logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रमतूला बजाकर कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी को जगाने का किया प्रयास l महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्याज की माला पहनाकर और शक्कर बांटकर जताया विरोध l दमोह / पथरिया । बढ़ती महंगाई और विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को पथरिया में अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए महंगाई के मुद्दे पर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने रमतूला बजाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जगाने का प्रयास किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान प्याज की माला पहनकर बढ़ती कीमतों का विरोध जताया। वहीं शक्कर के लगातार बढ़ते दामों के विरोध में लोगों को शक्कर के चार-चार दाने वितरित किए गए। कार्यकर्ताओं ने घरेलू गैस सिलेंडर सिर पर रखकर भी विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद शहर के मुख्य मार्गों से रैली निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष ठा. लक्ष्मण सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण आमजन महंगाई से परेशान है। उन्होंने कहा कि महंगाई ने गृहणी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। वहीं छात्रों का भविष्य, युवाओं का रोजगार और किसानों के खेत का बजट भी प्रभावित हुआ है। सरकार को आम जनता की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देते हुए महंगाई पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

1 hr ago
user_Hemraj Singh Rajpoot  / PRESS
Hemraj Singh Rajpoot / PRESS
Court reporter दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
1 hr ago
593fff17-2a80-49eb-8f20-e1e807bcebe5

रमतूला बजाकर कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी को जगाने का किया प्रयास l महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्याज की माला पहनाकर और शक्कर बांटकर जताया विरोध l दमोह / पथरिया । बढ़ती महंगाई और विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को पथरिया में अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए महंगाई के मुद्दे पर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने रमतूला बजाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जगाने का प्रयास किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान प्याज की माला पहनकर बढ़ती कीमतों का विरोध जताया। वहीं शक्कर के लगातार बढ़ते दामों के विरोध में लोगों को शक्कर के चार-चार दाने वितरित किए गए। कार्यकर्ताओं ने घरेलू गैस सिलेंडर सिर पर रखकर भी विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद शहर के मुख्य मार्गों से रैली निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष ठा. लक्ष्मण सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण आमजन महंगाई से परेशान है। उन्होंने कहा कि महंगाई ने गृहणी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। वहीं छात्रों का भविष्य, युवाओं का रोजगार और किसानों के खेत का बजट भी प्रभावित हुआ है। सरकार को आम जनता की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देते हुए महंगाई पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • दमोह: बटियागढ़ में शनिवार को लगेगा मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर, कलेक्टर सहित सभी जिला अधिकारी रहेंगे मौजूद *दमोह।* मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के तहत इस शनिवार बटियागढ़ में विशाल जन-संवाद एवं समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शासन के निर्देश अनुसार अभियान हर शुक्रवार को आयोजित होता है, लेकिन इस सप्ताह त्योहार के कारण शनिवार को इसे आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी कलेक्टर कार्यालय से दी गई है। शिविर में जिला कलेक्टर, एसडीएम, जनपद सीईओ सहित कृषि, राजस्व, स्वास्थ्य, पंचायत, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, खाद्य आपूर्ति सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। मौके पर ही होगा निराकरण शिविर में आमजन की प्रमुख समस्याओं जैसे - - सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतें - आयुष्मान कार्ड, समग्र, राशन कार्ड - किसान सम्मान निधि, खाद-बीज की समस्या - पेंशन, लाड़ली बहना, आंगनबाड़ी से जुड़े प्रकरण का मौके पर ही निराकरण किया जाएगा। साथ ही विभिन्न योजनाओं के हितलाभ का वितरण भी किया जाएगा। कलेक्टर ने सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव और नगर के वार्ड पार्षदों से अपील की है कि अधिक से अधिक हितग्राहियों को शिविर की जानकारी दें ताकि हर पात्र व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके। समय: शनिवार सुबह 11 बजे से, स्थान: जनपद पंचायत प्रांगण, बटियागढ़
    1
    दमोह: बटियागढ़ में शनिवार को लगेगा मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर, कलेक्टर सहित सभी जिला अधिकारी रहेंगे मौजूद
*दमोह।* मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के तहत इस शनिवार बटियागढ़ में विशाल जन-संवाद एवं समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 
शासन के निर्देश अनुसार अभियान हर शुक्रवार को आयोजित होता है, लेकिन इस सप्ताह त्योहार के कारण शनिवार को इसे आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी कलेक्टर कार्यालय से दी गई है।
शिविर में जिला कलेक्टर, एसडीएम, जनपद सीईओ सहित कृषि, राजस्व, स्वास्थ्य, पंचायत, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, खाद्य आपूर्ति सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
मौके पर ही होगा निराकरण
शिविर में आमजन की प्रमुख समस्याओं जैसे -
- सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतें
- आयुष्मान कार्ड, समग्र, राशन कार्ड
- किसान सम्मान निधि, खाद-बीज की समस्या
- पेंशन, लाड़ली बहना, आंगनबाड़ी से जुड़े प्रकरण
का मौके पर ही निराकरण किया जाएगा। साथ ही विभिन्न योजनाओं के हितलाभ का वितरण भी किया जाएगा।
कलेक्टर ने सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव और नगर के वार्ड पार्षदों से अपील की है कि अधिक से अधिक हितग्राहियों को शिविर की जानकारी दें ताकि हर पात्र व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके।
समय: शनिवार सुबह 11 बजे से, स्थान: जनपद पंचायत प्रांगण, बटियागढ़
    user_Hoshiyar Chakarwarti reporter
    Hoshiyar Chakarwarti reporter
    Court reporter Damoh, Madhya Pradesh•
    1 hr ago
  • प्रभु हम भी शरणागत है .........✍🏻स्वीकार करो मेरे गुरुवर
    1
    प्रभु हम भी शरणागत है .........✍🏻स्वीकार करो मेरे गुरुवर
    user_Pavan raikwar
    Pavan raikwar
    Salesperson दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • रक्षाबंधन: राकेश सिंह ने बहनों के सम्मान और सुरक्षा का लिया संकल्प
    1
    रक्षाबंधन: राकेश सिंह ने बहनों के सम्मान और सुरक्षा का लिया संकल्प
    user_नीलेश विश्वकर्मा
    नीलेश विश्वकर्मा
    Voice of people दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • *काठमांडू:* नेपाल बैंकर्स एसोसिएशन के अनुसार, रसुवा में भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ नौ कमर्शियल बैंकों की शाखाओं को बहा ले गई है और लगभग 26 कर्मचारी अभी भी संपर्क से बाहर हैं।
    1
    *काठमांडू:* नेपाल बैंकर्स एसोसिएशन के अनुसार, रसुवा में भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ नौ कमर्शियल बैंकों की शाखाओं को बहा ले गई है और लगभग 26 कर्मचारी अभी भी संपर्क से बाहर हैं।
    user_सचिन सिंह राजपूत  प्रदेश समय
    सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
    Court reporter पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दमोह/हटा, बोरी कला के बायलर बीडीओ पर सरपंच ने लिखा तुरंत संज्ञान दमोह/हटा, बोरी कला के बायलर बीडीओ पर सरपंच ने लिखा तुरंत संज्ञान लिया ,दो दिन पहले स्कूली बच्चों का बीडीओ बायरल हुआ था जिसमें बच्चे कीचड़ भरे रास्ते से निकले को मजबूर थे,आज सरपंच ने मशीन लेजाकर रास्ता बनाने में लगे
    2
    दमोह/हटा, बोरी कला के बायलर बीडीओ पर सरपंच ने लिखा तुरंत संज्ञान 
दमोह/हटा, बोरी कला के बायलर बीडीओ पर सरपंच ने लिखा तुरंत संज्ञान लिया ,दो दिन पहले स्कूली बच्चों का बीडीओ बायरल हुआ था जिसमें बच्चे कीचड़ भरे रास्ते से निकले को मजबूर थे,आज सरपंच ने मशीन लेजाकर रास्ता बनाने में लगे
    user_पत्रकार,यशबेन्द्र  हजारी
    पत्रकार,यशबेन्द्र हजारी
    हटा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत बटियागढ़ में शिविर 29 अगस्त को 33 ग्राम पंचायतों में भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद करेगा प्रशासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत बटियागढ़ में शिविर 29 अगस्त को 33 ग्राम पंचायतों में भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद करेगा प्रशासन दमोह -मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान अंतर्गत विकासखंड बटियागढ़ में शनिवार, 29 अगस्त 2026 को शिविर आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा क्षेत्र की 33 ग्राम पंचायतों में भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद किया जाएगा तथा उनकी समस्याओं एवं शिकायतों की जानकारी लेकर निराकरण की कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी भी दी जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर प्राप्त समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है। विकासखंड बटियागढ़ की जिन ग्राम पंचायतों में भ्रमण प्रस्तावित है, उनमें केरबना, गूंगराकलां, सीगोन, खडेरी, बम्हौरीलिड़ाई, निबोराकलां, हिंगवानी, धौराज, सकतपुर, बटियागढ़, बसिया, खिरियाअसली, बम्हौरीभाट, सिहेरा, सैडरा, गढोलाखांडें, तिन्दुआ, कैथोरा, आलमपुर, पथरिया, बकायन, लुकायन, मोठा, अहरोरा, मंगोला, मेनवार, चैनपुरा, गंजबरखेरा, अगारा, घुराटा, सरिया, शहजादपुरा एवं फुटेराकलां शामिल हैं।
    1
    मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत बटियागढ़ में शिविर 29 अगस्त को

33 ग्राम पंचायतों में भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद करेगा प्रशासन


मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत बटियागढ़ में शिविर 29 अगस्त को
33 ग्राम पंचायतों में भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद करेगा प्रशासन
दमोह -मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान अंतर्गत विकासखंड बटियागढ़ में शनिवार, 29 अगस्त 2026 को शिविर आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा क्षेत्र की 33 ग्राम पंचायतों में भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद किया जाएगा तथा उनकी समस्याओं एवं शिकायतों की जानकारी लेकर निराकरण की कार्रवाई की जाएगी।
अभियान के दौरान ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी भी दी जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर प्राप्त समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है।
विकासखंड बटियागढ़ की जिन ग्राम पंचायतों में भ्रमण प्रस्तावित है, उनमें केरबना, गूंगराकलां, सीगोन, खडेरी, बम्हौरीलिड़ाई, निबोराकलां, हिंगवानी, धौराज, सकतपुर, बटियागढ़, बसिया, खिरियाअसली, बम्हौरीभाट, सिहेरा, सैडरा, गढोलाखांडें, तिन्दुआ, कैथोरा, आलमपुर, पथरिया, बकायन, लुकायन, मोठा, अहरोरा, मंगोला, मेनवार, चैनपुरा, गंजबरखेरा, अगारा, घुराटा, सरिया, शहजादपुरा एवं फुटेराकलां शामिल हैं।
    user_Reeport 100
    Reeport 100
    Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • नरसिंहगढ़ में मोबाइल की जिद में सुनार नदी में कूदा युवक, बचाने पिता ने भी लगाई छलांग पुल के नीचे भंवर में फंसे पिता-पुत्र को मछुआरे ने नाव से सुरक्षित बाहर निकाला दपथरिया विकासखंड के नरसिंहगढ़ में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे मोबाइल की जिद में विवाद के बाद 20 वर्षीय युवक अंकित पिता द्वारिका यादव सुनार नदी के पुल से कूद गया। बेटे को नदी में छलांग लगाते देख उसके 68 वर्षीय पिता द्वारिका यादव भी उसे बचाने के लिए नदी में कूद गए। दोनों नदी के भंवर में फंसकर पुल के नीचे पहुंच गए और मदद के लिए आवाज लगाने लगे। मदद की आवाज सुनकर पुल पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने नरसिंहगढ़ चौकी पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी के निर्देशन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय मछुआरे डालचंद रैकवार ने नाव की मदद और सूझबूझ से दोनों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला। पुलिस आरक्षक कमल ने भी तत्परता दिखाते हुए दोनों को नए कपड़े पहनवाए और समझाइश देकर घर भेजा। दोनों मूल रूप से दमोह के बजरिया वार्ड नंबर-6 के निवासी हैं और करीब एक वर्ष से रानगिर में रह रहे हैं। वही इस पूरे घटना का वीडियो भी सामने आया है जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    1
    नरसिंहगढ़ में मोबाइल की जिद में सुनार नदी में कूदा युवक, बचाने पिता ने भी लगाई छलांग

पुल के नीचे भंवर में फंसे पिता-पुत्र को मछुआरे ने नाव से सुरक्षित बाहर निकाला
दपथरिया विकासखंड के नरसिंहगढ़ में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे मोबाइल की जिद में विवाद के बाद 20 वर्षीय युवक अंकित पिता द्वारिका यादव सुनार नदी के पुल से कूद गया। बेटे को नदी में छलांग लगाते देख उसके 68 वर्षीय पिता द्वारिका यादव भी उसे बचाने के लिए नदी में कूद गए। दोनों नदी के भंवर में फंसकर पुल के नीचे पहुंच गए और मदद के लिए आवाज लगाने लगे।
मदद की आवाज सुनकर पुल पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने नरसिंहगढ़ चौकी पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी के निर्देशन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय मछुआरे डालचंद रैकवार ने नाव की मदद और सूझबूझ से दोनों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला। पुलिस आरक्षक कमल ने भी तत्परता दिखाते हुए दोनों को नए कपड़े पहनवाए और समझाइश देकर घर भेजा।
दोनों मूल रूप से दमोह के बजरिया वार्ड नंबर-6 के निवासी हैं और करीब एक वर्ष से रानगिर में रह रहे हैं। वही इस पूरे घटना का वीडियो भी सामने आया है जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    user_Narendra Ahirwar
    Narendra Ahirwar
    संपर्क करें. 8839675073 दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    38 min ago
  • दमोह शनिवार को बटियागढ़ में होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम
    1
    दमोह

शनिवार को बटियागढ़ में होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम
    user_सचिन सिंह राजपूत  प्रदेश समय
    सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
    Court reporter पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सुनार नदी में युवक ने लगाई छलांग, बेटे को बचाने पिता भी कूदा; माझी समाज के पदाधिकारी ने बचाई दोनों की जान दमोह। मोबाइल दिलाने की जिद को लेकर एक युवक ने सुनार नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। बेटे को नदी में डूबता देख पिता ने भी उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। दोनों को डूबते देख मौके पर मौजूद माझी समाज के नरसिंहगढ़ मंडल अध्यक्ष डालचंद रायकवार ने तत्परता दिखाते हुए नदी में छलांग लगाई और पिता-पुत्र दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। समय रहते मदद मिलने से पिता-पुत्र की जान बच गई। डालचंद रायकवार की तत्परता और साहस की लोगों ने सराहना की।
    1
    सुनार नदी में युवक ने लगाई छलांग, बेटे को बचाने पिता भी कूदा; माझी समाज के पदाधिकारी ने बचाई दोनों की जान
दमोह। मोबाइल दिलाने की जिद को लेकर एक युवक ने सुनार नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। बेटे को नदी में डूबता देख पिता ने भी उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। दोनों को डूबते देख मौके पर मौजूद माझी समाज के नरसिंहगढ़ मंडल अध्यक्ष डालचंद रायकवार ने तत्परता दिखाते हुए नदी में छलांग लगाई और पिता-पुत्र दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। समय रहते मदद मिलने से पिता-पुत्र की जान बच गई। डालचंद रायकवार की तत्परता और साहस की लोगों ने सराहना की।
    user_भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    Photographer जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.