नरसिंहगढ़ में मोबाइल की जिद में सुनार नदी में कूदा युवक, बचाने पिता ने भी लगाई छलांग पुल के नीचे भंवर में फंसे पिता-पुत्र को मछुआरे ने नाव से सुरक्षित बाहर निकाला दपथरिया विकासखंड के नरसिंहगढ़ में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे मोबाइल की जिद में विवाद के बाद 20 वर्षीय युवक अंकित पिता द्वारिका यादव सुनार नदी के पुल से कूद गया। बेटे को नदी में छलांग लगाते देख उसके 68 वर्षीय पिता द्वारिका यादव भी उसे बचाने के लिए नदी में कूद गए। दोनों नदी के भंवर में फंसकर पुल के नीचे पहुंच गए और मदद के लिए आवाज लगाने लगे। मदद की आवाज सुनकर पुल पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने नरसिंहगढ़ चौकी पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी के निर्देशन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय मछुआरे डालचंद रैकवार ने नाव की मदद और सूझबूझ से दोनों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला। पुलिस आरक्षक कमल ने भी तत्परता दिखाते हुए दोनों को नए कपड़े पहनवाए और समझाइश देकर घर भेजा। दोनों मूल रूप से दमोह के बजरिया वार्ड नंबर-6 के निवासी हैं और करीब एक वर्ष से रानगिर में रह रहे हैं। वही इस पूरे घटना का वीडियो भी सामने आया है जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

- हटा नाका शराब दुकान से बाइक पर शराब ले जाने का वीडियो वायरल, आबकारी विभाग की निगरानी पर उठे सवाल दमोह। जिले में अवैध शराब की बिक्री और सप्लाई को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। ताजा मामला शहर के हटा नाका स्थित शराब दुकान से जुड़ा बताया जा रहा है। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ लोग बाइक और स्कूटी के जरिए शराब ले जाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने शराब परिवहन के नियमों और दुकान की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि शहर और आसपास के क्षेत्रों में अवैध शराब बिक्री की शिकायतें सामने आती रहती हैं। ऐसे में आबकारी विभाग की कार्रवाई और निगरानी व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय संगठन के सदस्यों ने आबकारी विभाग से मामले की जांच कराने और अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।1
- मोबाइल की जिद में सुनार नदी में कूदा युवक, बचाने कूदे पिता भी डूबे, माझी समाज के मंडल अध्यक्ष ने बचाई दोनों की जान नरसिंहगढ़ में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के मुताबिक एक युवक मोबाइल दिलाने की जिद पर अड़ा था। परिजनों से कहासुनी के बाद उसने गुस्से में सुनार नदी में छलांग लगा दी। बेटे को नदी में डूबता देख पिता ने भी बिना सोचे-समझे नदी में छलांग लगा दी। दोनों गहरे पानी में डूबने लगे और मदद के लिए चिल्लाने लगे। उसी दौरान वहां से गुजर रहे माझी समाज के नरसिंहगढ़ मंडल अध्यक्ष डालचंद रायकवार ने दोनों को डूबते देखा। उन्होंने तुरंत नदी में छलांग लगाकर साहस का परिचय देते हुए पिता-पुत्र दोनों को सकुशल बाहर निकाल लिया। दोनों की हालत अब सामान्य बताई जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने डालचंद रायकवार के इस साहसिक कार्य की सराहना की है।4
- abhi tak gay ke ilaaj ke liye Koi nahin aaya humne go Sevak ke liye phone bhi kiya tha lekin unmen Se Koi nahin aaya2
- बिलासपुर-कटनी रेलमार्ग की भनवारटंक टनल में दिखा तेंदुए का शावक! 🐆🚆 टनल के अंदर पटरी पर दौड़ता नजर आया तेंदुए का बच्चा। ट्रेन के गार्ड ने वीडियो बनाया। शावक को सुरक्षित बचाने के लिए ट्रेन की रफ्तार कम की गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। #तेंदुआ #भनवारटंक #बिलासपुरकटनीरेलमार्ग #Leopard #ViralVideo #Railway #BreakingNews 1
- अगर मेरे साधनात्मक तपबल को झुका दोगे तो सर...........🔥🔥🔥1
- रक्षाबंधन: राकेश सिंह ने बहनों के सम्मान और सुरक्षा का लिया संकल्प।।JSN NEWS।।1
- भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा पथरिया टीम कार्यकर्ता द्वारा ग्राम सगुनी खुर्द मैं रोड पर अवैध शराब सप्लाई की जा रही थी भागवती मानव कल्याण संगठन पर कार्यकर्ताओं ने देखा और उसे शराब अभी शराब को जपती की और जीरतों की को सूचना देकर जगती बनाई गई भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा आवश्यक शराब पकड़ी गुरुवर जी के संदेश नशा मुक्त हो सारा देश1
- नवदीक्षित छूलिका श्री सुचेतन मति माताजी का समाधिमरण, विधि-विधान से हुआ अंतिम संस्कार दमोह। आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज के आशीर्वाद तथा उनके परम शिष्य मुनि श्री श्रुतेश सागर जी एवं मुनि श्री सुश्रुत सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में नवदीक्षित छूलिका श्री सुचेतन मति माताजी का आज गुरुवार सुबह 10 बजे सल्लेखनापूर्वक समाधिमरण हुआ। इसके पश्चात सिविल वार्ड स्थित व्रती आश्रम से उनका डोला गौशाला तक ले जाया गया। यहां जैन समाजजनों की उपस्थिति में विधि-विधान एवं धार्मिक परंपराओं के अनुसार अंतिम संस्कार की क्रिया संपन्न हुई। समाधिमरण के अवसर पर श्रद्धालुओं ने धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए माताजी को अंतिम विदाई दी। जिसमें जैन समुदाय सहित शहर के गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही।1