प्रेस विज्ञप्ति पुलिस थाना विजयराघवगढ़ जिला कटनी जंगलों पर अतिक्रमण करने वाले विजयराघवगढ़ पुलिस की नजर में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कमल मौर्य व श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी श्री वीरेन्द्र धार्वे महोदय के मार्गदर्शन पर निरीक्षक अभिषेक चौबे थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ के द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यवाही को अंजाम दिया गया। विवरण – मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में प्राप्त शिकायतों पर थाना विजयराघवगढ़ ने संज्ञान लेकर कार्यवाही की है। आपको बता दें कि मुख्यमत्री जन विश्वास अभियान के दौरान कुछ ग्रामीणों के द्वारा यह शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम कारीतलाई, पिपरा, बम्हौरी, कुसमा स्थित वन विभाग की जमीनों पर कुछ बाहरी अज्ञात लोगों के द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है। पुलिस ने इस पर तत्काल कार्यवाही करते हुये उन स्थानों को चिन्हित किया जहां पर वन भूमि पर अतिक्रमण किया जा रहा था। पुलिस ने ग्राम पिपरा, गुड़ेहा, कुसमा, बम्हौरी, कारीतलाई स्थित वन भूमि जहां पर अतिक्रमण किया जा रहा था उन स्थानों का भौतिक मुआयना किया एवं वहां पर उपस्थित लोगों को थाना आकर अपने पहचान संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने एवं वेरीफिकेशन के लिये पाबंद किया था। इसी लिये दिनांक 22/09/2026 को बड़ी संख्या में वन भूमि पर अतिक्रमण करने वाले लोगों के आधारकार्ड एवं मोबाईल नम्बर प्राप्त किये गये हैं। इस दौरान करीब 250 की संख्या में महिला पुरूष थाना विजयराघवगढ़ परिसर में इकट्ठा हुये और अपने दस्तावेज प्रस्तुत किये। जिनका वेरीफिकेशन किया जा रहा है। इस दौरान राज्य वन विकास निगम के रेंज आफिसर श्री नायडू एवं उनकी टीम थाना में उपस्थित रही। वन भूमि पर अतिक्रमणकारियों को समझाईश दी गई कि वन भूमि पर अतिक्रमण करना अवैध है और शीघ्र अतिशीघ्र वन भूमि खाली करने की हिदायत दी गई। अतिक्रमणकारी मुख्य रूप से मैहर, सतना, रीवा, सीधी और शहडोल जिले के हैं। सभी के रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं।
प्रेस विज्ञप्ति पुलिस थाना विजयराघवगढ़ जिला कटनी जंगलों पर अतिक्रमण करने वाले विजयराघवगढ़ पुलिस की नजर में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कमल मौर्य व श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी श्री वीरेन्द्र धार्वे महोदय के मार्गदर्शन पर निरीक्षक अभिषेक चौबे थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ के द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यवाही को अंजाम दिया गया। विवरण – मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में प्राप्त शिकायतों पर थाना विजयराघवगढ़ ने संज्ञान लेकर कार्यवाही की है। आपको बता दें कि मुख्यमत्री जन विश्वास अभियान के दौरान कुछ ग्रामीणों के द्वारा यह शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम कारीतलाई, पिपरा, बम्हौरी, कुसमा स्थित वन विभाग की जमीनों पर कुछ बाहरी अज्ञात लोगों के द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है। पुलिस ने इस पर तत्काल कार्यवाही करते हुये उन स्थानों को चिन्हित किया जहां पर वन भूमि पर अतिक्रमण किया जा रहा था। पुलिस ने ग्राम पिपरा, गुड़ेहा, कुसमा, बम्हौरी, कारीतलाई स्थित वन
भूमि जहां पर अतिक्रमण किया जा रहा था उन स्थानों का भौतिक मुआयना किया एवं वहां पर उपस्थित लोगों को थाना आकर अपने पहचान संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने एवं वेरीफिकेशन के लिये पाबंद किया था। इसी लिये दिनांक 22/09/2026 को बड़ी संख्या में वन भूमि पर अतिक्रमण करने वाले लोगों के आधारकार्ड एवं मोबाईल नम्बर प्राप्त किये गये हैं। इस दौरान करीब 250 की संख्या में महिला पुरूष थाना विजयराघवगढ़ परिसर में इकट्ठा हुये और अपने दस्तावेज प्रस्तुत किये। जिनका वेरीफिकेशन किया जा रहा है। इस दौरान राज्य वन विकास निगम के रेंज आफिसर श्री नायडू एवं उनकी टीम थाना में उपस्थित रही। वन भूमि पर अतिक्रमणकारियों को समझाईश दी गई कि वन भूमि पर अतिक्रमण करना अवैध है और शीघ्र अतिशीघ्र वन भूमि खाली करने की हिदायत दी गई। अतिक्रमणकारी मुख्य रूप से मैहर, सतना, रीवा, सीधी और शहडोल जिले के हैं। सभी के रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं।
- स्वर्गीय मदन लाल ग्रोवर की पगड़ी रस्म में उमड़ा जनसैलाब निर्मल सत्य गार्डन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, हजारों लोगों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि कटनी। शहर के प्रतिष्ठित नागरिक एवं उद्योगपति स्वर्गीय मदन लाल ग्रोवर की पगड़ी 💥*जिला कटनी से ज्योति तिवारी*💥 //6267641443 //रस्म का कार्यक्रम कटाए घाट मोड़ स्थित निर्मल सत्य गार्डन में श्रद्धापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। उनके सुपुत्र रंजन बाबू ग्रोवर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कटनी शहर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में सामाजिक, राजनीतिक, व्यापारिक एवं गणमान्य नागरिक पहुंचे और स्वर्गीय मदन लाल ग्रोवर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धांजलि देने वालों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी रहा। इस दौरान लगातार शब्द-कीर्तन चलता रहा, जिससे पूरे परिसर में आध्यात्मिक एवं भावुक वातावरण बना रहा। शब्द-कीर्तन के माध्यम से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए अरदास की गई। उपस्थित लोगों ने श्रद्धापूर्वक कीर्तन में शामिल होकर स्वर्गीय मदन लाल ग्रोवर को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान चमन लाल आनंद द्वारा स्वर्गीय मदन लाल ग्रोवर के निधन पर शोक संदेश का वाचन किया गया। शोक संदेश के माध्यम से उनके व्यक्तित्व, सामाजिक संबंधों एवं परिवार के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया गया। शोक संदेश के दौरान कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं और सभी ने मौन भाव से दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। पगड़ी रस्म के अवसर पर बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने स्वर्गीय मदन लाल ग्रोवर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल ग्रोवर परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। लोगों ने उनके सहज, मिलनसार एवं आत्मीय व्यक्तित्व को याद करते हुए उनसे जुड़े संस्मरण साझा किए। कार्यक्रम में शहर एवं जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की मौजूदगी ने स्वर्गीय मदन लाल ग्रोवर के व्यापक सामाजिक एवं व्यावसायिक संपर्कों को भी प्रदर्शित किया। लोगों ने रंजन बाबू ग्रोवर सहित पूरे ग्रोवर परिवार को दुःख की इस घड़ी में ढांढस बंधाया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। पगड़ी रस्म के दौरान परिवारजनों एवं शुभचिंतकों की मौजूदगी में धार्मिक रीति-रिवाज संपन्न हुए। शब्द-कीर्तन की मधुर ध्वनि और श्रद्धांजलि के भावपूर्ण वातावरण के बीच कार्यक्रम आगे बढ़ता रहा। उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान आगंतुकों के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था भी की गई। बड़ी संख्या में लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया और इसके बाद ग्रोवर परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। स्वर्गीय मदन लाल ग्रोवर की पगड़ी रस्म में उमड़ी हजारों लोगों की उपस्थिति उनके प्रति समाज के विभिन्न वर्गों में मौजूद आत्मीयता और सम्मान को दर्शाती रही। कार्यक्रम के अंत में परिजनों ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होकर संवेदना व्यक्त करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।3
- ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र की हाईटेक पंचायतों की राह में लापरवाही का गड्ढा ! ढीमरखेड़ा पंचायतों और सरकारी कार्यालयों को हाईटेक सुविधाओं से जोड़ने के लिए विभिन्न ग्राम पंचायतों में बीएसएनएल केबल बिछाने का काम जारी है। केबल के चेंबर बनाने के लिए जगह-जगह गड्ढे खोदे गए हैं, लेकिन कई गड्ढों को खुला छोड़ दिया गया है। गड्ढों के आसपास न सुरक्षा रिबन, न बैरिकेड और न ही चेतावनी संकेतक लगाए गए हैं। ऐसे में बच्चों, ग्रामीणों, मवेशियों और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि खुले गड्ढों का तत्काल निरीक्षण कर सुरक्षा घेरा और चेतावनी संकेतक लगाए जाएं। उनका कहना है कि विकास कार्य जरूरी है, लेकिन सुरक्षा की अनदेखी कर किसी हादसे का इंतजार नहीं किया जाना चाहिए।1
- क्षतिग्रस्त पानी की लाइन से व्यर्थ बह रहा पानी, जिम्मेदार बेखबर कटनी/बाकल। बस स्टैंड बाकल में पानी सप्लाई की लाइन लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ी है। बताया जा रहा है कि बीएसएनएल के कार्य के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई थी, जिसके बाद से पानी आगे की ओर पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच पा रहा है। सप्लाई शुरू होने पर बड़ी मात्रा में पानी क्षतिग्रस्त हिस्से से ही बाहर निकल जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार नल बंद होने के बाद भी पाइपलाइन में रिसाव दिखाई देता है, जबकि जब नल पूरी फोर्स से चलता है तो क्षतिग्रस्त हिस्से से पानी का रिसाव और अधिक बढ़ जाता है। इससे आगे के हिस्से में पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है और बड़ी मात्रा में पेयजल बर्बाद हो रहा है। विडंबना यह है कि समस्या सामने होने के बावजूद न तो पंचायत इस ओर ध्यान दे रही है और न ही बीएसएनएल द्वारा क्षतिग्रस्त की गई लाइन की मरम्मत कराई जा रही है। ग्रामीणों ने संबंधित जिम्मेदारों से तत्काल पाइपलाइन की मरम्मत कराकर नियमित एवं सुचारु जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।1
- लाड़ली बहना योजना से श्रीमती आरती नामदेव को मिला आर्थिक संबल, बच्चों की जरूरतें पूरी करना हुआ आसान। मैहर, 22 सितंबर मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है। मैहर के वार्ड क्रमांक-1 निवासी श्रीमती आरती नामदेव भी इस योजना से लाभान्वित होकर अपने परिवार की जरूरतों को सहजता से पूरा कर रही हैं। श्रीमती आरती नामदेव बताती हैं कि पहले परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी थी कि बच्चों की छोटी-छोटी जरूरतें पूरी करने में भी कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता था। सीमित आय के कारण आवश्यक खर्चों को पूरा करना चुनौतीपूर्ण हो जाता था। लाड़ली बहना योजना के माध्यम से मिलने वाली 1 हजार 500 रुपये की मासिक राशि उनके लिए आर्थिक सहारा बनी है। इस राशि से वे बच्चों की आवश्यक जरूरतों के साथ-साथ घर-परिवार के छोटे-मोटे खर्च भी आसानी से पूरा कर पा रही हैं। श्रीमती आरती नामदेव कहती हैं कि हर महीने मिलने वाली राशि से उन्हें आर्थिक रूप से आत्मविश्वास मिला है। अब छोटी-छोटी आवश्यकताओं के लिए दूसरों पर निर्भरता कम हुई है और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सुविधा हो रही है। श्रीमती आरती नामदेव लाड़ली बहना योजना के माध्यम से मिले इस आर्थिक संबल के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करती हैं।1
- Post by Sharda Shrivastava1
- खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज चैनल मध्य प्रदेश सतना जिला संपादक अरुण कुमार शर्मा खास खबर मैहर एसपी अवधेश प्रताप सिंह ने कहा किसी को डरने की जरूरत नही, मैहर पुलिस आपके साथ मैहर -जिले के ताला क्षेत्र अंतर्गत बिगौड़ी गांव में चल रही पलायन जैसे खबरों को लेकर मैहर एसपी अवधेश प्रताप सिंह ने कहा ऐसा कुछ नही है, पुलिस टीम ने गाव जाकर देखा है।इसके साथ ही मैहर एसपी अवधेश प्रताप सिंह ने कहा किसी को किसी से भी डरने की जरूरत नही है।मैहर पुलिस आपके साथ है।1
- बहोरीबंद जनपद में विवाद गहराया, सातवें दिन भी धरना जारी जनपद अध्यक्ष और सदस्यों की CEO हटाने की मांग समर्थन में उतरी भीम आर्मी, बुधवार को चक्का जाम का ऐलान कटनी के बहोरीबंद जनपद पंचायत में जनपद अध्यक्ष और CEO के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। जनपद अध्यक्ष लाल कमल बंसल सहित जनपद सदस्यों का धरना सातवें दिन भी जारी है। प्रदर्शनकारियों ने CEO अभिषेक कुमार झा को हटाने सहित विभिन्न मांगें रखी हैं। जनपद अध्यक्ष ने आज मंगलबार सुबह करीब 11 बजे आरोप लगाते हुए बताया कि अनियमितताओं के विरोध के बाद उनके कार्यालय में ताला लगवाया गया। उन्होंने ग्राम पंचायतों में कथित फर्जी बिल और कमीशनखोरी की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं आंदोलन को भीम आर्मी ने समर्थन दिया है। संगठन के चंद्रभान सिंह ने बुधवार को बहोरीबंद बस स्टैंड पर चक्का जाम और 10 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन की घोषणा की है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मांगों पर कार्रवाई होने तक धरना जारी रहेगा।1
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मिली ₹5,000 की सहायता, पहली डिलीवरी के समय बनी मजबूत संबल। मैहर, 22 सितंबर। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना जरूरतमंद गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर मातृत्व के दौरान उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायक बन रही है। मैहर के वार्ड क्रमांक-10 निवासी श्रीमती काजल सिद्धीकी भी इस योजना से लाभान्वित हुई हैं। श्रीमती काजल सिद्धीकी बताती हैं कि उनकी पहली डिलीवरी के दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत उन्हें ₹5,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई। यह राशि उनके लिए काफी उपयोगी साबित हुई और मातृत्व के इस महत्वपूर्ण समय में आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में मदद मिली। उन्होंने बताया कि योजना से मिली सहायता से उन्हें स्वयं तथा नवजात बच्चे की बेहतर देखभाल करने में सहूलियत हुई। परिवार के लिए यह आर्थिक सहयोग कठिन समय में संबल बना और आवश्यक खर्चों को पूरा करने में मदद मिली। श्रीमती काजल सिद्धीकी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना को महिलाओं और माताओं के लिए उपयोगी बताते हुए योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करती हैं।1
- उमरिया मुख्यालय पहुंचने पर जन संकल्प यात्रा का किया गया आत्मीय स्वागत उमरिया मुख्यालय पहुंचने पर जन संकल्प यात्रा का किया गया आत्मीय स्वागत जिला चिकित्सालय में मरीजों को किया गया फल वितरण यात्रा दल ने गौ संस्थान में गायों को खिलाया गौ ग्रास रक्दान शिविर का हुआ आयोजन मध्य प्रदेश उमरिया 22 सितंबर - सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से वाराणसी से रवाना होकर बड़नगर जाने वाली जन संकल्प यात्रा का उमरिया पहुंचने पर आत्मीय स्वागत किया गया। यात्रा का घंघरी तिराहा, गांधी चौक, जय स्तंभ चौक में गाजे बाजे के साथ तिलक लगाकर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा दल के सदस्यों ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर मरीजों को फल का वितरण किया । उन्होने उपचाररत मरीजों से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री जी व्दारा प्रारंभ किए गए आयुष्मान भारत योजना के संबंध में जानकारी ली तथा इसका लाभ लेने की अपेक्षा की । उन्होने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रूपये तक के निशुल्क इलाज की सुविधा है। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी मुक्त भारत बनाने की दिशा में उल्लेखनीय प्रयास किए जा रहे है। इस अवसर पर यात्रा दल के सदस्यों ने रक्तदान भी किया । जिला चिकित्सालय में क्षय रोग एवं सिकल सेल के उपचार से स्वस्थ्य हुए मरीजों ने प्रधानमंत्री जी को हदय से धन्यवाद देते हुए उनके सुदीर्घ जीवन की कामना की तथा कहा कि समुचित चिकित्सा उपचार से वह अब स्वस्थ्य हो चुके है। जन संकल्प यात्रा उमरिया जिला मुख्यालय स्थित गौ संस्थान पहुंची जहां यात्रा दल के सदस्यो ने गौ वंश को गौ ग्रास खिलाया। उल्लेखनीय है कि ताला में रात्रि विश्राम करने के उपरांत यात्रा परासी होते हुए बरबसपुर पहुंची थी। बरबसपुर में यात्रा दल ने ग्राम चौपाल लगाई । इस अवसर पर बताया गया कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश भर के गांव, शहर व कस्बो की तस्वीर बदल रही है। हमारा देश हर दिशा में नये नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। प्रधानमंत्री जी का सपना है कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाएं। उन्होने युवा , महिला, किसान एवं सभी वर्ग के लोगो से विकसित राष्ट्र के निर्माण में सहयोग की अपेक्षा की है। प्रधानमंत्री जी व्दारा लोगो को सशक्त और आत्म निर्भर बनाने के उददेश्य से विभिन्न जन कल्याण कारी योजनाएं संचालित की जा रही है। पात्र व्यक्तियो को इन सभी योजनाओ का लाभ लेना चाहिए । ग्राम चौपाल में विभिन्न योजनाओ से लाभांवित हितग्राहियों ने योजनाओ से लाभ लेकर बदलाव की कहानी को साझा किया। यात्रा दल ने बरबसपुर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण के संरक्षण का संदेश दिया तथा नागरिकों से अपील की , कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर उन्हें संरक्षित करते हुए ग्रीन इंडिया अभियान में अपनी सहभागिता निभाएं । मध्य प्रदेश उमरिया मुख्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के उपरांत जन संकल्प यात्रा ग्राम निगहरी पहुंची जहां उन्होंने लाभार्थी चौपाल लगाकर शासन की योजनाओ से प्राप्त होने वाले लाभ की जानकारी ली। यात्रा दल के सदस्यों ने कहा कि प्रधानमंत्री जी व्दारा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओ के माध्यम से ग्रामीण जनो के संर्वागीण विकास का कार्य किया जा रहा है ताकि अंतिम छोर तक के व्यक्ति को भी मुख्य धारा से जोडा जा सके। इस अवसर पर आसुतोष अग्रवाल,मिथिलेश पयासी, अमित सिंह, नम्रता यादव, ज्ञानवती सिंह, राजेंद्र पांडेय,सुमित गौतम, धनुषधारी सिंह, हरीश विश्वकर्मा, राधे लाल कोल, मनीष सिंह, शंभू लाल खटटर, शैलेंद्र सिंह, सुजीत भदौरिया, राकेश दर्दवंशी, कौशल विश्वकर्मा सहित बडी संख्या में स्थानीय जन उपस्थित रहे।2