विश्व आदिवासी दिवस पर भरुवाडीह कला में गूंजा आदिवासी संस्कृति का रंग, भव्य कलश यात्रा एवं सुआ नृत्य ने बांधा समां* रिपोर्टर रोहित वर्मा लोकेशन खरोरा *विश्व आदिवासी दिवस पर भरुवाडीह कला में गूंजा आदिवासी संस्कृति का रंग, भव्य कलश यात्रा एवं सुआ नृत्य ने बांधा समां* खरोरा विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी युवा परिषद ग्राम भरुवाडीह कला के तत्वावधान में भव्य कलश यात्रा एवं सुआ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया तथा मोर मयारू सुआ परिवार, भरुवाडीह कला द्वारा मनमोहक सुआ नृत्य की प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान टोना टार चक के सचिव पंचू ध्रुव ने सभा को विशेष रूप से संबोधित करते हुए आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं एवं लोककलाओं के संरक्षण और उन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाने के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लेखू राम सेन, जनपद सभापति तिल्दा तथा विशिष्ट अतिथि चित्ररेखा सेत कुमार बंजारे, सरपंच ग्राम पंचायत भरुवाडीह कला एवं संतराम कुर्रे, कोटवार रहे। कार्यक्रम में गांव के नागरिकगण नारायण प्रसाद साहू, भगत राम निषाद, शिक्षक दिनेश कुमार वर्मा, नेमसिंह धीवर एवं भोलाराम वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजक समिति के सदस्य योगेश्वर ध्रुव, बलदेव ध्रुव एवं नारायण ध्रुव सहित चैन सिंह ध्रुव, भानु ध्रुव, हुलास सिंह ध्रुव तथा शिक्षक धीरेंद्र कुमार वर्मा ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही और आदिवासी संस्कृति, लोकपरंपरा एवं सामाजिक एकजुटता का सुंदर संदेश देखने को मिला।
विश्व आदिवासी दिवस पर भरुवाडीह कला में गूंजा आदिवासी संस्कृति का रंग, भव्य कलश यात्रा एवं सुआ नृत्य ने बांधा समां* रिपोर्टर रोहित वर्मा लोकेशन खरोरा *विश्व आदिवासी दिवस पर भरुवाडीह कला में गूंजा आदिवासी संस्कृति का रंग, भव्य कलश यात्रा एवं सुआ नृत्य ने बांधा समां* खरोरा विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी युवा परिषद ग्राम भरुवाडीह कला के तत्वावधान में भव्य कलश यात्रा एवं सुआ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन
उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया तथा मोर मयारू सुआ परिवार, भरुवाडीह कला द्वारा मनमोहक सुआ नृत्य की प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान टोना टार चक के सचिव पंचू ध्रुव ने सभा को विशेष रूप
से संबोधित करते हुए आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं एवं लोककलाओं के संरक्षण और उन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाने के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लेखू राम सेन, जनपद सभापति तिल्दा तथा विशिष्ट अतिथि चित्ररेखा सेत कुमार बंजारे, सरपंच ग्राम पंचायत भरुवाडीह कला एवं संतराम कुर्रे, कोटवार रहे। कार्यक्रम में गांव के नागरिकगण नारायण प्रसाद साहू, भगत राम निषाद, शिक्षक दिनेश कुमार वर्मा, नेमसिंह धीवर एवं भोलाराम वर्मा
विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजक समिति के सदस्य योगेश्वर ध्रुव, बलदेव ध्रुव एवं नारायण ध्रुव सहित चैन सिंह ध्रुव, भानु ध्रुव, हुलास सिंह ध्रुव तथा शिक्षक धीरेंद्र कुमार वर्मा ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही और आदिवासी संस्कृति, लोकपरंपरा एवं सामाजिक एकजुटता का सुंदर संदेश देखने को मिला।
- मुरा गांव में किसान की धान फसल क्षतिग्रस्त करने का आरोप, सरपंच की अगुवाई में कार्रवाई धमतरी। ग्राम पंचायत मुरा (दरबा) में किसान द्वारा बोई गई धान की फसल को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, किसान की फसल को कथित तौर पर ग्राम पंचायत मुरा के सरपंच की अगुवाई में नुकसान पहुंचाया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि करीब एक वर्ष पूर्व जुलाई-अगस्त के दौरान भी ग्राम मुरा में सरपंच की अगुवाई में कथित अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी। अब एक बार फिर किसान की बोई हुई धान फसल को क्षति पहुंचाए जाने का आरोप सामने आने से मामला गंभीर हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बोई हुई फसल को नुकसान पहुंचाने से पहले संबंधित प्रशासनिक प्रक्रिया और नियमों का पालन किया जाना चाहिए। वहीं, ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और मौके पर राजस्व एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल किसान की फसल को किस आधार पर और किसके आदेश पर क्षतिग्रस्त किया जा रहा है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले में संबंधित किसान, ग्राम पंचायत और प्रशासन का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।1
- बिलासपुर में श्मशान घाट पर तंत्र साधना का कथित मामला, जज की तस्वीरें मिलने से मचा हड़कंप बिलासपुर के सीपत क्षेत्र के देवरी मुक्तिधाम में कथित तंत्र साधना का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने चार युवकों को संदिग्ध गतिविधियों में देखा, जिसके बाद एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। मौके से तस्वीरें, मरी मछली, नींबू, नारियल और सिंदूर समेत पूजा सामग्री मिलने की बात कही गई है। पुलिस के मुताबिक, जमानत के लिए तंत्र साधना किए जाने की बात सामने आई है। मामले की जांच जारी है।1
- कुरूद में आरएसएस की प्रभात फेरी, स्वयंसेवकों ने नगर भ्रमण कर दिया एकजुटता का संदेश कुरूद में आरएसएस की प्रभात फेरी, स्वयंसेवकों ने नगर भ्रमण कर दिया एकजुटता का संदेश कुरूद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की केशव प्रभात शाखा, कुरूद द्वारा प्रत्येक शनिवार को नियमित रूप से प्रभात फेरी निकाली जाती है। इसी क्रम में शनिवार 8 अगस्त 2026 को सुबह 5:45 बजे स्वयंसेवक कारगिल चौक में एकत्रित हुए। इसके बाद सुबह 6 बजे से प्रभात फेरी प्रारंभ हुई। प्रभात फेरी में आरएसएस के स्वयंसेवक एवं अन्य नागरिक शामिल हुए। स्वयंसेवकों ने नगर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए अनुशासन, सामाजिक एकता और राष्ट्रभावना का संदेश दिया। नगर भ्रमण के बाद प्रभात फेरी पुनः निर्धारित स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुई। केशव प्रभात शाखा द्वारा प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाली इस प्रभात फेरी में स्वयंसेवकों की नियमित सहभागिता रहती है। आयोजन का उद्देश्य समाज में आपसी सद्भाव, अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक जागरूकता की भावना को मजबूत करना बताया गया।3
- पहाड़ की प्रतिभा का कमाल: अल्मोड़ा के युवा ने बनाई देश की उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार! कहते हैं कि अगर हौसले बुलंद हों, तो पहाड़ की ढलानें भी तरक्की का रास्ता बन जाती हैं। अल्मोड़ा जिले के धौलादेवी ब्लॉक (दुनाड़ गांव) के रहने वाले युवा इनोवेटर रवि टम्टा ने इसे सच साबित कर दिखाया है। रवि टम्टा और उनकी पूरी टीम को इस शानदार खोज और नए भारत की नई सोच का हिस्सा बनने के लिए हार्दिक बधाई!1
- एन एच पर अशोक लिलैण्ड के सामने ग्राम हरदी मे बाइक को पीकप ने मारी टक्कर हिर्री थ एन एच पर अशोक लिलैण्ड के सामने ग्राम हरदी मे बाइक को पीकप ने मारी टक्कर हिर्री थाना मे मामला दर्ज आज रविवार की सुबह 11 बजे हिर्री पुलिस से मिली जानकारी अनुसार नाम प्रार्थी - दीपक कुमार भोसले पिता श्री पदुमन राव भोसले उम्र 45 साल साकिन यदुनंदन नगर बिलासपुर थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर ने शनिवार की रात 21/20 बजे थाना उपस्थित आ कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि विवरण:- मैं यदुनंदन नगर बिलासपुर में रहता हूं, टाटा मोर्टर्स बिलासपुर में एकांटेट का काम करता हूं दिनांक 08/08/2026 को मेरे पिता पदुमन राव भोसले पड़ोस के रहने वाले संतोष राव भोसले के साथ अपने मोटर सायकल हीरो होण्डा क्रमांक सीजी 10 6631 से ग्राम सेंदरी से यदुनंदन नगर बिलासपुर जा रहे थे मोटरसायकल को मेरे पिता जी चला रहे थे दोपहर करीबन 01/30 बजे अशोक लिलैण्ड के सामने ग्राम हरदी के पास पहुंचे थे कि बिलासपुर, तरफ से आ रही वाहन पीकअप क्रमांक सीजी 04 जेडी 0291 का चालक अपने वाहन को तेज गति उपेक्षा एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर मेरे पिता जी के मोटरसायकल को ठोकर सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया एक्सीडेंट से पिता जी मोटरसायकल सहित गिर गये एक्सीडेंट से मेरे पिता जी के दांहिना पैर एवं शरीर के अन्य जगह में चोट आया है एवं पीछे बैठे संतोष राव भोसले के पसली में चोट आया है एक्सीडेंट के बाद 108 एम्बुलेंस की सहायता से उचित उपचार हेतु सिम्स बिलासपुर लेकर गये जहां मेरे पिता जी का गंभीर चोट होने से रिफर करने पर श्रीराम केयर अस्पताल बिलासपुर लेकर गये जहां उनका उपचार चल रहा है एक्सीडेंट से मोटरसायकल क्षतिग्रस्त हो गया है घटना को आसपास के लोग देखे है कि रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही चाहता हूं मैं अपनी रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बताये अनुसार सही लिखी गई है।1