में पसरा मातम चांदा, सुल्तानपुर। चांदा थाना क्षेत्र के प्रतापपुर कमैचा में शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से सड़क पार कर रही एक वृद्धा की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतापपुर कमैचा निवासी धनराजी (80) पत्नी सुखई शनिवार दोपहर सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने तत्काल मानवता का परिचय देते हुए घायल वृद्धा को बाइक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वृद्धा की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं गांव में भी शोक का माहौल व्याप्त हो गया। सूचना मिलने पर चांदा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। हादसे के बाद पिकअप चालक की तलाश भी की जा रही है।4