logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

45 दिवसीय खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान शुरू, 1.75 लाख पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य जनपद में पशुओं को घातक खुरपका-मुंहपका रोग से सुरक्षित करने के लिए पशुपालन विभाग द्वारा 2 अप्रैल से व्यापक टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। विकास भवन से मुख्य विकास अधिकारी आर.सी. तिवारी ने टीकाकरण वाहन को हरी झंडी दिखाकर 45 दिवसीय अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत जनपद में 80,000 गाय-भैंसों एवं 95,000 भेड़-बकरियों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी पशुओं का टीकाकरण निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किया जाए। साथ ही उन्होंने मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने तथा नगरपालिका, जिला पंचायत एवं दुग्ध विकास विभाग का सहयोग लेने के निर्देश भी दिए। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. के.के. जोशी ने बताया कि अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु 68 टीमों का गठन किया गया है, जो पशुपालकों के द्वार पर पहुंचकर टीकाकरण करेंगी। इनमें बागेश्वर विकासखंड के लिए 30 टीमें, गरुड़ के लिए 13 तथा कपकोट के लिए 25 टीमें तैनात की गई हैं। 16 मई तक चलने वाले इस चरण में गाय-भैंसों के लिए यह आठवां तथा भेड़-बकरियों के लिए चौथा टीकाकरण चरण होगा। उन्होंने बताया कि टीकाकरण से पूर्व प्री-वैक्सीनेशन सैंपल लिए जा चुके हैं तथा अभियान के उपरांत पोस्ट-वैक्सीनेशन सैंपल भी लिए जाएंगे, जिससे वैक्सीन की प्रभावशीलता का आकलन किया जा सके। डॉ. जोशी ने कहा कि खुरपका-मुंहपका एक अत्यंत संक्रामक रोग है, जो पशुओं की कार्यक्षमता एवं दुग्ध उत्पादन को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। उन्होंने सभी पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने पशुओं को इस रोग से सुरक्षित रखने हेतु विभागीय टीमों का पूर्ण सहयोग करें।

2 hrs ago
user_Jc pandey
Jc pandey
गरुड़, बागेश्वर, उत्तराखंड•
2 hrs ago
ff8c844a-5f6a-444a-aabd-ce7e95d4690d

45 दिवसीय खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान शुरू, 1.75 लाख पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य जनपद में पशुओं को घातक खुरपका-मुंहपका रोग से सुरक्षित करने के लिए पशुपालन विभाग द्वारा 2 अप्रैल से व्यापक टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। विकास भवन से मुख्य विकास अधिकारी आर.सी. तिवारी ने टीकाकरण वाहन को हरी झंडी दिखाकर 45 दिवसीय अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत जनपद में 80,000 गाय-भैंसों एवं 95,000 भेड़-बकरियों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी पशुओं का टीकाकरण निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किया जाए। साथ ही उन्होंने मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने तथा नगरपालिका, जिला पंचायत एवं दुग्ध विकास विभाग का सहयोग लेने के निर्देश भी दिए। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. के.के. जोशी ने बताया कि अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु 68

495dbee9-50f1-4a42-9007-57220f2c0886

टीमों का गठन किया गया है, जो पशुपालकों के द्वार पर पहुंचकर टीकाकरण करेंगी। इनमें बागेश्वर विकासखंड के लिए 30 टीमें, गरुड़ के लिए 13 तथा कपकोट के लिए 25 टीमें तैनात की गई हैं। 16 मई तक चलने वाले इस चरण में गाय-भैंसों के लिए यह आठवां तथा भेड़-बकरियों के लिए चौथा टीकाकरण चरण होगा। उन्होंने बताया कि टीकाकरण से पूर्व प्री-वैक्सीनेशन सैंपल लिए जा चुके हैं तथा अभियान के उपरांत पोस्ट-वैक्सीनेशन सैंपल भी लिए जाएंगे, जिससे वैक्सीन की प्रभावशीलता का आकलन किया जा सके। डॉ. जोशी ने कहा कि खुरपका-मुंहपका एक अत्यंत संक्रामक रोग है, जो पशुओं की कार्यक्षमता एवं दुग्ध उत्पादन को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। उन्होंने सभी पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने पशुओं को इस रोग से सुरक्षित रखने हेतु विभागीय टीमों का पूर्ण सहयोग करें।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति सुचारू, विभिन्न क्षेत्रों में 1194 सिलेंडरों का वितरण जनपद बागेश्वर में घरेलू एलपीजी गैस आपूर्ति को सुचारू एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक 01 अप्रैल 2026 को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में गैस एजेंसियों के माध्यम से कुल 1194 एलपीजी सिलेंडरों का वितरण किया गया। इंडेन गैस सर्विस बागेश्वर द्वारा तहसील रोड, फायर सर्विस, पी०डब्ल्यूडी०, नुमाईसखेत, भैरूचौवट्टा, चौरा क्षेत्र में 588 सिलेंडरों का वितरण किया गया। इसी प्रकार इंडेन गैस सर्विस गरुड़ द्वारा भतडिया रोड कौसानी स्टेट, कौसानी टी०आर० सी० से कौसानी बाजार, सम्भावित पिग्लकोट क्षेत्र में 231 सिलेंडर वितरित किए गए। इंडेन गैस सर्विस कपकोट द्वारा कर्मी, टोली, खरकिया, शरणी क्षेत्रों में 100 सिलेंडर, जबकि इंडेन गैस सर्विस कपकोट (कपकोट बाजार क्षेत्र) द्वारा लमजिंगड़ा, पातल में 100 सिलेंडरों का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त शिखर भारत गैस सर्विस, शामा द्वारा गरुड़ लाइन में 90 तथा शुभम गैस एजेंसी गरुड़ द्वारा भोलाथल, जखेड़ा, सलानी, गनीगाँव, सुराग, लमचूला क्षेत्र में 85 सिलेंडर वितरित किए गए। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद में घरेलू गैस की आपूर्ति पूरी तरह से सुचारू रूप से संचालित है तथा किसी भी क्षेत्र में गैस की कोई कमी नहीं है। उपभोक्ताओं को समयबद्ध एवं नियमित रूप से एलपीजी उपलब्ध कराई जा रही है.
    1
    जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति सुचारू, विभिन्न क्षेत्रों में 1194 सिलेंडरों का वितरण
जनपद बागेश्वर में घरेलू एलपीजी गैस आपूर्ति को सुचारू एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा सतत मॉनिटरिंग की जा रही है।
जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक 01 अप्रैल 2026 को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में गैस एजेंसियों के माध्यम से कुल 1194 एलपीजी सिलेंडरों का वितरण किया गया।
इंडेन गैस सर्विस बागेश्वर द्वारा तहसील रोड, फायर सर्विस, पी०डब्ल्यूडी०, नुमाईसखेत, भैरूचौवट्टा, चौरा क्षेत्र में 588 सिलेंडरों का वितरण किया गया। इसी प्रकार इंडेन गैस सर्विस गरुड़ द्वारा भतडिया रोड कौसानी स्टेट, कौसानी टी०आर० सी० से कौसानी बाजार, सम्भावित पिग्लकोट क्षेत्र में 231 सिलेंडर वितरित किए गए।
इंडेन गैस सर्विस कपकोट द्वारा कर्मी, टोली, खरकिया, शरणी क्षेत्रों में 100 सिलेंडर, जबकि इंडेन गैस सर्विस कपकोट (कपकोट बाजार क्षेत्र) द्वारा लमजिंगड़ा, पातल में 100 सिलेंडरों का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त शिखर भारत गैस सर्विस, शामा द्वारा गरुड़ लाइन में 90 तथा शुभम गैस एजेंसी गरुड़ द्वारा भोलाथल, जखेड़ा, सलानी, गनीगाँव, सुराग, लमचूला क्षेत्र में 85 सिलेंडर वितरित किए गए।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद में घरेलू गैस की आपूर्ति पूरी तरह से सुचारू रूप से संचालित है तथा किसी भी क्षेत्र में गैस की कोई कमी नहीं है। उपभोक्ताओं को समयबद्ध एवं नियमित रूप से एलपीजी उपलब्ध कराई जा रही है.
    user_Jc pandey
    Jc pandey
    गरुड़, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    18 hrs ago
  • गैस आपूर्ति को लेकर आई बड़ी राहत, एक दिन में हुआ रिकॉर्ड वितरण मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है। अगर आप गैस की किल्लत से परेशान थे तो अब आपके लिए राहत भरी खबर है। जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति पूरी तरह से सुचारू हो गई है और प्रशासन लगातार इसकी निगरानी कर रहा है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की सतत मॉनिटरिंग के चलते 01 अप्रैल 2026 को पूरे जनपद में कुल 1194 एलपीजी सिलेंडरों का वितरण किया गया। यह वितरण अलग-अलग गैस एजेंसियों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में किया गया, जिससे उपभोक्ताओं को समय पर गैस मिल सके। इंडेन गैस सर्विस बागेश्वर द्वारा तहसील रोड, फायर सर्विस, पीडब्ल्यूडी, नुमाईसखेत, भैरूचौवट्टा और चौरा क्षेत्रों में 588 सिलेंडर वितरित किए गए। वहीं इंडेन गैस सर्विस गरुड़ ने भतडिया रोड से लेकर कौसानी बाजार और आसपास के क्षेत्रों में 231 सिलेंडर पहुंचाए। इसके अलावा इंडेन गैस सर्विस कपकोट द्वारा कर्मी, टोली, खरकिया और शरणी क्षेत्रों में 100 सिलेंडर तथा कपकोट बाजार क्षेत्र में भी 100 सिलेंडरों का वितरण किया गया। शिखर भारत गैस सर्विस शामा ने गरुड़ लाइन में 90 सिलेंडर और शुभम गैस एजेंसी गरुड़ ने भोलाथल, जखेड़ा, सलानी, गनीगांव, सुराग और लमचूला क्षेत्रों में 85 सिलेंडर वितरित किए। जिला पूर्ति अधिकारी के अनुसार जनपद में गैस की कोई कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं को नियमित व समयबद्ध तरीके से एलपीजी उपलब्ध कराई जा रही है। प्रशासन का दावा है कि आगे भी इसी तरह व्यवस्था को बनाए रखा जाएगा।
    1
    गैस आपूर्ति को लेकर आई बड़ी राहत, एक दिन में हुआ रिकॉर्ड वितरण
मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है। अगर आप गैस की किल्लत से परेशान थे तो अब आपके लिए राहत भरी खबर है। जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति पूरी तरह से सुचारू हो गई है और प्रशासन लगातार इसकी निगरानी कर रहा है।
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की सतत मॉनिटरिंग के चलते 01 अप्रैल 2026 को पूरे जनपद में कुल 1194 एलपीजी सिलेंडरों का वितरण किया गया। यह वितरण अलग-अलग गैस एजेंसियों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में किया गया, जिससे उपभोक्ताओं को समय पर गैस मिल सके।
इंडेन गैस सर्विस बागेश्वर द्वारा तहसील रोड, फायर सर्विस, पीडब्ल्यूडी, नुमाईसखेत, भैरूचौवट्टा और चौरा क्षेत्रों में 588 सिलेंडर वितरित किए गए। वहीं इंडेन गैस सर्विस गरुड़ ने भतडिया रोड से लेकर कौसानी बाजार और आसपास के क्षेत्रों में 231 सिलेंडर पहुंचाए।
इसके अलावा इंडेन गैस सर्विस कपकोट द्वारा कर्मी, टोली, खरकिया और शरणी क्षेत्रों में 100 सिलेंडर तथा कपकोट बाजार क्षेत्र में भी 100 सिलेंडरों का वितरण किया गया। शिखर भारत गैस सर्विस शामा ने गरुड़ लाइन में 90 सिलेंडर और शुभम गैस एजेंसी गरुड़ ने भोलाथल, जखेड़ा, सलानी, गनीगांव, सुराग और लमचूला क्षेत्रों में 85 सिलेंडर वितरित किए।
जिला पूर्ति अधिकारी के अनुसार जनपद में गैस की कोई कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं को नियमित व समयबद्ध तरीके से एलपीजी उपलब्ध कराई जा रही है। प्रशासन का दावा है कि आगे भी इसी तरह व्यवस्था को बनाए रखा जाएगा।
    user_मेरा हक न्यूज
    मेरा हक न्यूज
    Local News Reporter बागेश्वर, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    20 hrs ago
  • अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल ने आज अल्मोड़ा मुख्य बाजार का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों से वार्तालाप कर उनकी समस्याओं को सुना तथा विभिन्न कार्यों का फीडबैक लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अल्मोड़ा बाजार में शौचालय के अभाव के दृष्टिगत शौचालय निर्माण हेतु कई स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उपयुक्त स्थलों का चयन किया गया तथा संबंधित को शौचालय कॉम्प्लेक्स के नियम हेतु आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया । निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने साफ सफाई, झूलते तारों, निर्धारित सीमा के बाहर फड़ लगाने के संबंध में नगर आयुक्त को कहा कि शहर की नियमित और उचित ढंग से साफ सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बाजार में झूलते हुए तारों को व्यवस्थित करने के भी निर्देश दिए। साथ ही कहा कि बाजार में लगने वाले फड़ निर्धारित स्थान पर ही लगाए जाएं। अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि नगर वासियों की समस्याओं का समाधान करना, बेहतर और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना तथा लोगों की सुविधाओं का ख्याल रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए यथा आवश्यक कार्य किए जाएंगे। इस दौरान नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा, जनप्रतिनिधि तथा संबंधित उपस्थित रहे।
    1
    अल्मोड़ा।
जिलाधिकारी अंशुल ने आज अल्मोड़ा मुख्य बाजार का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों से वार्तालाप कर उनकी समस्याओं को सुना तथा विभिन्न कार्यों का फीडबैक लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अल्मोड़ा बाजार में शौचालय के अभाव के दृष्टिगत शौचालय निर्माण हेतु कई स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उपयुक्त स्थलों का चयन किया गया तथा संबंधित को शौचालय कॉम्प्लेक्स के नियम हेतु आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया ।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने साफ सफाई, झूलते तारों, निर्धारित सीमा के बाहर फड़ लगाने के संबंध में नगर आयुक्त को कहा कि शहर की नियमित और उचित ढंग से साफ सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बाजार में झूलते हुए तारों को व्यवस्थित करने के भी निर्देश दिए। साथ ही कहा कि बाजार में लगने वाले फड़ निर्धारित स्थान पर ही लगाए जाएं। अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। 
जिलाधिकारी ने कहा कि नगर वासियों की समस्याओं का समाधान करना, बेहतर और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना तथा लोगों की सुविधाओं का ख्याल रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए यथा आवश्यक कार्य किए जाएंगे।
इस दौरान नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा, जनप्रतिनिधि तथा संबंधित उपस्थित रहे।
    user_Vinod Joshi
    Vinod Joshi
    Local News Reporter Almora, Uttarakhand•
    17 hrs ago
  • विडियो देखें-हरियाणा घरौंडा करनाल के सरकारी अस्पताल से आया विडियो सामने। ANM के खिलाफ नारेबाजी और गिरफ्तारी की मांग, विवाद बढ़ा, घरौंडा अस्पताल में मरीजों का हंगामा, ANM पर गर्भवती महिला पर डंडा उठाने का आरोप, ANM के खिलाफ नारेबाजी, बर्खास्त करने और गिरफ्तारी की मांग।
    2
    विडियो देखें-हरियाणा 
घरौंडा करनाल के सरकारी अस्पताल से आया विडियो सामने।
ANM के खिलाफ नारेबाजी और गिरफ्तारी की मांग, विवाद बढ़ा, 
घरौंडा अस्पताल में मरीजों का हंगामा, ANM पर गर्भवती महिला पर डंडा उठाने का आरोप, ANM के खिलाफ नारेबाजी, बर्खास्त करने और गिरफ्तारी की मांग।
    user_नवीन चन्द्र आर्य
    नवीन चन्द्र आर्य
    कोसिया कुटौली, नैनीताल, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के आगरा रोड स्थित गांव नगला भोजा के समीप बुधवार को एक ईको कार ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर बम्बे में पलट गई। हादसे के दौरान कार में सवार लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई और सुरक्षित बाहर निकल आए। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और क्रेन की मदद से बम्बे में गिरी कार को बाहर निकलवाया। बताया जा रहा है कि कार में करीब 5 लोग सवार थे, जो एक शादी समारोह में कैटरिंग का काम करने जा रहे थे। गाड़ी में उनका सामान भी रखा हुआ था। इसी दौरान सामने से आ रहे वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार बम्बे की पटरी से फिसलकर पलट गई। कार पलटने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। हालांकि, इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, जिससे सभी ने राहत की सांस ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी गई। 6:54 PM
    1
    हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के आगरा रोड स्थित गांव नगला भोजा के समीप बुधवार को एक ईको कार ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर बम्बे में पलट गई। हादसे के दौरान कार में सवार लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई और सुरक्षित बाहर निकल आए।
घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और क्रेन की मदद से बम्बे में गिरी कार को बाहर निकलवाया।
बताया जा रहा है कि कार में करीब 5 लोग सवार थे, जो एक शादी समारोह में कैटरिंग का काम करने जा रहे थे। गाड़ी में उनका सामान भी रखा हुआ था। इसी दौरान सामने से आ रहे वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार बम्बे की पटरी से फिसलकर पलट गई।
कार पलटने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। हालांकि, इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, जिससे सभी ने राहत की सांस ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी गई।
6:54 PM
    user_Cp 24 news
    Cp 24 news
    Local News Reporter थैलीसैंण, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
  • 50 साल बाद इंसान फिर एक बार चंद्रमा का सफर नासा आर्टेमिस 2 मून मिशन के जरिए चार अंतरिक्ष यात्रियों का दल भारतीय समय के अनुसार गुरुवार सुबह 3.54 बजे मिशन चंद्रमा को रवाना हो गया।  बेहद रोचक रहने वाली है चन्द्रमा की यात्रा  अंतरिक्ष यात्रियों की दस दिवसीय यात्रा का सफर बेहद रोचक रहने वाली है। यात्रा शुरू होने के बाद यात्रियों का दल पहले पृथ्वी की परिक्रमा करेगा और इसके बाद चंद्रमा की परिक्रमा करेगा। यात्रा 10 दिन की रहने वाली है। एस्ट्रोनॉट को चार दिन जाने में और चार दिन वापस लौटने में लगेंगे। दो दिन की यात्रा पृथ्वी और चंद्रमा की परिक्रमा करने में गुजरेंगे।  अगले 10 दिन चंद्रमा के इर्द गिर्द रहेगी अंतरिक्ष की खबरें  यह यात्रा रोमांचक रहने वाली है तो अंतर्राष्ट्रीय समाचार चैनल और समाचारों के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण होंगी। इस यात्रा को नासा लाइव भी दिखाएगा। इस बीच अंतरिक्ष यात्रियों से बातचीत भी होते रहेगी। ऑनलाइन खबरी चैनलों के लिए तो TRP के लिए अगले 10 दिन खास रहेंगे। पहली बार इंसान चंद्रमा को चारों ओर नजदीक देखेंगे इंसान  इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है कि पहली इंसान किसी दूसरे ग्रह को चारों से देखने का चश्मदीद गवाह बनेगा। यह अपने आप में बड़ा इतिहास होगा। इस दौरान पता नहीं कौन सी नई खोज हो जाय, जो बेहद महत्वपूर्ण होगी। हो सकता है कि कोई बड़ी खोज हाथ लग जाय, जो हमारे लिए महत्वपूर्ण हो जाय।  322 फीट ऊंचे रॉकेट पर सवार होकर जाएंगे एस्ट्रोनॉट  फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से 322 फुट ऊंचे रॉकेट पर सवार होकर चंद्रमा की यात्रा पर रवाना होंगे।  रीड वाइसमैन (कमांडर, NASA), विक्टर ग्लोवर (NASA) ,क्रिस्टीना कोच (NASA) और  जेरेमी हैंसन (कनाडियन स्पेस एजेंसी) की टीम में शामिल हैं।  सफर करीब 10 दिन का होगा। यह मिशन नासा के बड़े लक्ष्य का पहला क्रूड स्टेप है। चंद्रमा पर  स्थायी कैंप बेस बनाना है उद्देश्य  चन्द्रमा की इस यात्रा का उद्देश्य चांद की धरती पर स्थायी कैंप बेस बनाना है। नासा कई वर्षों से इस मिशन को पूरा करने की तैयारी पर जुटा हुआ था। यह मिशन सफल रहा तो अगले वर्ष इंसानों के कदम चांद की जमी पर पड़ेंगे और इसके बाद चंद्रमा से एक और सफर शुरू होगा अंतरिक्ष का और यह सफर होगा लाल ग्रह मंगल का।
    4
    50 साल बाद  इंसान फिर एक बार चंद्रमा का सफर नासा आर्टेमिस 2 मून मिशन के जरिए चार अंतरिक्ष यात्रियों  का दल भारतीय समय के अनुसार गुरुवार सुबह 3.54 बजे मिशन चंद्रमा को रवाना हो गया। 
बेहद रोचक रहने वाली है चन्द्रमा की यात्रा 
अंतरिक्ष यात्रियों की दस दिवसीय यात्रा का सफर बेहद रोचक रहने वाली है। यात्रा शुरू होने के बाद यात्रियों का दल पहले पृथ्वी की परिक्रमा करेगा और इसके बाद चंद्रमा की परिक्रमा करेगा। यात्रा 10 दिन की रहने वाली है। एस्ट्रोनॉट को चार दिन जाने में और चार दिन वापस लौटने में लगेंगे। दो दिन की यात्रा पृथ्वी और चंद्रमा की परिक्रमा करने में गुजरेंगे। 
अगले 10 दिन चंद्रमा के इर्द गिर्द रहेगी अंतरिक्ष की खबरें 
यह यात्रा रोमांचक रहने वाली है तो अंतर्राष्ट्रीय समाचार चैनल और समाचारों के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण होंगी। इस यात्रा को नासा लाइव भी दिखाएगा। इस बीच अंतरिक्ष यात्रियों से बातचीत भी होते रहेगी। ऑनलाइन खबरी चैनलों के लिए तो TRP के लिए अगले 10 दिन खास रहेंगे।
पहली बार इंसान चंद्रमा को चारों ओर नजदीक देखेंगे इंसान 
इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है कि पहली इंसान किसी दूसरे ग्रह को चारों से देखने का चश्मदीद गवाह बनेगा। यह अपने आप में बड़ा इतिहास होगा। इस दौरान पता नहीं कौन सी नई खोज हो जाय, जो बेहद महत्वपूर्ण होगी। हो सकता है कि कोई बड़ी खोज हाथ लग जाय, जो हमारे लिए महत्वपूर्ण हो जाय। 
322 फीट ऊंचे रॉकेट पर सवार होकर जाएंगे एस्ट्रोनॉट 
फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से 322 फुट ऊंचे रॉकेट पर सवार होकर चंद्रमा की यात्रा पर रवाना होंगे। 
रीड वाइसमैन (कमांडर, NASA), विक्टर ग्लोवर (NASA) ,क्रिस्टीना कोच (NASA) और 
जेरेमी हैंसन (कनाडियन स्पेस एजेंसी) की टीम में शामिल हैं।  सफर करीब 10 दिन का होगा। यह मिशन नासा के बड़े लक्ष्य का पहला क्रूड स्टेप है।
चंद्रमा पर  स्थायी कैंप बेस बनाना है उद्देश्य 
चन्द्रमा की इस यात्रा का उद्देश्य चांद की धरती पर स्थायी कैंप बेस बनाना है। नासा कई वर्षों से इस मिशन को पूरा करने की तैयारी पर जुटा हुआ था। यह मिशन सफल रहा तो अगले वर्ष इंसानों के कदम चांद की जमी पर पड़ेंगे और इसके बाद चंद्रमा से एक और सफर शुरू होगा अंतरिक्ष का और यह सफर होगा लाल ग्रह मंगल का।
    user_NTL
    NTL
    कोसिया कुटौली, नैनीताल, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • Post by Jagdish Ballabh Sharma
    1
    Post by Jagdish Ballabh Sharma
    user_Jagdish Ballabh Sharma
    Jagdish Ballabh Sharma
    Teacher हल्द्वानी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • कपकोट और बागेश्वर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब बरामद और शांति भंग में गिरफ्तारी
    1
    कपकोट और बागेश्वर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब बरामद और शांति भंग में गिरफ्तारी
    user_मेरा हक न्यूज
    मेरा हक न्यूज
    Local News Reporter बागेश्वर, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.