Shuru
Apke Nagar Ki App…
कमासिन मे दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का समापन कार्यकर्ता पदाधिकारी को किया गया सम्मानित
JSB NEWS UP
कमासिन मे दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का समापन कार्यकर्ता पदाधिकारी को किया गया सम्मानित
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *तीन मोटरसाइकिलो के साथ चोर गिरफ्तार* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बांदा। चोरी की तीन मोटरसाइकिलो के साथ पुलिस ने शातिर चोर को पकड़ा है। वहीं उसका साथी भागने में सफल रहा। गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने वाले शातिर अभियुक्त को पकड़ा है। सहायक एसपी मेविस टॉक ने बताया कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के रहने वाले अभिलाष चन्द्र गुप्ता द्वारा व थाना मटौंध क्षेत्र के ग्राम पटना के रहने वाले लक्ष्मीनारायण द्वारा थाना कोतवाली नगर पर सूचना दी गई कि17 व 18 जनवरी को मवई बाईपास से अज्ञात लोगों द्वारा उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई है। सूचना पर थाना कोतवाली नगर में धारा 303(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे।थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान अभियुक्त रवि पुत्र कल्लू निवासी गुरेह थाना कोतवाली देहात को बुन्देलखंड एक्सप्रेस वे सर्विस रोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। मौके से चोरी की 01 मोटरसाइकिल बरामद हुई है। वहीं चोर की निशानदेही पर 02 अन्य मोटसाइकिल को भी बरामद किया गया है।पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि उक्त तीनों मोटरसाइकिल उसने अपने साथी आनंद सिंह के साथ मिलकर चोरी की थी। पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है।फरार अभियुक्त अभियुक्त आनंद पुत्र जगपत निवासी ज्योति नगर थाना कोतवाली नगर के गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कोतवाली देहात चन्द्र प्रकाश तिवारी,आरक्षी शुभम साहू,जितेन्द्र कुमार,सचिन पटेल,माधव सिंह शामिल रहे।1
- Post by Aniruddh Kashyap1
- लोकसभा प्रभारी उमेश यादव ने बोले कि आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान एकजुट होकर आगामी चुनाव में पार्टी को मजबूत करें।1
- सुबह से शाम तक तेज रफ्तार से उड़ते फाइटर जेट्स को देखकर लोग छतों और सड़कों पर निकल आए। कई बार विमानों ने लो-फ्लाइंग भी की, जिससे नजारा और भी रोमांचक हो गया। बच्चे हों या युवा—हर कोई इस पल को अपने मोबाइल में कैद करता नजर आया। दोपहर में नरैनी तहसील के पुकारी गांव के पास सेना का हेलीकॉप्टर भी कुछ देर के लिए उतरा, जिससे आसपास के गांवों में भारी भीड़ जुट गई। इस सैन्य अभ्यास में 🚁 Boeing CH-47 Chinook 🚁 Boeing AH-64 Apache जैसे शक्तिशाली हेलीकॉप्टर भी शामिल रहे, जिन्होंने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। 💪 यह नजारा सिर्फ एक अभ्यास नहीं था… यह भारत की सैन्य ताकत, तत्परता और आकाश में उसकी अजेय शक्ति का प्रदर्शन था। 🇮🇳 आसमान में गूंजती हर आवाज एक संदेश दे रही थी— देश सुरक्षित है, क्योंकि सेना हर पल तैयार है।2
- Post by Ranu shukla1
- बांदा । थाना कमासिन पुलिस ने एक व्यक्ति की हत्या का सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और सगे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। क्षेत्राधिकारी बबेरु सौरभ सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना कमासिन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों अभियुक्तों को भीती तिराहे के पास से गिरफ्तार किया।घटना 03/04 अप्रैल 2026 की देर रात की है, जब थाना क्षेत्र के ग्राम जामू में ट्यूबवेल पर सो रहे एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और फील्ड यूनिट व फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।मृतक की मां सरस्वती देवी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पूछताछ में सामने आया कि मृतक की पत्नी का उसके देवर (मृतक के सगे भाई) के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बात की जानकारी होने पर मृतक और दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया।1
- *प्रेम में बाधा बना पति-देवर के साथ मिलकर पत्नी ने की हत्या* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा। जनपद बाँदा में रिश्तों के कत्ल की हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। शादी के रस्मो में फेरो के साथ साथ जीने और मरने की कसम खाने वाली पत्नी अगर धोकेबाज़ निकले तो पति का अंजाम कुछ भी हो सकता है।एक ऐसी ही पत्नी की निर्दयी घटना ने लोगो झकझोर रख दिया है। दो दिन पहले कमासिन थाना क्षेत्र के जामु गांव में खेत की रखवाली कर रहे सोनू अपनी पत्नी निशा के साथ में ट्यूबवेल में सो रहा था। रहस्यमयी तरह से अचानक रात में पति की मौत हो जाती है।पुलिस को सूचना दी जाती है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटती है। म्रतक की माँ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाता है। पुलिस को पत्नी पर शक होता है।पूछताछ कर पत्नी को छोड़ दिया जाता है। दो दिन बाद पोस्टमार्टम में गला घोंटकर हत्या करने की रिपोर्ट आती है। पहले से शक पत्नी पर आरोप में बदल जाता है। पुलिस कड़ाई से पूछताछ करती हैं तो पत्नी का सच, बयान, व मुँह से बताई गई कहानी सामने आते ही सब हैरान हो जाते हैं।पत्नी ने बताया कि मेरे पति के सगे भाई से अवैध संबंध था। जो काफी दिनों से चल रहा था।हम एक दूसरे से बहुत प्यार करते है।पति को प्रेमप्रसंग के बारे में पता चल गया था अक्सर लड़ाई झगड़ा होता था। इसलिए योजना बनाकर रात में सोते हुए पति को गला दबाकर देवर रामबाबू के साथ मिलकर मार दिया है। पुलिस ने हत्यारिन पत्नी निशा व देवर मोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।2
- मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,चोरी की 3 मोटरसाइकिल बरामद।1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1