कमिश्नर ने अनुविभागीय कार्यालय एवं तहसील कार्यालय सोहागपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण सोहागपुर पुलिस थाने के थाना प्रभारी और दोनों चौकी प्रभारियों का हुआ तबादला नर्मदापुरम पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा थोटा ने सोमवार दोपहर 2:00 के लगभग एक आदेश जारी कर आगामी आदेश तक जिले में प्रशासनिक व्यवस्था के लिए कई पुलिस थानों एवं चौकी प्रभारियो का तबादला किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोहागपुर थाना प्रभारी उषा मरावी को रक्षित केंद्र भेजा गया है तो वही सेमरी हरचंद चौकी प्रभारी उप निरीक्षक आकाशदीप पचाया का माखननगर पुलिस थाने में तबादला किया गया है। शोभापुर चौकी प्रभारी सुरेश चौहान की इटारसी पुलिस थाने में पदस्थापना की गई है। वही नर्मदापुरम अजाक्स थाने के प्रभारी राहुल रायकवार को सोहागपुर पुलिस थाने का प्रभार सोंपा गया है। वही शिवपुर थाना प्रभारी उप निरीक्षक विवेक यादव को सेमरी हरचंद पुलिस चौकी प्रभारी नियुक्त किया है। इसके अलावा इटारसी थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक राहुल पटेल को शोभापुर पुलिस चौकी का प्रभाव सौंपा गया है।
कमिश्नर ने अनुविभागीय कार्यालय एवं तहसील कार्यालय सोहागपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण सोहागपुर पुलिस थाने के थाना प्रभारी और दोनों चौकी प्रभारियों का हुआ तबादला नर्मदापुरम पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा थोटा ने सोमवार दोपहर 2:00 के लगभग एक आदेश जारी कर आगामी आदेश तक जिले में प्रशासनिक व्यवस्था के लिए कई पुलिस थानों एवं चौकी प्रभारियो का तबादला किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोहागपुर थाना प्रभारी उषा मरावी को रक्षित केंद्र भेजा गया है तो वही सेमरी हरचंद चौकी प्रभारी उप निरीक्षक आकाशदीप पचाया का माखननगर पुलिस थाने में तबादला किया गया है। शोभापुर चौकी प्रभारी सुरेश चौहान की इटारसी पुलिस थाने में पदस्थापना की गई है। वही नर्मदापुरम अजाक्स थाने के प्रभारी राहुल रायकवार को सोहागपुर पुलिस थाने का प्रभार सोंपा गया है। वही शिवपुर थाना प्रभारी उप निरीक्षक विवेक यादव को सेमरी हरचंद पुलिस चौकी प्रभारी नियुक्त किया है। इसके अलावा इटारसी थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक राहुल पटेल को शोभापुर पुलिस चौकी का प्रभाव सौंपा गया है।
- सोहागपुर पुलिस थाने के थाना प्रभारी और दोनों चौकी प्रभारियों का हुआ तबादला नर्मदापुरम पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा थोटा ने सोमवार दोपहर 2:00 के लगभग एक आदेश जारी कर आगामी आदेश तक जिले में प्रशासनिक व्यवस्था के लिए कई पुलिस थानों एवं चौकी प्रभारियो का तबादला किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोहागपुर थाना प्रभारी उषा मरावी को रक्षित केंद्र भेजा गया है तो वही सेमरी हरचंद चौकी प्रभारी उप निरीक्षक आकाशदीप पचाया का माखननगर पुलिस थाने में तबादला किया गया है। शोभापुर चौकी प्रभारी सुरेश चौहान की इटारसी पुलिस थाने में पदस्थापना की गई है। वही नर्मदापुरम अजाक्स थाने के प्रभारी राहुल रायकवार को सोहागपुर पुलिस थाने का प्रभार सोंपा गया है। वही शिवपुर थाना प्रभारी उप निरीक्षक विवेक यादव को सेमरी हरचंद पुलिस चौकी प्रभारी नियुक्त किया है। इसके अलावा इटारसी थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक राहुल पटेल को शोभापुर पुलिस चौकी का प्रभाव सौंपा गया है।1
- समाजसेवी शिक्षक श्री राजेश स्वामी जी के सुपुत्र आयुष स्वामी को आज मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में सम्मानित किया गया। आयुष स्वामी ने सिविल सेवा परीक्षा में 461वीं रैंक हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि बनखेड़ी और पूरे नर्मदापुरम जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने क्षेत्र के युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है। श्री राजेश स्वामी जी एवं आयुष स्वामी को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।1
- Post by ABDUL1
- अधिवक्ता संघ,तहसील पिपरिया जिला अधिवक्ता प्रशिक्षण कार्यशाला का चतुर्थ दिवस दिनांक 23 मार्च 2026 को दोपहर 03:30 बजे न्यायालय परिसर स्थित बार कक्ष में सम्पन्न हुआ।* *कार्यक्रम में माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्रीमति शालनी मिश्रा शुक्ला जी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री जे एन ढ़िमोले जी द्वारा अधिवक्ताओं को साक्ष्य अधिनियम विषय पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया।* *इस दौरान अधिनियम के व्यावहारिक पहलुओं, न्यायालयीन प्रक्रिया एवं नवीनतम विधिक दृष्टिकोणों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।* *कार्यक्रम में अध्यक्ष अधिवक्ता संघ पिपरिया श्री धर्मेन्द्र सिंह नागवंशी, सचिव श्री वेद भार्गव, बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे एवं मार्गदर्शन का लाभ प्राप्त किया।* *अध्यक्ष* *अधिवक्ता संघ पिपरिया*1
- नर्मदापुरम स्टेशन पर हैवानियत: मां ने 8 साल की बेटी को ट्रेन के आगे फेंका, जिंदगी और मौत से जूझ रही मासूम एक दिल दहला देने वाली घटना ने नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन को हिलाकर रख दिया. मंगलवार शाम को एक सरकारी कर्मचारी मां ने अपनी छोटी बेटी को तमिलनाडु एक्सप्रेस के सामने धक्का दे दिया. मासूम बच्ची ट्रेन की चपेट में आ गई और प्लेटफॉर्म व ट्रैक के बीच फंस गई. उसकी हालत बेहद नाजुक है. सीसीटीवी फुटेज में पूरी वारदात दर्ज हो गई. पुलिस ने मां के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उसकी मानसिक स्थिति की जांच कर रही है. यह घटना मां-बेटी के रिश्ते पर गहरा सवाल खड़ा करती है. नर्मदापुरम स्टेशन पर मां और उसकी 8 साल की बेटी तीन घंटे से प्लेटफॉर्म पर मौजूद थीं. शाम करीब 7:40 बजे तमिलनाडु एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर आई. अचानक मां ने बच्ची को ट्रैक पर धकेल दिया. ट्रेन के इंजन ने बच्ची को टक्कर मारी और वह प्लेटफॉर्म व ट्रैक के बीच फंस गई. बच्ची को सिर, कमर और कंधे पर गंभीर चोटें आईं. खून की काफी मात्रा बह गई.1
- Post by Jagtapal Yadav g1
- नवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में सप्तशती पाठ एवं देवी पूजन का आयोजन किया जा रहा है1
- बनखेड़ी में राज्य स्तरीय जूनियर व सब-जूनियर लागोरी प्रतियोगिता सम्पन्न, विदिशा टीम का शानदार प्रदर्शन मध्यप्रदेश लागोरी संघ द्वारा जरारिया गार्डन, बनखेड़ी में बालक एवं बालिका वर्ग की प्रथम जूनियर एवं सब-जूनियर लागोरी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 8 जिलों से कुल 32 टीमों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। प्रतियोगिता के अंतर्गत बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला रायसेन एवं विदिशा के बीच खेला गया, जिसमें विदिशा की टीम विजयी रही। वहीं बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला विदिशा एवं नर्मदापुरम के मध्य हुआ, जिसमें विदिशा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। कार्यक्रम में होशंगाबाद-नरसिंहपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दर्शन सिंह चौधरी वर्चुअल रूप से जुड़े और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने आयोजन मंडल, मध्यप्रदेश लागोरी संघ एवं लागोरी संघ नर्मदापुरम को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। सांसद श्री चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि लागोरी केवल एक खेल नहीं, बल्कि भारतीय परंपरा, टीम भावना, त्वरित निर्णय क्षमता और शारीरिक स्फूर्ति का प्रतीक है। आज के डिजिटल युग में, जब बच्चे मोबाइल और स्क्रीन पर अधिक समय व्यतीत कर रहे हैं, ऐसे पारंपरिक खेल उन्हें मैदान से जोड़ते हैं और स्वस्थ जीवनशैली की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमें अनुशासन, धैर्य, नेतृत्व एवं टीमवर्क सिखाते हैं। जीत और हार दोनों जीवन के महत्वपूर्ण हिस्से हैं—जीत आत्मविश्वास बढ़ाती है, जबकि हार हमें और बेहतर बनने की प्रेरणा देती है। अतः खेल को केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि सीखने और आगे बढ़ने का माध्यम समझना चाहिए। इस अवसर पर भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान के सदस्य नीतिराज सिंह पटेल, जिला कबड्डी अकादमी इटारसी के श्री संजीव (सोनू) चौधरी, मध्यप्रदेश लागोरी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री आशीष मालवीय, प्रदेश सचिव श्री आकाश वंशकार, जिला प्रमुख श्री रामेश्वर झलारिया, जिलाध्यक्ष श्री शरद पटेल, उपाध्यक्ष श्री हिमांशु श्रीवास्तव, सचिव श्री पवन गंगोलिया, सह सचिव श्री हेमंत कुमार, श्री धीरू तिवारी, श्री पवन चौधरी एवं ब्लॉक खेल अधिकारी देवेंद्र उरहा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।1