logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कलेक्टर ने जिला स्तरीय जनसुनवाई में 63 आवेदनों पर की सुनवाई अनूपपुर - कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित नर्मदा सभागार में आज जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर रत्नाकर झा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आवेदकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में प्राप्त 63 आवेदनों की सुनवाई करते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार त्वरित एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनीं तथा प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही की। जनसुनवाई में वार्ड क्रमांक 2 अनूपपुर निवासी श्रीमती जुगून्ती बाई ने बैटरी चालित साइकिल (मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल) उपलब्ध कराए जाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। ग्राम सुलखारी, तहसील जैतहरी निवासी सोनशाह राठौर ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि का लाभ दिलाए जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। वहीं ग्राम कैल्हौरी, तहसील अनूपपुर निवासी पुष्पराज ढीमर ने गरीबी रेखा श्रेणी के राशन कार्ड में नाम जोड़े जाने के संबंध में आवेदन दिया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत दुलहरा निवासी रूपलाल कोरी ने विद्युत पोल स्थापित किए जाने तथा ग्राम करपा, तहसील पुष्पराजगढ़ निवासी जीवन नायक ने कृषि विभाग के माध्यम से रीपर मशीन उपलब्ध कराने हेतु अनुदान राशि का लाभ दिलाए जाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। ग्राम बकही, तहसील अनूपपुर निवासी श्रीमती ललिया बाई ने भूमि के एवज में एसईसीएल से मुआवजा राशि दिलाए जाने तथा ग्राम पड़री, तहसील अनूपपुर निवासी गुड्डा सिंह ने नया विद्युत ट्रांसफॉर्मर स्थापित किए जाने के संबंध में आवेदन दिया। वार्ड क्रमांक 10 कोतमा निवासी लक्ष्मण सोनी ने स्वेच्छानुदान मद से सहायता राशि प्रदान किए जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी, अपर कलेक्टर बलबीर रमन, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर सुश्री प्राशी अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

7 hrs ago
user_Anupam Singh patrkar
Anupam Singh patrkar
अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • *बचरवार में रात के अंधेरे में पशु तस्करी, जैतपुर पुलिस बेखबर!* *जैतपुर: थाना क्षेत्र के ग्राम बचरवार में खुलेआम पशु तस्करी का बेखौफ खेल चल रहा है। लिप्टिस के पास नरेंद्र के ठिकाने से 'बल्लू' नाम के व्यक्ति द्वारा रात के सन्नाटे में पिकअप वाहनों में मवेशियों को ठूंस-ठूंसकर भेजा जा रहा है।* *👉ग्रामीणों का आरोप है कि बिना किसी रोक-टोक और प्रशासनिक खौफ के यह अवैध धंधा सरेआम जारी है। जैतपुर पुलिस की गश्त पर सवाल उठाते हुए क्षेत्रवासियों ने तस्करों पर तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है।* *बचरवार में रात के अंधेरे में पशु तस्करी, जैतपुर पुलिस बेखबर!* *जैतपुर: थाना क्षेत्र के ग्राम बचरवार में खुलेआम पशु तस्करी का बेखौफ खेल चल रहा है। लिप्टिस के पास नरेंद्र के ठिकाने से 'बल्लू' नाम के व्यक्ति द्वारा रात के सन्नाटे में पिकअप वाहनों में मवेशियों को ठूंस-ठूंसकर भेजा जा रहा है।* *👉ग्रामीणों का आरोप है कि बिना किसी रोक-टोक और प्रशासनिक खौफ के यह अवैध धंधा सरेआम जारी है। जैतपुर पुलिस की गश्त पर सवाल उठाते हुए क्षेत्रवासियों ने तस्करों पर तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है।*
    1
    *बचरवार में रात के अंधेरे में पशु तस्करी, जैतपुर पुलिस बेखबर!*
*जैतपुर: थाना क्षेत्र के ग्राम बचरवार में खुलेआम पशु तस्करी का बेखौफ खेल चल रहा है। लिप्टिस के पास नरेंद्र के ठिकाने से 'बल्लू' नाम के व्यक्ति द्वारा रात के सन्नाटे में पिकअप वाहनों में मवेशियों को ठूंस-ठूंसकर भेजा जा रहा है।*
*👉ग्रामीणों का आरोप है कि बिना किसी रोक-टोक और प्रशासनिक खौफ के यह अवैध धंधा सरेआम जारी है। जैतपुर पुलिस की गश्त पर सवाल उठाते हुए क्षेत्रवासियों ने तस्करों पर तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है।*

    user_पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    Insurance Agent सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जनकपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मानव तस्करी से पहले बचाए गए दो मासूम बच्चे
    1
    जनकपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मानव तस्करी से पहले बचाए गए दो मासूम बच्चे
    user_Sawan kumar
    Sawan kumar
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • भरतपुर के सिंगरौली में 12 एकड़ का पुरनहिया तालाब लबालब, बढ़ते जलस्तर से प्रशासन अलर्ट भरतपुर के सिंगरौली इलाके में लगातार हो रही बारिश के चलते 12 एकड़ में फैला पुरनहिया तालाब पूरी तरह लबालब भर गया है। तालाब का जलस्तर लगातार बढ़ने से आसपास के क्षेत्रों में स्थिति को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। सूचना मिलते ही तहसीलदार नीरज तिवारी जल संसाधन और पीएचई विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए ग्रामीणों की मदद से पाइप लगाकर तालाब का अतिरिक्त पानी बाहर निकाला जा रहा है। अधिकारियों की निगरानी में पानी निकासी का काम जारी है। प्रशासन ने जलस्तर पर लगातार नजर बनाए रखने और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश दिए हैं।
    1
    भरतपुर के सिंगरौली में 12 एकड़ का पुरनहिया तालाब लबालब, बढ़ते जलस्तर से प्रशासन अलर्ट
भरतपुर के सिंगरौली इलाके में लगातार हो रही बारिश के चलते 12 एकड़ में फैला पुरनहिया तालाब पूरी तरह लबालब भर गया है। तालाब का जलस्तर लगातार बढ़ने से आसपास के क्षेत्रों में स्थिति को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। सूचना मिलते ही तहसीलदार नीरज तिवारी जल संसाधन और पीएचई विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए ग्रामीणों की मदद से पाइप लगाकर तालाब का अतिरिक्त पानी बाहर निकाला जा रहा है। अधिकारियों की निगरानी में पानी निकासी का काम जारी है। प्रशासन ने जलस्तर पर लगातार नजर बनाए रखने और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश दिए हैं।
    user_Ashok Shrivastava Khabar Fast
    Ashok Shrivastava Khabar Fast
    Local News Reporter Manendragarh, Manendragarh Chirimiri Bharatpur•
    14 hrs ago
  • रात के सन्नाटे में घर में घुसा भालू, दरवाजा तोड़कर मचाई तबाही "वार्ड क्रमांक 11 मोहाड़ा दफाई में वन्यजीव के आतंक से सहमे लोग, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में दहशत" मनेन्द्रगढ़/एमसीबी। रात के सन्नाटे में जब लोग अपने घरों में चैन की नींद सो रहे थे, उसी समय वार्ड क्रमांक 11 मोहाड़ा दफाई में एक भालू ने घर में घुसकर ऐसी दहशत पैदा कर दी कि पूरा परिवार अब भय के साए में जीने को मजबूर है। आज रात करीब 2 बजे कल्पना विश्वकर्मा के घर में भालू ने दरवाजा तोड़कर प्रवेश किया और घर के भीतर रखे सामान को तहस-नहस कर दिया। अचानक घर में वन्यजीव की मौजूदगी से परिवार के बीच अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया। भालू के हमले से घर का सामान अस्त-व्यस्त हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई, लेकिन जिस तरह भालू ने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, उससे इलाके के लोगों की चिंता और बढ़ गई है। सबसे बड़ी चिंता उन परिवारों की है, जिनके घर जंगल और आबादी के बीच बसे हुए हैं। रात होते ही अब लोगों को यह डर सताने लगा है कि कहीं कोई जंगली जानवर उनके घर की चौखट तक न पहुंच जाए। बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर परिवारों में विशेष भय व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि वन्यजीवों का आबादी क्षेत्र में इस तरह लगातार प्रवेश होता रहा तो किसी दिन बड़ी जनहानि भी हो सकती है। लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई जाए और वन्यजीवों की आवाजाही पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। मोहाड़ा दफाई की इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि इंसानों की बस्ती में वन्यजीवों की बढ़ती दस्तक के बीच आम लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन उठाएगा? आज भालू ने एक घर का दरवाजा तोड़ा है और सामान बिखेरा है, लेकिन यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो कल यह डर किसी बड़े हादसे में बदल सकता है।
    1
    रात के सन्नाटे में घर में घुसा भालू, दरवाजा तोड़कर मचाई तबाही

"वार्ड क्रमांक 11 मोहाड़ा दफाई में वन्यजीव के आतंक से सहमे लोग, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में दहशत"

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी।
रात के सन्नाटे में जब लोग अपने घरों में चैन की नींद सो रहे थे, उसी समय वार्ड क्रमांक 11 मोहाड़ा दफाई में एक भालू ने घर में घुसकर ऐसी दहशत पैदा कर दी कि पूरा परिवार अब भय के साए में जीने को मजबूर है। आज रात करीब 2 बजे कल्पना विश्वकर्मा के घर में भालू ने दरवाजा तोड़कर प्रवेश किया और घर के भीतर रखे सामान को तहस-नहस कर दिया। अचानक घर में वन्यजीव की मौजूदगी से परिवार के बीच अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया।
भालू के हमले से घर का सामान अस्त-व्यस्त हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई, लेकिन जिस तरह भालू ने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, उससे इलाके के लोगों की चिंता और बढ़ गई है।
सबसे बड़ी चिंता उन परिवारों की है, जिनके घर जंगल और आबादी के बीच बसे हुए हैं। रात होते ही अब लोगों को यह डर सताने लगा है कि कहीं कोई जंगली जानवर उनके घर की चौखट तक न पहुंच जाए। बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर परिवारों में विशेष भय व्याप्त है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि वन्यजीवों का आबादी क्षेत्र में इस तरह लगातार प्रवेश होता रहा तो किसी दिन बड़ी जनहानि भी हो सकती है। लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई जाए और वन्यजीवों की आवाजाही पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
मोहाड़ा दफाई की इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि इंसानों की बस्ती में वन्यजीवों की बढ़ती दस्तक के बीच आम लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन उठाएगा? आज भालू ने एक घर का दरवाजा तोड़ा है और सामान बिखेरा है, लेकिन यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो कल यह डर किसी बड़े हादसे में बदल सकता है।
    user_M.D. KASIM
    M.D. KASIM
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • साइबर अपराध एवं डिजिटल फ्रॉड की शिकायतों पर स्थानीय स्तर पर मिलेगी त्वरित सहायता आज दिनांक 08 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल द्वारा थाना बुढ़ार में साइबर डेस्क का शुभारंभ किया गया। वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराध एवं डिजिटल फ्रॉड की घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए थाना कोतवाली, सोहागपुर, ब्यौहारी, जयसिंहनगर एवं बुढ़ार में साइबर डेस्क प्रारंभ किए गए हैं। साइबर डेस्क पर साइबर अपराध संबंधी शिकायतों को प्राथमिकता से सुनकर पीड़ित को आवश्यक मार्गदर्शन दिया जाएगा। वित्तीय साइबर धोखाधड़ी के मामलों में हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं एनसीआरपी के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने में सहायता तथा संबंधित बैंक/वित्तीय संस्थाओं से समन्वय कर राशि होल्ड/फ्रीज कराने हेतु त्वरित कार्यवाही की जाएगी। साइबर डेस्क द्वारा फर्जी बैंक खाते एवं मूल अकाउंट, फर्जी सिम, सोशल मीडिया अपराध एवं फिशिंग, OTP/UPI फ्रॉड एवं अन्य साइबर अपराधों में प्रारंभिक कार्यवाही एवं तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। गंभीर एवं जटिल मामलों में जिला साइबर सेल, साइबर थाना एवं राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय से समन्वय स्थापित किया जाएगा। साइबर डेस्क की स्थापना से पीड़ितों को प्रत्येक मामले में जिला मुख्यालय आने की आवश्यकता नहीं होगी तथा उन्हें अपने निकटतम थाने पर ही साइबर अपराध संबंधी सहायता उपलब्ध हो सकेगी। साथ ही आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। द्वारा शहडोल पुलिस
    1
    साइबर अपराध एवं डिजिटल फ्रॉड की शिकायतों पर स्थानीय स्तर पर मिलेगी त्वरित सहायता
आज दिनांक 08 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल द्वारा थाना बुढ़ार में साइबर डेस्क का शुभारंभ किया गया। वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराध एवं डिजिटल फ्रॉड की घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए थाना कोतवाली, सोहागपुर, ब्यौहारी, जयसिंहनगर एवं बुढ़ार में साइबर डेस्क प्रारंभ किए गए हैं।
साइबर डेस्क पर साइबर अपराध संबंधी शिकायतों को प्राथमिकता से सुनकर पीड़ित को आवश्यक मार्गदर्शन दिया जाएगा। वित्तीय साइबर धोखाधड़ी के मामलों में हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं एनसीआरपी के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने में सहायता तथा संबंधित बैंक/वित्तीय संस्थाओं से समन्वय कर राशि होल्ड/फ्रीज कराने हेतु त्वरित कार्यवाही की जाएगी।
साइबर डेस्क द्वारा फर्जी बैंक खाते एवं मूल अकाउंट, फर्जी सिम, सोशल मीडिया अपराध एवं फिशिंग, OTP/UPI फ्रॉड एवं अन्य साइबर अपराधों में प्रारंभिक कार्यवाही एवं तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। गंभीर एवं जटिल मामलों में जिला साइबर सेल, साइबर थाना एवं राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय से समन्वय स्थापित किया जाएगा।
साइबर डेस्क की स्थापना से पीड़ितों को प्रत्येक मामले में जिला मुख्यालय आने की आवश्यकता नहीं होगी तथा उन्हें अपने निकटतम थाने पर ही साइबर अपराध संबंधी सहायता उपलब्ध हो सकेगी। साथ ही आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।
द्वारा
शहडोल पुलिस
    user_Angad Tiwari
    Angad Tiwari
    पत्रकार जयसिंहनगर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • mulchant.basor.ghar.gira Gram Post chitram Moolchand basavar ka Bhari Pani Varsha Karan uska Ghar gir Gaya purana jagah ke
    2
    mulchant.basor.ghar.gira
Gram Post chitram Moolchand basavar ka Bhari Pani Varsha Karan uska Ghar gir Gaya purana jagah ke
    user_Durgesh Ashirwar
    Durgesh Ashirwar
    Singer जयसिंहनगर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • धुरवार टोल प्लाजा शहडोल-शहडोल मे ट्रक ड्राइवर क़ो गाड़ी मे घुस कर टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने मार मार कर अधमरा कर दिया। बात केवल इतनी थी की गाड़ी का टैग नहीं लिया टोल प्लाजा के कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन होना चाहिए और टोल के कर्मचारियों कों नेम प्लेट के साथ ड्रेस मे होना चाहिए।* धुरवार टोल प्लाजा शहडोल-शहडोल मे ट्रक ड्राइवर क़ो गाड़ी मे घुस कर टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने मार मार कर अधमरा कर दिया। बात केवल इतनी थी की गाड़ी का टैग नहीं लिया टोल प्लाजा के कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन होना चाहिए और टोल के कर्मचारियों कों नेम प्लेट के साथ ड्रेस मे होना चाहिए।*
    1
    धुरवार टोल प्लाजा शहडोल-शहडोल मे ट्रक ड्राइवर क़ो गाड़ी मे घुस कर टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने मार मार कर अधमरा कर दिया।
बात केवल इतनी थी की गाड़ी का टैग नहीं लिया टोल प्लाजा के कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन होना चाहिए और टोल के कर्मचारियों कों नेम प्लेट के साथ ड्रेस मे होना चाहिए।*
धुरवार टोल प्लाजा शहडोल-शहडोल मे ट्रक ड्राइवर क़ो गाड़ी मे घुस कर टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने मार मार कर अधमरा कर दिया।
बात केवल इतनी थी की गाड़ी का टैग नहीं लिया टोल प्लाजा के कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन होना चाहिए और टोल के कर्मचारियों कों नेम प्लेट के साथ ड्रेस मे होना चाहिए।*
    user_पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    Insurance Agent सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • एमसीबी- चिरमिरी हल्दीबाड़ी में जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
    1
    एमसीबी- चिरमिरी हल्दीबाड़ी में जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
    user_Sawan kumar
    Sawan kumar
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • chitraw me.bahut.dinsur.nikla Gram Panchayat chitram Thana tahsil jaisinagar Madhya Pradesh
    2
    chitraw me.bahut.dinsur.nikla
Gram Panchayat chitram Thana tahsil jaisinagar Madhya Pradesh
    user_Durgesh Ashirwar
    Durgesh Ashirwar
    Singer जयसिंहनगर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.