Shuru
Apke Nagar Ki App…
एक ट्रक ड्राइवर रोड किनारे गाड़ी खड़ा करके सिर्फ पानी लेने गया था, एक ट्रक ड्राइवर रोड किनारे गाड़ी खड़ा करके सिर्फ पानी लेने गया था, लेकिन इतने में ही Police आकर उसे जबरदस्ती चालान काटने की धमकी देने लगी। 😡 क्या अब ड्राइवर के लिए पानी पीना भी गुनाह हो गया है? इस वीडियो में देखें कैसे एक मेहनती ड्राइवर के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और उसे डराने की कोशिश की गई। यह घटना कई सवाल खड़े करती है — क्या आम आदमी की कोई इज्जत नहीं? 👉 अगर आप भी ड्राइवर भाइयों के साथ हैं तो वीडियो को शेयर जरूर करें 👉 अपनी राय कमेंट में बताएं
Om Singh
एक ट्रक ड्राइवर रोड किनारे गाड़ी खड़ा करके सिर्फ पानी लेने गया था, एक ट्रक ड्राइवर रोड किनारे गाड़ी खड़ा करके सिर्फ पानी लेने गया था, लेकिन इतने में ही Police आकर उसे जबरदस्ती चालान काटने की धमकी देने लगी। 😡 क्या अब ड्राइवर के लिए पानी पीना भी गुनाह हो गया है? इस वीडियो में देखें कैसे एक मेहनती ड्राइवर के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और उसे डराने की कोशिश की गई। यह घटना कई सवाल खड़े करती है — क्या आम आदमी की कोई इज्जत नहीं? 👉 अगर आप भी ड्राइवर भाइयों के साथ हैं तो वीडियो को शेयर जरूर करें 👉 अपनी राय कमेंट में बताएं
More news from Hazaribagh and nearby areas
- *महिलाओं के सम्मान और अधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी मजबूती से अपनी आवाज उठाते रहेगी : गुंजन सिंह* हजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया । बैठक की अध्यक्षता महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष बेबी देवी की इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त उपाध्यक्ष गुंजन सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि महिला आरक्षण विधेयक को लेकर केन्द्र सरकार की मंशा ठीक नही । महिला आरक्षण विधेयक तो 2023 में ही सर्वसम्मति से पारित हो चुका था और तदनुसार संविधान में में भी आवश्यक अनुच्छेद जैसे 330 ए, 332 ए, 334 ए को जोड़ा जा चुका है तो सवाल ये उठता है कि महिला आरक्षण विधेयक दुबारा कैसे पेश हुआ ? जब कोई विधेयक पर वोटिंग होता है और वोटिंग पर विधेयक निरस्त होता है तो किसी भी देश के प्रधानमंत्री को नही देखा गया है लेकिन हमारे प्रधानमंत्री कुर्सी में बैठकर मीडिया के माध्यम से टीभी पर जनता को भ्रमित करने वाला भाषण देते हैं ? उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा में संविधान विधेयक के गिरने से परिसीमन को लेकर केन्द्र सरकार की साजिश विफल हो गई है जो लोकतंत्र और संविधान की जीत है । उन्होंने कहा केन्द्र सरकार 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन लागू करना चाहती थी, जिससे बिना जातीय आकड़ों को मनमाने ढंग से राजनीतिक लाभ उठाया जा सके । उन्होंने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण के नाम पर केन्द्र सरकार विपक्ष को भ्रमित कर राजनीतिक फायदा उठाना चाहती है और भाजापा के सांसद, विधायक और अधिकांश नेता नेत्री मीडिया के माध्यम से जुलूस तथा रैली निकालकर तथा देश की महिलाओं से झूठ बोल कर कांग्रेस के खिलाफ भड़का रही है , जिसको कांग्रेस ने राजनैतिक संज्ञान में लिया है और कार्यक्रम के पश्चात पोस्टकार्ड में महिला आरक्षण लागू करो, आज करो और अभी करो लिखकर पेठीया टाड़ पोस्ट आफिस में विरोध प्रदर्शन किया गया ताकि देश की महिलाओं को सच्चाई से रुबरू कराया जा सके । उन्होंने ओबीसी महिला को एसटी महिला के तर्ज पर आरक्षण देने की मांग की । उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी सदा प्रतिबद्ध रही है और आगे भी मजबूती से महिलाओं के लिए अपनी आवाज उठाते रहेगी । जिला कांग्रेस के मीडिया अध्यक्ष निसार खान ने बताया कि बैठक तथा विरोध प्रदर्शन में पूर्व प्रदेश सचिव पिंकी सिंह रामगढ़ जिला अध्यक्ष मंजू जोशी बोकारो जिला अध्यक्ष आजन्ता सामद, उषा रानी, किरण देवी, रूणा देवी, अनिता देवी, सविता देवी, उषा देवी के अतिरिक्त कई महिला उपस्थित थे ।3
- Post by Ravindra rana1
- तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर इचाक में निकली विजय जुलूस1
- हजारीबाग पुराना कचहरी मे अवस्थित प्रसिद्ध हनुमान जी का संध्या आरती दर्शन1
- हजारीबाग में निजी अस्पतालों की कार्यशैली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के समीप स्थित यूनिक अस्पताल में कथित लापरवाही से एक गर्भवती महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान ईचाक थाना क्षेत्र के बरका खुर्द गांव निवासी सपना कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि एक दलाल के माध्यम से महिला को उक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका गलत तरीके से इलाज किया गया। इलाज के दौरान उसकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव के साथ जिला परिषद चौक को घंटों जाम कर दिया। वे अस्पताल को सील करने, निष्पक्ष जांच और उचित मुआवजे की मांग कर रहे थे। सूचना पर पहुंचे सदर अंचल अधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। प्रशासन ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।1
- हजारीबाग जिला कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को महिला आरक्षण विधेयक को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता का स्थानीय पत्रकारों ने बहिष्कार किया। यह प्रेसवार्ता महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त उपाध्यक्ष गुंजन सिंह की मौजूदगी में आयोजित की गई थी। प्रेसवार्ता के दौरान हजारीबाग के पत्रकारों ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। पत्रकारों का कहना है कि बीते 28 अप्रैल को हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की मौजूदगी में पत्रकारों पर स्थानीय लोगों एवं उनके समर्थकों द्वारा हमला किया गया था। घटना के दौरान मंत्री द्वारा कोई प्रतिक्रिया न देना उनकी असंवेदनशीलता को दर्शाता है। बाइट1
- Post by Ravindra rana1
- हजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने त्वरित और प्रभावशाली कार्रवाई करते हुए सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी इकबाल हुसैन की सक्रियता, सूझबूझ और नेतृत्व क्षमता साफ तौर पर सामने आई, जिसके कारण आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया गया। दिनांक 03 मई 2026 की रात ग्राम घाघरा निवासी श्यामलाल के घर में चोरी की वारदात हुई थी, जिसमें चोरों ने सोना-चांदी के आभूषण, नगद राशि और घर के बाहर खड़ी टेम्पो से बैटरी तक चोरी कर ली थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए दारू थाना में कांड संख्या 33/26 दर्ज कर तुरंत जांच शुरू की गई। मामले को प्राथमिकता देते हुए थाना प्रभारी इकबाल हुसैन ने अपनी टीम के साथ त्वरित कार्रवाई की। तकनीकी अनुसंधान और छापेमारी के जरिए पुलिस ने आरोपी दिव्यांशु कुमार (पिता – मुरली प्रसाद मेहता, ग्राम घाघरा) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए सभी प्रमुख सामान भी बरामद कर लिए गए। बरामद सामानों में चांदी का पायल, सोने का कर्णफूल, चांदी का कंगन, मंगलसूत्र, Exide Eco बैटरी और ₹500 के 10 नोट (कुल ₹5000) शामिल हैं, जो इस बात का प्रमाण है कि पुलिस ने बेहद सटीक तरीके से केस को सुलझाया। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी के साथ उनकी टीम ने भी सराहनीय भूमिका निभाई, जिसमें मदन मुंडा, मिथुन मुर्मू, बलशेर यादव, विजय कुमार, अजय रजवार और चालक साकिल अंसारी शामिल रहे। सभी ने मिलकर तेजी और समन्वय के साथ इस कांड का पर्दाफाश किया। दारू थाना पुलिस की यह कार्रवाई न सिर्फ अपराधियों के लिए सख्त संदेश है, बल्कि आम जनता के बीच सुरक्षा और विश्वास को भी मजबूत करती है। थाना प्रभारी इकबाल हुसैन के नेतृत्व में पुलिस की यह सफलता क्षेत्र में कानून व्यवस्था की मजबूती को दर्शाती है।2
- इचाक प्रखण्ड के अंतर्गत पुराना इचाक में तीन दिवसीय श्री हनुमान प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारों महिला का जत्था कलश लेकर एतिहासिक सूर्यमंदिर की ओर प्रस्थान कर जल ग्रहण किए ।इस अवसर पर क्षेत्र के युवा नेता गौतम कुमार ने कार्यक्रम में हिस्सा लेकर आशीर्वाद ग्रहण किए ।गौतम कुमार ने कहा कि बजरंगबली युवाओं में बीच हमेशा ऊर्जावान बनाते रहे,यही मेरा कामना है । वही युवाओं के द्वारा भक्तजनों के बीच चना गुड का वितरण कर कार्यक्रम का शोभा बढ़ाए ।इस अवसर मुख्य पुजारी में सुरेश पासवान ,जमुना पासवान ,अजय साव ,ब्रजेश सिन्हा थे ,तुलसी राम मौजुद थे।साथ ही विकास पासवान , प्रकाश पासवान ,गुड्डू पासवान ,अर्जुन पासवान ,राजेश कुमार ,राज सिन्हा,मुकेश कुमार,आकाश,लावलीकांत कुमार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में यहम भुमिका निभाए।2