हटा नाका शराब दुकान से बाइक पर शराब ले जाने का वीडियो वायरल, आबकारी विभाग की निगरानी पर उठे सवाल दमोह। जिले में अवैध शराब की बिक्री और सप्लाई को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। ताजा मामला शहर के हटा नाका स्थित शराब दुकान से जुड़ा बताया जा रहा है। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ लोग बाइक और स्कूटी के जरिए शराब ले जाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने शराब परिवहन के नियमों और दुकान की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि शहर और आसपास के क्षेत्रों में अवैध शराब बिक्री की शिकायतें सामने आती रहती हैं। ऐसे में आबकारी विभाग की कार्रवाई और निगरानी व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय संगठन के सदस्यों ने आबकारी विभाग से मामले की जांच कराने और अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
हटा नाका शराब दुकान से बाइक पर शराब ले जाने का वीडियो वायरल, आबकारी विभाग की निगरानी पर उठे सवाल दमोह। जिले में अवैध शराब की बिक्री और सप्लाई को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। ताजा मामला शहर के हटा नाका स्थित शराब दुकान से जुड़ा बताया जा रहा है। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ लोग बाइक और स्कूटी के जरिए शराब ले जाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने शराब परिवहन के नियमों और दुकान की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि शहर और आसपास के क्षेत्रों में अवैध शराब बिक्री की शिकायतें सामने आती रहती हैं। ऐसे में आबकारी विभाग की कार्रवाई और निगरानी व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय संगठन के सदस्यों ने आबकारी विभाग से मामले की जांच कराने और अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
- दमोह: बटियागढ़ में शनिवार को लगेगा मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर, कलेक्टर सहित सभी जिला अधिकारी रहेंगे मौजूद *दमोह।* मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के तहत इस शनिवार बटियागढ़ में विशाल जन-संवाद एवं समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शासन के निर्देश अनुसार अभियान हर शुक्रवार को आयोजित होता है, लेकिन इस सप्ताह त्योहार के कारण शनिवार को इसे आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी कलेक्टर कार्यालय से दी गई है। शिविर में जिला कलेक्टर, एसडीएम, जनपद सीईओ सहित कृषि, राजस्व, स्वास्थ्य, पंचायत, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, खाद्य आपूर्ति सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। मौके पर ही होगा निराकरण शिविर में आमजन की प्रमुख समस्याओं जैसे - - सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतें - आयुष्मान कार्ड, समग्र, राशन कार्ड - किसान सम्मान निधि, खाद-बीज की समस्या - पेंशन, लाड़ली बहना, आंगनबाड़ी से जुड़े प्रकरण का मौके पर ही निराकरण किया जाएगा। साथ ही विभिन्न योजनाओं के हितलाभ का वितरण भी किया जाएगा। कलेक्टर ने सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव और नगर के वार्ड पार्षदों से अपील की है कि अधिक से अधिक हितग्राहियों को शिविर की जानकारी दें ताकि हर पात्र व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके। समय: शनिवार सुबह 11 बजे से, स्थान: जनपद पंचायत प्रांगण, बटियागढ़1
- प्रभु हम भी शरणागत है .........✍🏻स्वीकार करो मेरे गुरुवर1
- रक्षाबंधन: राकेश सिंह ने बहनों के सम्मान और सुरक्षा का लिया संकल्प1
- *काठमांडू:* नेपाल बैंकर्स एसोसिएशन के अनुसार, रसुवा में भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ नौ कमर्शियल बैंकों की शाखाओं को बहा ले गई है और लगभग 26 कर्मचारी अभी भी संपर्क से बाहर हैं।1
- दमोह/हटा, बोरी कला के बायलर बीडीओ पर सरपंच ने लिखा तुरंत संज्ञान दमोह/हटा, बोरी कला के बायलर बीडीओ पर सरपंच ने लिखा तुरंत संज्ञान लिया ,दो दिन पहले स्कूली बच्चों का बीडीओ बायरल हुआ था जिसमें बच्चे कीचड़ भरे रास्ते से निकले को मजबूर थे,आज सरपंच ने मशीन लेजाकर रास्ता बनाने में लगे2
- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत बटियागढ़ में शिविर 29 अगस्त को 33 ग्राम पंचायतों में भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद करेगा प्रशासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत बटियागढ़ में शिविर 29 अगस्त को 33 ग्राम पंचायतों में भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद करेगा प्रशासन दमोह -मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान अंतर्गत विकासखंड बटियागढ़ में शनिवार, 29 अगस्त 2026 को शिविर आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा क्षेत्र की 33 ग्राम पंचायतों में भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद किया जाएगा तथा उनकी समस्याओं एवं शिकायतों की जानकारी लेकर निराकरण की कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी भी दी जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर प्राप्त समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है। विकासखंड बटियागढ़ की जिन ग्राम पंचायतों में भ्रमण प्रस्तावित है, उनमें केरबना, गूंगराकलां, सीगोन, खडेरी, बम्हौरीलिड़ाई, निबोराकलां, हिंगवानी, धौराज, सकतपुर, बटियागढ़, बसिया, खिरियाअसली, बम्हौरीभाट, सिहेरा, सैडरा, गढोलाखांडें, तिन्दुआ, कैथोरा, आलमपुर, पथरिया, बकायन, लुकायन, मोठा, अहरोरा, मंगोला, मेनवार, चैनपुरा, गंजबरखेरा, अगारा, घुराटा, सरिया, शहजादपुरा एवं फुटेराकलां शामिल हैं।1
- नरसिंहगढ़ में मोबाइल की जिद में सुनार नदी में कूदा युवक, बचाने पिता ने भी लगाई छलांग पुल के नीचे भंवर में फंसे पिता-पुत्र को मछुआरे ने नाव से सुरक्षित बाहर निकाला दपथरिया विकासखंड के नरसिंहगढ़ में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे मोबाइल की जिद में विवाद के बाद 20 वर्षीय युवक अंकित पिता द्वारिका यादव सुनार नदी के पुल से कूद गया। बेटे को नदी में छलांग लगाते देख उसके 68 वर्षीय पिता द्वारिका यादव भी उसे बचाने के लिए नदी में कूद गए। दोनों नदी के भंवर में फंसकर पुल के नीचे पहुंच गए और मदद के लिए आवाज लगाने लगे। मदद की आवाज सुनकर पुल पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने नरसिंहगढ़ चौकी पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी के निर्देशन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय मछुआरे डालचंद रैकवार ने नाव की मदद और सूझबूझ से दोनों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला। पुलिस आरक्षक कमल ने भी तत्परता दिखाते हुए दोनों को नए कपड़े पहनवाए और समझाइश देकर घर भेजा। दोनों मूल रूप से दमोह के बजरिया वार्ड नंबर-6 के निवासी हैं और करीब एक वर्ष से रानगिर में रह रहे हैं। वही इस पूरे घटना का वीडियो भी सामने आया है जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।1
- दमोह शनिवार को बटियागढ़ में होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम1
- सुनार नदी में युवक ने लगाई छलांग, बेटे को बचाने पिता भी कूदा; माझी समाज के पदाधिकारी ने बचाई दोनों की जान दमोह। मोबाइल दिलाने की जिद को लेकर एक युवक ने सुनार नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। बेटे को नदी में डूबता देख पिता ने भी उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। दोनों को डूबते देख मौके पर मौजूद माझी समाज के नरसिंहगढ़ मंडल अध्यक्ष डालचंद रायकवार ने तत्परता दिखाते हुए नदी में छलांग लगाई और पिता-पुत्र दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। समय रहते मदद मिलने से पिता-पुत्र की जान बच गई। डालचंद रायकवार की तत्परता और साहस की लोगों ने सराहना की।1