Shuru
Apke Nagar Ki App…
*स्वास्थ्य कर्मचारियों की BMO के खिलाफ हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, आक्रोश बढ़ा, अन्य संगठनों का मिला समर्थन*
Rintu Khan
*स्वास्थ्य कर्मचारियों की BMO के खिलाफ हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, आक्रोश बढ़ा, अन्य संगठनों का मिला समर्थन*
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- *छिंदवाड़ा-अमरवाड़ा रोड पर दर्दनाक हादसा: शादी से लौट रहे बाइक सवार की मौत, दो गंभीर* अमरवाड़ा: छिंदवाड़ा-अमरवाड़ा रोड पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पिंडई डबीर पेट्रोल पंप के पास शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार तीन युवक दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल अमरवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। *सड़क किनारे मिले बेसुध, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल* स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के बाद बाइक सड़क किनारे गिरी पड़ी थी और तीनों युवक आसपास बेसुध हालत में थे। सूचना मिलते ही सिंगोड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और बिना देर किए दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। *शिनाख्त जारी, हादसे की जांच में जुटी पुलिस* पुलिस के अनुसार फिलहाल मृतक और घायल युवकों की शिनाख्त की जा रही है। हादसा किन कारणों से हुआ, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। सिंगोड़ी पुलिस ने मामला जांच में लिया है और दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।1
- छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत दमुआ पंचायत के सरेखा ढाना निवासी मोहपत तारेलाल मरापे जी के घर में आग लगने की दुःखद सूचना मिलते ही, परासिया विधायक सोहन वाल्मीकि उनके निवास पहुँचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस भीषण आपदा से हुए नुकसान की भरपाई तो संभव नहीं, लेकिन परिवार को तत्कालिक राहत के रूप में आर्थिक सहायता और राशन उपलब्ध कराया गया है। प्रशासन को भी निर्देशित किया गया है कि शासन की योजनाओं के तहत उचित मुआवजा शीघ्र अति शीघ्र प्रदान किया जाए।1
- बीजेपी केंद्र सरकार एवं योगी आदित्यनाथ की उत्तर प्रदेश सरकार – विफलता का डबल इंजन- पूर्व विधायक डॉ सुनीलम बिलारी (मुरादाबाद उ. प्र.) : बिलारी, मुरादाबाद में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. सुनीलम ने कहा कि बीजेपी की केंद्र सरकार तथा उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार, दोनों हर मोर्चे पर पूर्ण और घोर तौर पर विफल रही है। डॉ. सुनीलम ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि तथाकथित “डबल इंजन” सरकार अपने ऊंचे-ऊंचे दावों, भव्य वादों और सीने-ठोककर लगाए गए नारों पर बुरी तरह फेल हो गई है। यह शासन नहीं, बल्कि किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं और आम जनता के सपनों को कुचलने वाला धोखे, अक्षमता और बेहया दिशाहीनता का सिलसिला है। डॉ. सुनीलम ने बीजेपी की केंद्र सरकार की शर्मनाक विफलताओं को बेनकाब करते हुए कहा कि उपभोक्ता आसमान छूते बिजली के बिलों और बार-बार बिजली कटौती से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत-अमरीका समझौता खोखला ड्रामा है, इसका देश के नागरिकों को कोई वास्तविक रणनीतिक लाभ नहीं मिल सकेगा। बीज विधेयक लाकर भी किसानों को कंपनियों से लुटने के लिए छोड़ दिया है। महिला बिल पर उन्होंने कहा कि यह बिल 2023 में पारित हो चुका है लेकिन महिलाओं के साथ संसद के विशेष सत्र में क्रूर धोखा किया गया। सरकार परिसीमन करना चाहती थी, संसदीय लोकतंत्र का स्वरूप बदलना चाहती थी लेकिन विपक्ष ने इस षडयंत्र को विफल कर दिया। 4 श्रम संहिता थोपने की कोशिश की गई। श्रम कानूनों को कागजों तक सीमित कर दिया गया। सरकारें पूर्णतया लकवाग्रस्त है। जाति जनगणना से सरकार घमंडपूर्वक इनकार कर रही है। जिससे करोड़ों पिछड़ों और वंचित महिलाओं का सामाजिक न्याय पाने का हक छीना जा रहा है। डॉ. सुनीलम ने उत्तर प्रदेश सरकार के झूठे आश्वासनों और बार-बार के धोखों को कड़ी नजर से उजागर करते हुए कहा कि शहरों में 24 घंटे, तहसीलों में 20 घंटे और गांवों में 18 घंटे बिजली देने के जोर-शोर वाले वादे बेहयाई से तोड़ दिए गए। मुरादाबाद क्षेत्र सहित बड़े इलाकों में आज भी बार-बार बिजली कटौती, भारी बिल और अनिश्चित आपूर्ति का कहर जारी है। निजीकरण की दिशा में उठाए कदमों ने लोगों की मुसीबतें और बढ़ा दी हैं। बेरोजगारी के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि लाखों नौकरियां देने और “असीम संभावनाएं” के ऊंचे-ऊंचे दावे युवाओं के लिए क्रूर मजाक बन गए। उत्तर प्रदेश के लाखों युवा आज भी बेरोजगार हैं। सरकारी आंकड़े महज प्रचार हैं, जबकि जमीन पर बेरोजगारी और निराशा का माहौल बना हुआ है। डॉ सुनीलम ने कहा कि कर्ज माफी, गन्ने का समय पर भुगतान, उचित मूल्य और मुआवजे के आश्वासन ज्यादातर कागजों पर ही सिमटकर रह गए हैं। उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों को चीनी मिलों से भुगतान में लगातार शर्मनाक देरी का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार सरकार द्वारा दिए गए आश्वासनों और समय-सीमाओं के बावजूद पश्चिमी उत्तर प्रदेश, जिसमें मुरादाबाद क्षेत्र भी शामिल है, के लाखों गन्ना किसान कई महीनों और कभी-कभी वर्षों से अपने मेहनत के पैसे का इंतजार कर रहे हैं। इस देरी के कारण किसानों को सूदखोरों से भारी ब्याज पर कर्ज लेना पड़ रहा है, जिससे वे और गहरे कर्ज के जाल में फंस रहे हैं। असमय की बारिश, बढ़ती इनपुट लागत और सरकारी सहायता के अभाव ने कृषि संकट को और गंभीर बना दिया है। डॉ सुनीलम ने कहा कि किसान आत्महत्याएं आज भी एक अंधेरा सच और सरकार की विफलता का घोर प्रमाण बनी हुई हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि भारत में हर रोज औसतन 35 किसान आत्महत्या कर रहे हैं। यह भयावह आंकड़ा कृषि संकट की गहराई को उजागर करता है। हाल के वर्षों में उत्तर प्रदेश में सैकड़ों किसान और कृषि मजदूर भारी कर्ज, असमय बारिश से फसल नुकसान, सूदखोरों के उत्पीड़न और समय पर सरकारी सहायता न मिलने के कारण आत्महत्या कर चुके हैं। सरकार द्वारा इस राष्ट्रीय त्रासदी से बार-बार मुंह मोड़ना और आपराधिक लापरवाही ने हजारों किसान परिवारों को निराशा के कगार पर पहुंचा दिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र को अन्न देने वाले इन किसानों के खून के दाग शासकों के हाथों पर हैं – यह किसानों का कत्लेआम है! डॉ. सुनीलम ने गहराते कृषि संकट के तत्काल समाधान के लिए सभी फसलों की एम एस पी (सी 2+50%) पर खरीद की कानूनी गारंटी, किसानों की संपूर्ण कर्जा मुक्ति, फसल बीमा योजना में पारदर्शी और प्रभावी सुधार की मांग की ताकि किसानों की जान बचाई जा सके और उनकी गरिमा बहाल हो। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) को किसानों के साथ क्रूर मजाक बताते हुए उन्होंने कहा कि योजना के तहत दावे महीनों तक लंबित रहते हैं, उपग्रह चित्रों जैसी तकनीकी खामियों के बहाने खारिज कर दिए जाते हैं या बहुत कम राशि देकर नुकसान का मजाक उड़ाया जाता है। बटाईदार किसानों को बाहर रखना, अधिसूचित की गई फसलों को कवर न करना, मनमाने खारिज, पारदर्शी फील्ड सर्वे का अभाव और करोड़ों रुपये के लंबित दावे – इन सबने योजना को पूरी तरह नाकाम बना दिया है। बिना मौलिक सुधारों – यानी वास्तविक व्यक्तिगत नुकसान के आधार पर समयबद्ध, पारदर्शी और पर्याप्त मुआवजा दिए बिना – फसल बीमा किसानों की सबसे जरूरत के समय में उन्हें निराश ही करती रहेगी। उन्होंने कहा कि गन्ने के भुगतान में सख्त समयबद्धता लागू किए बिना कृषि संकट और बदतर होता जाएगा और अधिक निर्दोष जानें जाएंगी। डॉ सुनीलम ने कहा कि “जीरो टॉलरेंस” और बेहतर सुरक्षा के डींगे हांकने वाले दावे धराशायी हो गए। गंभीर अपराधों में वृद्धि साबित कर रही है कि तथाकथित लॉ एंड ऑर्डर मॉडल पूर्ण विफलता है, जिससे आम आदमी असुरक्षित है। शिक्षा व कल्याण योजनाओं के अधूरे क्रियान्वयन का आरोप लगाते हुए डॉ सुनीलम ने कहा कि फ्री लैपटॉप, यूनिफॉर्म, किताबें, बेहतर स्कूल और गरीब-छात्रों के लिए कल्याण योजनाओं के वादे ज्यादातर कागजों पर ही रह गए। गरीब छात्र और परिवार अभी भी टूटे आश्वासनों की मार झेल रहे हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर एवं विकास के झूठे दावे पर उन्होंने कहा कि गड्ढामुक्त सड़कें, हर मौसम में ग्रामीण कनेक्टिविटी, तेज औद्योगिक विकास और एक्सप्रेसवे के जोरदार वादे ज्यादातर अधूरे या जमीन पर नाकाम साबित हुए हैं। कई क्षेत्रों में लगातार उपेक्षा जारी है। डॉ सुनीलम ने कहा कि केंद्र सरकार की तरह UP सरकार ने भी जाति जनगणना के लिए जरा भी साहस नहीं दिखाया, जिससे पिछड़े और वंचित वर्गों को समान अधिकार और अवसर से जानबूझकर वंचित रखा जा रहा है। डॉ. सुनीलम ने कहा कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में विपक्ष को 40 सीटें देकर जनता ने बीजेपी को कड़ा संदेश दिया है। बीजेपी के गढ़ में यह भारी झटका दोनों केंद्र और राज्य सरकार की विफल नीतियों के खिलाफ जनता के गुस्से और मोहभंग को साफ जाहिर करता है। कम हुई सीटों और विपक्ष के मजबूत प्रदर्शन ने साबित कर दिया कि जनता ने बीजेपी के घमंड और टूटे वादों को ठुकरा दिया है। डॉ. सुनीलम ने घोषणा की, “केंद्र की बीजेपी सरकार और योगी आदित्यनाथ की UP सरकार ने मिलकर विफलता का डबल इंजन बना रखा है। किसानों, मजदूरों, महिलाओं और गरीबों को झूठे आश्वासनों और खोखले नारों से धोखा दिया गया। यह ‘अच्छे दिन’ नहीं, बल्कि महंगाई, बेरोजगारी, किसान संकट और टूटे संस्थानों का खौफनाक सपना है!” डॉ. सुनीलम ने साफ कहा कि अगर बीजेपी अपने घमंड भरे नारे “अबकी बार 400 पार” के मुताबिक 400 सीटें पार कर जाती, तो स्थिति भारत और उत्तर प्रदेश के लिए और भी विनाशकारी होती। जनता ने समझदारी से उनके अतिआत्मविश्वास को ठुकरा दिया और कमजोर जनादेश दिया। पूर्ण बहुमत न देकर जनता ने इस सरकार को “फेल” कर दिया है और उसके खोखलेपन, झूठ और जन-विरोधी नीतियों को बेनकाब कर दिया है। डॉ सुनीलम ने कहा कि “बीजेपी और योगी सरकार को दूसरों को दोष देने की आदत छोड़ देनी चाहिए। जनता ने उनके लगातार विफलताओं और टूटे वादों की सजा पहले ही दे दी है। बस बहुत हो चुका!” उन्होंने सभी किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं और प्रगतिशील ताकतों से अपील की कि वे केंद्र और उत्तर प्रदेश दोनों सरकारों की जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष को और तेज करें। डॉ सुनीलम ने पांच राज्यों के मतदाताओं से सांप्रदायिक और कॉर्पोरेट राजनीतिक पार्टियों को हराने की अपील की ताकि देश में संविधान और लोकतंत्र बचाया जा सके। जारीकर्ता: डॉ. सुनीलम पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान संघर्ष समिति मोबाइल: 8447715810 मीडिया संपर्क हेतु: 84477158101
- ghyuuuuuuuuuggggyuuu1
- सिवनी कलेक्टर ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद1
- सिवनी की 5 बड़ी खबरें: भीषण गर्मी का कहर, स्कूल टाइम में बदलाव, आग से फसल तबाह, अनोखा पारिवारिक मामला और रेल परियोजना से विकास की आस1
- सांसद बंटी साहू ने 26 लाख के छिंदवाड़ा ओलंपिक स्टेडियम बैडमिंटन कोर्ट का किया उद्घाटन छिंदवाड़ा ओलंपिक स्टेडियम में सांसद बंटी विवेक साहू ने 26 लाख के दो नए टेराफ्लेक्स सिंथेटिक बैडमिंटन कोर्ट का आज रविवार शाम 6 बजे शुभारंभ किया। खिलाड़ियों के साथ खेलकर उन्होंने हौसला बढ़ाया। सांसद ने कहा, इससे खिलाड़ियों का स्तर तेजी से सुधरेगा। उन्होंने ग्रास फील्ड निर्माण का निरीक्षण किया और उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कुल 10 करोड़ से अधिक की खेल सौगातें दिलाईं।1
- सिंगोड़ी 52 वर्षीय व्यक्ति का पेड़ में लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस,सिंगोड़ी/अमरवाड़ा, 19 अप्रैल दौ हजार 26 अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के सिंगोड़ी चौकी अंतर्गत ग्राम बांका मुकासा में शनिवार को 52 वर्षीय 3 बजे लगभग एक व्यक्ति का शव खेत के पेड़ पर लटका हुआ मिला। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मनुराजा चिंता चंद्रवंशी पिता लाल बहादुर चंद्रवंशी, उम्र 52 वर्ष, निवासी बांका मुकासा के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, दोपहर खेत की ओर गए लोगों ने शव को झाड़ी से लटका देखा और तुरंत सिंगोड़ी चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिंगोड़ी चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अमरवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं सिंगोड़ी पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और ग्रामीणों व परिजनों से पूछताछ की जा रही है।1
- गंज थाना पुलिस की कार्यवाही श्री जटाशंकर मंदिर धाम में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार 🔹 *चोरी गया चांदी का सामान एवं नगदी बरामद* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में बैतूल में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा एवं चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है। 🔹इसी क्रम में दिनांक 17.04.2026 को फरियादी मनीष सिंह रघुवंशी, निवासी ग्राम राठीपुर द्वारा थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा श्री जटाशंकर मंदिर धाम से श्री हनुमान जी के चांदी के आभूषण (तिलक, बोहे, हाथ एवं पैर की पट्टियां) तथा दान पेटी से लगभग 3000 रुपये नगद चोरी कर लिये गये हैं। प्रकरण में थाना गंज में *अपराध क्रमांक 101/26 धारा 331(4), 305(डी) बीएनएस* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 🔹प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गंज निरीक्षक नीरज पाल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। 🔹विवेचना के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम राठीपुर में एक संदिग्ध व्यक्ति चोरी का चांदी का सामान बेचने का प्रयास कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची एवं संदिग्ध को पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विकास पिता मोजीलाल मालवी, उम्र 30 वर्ष, निवासी ससुद्रा थाना आमला बताया तथा जटाशंकर मंदिर में चोरी करना स्वीकार किया। 🔹आरोपी के कब्जे से श्री हनुमान जी की मूर्ति के चांदी के तिलक, हाथ एवं पैर के कड़ेनुमा पट्टे, बोहे तथा नगद 2,500 रुपये बरामद किये गये। 🔹आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। 🔹 *विशेष योगदान* उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नीरज पाल, सहायक उपनिरीक्षक राममूरत वर्मा, प्रधान आरक्षक मंतराम सरयाम, आरक्षक अंकित अग्निहोत्री, आरक्षक नरेन्द्र धुर्वे एवं आरक्षक नवीन रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही। 🔹 *पुलिस अधीक्षक की अपील* पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि धार्मिक स्थलों एवं सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, जिससे अपराधों की रोकथाम में सहायता मिल सके।1