हजारीबाग में गर्भवती महिला की मौत पर बवाल, निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, शव रखकर सड़क जाम, कार्रवाई और मुआवजे की मांग हजारीबाग में निजी अस्पतालों की कार्यशैली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के समीप स्थित यूनिक अस्पताल में कथित लापरवाही से एक गर्भवती महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान ईचाक थाना क्षेत्र के बरका खुर्द गांव निवासी सपना कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि एक दलाल के माध्यम से महिला को उक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका गलत तरीके से इलाज किया गया। इलाज के दौरान उसकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव के साथ जिला परिषद चौक को घंटों जाम कर दिया। वे अस्पताल को सील करने, निष्पक्ष जांच और उचित मुआवजे की मांग कर रहे थे। सूचना पर पहुंचे सदर अंचल अधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। प्रशासन ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

- तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर इचाक में निकली विजय जुलूस1
- Post by Ravindra rana1
- हजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने त्वरित और प्रभावशाली कार्रवाई करते हुए सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी इकबाल हुसैन की सक्रियता, सूझबूझ और नेतृत्व क्षमता साफ तौर पर सामने आई, जिसके कारण आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया गया। दिनांक 03 मई 2026 की रात ग्राम घाघरा निवासी श्यामलाल के घर में चोरी की वारदात हुई थी, जिसमें चोरों ने सोना-चांदी के आभूषण, नगद राशि और घर के बाहर खड़ी टेम्पो से बैटरी तक चोरी कर ली थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए दारू थाना में कांड संख्या 33/26 दर्ज कर तुरंत जांच शुरू की गई। मामले को प्राथमिकता देते हुए थाना प्रभारी इकबाल हुसैन ने अपनी टीम के साथ त्वरित कार्रवाई की। तकनीकी अनुसंधान और छापेमारी के जरिए पुलिस ने आरोपी दिव्यांशु कुमार (पिता – मुरली प्रसाद मेहता, ग्राम घाघरा) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए सभी प्रमुख सामान भी बरामद कर लिए गए। बरामद सामानों में चांदी का पायल, सोने का कर्णफूल, चांदी का कंगन, मंगलसूत्र, Exide Eco बैटरी और ₹500 के 10 नोट (कुल ₹5000) शामिल हैं, जो इस बात का प्रमाण है कि पुलिस ने बेहद सटीक तरीके से केस को सुलझाया। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी के साथ उनकी टीम ने भी सराहनीय भूमिका निभाई, जिसमें मदन मुंडा, मिथुन मुर्मू, बलशेर यादव, विजय कुमार, अजय रजवार और चालक साकिल अंसारी शामिल रहे। सभी ने मिलकर तेजी और समन्वय के साथ इस कांड का पर्दाफाश किया। दारू थाना पुलिस की यह कार्रवाई न सिर्फ अपराधियों के लिए सख्त संदेश है, बल्कि आम जनता के बीच सुरक्षा और विश्वास को भी मजबूत करती है। थाना प्रभारी इकबाल हुसैन के नेतृत्व में पुलिस की यह सफलता क्षेत्र में कानून व्यवस्था की मजबूती को दर्शाती है।2
- Big Breaking..... इस वक्त हजारीबाग से बड़ी खबर सामने आ रही है चौपारण चोरदाहा चेकपोस्ट के पास ट्रक में लगी आग, चालक-उपचालक ने कूदकर बचाई जान चौपारण थाना क्षेत्र के झारखंड-बिहार बॉर्डर स्थित चोरदाहा चेकपोस्ट के पास एक ट्रक में अचानक आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से ट्रक में आग लगी।बाल-बाल बचे आग लगते ही चालक और उपचालक ट्रक से कूद गए, जिससे दोनों की जान बच गई। सूचना मिलते ही चौपारण पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- हजारीबाग के रविन्द्र पथ स्थित बिजली ऑफिस के सामने संत कोलम्बस मिशन हॉस्पिटल में 06 मई 2026 बुधवार को महिलाओं के लिए जननी स्वास्थ्य मेला के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में महिलाओं को चिकित्सकीय परामर्श के साथ-साथ मुफ्त दवा, बीपी जांच, नेत्र जांच, सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग, शुगर एवं हीमोग्लोबिन की जांच निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा अन्य आवश्यक जांचों पर भी भारी छूट प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर संत कोलम्बस मिशन हॉस्पिटल के संचालक डॉ. प्रवीण श्रीनिवास ने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय पर जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की। ताकि अपने स्वास्थ्य की नियमित जांच कराकर स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ा सकें।1
- Post by खबर आप तक1
- हज़ारीबाग के यूनिक हॉस्पिटल में इलाज या लापरवाही? महिला डॉक्टर पर गंभीर आरोप, सपना देवी की मौत से मचा हड़कंप!1
- हजारीबाग के पौता में हुए ट्रिपल मर्डर मामले के बाद 28 अप्रैल को झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दौरे के दौरान दो पत्रकारों पर हुए जानलेवा हमले को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंत्री से सवाल पूछे जाने के दौरान मौजूद लोगों द्वारा मीडिया कर्मियों पर हमला किया गया, जबकि मंत्री मौके पर उपस्थित थे, लेकिन बिना किसी प्रतिक्रिया के वहां से चले गए। इस घटना को लेकर पत्रकारों में भारी आक्रोश है। घटना के तुरंत बाद 28 अप्रैल की रात सदर थाना में मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ हजारीबाग प्रेस क्लब के द्वारा कार्रवाई हेतु आवेदन दिया गया था। हालांकि एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद अब तक न तो कोई कार्रवाई की गई है और न ही किसी आरोपी की गिरफ्तारी हुई है, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। इसी मामले में दोषियों के खिलाफ जांचोपरांत सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर हजारीबाग प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर दोषियों को गिरफ्तार करने तथा पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की प्रमोद खंडेलवाल की रिपोर्ट1
- एक ट्रक ड्राइवर रोड किनारे गाड़ी खड़ा करके सिर्फ पानी लेने गया था, लेकिन इतने में ही Police आकर उसे जबरदस्ती चालान काटने की धमकी देने लगी। 😡 क्या अब ड्राइवर के लिए पानी पीना भी गुनाह हो गया है? इस वीडियो में देखें कैसे एक मेहनती ड्राइवर के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और उसे डराने की कोशिश की गई। यह घटना कई सवाल खड़े करती है — क्या आम आदमी की कोई इज्जत नहीं? 👉 अगर आप भी ड्राइवर भाइयों के साथ हैं तो वीडियो को शेयर जरूर करें 👉 अपनी राय कमेंट में बताएं1