ये हैं नर्सिंग के छात्रों का भविष्य, अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज अयोध्या का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि, नर्सिंग के छात्रों से ट्राली में नर्सिंग आफिस का सामान लदवाया जा रहा है। गौर तलब है कि मेडिकल कालेज में लगभग 300 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कार्यरत हैं, फिर भी नर्सिंग की शिक्षा प्राप्त कर भविष्य में चिकित्सा क्षेत्र में योगदान करने का सपना लेकर यहां आए छात्रों से मजदूरों का काम लिया जा रहा है। बड़ा सवाल क्या इन छात्रों को परिजनों ने लाखों रुपए खर्च कर नर्सिंग की शिक्षा प्राप्त करने के लिए भेजा है या मजदूर बनने के लिए। क्या कहते हैं नर्सिंग विभाग के प्रिंसिपल डाक्टर सीपी लोढ़ा प्रिंसिपल साहब का कहना है कि मुझे कोई जानकारी नहीं है। फिर कहा यदि कोई छात्र अपने मन से कर रहा है, तो किसी को क्या आपत्ति है। उन्होंने कहा कोई विरोध कर रहा हो तो बताएं। आखिर में कहा मैं कुछ नहीं जानता। ये हैं नर्सिंग के छात्रों का भविष्य, अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज अयोध्या का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि, नर्सिंग के छात्रों से ट्राली में नर्सिंग आफिस का सामान लदवाया जा रहा है। गौर तलब है कि मेडिकल कालेज में लगभग 300 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कार्यरत हैं, फिर भी नर्सिंग की शिक्षा प्राप्त कर भविष्य में चिकित्सा क्षेत्र में योगदान करने का सपना लेकर यहां आए छात्रों से मजदूरों का काम लिया जा रहा है। बड़ा सवाल क्या इन छात्रों को परिजनों ने लाखों रुपए खर्च कर नर्सिंग की शिक्षा प्राप्त करने के लिए भेजा है या मजदूर बनने के लिए। क्या कहते हैं नर्सिंग विभाग के प्रिंसिपल डाक्टर सीपी लोढ़ा प्रिंसिपल साहब का कहना है कि मुझे कोई जानकारी नहीं है। फिर कहा यदि कोई छात्र अपने मन से कर रहा है, तो किसी को क्या आपत्ति है। उन्होंने कहा कोई विरोध कर रहा हो तो बताएं। आखिर में कहा मैं कुछ नहीं जानता।
ये हैं नर्सिंग के छात्रों का भविष्य, अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज अयोध्या का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि, नर्सिंग के छात्रों से ट्राली में नर्सिंग आफिस का सामान लदवाया जा रहा है। गौर तलब है कि मेडिकल कालेज में लगभग 300 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कार्यरत हैं, फिर भी नर्सिंग की शिक्षा प्राप्त कर भविष्य में चिकित्सा क्षेत्र में योगदान करने का सपना लेकर यहां आए छात्रों से मजदूरों का काम लिया जा रहा है। बड़ा सवाल क्या इन छात्रों को परिजनों ने लाखों रुपए खर्च कर नर्सिंग की शिक्षा प्राप्त करने के लिए भेजा है या मजदूर बनने के लिए। क्या कहते हैं नर्सिंग विभाग के प्रिंसिपल डाक्टर सीपी लोढ़ा प्रिंसिपल साहब का कहना है कि मुझे कोई जानकारी नहीं है। फिर कहा यदि कोई छात्र अपने मन से कर रहा है, तो किसी को क्या आपत्ति है। उन्होंने कहा कोई विरोध कर रहा हो तो बताएं। आखिर में कहा मैं कुछ नहीं जानता। ये हैं नर्सिंग के छात्रों का भविष्य, अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज अयोध्या का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि, नर्सिंग के छात्रों से ट्राली में नर्सिंग आफिस का सामान लदवाया जा रहा है। गौर तलब है कि मेडिकल कालेज में लगभग 300 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कार्यरत हैं, फिर भी नर्सिंग की शिक्षा प्राप्त कर भविष्य में चिकित्सा क्षेत्र में योगदान करने का सपना लेकर यहां आए छात्रों से मजदूरों का काम लिया जा रहा है। बड़ा सवाल क्या इन छात्रों को परिजनों ने लाखों रुपए खर्च कर नर्सिंग की शिक्षा प्राप्त करने के लिए भेजा है या मजदूर बनने के लिए। क्या कहते हैं नर्सिंग विभाग के प्रिंसिपल डाक्टर सीपी लोढ़ा प्रिंसिपल साहब का कहना है कि मुझे कोई जानकारी नहीं है। फिर कहा यदि कोई छात्र अपने मन से कर रहा है, तो किसी को क्या आपत्ति है। उन्होंने कहा कोई विरोध कर रहा हो तो बताएं। आखिर में कहा मैं कुछ नहीं जानता।
- हल्की बारिश में खुली नगर निगम की पोल, राम मंदिर के सामने कॉलोनीवासियों के घरों में घुसा पानी हल्की बारिश में खुली नगर निगम की पोल, राम मंदिर के सामने कॉलोनीवासियों के घरों में घुसा पानी अयोध्या। रामनगरी अयोध्या को स्मार्ट सिटी बनाने के दावों के बीच मंगलवार को हुई हल्की बारिश ने नगर निगम की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। मणिराम दास छावनी वार्ड के अंतर्गत राम मंदिर के ठीक सामने स्थित न्यू कॉलोनी में राम होटल के सामने वाली गली जलमग्न हो गई। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने और सीवर जाम होने के कारण बारिश का पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि क्षेत्र में सीवर जाम और जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। कई बार नगर निगम से शिकायत किए जाने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। हल्की बारिश के बाद ही सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं, जिससे लोगों को आवागमन में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा लोगों का कहना है कि एक ओर अयोध्या को विश्वस्तरीय स्मार्ट सिटी बनाने के दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर राम मंदिर के आसपास की कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम से सीवर की तत्काल सफाई, जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है बारिश के बाद क्षेत्र में हुए जलभराव ने नगर निगम की तैयारियों और दावों पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि नगर निगम इस समस्या के समाधान के लिए कब तक प्रभावी कदम उठाता है।1
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मुस्लिम महिला वकील का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया पर एक मुस्लिम महिला वकील का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला वकील सरकार और शिक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बड़ी संख्या में साझा किया जा रहा है, जिसके बाद इस पर पक्ष और विपक्ष दोनों तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की प्रामाणिकता, बयान के पूरे संदर्भ और वीडियो के समय-स्थान की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। ऐसे में वीडियो में किए गए दावों की पुष्टि आधिकारिक रूप से होना अभी बाकी है।1
- अयोध्या के जिला मजिस्ट्रेट श्री रणजय कुमार वर्मा जी ने अयोध्या ग्रामीण पत्रकार सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस सम्मेलन में श्री वर्मा जी की उपस्थिति ने कार्यक्रम को एक आधिकारिक स्वरुप प्रदान किया। सम्मेलन में स्थानीय और ग्रामीण पत्रकारों ने हिस्सा लिया और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। श्री वर्मा जी ने सम्मेलन में उपस्थित पत्रकारों से बातचीत की और उनके सुझावों को सुना। इस सम्मेलन का उद्देश्य ग्रामीण पत्रकारिता को बढ़ावा देना और स्थानीय समुदाय की आवाज़ को मज़बूत करना है।1
- गोण्डा में सूरज सिंह ने निकाली जन-आक्रोश पद यात्रा, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन। चंदा चोर गद्दी छोड़ के नारों से गूँजा गोंडा। समाजवादी पार्टी शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर सपा नेता सूरज सिंह के नेतृत्व में हजारों की संख्या में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला और कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की और तमाम मांगों को लेकर हुंकार भरी। सपा नेता सूरज सिंह की अगुआई में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन को सपाइयों ने 22 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। नगर कोतवाली के पास सपा नेता सूरज सिंह के नेतृत्व में हजारों लोग इकट्ठा हुए जहां नगर कोतवाली के पास एक निजी होटल से जन-आक्रोश पैदल मार्च करते हुए डीजे के साथ हाथों में तिरंगा और समाजवादी पार्टी का झंडा लिए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। सपाइयों ने देशव्यापी और प्रदेशव्यापी जन समस्याओं को लेकर गोंडा जिला अधिकारी प्रियंका निरंजन को ज्ञापन सौंपा। सपा नेताओ के ने खाद की समस्या, सिलेंडर की समस्या शहर में जल भराव की समस्या, बिजली की समस्या, जर्जर ट्रांसफार्मर, पुलिस उत्पीड़न, सरकारी अस्पतालों में दुर्व्यवस्था, बजाज चीनी मिल गन्ना भुगतान, सीवर लाइन, नगर में जाम, जौहर विश्वविद्यालय का ध्वस्तीकरण करने के आदेश को लेकर के विरोध प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। समाजवादियों द्वारा जन आक्रोश पैदल मार्च के दौरान "चंदा चोर गद्दी छोड़, शिक्षा का सम्मान बचाओ, हर बेटी की यही पुकार बंद करो उत्पीड़न और अत्याचार, पेपर लीक बंद करो माफियाओं पर कार्रवाई करो" जैसे नारे भी समाजवादियों ने लगाए हैं। प्रदर्शन के दौरान सपा नेता सूरज सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में जिन भी समाजवादियों पर मुकदमा गलत तरीके से लिखा जाएगा सपा सरकार आने पर उसे पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। खाद की समस्या के लिए आज किसान परेशान है, बिजली की समस्या के लिए किसान परेशान है सिलेंडर की समस्या को लेकर की किसान परेशान है। पुलिस उत्पीड़न से आम लोग़ परेशान है सरकारी अस्पतालों में सभी व्यवस्थाएं में मिले हैं लोग परेशान है। किसानों का गन्ना भुगतान नहीं हो रहा है लोग परेशान है बाढ़ से कटान हो रही है कोई आर्थिक मदद नहीं मिली है लोग परेशान हैँ। सूरज सिंह ने कहा कि भगवान राम को लाने की बात करने का फर्जी दावा ठोकने वालों की नाक के नीचे से हजारों करोड़ों की चंदा चोरी हो गई और आज तक दूध का दूध पानी का पानी नहीं हुआ। अरशद हुसैन जिलाध्यक्ष , रणविजय सिंह पूर्व एमएएलसी, महफूज खान पूर्व एमएएलसी सहित आदि उपस्थित रहे और सरकार बदलने का आह्वाहन किया।1
- सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार एक युवक की दर्दनाक मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल इटियाथोक/गोंडा इटियाथोक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत करूवापारा निवासी कृष्ण कुमार पांडेय व निबिहा परसापुर के अजीत तिवारी डुमरियाडीह के पास मोटरसाइकिल से घर लौटते समय सोमवार रात्रि अज्ञात ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज गोंडा भेजा गया। जहां चिकित्सक ने कृष्ण कुमार पांडेय को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य घायल का इलाज जिले के निजी अस्पताल में हो रहा है।मृतक युवक कृष्ण कुमार पांडेय खेती के साथ ही लकड़ी खरीदने का काम करता था। सोमवार सुबह वह फुफेरे भाई अजीत तिवारी (30) निबिहा परसपुर के साथ अयोध्या गए थे बीती रात वापस लौट रहे थे डुमरिया डी के पास यह घटना घटित हो गई । मृतक के परिवार में पिता रामयज्ञ पांडेय होमगार्ड पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।कृष्ण कुमार पांच भाइयों में तीसरे नम्बर थे। भाई संतोष,प्रदीप,संदीप व विनय,मां सुमन देवी, पत्नी आरती, बेटी अंशिका (10) बेटे अवनीश(12) का रो-रो कर बुरा हाल है। इस हादसे को सुनकर लोग हैरान रह गये।अचानक हुए हादसे से किसी को कुछ भी समझ में नहीं आया।2
- उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या ऋतु शाही ने अयोध्या के सर्किट हाउस के मीटिंग सभागार में एक महिला जन सुनवाई का आयोजन किया। इस दौरान शहर और ग्रामीण इलाकों से आई पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनीं गईं। ऋतु शाही ने बताया कि आज 22 समस्याओं में से 18 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, जबकि बाकी के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। जन सुनवाई के दौरान महिलाओं ने घरेलू हिंसा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, सड़क और स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याएं रखीं। संबंधित अधिकारियों को इन शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप, पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय और सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए राज्य महिला आयोग तत्पर है। ऋतु शाही ने मसौधा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए एक हेल्थ डेस्क भी स्थापित की गई थी। महिला आयोग के पास सबसे अधिक शिकायतें घरेलू हिंसा से संबंधित आती हैं और प्राप्त सभी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जा रहा है। जनसुनवाई कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा, सीओ सिटी श्रेयश त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। महिला जनसुनवाई के माध्यम से महिलाओं को अपनी समस्याएं सीधे आयोग के समक्ष रखने का अवसर मिल रहा है।3
- अयोध्या भरतपुर मार्ग पर लगा कुढ़ा का ढेर.... See ... X #Ayodhya #DarshanNagar #BharatKundRo ... more अयोध्या भरतपुर मार्ग पर लगा कुढ़ा का ढेर.... See ... X #Ayodhya #DarshanNagar #BharatKundRo ... more1
- महिलाओं के घर से फरार होने व बरामद होने दोनों में मोबाइल का हाथ,ऋतु शाही। अयोध्या जिले में शहर के सर्किट हाउस मीटिंग सभागार में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या ऋतु शाही द्वारा महिला जन सुनवाई आयोजित करके शहर व ग्रामीण इलाकों से आई पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनीं।उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या ऋतु शाही द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि मेरे सामने आई 22 समस्याओं में से 18 का निस्तारण मौके पर ही के दिया गया,बाकी के गुणवत्तापूर्त निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देश दिए गए हैं,जन सुनवाई के दौरान महिलाओं द्वारा घरेलू हिंसा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, सड़क और स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याएं सामने रखी गई जिसे संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं,उत्तर प्रदेश सरकार की मंशानुसार पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय और सुरक्षा उपलब्ध कराने हेतु राज्य महिला आयोग तत्पर है, ऋतु शाही द्वारा मसौधा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए हेल्थ डेस्क भी स्थापित किया गया। महिला आयोग के पास सबसे अधिक शिकायतें घरेलू हिंसा से संबंधित आती हैं। प्राप्त सभी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जा रहा है। जनसुनवाई कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा, सीओ सिटी श्रेयश त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।महिला जनसुनवाई के माध्यम से महिलाओं को अपनी समस्याएं सीधे आयोग के समक्ष रखने का अवसर मिल रहा है।1