logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Jamui बदसलूकी मामले में मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, भागने Jamui बदसलूकी मामले में मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, भागने के दौरान पुलिस ने मारी गोली

16 hrs ago
user_ठा शंभू सिंह तंवर पत्रकार
ठा शंभू सिंह तंवर पत्रकार
कृषि कार्य एवं पत्रकारिता ताल, रतलाम, मध्य प्रदेश•
16 hrs ago

Jamui बदसलूकी मामले में मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, भागने Jamui बदसलूकी मामले में मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, भागने के दौरान पुलिस ने मारी गोली

  • user_G.S
    G.S
    Chhatarpur, Madhya Pradesh
    पुलिस बाले इनका मुह क्यों ढक कर पवलिक के सामने लाकर दिखाते हैं इनका मुंह से कपड़ा हटाकर सबके सामने लाकर आना चाहिए और सोर्ट इनकाउंटर सही से नहीं करते फर्जी तरीके से दिखाया जाता है पट्टी बांध कर सामने दिखाया जाता है और इसके एक दो दिन बाद पट्टी खोल दिया जाती है जयभीम जयबुधजयभीम जयसंबिधान जयभारत जय-किसान जय-जवान
    10 hrs ago
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन मुजफ्फरनगर पहुंचे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन मुजफ्फरनगर पहुंचे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने नितिन नबीन जिंदाबाद और बीजेपी जिंदाबाद के नारे लगाए। नितिन नबीन का पश्चिमी यूपी दौरा पार्टी की संगठनात्मक तैयारियों के बीच हो रहा है।
    1
    पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन मुजफ्फरनगर पहुंचे। 
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन मुजफ्फरनगर पहुंचे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने नितिन नबीन जिंदाबाद और बीजेपी जिंदाबाद के नारे लगाए। नितिन नबीन का पश्चिमी यूपी दौरा पार्टी की संगठनात्मक तैयारियों के बीच हो रहा है।
    user_ठा शंभू सिंह तंवर पत्रकार
    ठा शंभू सिंह तंवर पत्रकार
    कृषि कार्य एवं पत्रकारिता ताल, रतलाम, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • बड़ोद 22 सितंबर झूलनी एकादशी पर नगर में निकली भव्य विमान यात्रा मंदिरों से निकले भगवान के डोल, अखाड़ा कलाकारों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब बड़ौद (आगर), 22 सितंबर। जल झूलनी एकादशी (डोल ग्यारस) के अवसर पर मंगलवार को नगर में श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य विमान यात्रा निकाली गई। दोपहर बाद विभिन्न मंदिरों से भगवान लड्डू गोपाल के सुसज्जित विमान (डोल) निकले। इस दौरान “आलकी की पालकी, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष से नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रीकृष्ण मंदिर, रावला मंदिर, श्रीराम मंदिर, भावसार मंदिर, लोधा मंदिर, सत्यनारायण मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों से निकले भगवान के विमान गोदरगढ़ मंदिर अखाड़ा, बूंदी घाट अखाड़ा एवं मार्तंड बाग अखाड़ा के साथ गांधी चौक पहुंचे। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद विमान यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। मार्ग में जगह-जगह नगरवासियों ने भगवान के डोल पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। धार्मिक भजनों और जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय नजर आया। जुलूस में शामिल अखाड़ों के कलाकारों एवं खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रकार के हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत किए। उनके प्रदर्शन को देखने के लिए मार्गों पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान के डोल के साथ जल पूजन की परंपरा भी निभाई। पर्व को लेकर नगरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। शाम करीब 7 बजे दूधाखेड़ी माता मंदिर स्थित पंचेश्वर महादेव घाट पर महाआरती का आयोजन किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया। विमान यात्रा को व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में मंदिरों के पुजारी, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन लववंशी, नगर परिषद कर्मचारी, अखाड़ा उस्ताद एवं कलाकारों के साथ थाना प्रभारी रूप सिंह बेस सहित पुलिस स्टाफ और प्रशासन का विशेष योगदान रहा।
    4
    बड़ोद 22 सितंबर 
झूलनी एकादशी पर नगर में निकली भव्य विमान यात्रा
मंदिरों से निकले भगवान के डोल, अखाड़ा कलाकारों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
बड़ौद (आगर), 22 सितंबर। जल झूलनी एकादशी (डोल ग्यारस) के अवसर पर मंगलवार को नगर में श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य विमान यात्रा निकाली गई। दोपहर बाद विभिन्न मंदिरों से भगवान लड्डू गोपाल के सुसज्जित विमान (डोल) निकले। इस दौरान “आलकी की पालकी, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष से नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया।
श्रीकृष्ण मंदिर, रावला मंदिर, श्रीराम मंदिर, भावसार मंदिर, लोधा मंदिर, सत्यनारायण मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों से निकले भगवान के विमान गोदरगढ़ मंदिर अखाड़ा, बूंदी घाट अखाड़ा एवं मार्तंड बाग अखाड़ा के साथ गांधी चौक पहुंचे। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
इसके बाद विमान यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। मार्ग में जगह-जगह नगरवासियों ने भगवान के डोल पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। धार्मिक भजनों और जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय नजर आया।
जुलूस में शामिल अखाड़ों के कलाकारों एवं खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रकार के हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत किए। उनके प्रदर्शन को देखने के लिए मार्गों पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान के डोल के साथ जल पूजन की परंपरा भी निभाई।
पर्व को लेकर नगरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। शाम करीब 7 बजे दूधाखेड़ी माता मंदिर स्थित पंचेश्वर महादेव घाट पर महाआरती का आयोजन किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया।
विमान यात्रा को व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में मंदिरों के पुजारी, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन लववंशी, नगर परिषद कर्मचारी, अखाड़ा उस्ताद एवं कलाकारों के साथ थाना प्रभारी रूप सिंह बेस सहित पुलिस स्टाफ और प्रशासन का विशेष योगदान रहा।
    user_पिंटू बैरागी
    पिंटू बैरागी
    बड़ोद, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • जल झुलनी एकादशी पर निकला नगर के मंदिरो की झांकियो के साथ विशाल चल समारोह... शामगढ जलझूलनी एकादशी के अवसर पर डोल ग्यारस समिति के तत्वाधान में मंगलवार को नगर के समस्त मंदिरों के वैवाण झांकियां के साथ चल समारोह मे डिंपल चौराहे से प्रारंभ हुआ जो नगर के मुख्य मार्ग बस स्टैंड मेंन रोड होकर सुवासरा रोड स्थित श्री कृष्णा तलैया पहुंचा चल समारोह का पूरे नगर में भव्य स्वागत श्रद्धालुओं नगर वासियों द्वारा किया गया एवं मंदिरों के वैवाण के दर्शन किए चल समारोह में मुख्य आकर्षण का केंद्र झांकियां एवं व्यायाम शाला रही माली समाज एवं वाल्मीकि समाज व्यामशाला के आकर्षण करतब देखने को मिले चल समारोह श्री कृष्णा तलैया पर पहुंची व महा आरती के बाद.प्रथम झांकी श्री राम मंदिर खाती समाज को ₹11000 एवं द्वितीय पुरस्कार 7051 श्री कृष्ण मंदिर पंजाबी समाज एवं तृतीय पुरस्कार 5100 श्री राधाकृष्ण मंदिर राजपूत समाज को डोल ग्यारस समिति व समस्त पदाधिकारी द्वारा प्रदान किए गए...
    1
    जल झुलनी एकादशी पर निकला नगर के मंदिरो की  झांकियो के साथ विशाल चल समारोह...
शामगढ 
जलझूलनी एकादशी के अवसर पर डोल ग्यारस समिति के तत्वाधान में मंगलवार को नगर के समस्त मंदिरों के वैवाण झांकियां के साथ  चल समारोह मे डिंपल चौराहे से प्रारंभ हुआ जो नगर के मुख्य मार्ग बस स्टैंड मेंन रोड होकर सुवासरा रोड स्थित श्री कृष्णा तलैया पहुंचा चल समारोह का पूरे नगर में भव्य स्वागत श्रद्धालुओं नगर वासियों द्वारा किया गया एवं मंदिरों के वैवाण के दर्शन किए चल समारोह में मुख्य आकर्षण का केंद्र झांकियां एवं व्यायाम शाला रही माली समाज एवं वाल्मीकि समाज व्यामशाला के आकर्षण करतब देखने को मिले
चल समारोह श्री कृष्णा तलैया पर पहुंची व महा आरती के बाद.प्रथम झांकी श्री राम मंदिर खाती समाज को ₹11000 एवं द्वितीय पुरस्कार 7051 श्री कृष्ण मंदिर पंजाबी समाज एवं तृतीय पुरस्कार 5100 श्री राधाकृष्ण मंदिर राजपूत समाज
को डोल ग्यारस समिति व समस्त पदाधिकारी द्वारा प्रदान किए गए...
    user_वचन(कमल ) प्रजापति
    वचन(कमल ) प्रजापति
    रिपोर्टर शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सालमगढ़ में आस्था का सैलाब: श्री वीर तेजाजी मंदिर प्रांगण में गूंजे बाबा रामदेव जी के जयकारे सालमगढ़ में आस्था का सैलाब: श्री वीर तेजाजी मंदिर प्रांगण में गूंजे बाबा रामदेव जी के जयकारे ​सालमगढ़। क्षेत्र के प्रसिद्ध श्री वीर तेजाजी मंदिर प्रांगण में आज बाबा रामदेव जी की भव्य कथा एवं भजनों का आयोजन अत्यंत धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया जा रहा है। वीर तेजाजी मंडल सालमगढ़ के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्रभर से आए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। ​कार्यक्रम के दौरान मुख्य कलाकार पप्पू लाल मीणा (रामझड़ा) एवं बाबा रामदेव कला मंडल द्वारा बाबा रामदेव जी के जीवन प्रसंगों, पर्चों और भजनों की ऐसी मनमोहक एवं जीवंत प्रस्तुति दी जा रही है कि पूरा पांडाल भक्ति रस में सराबोर हो गया। ​इस भव्य आयोजन को देखने और सुनने के लिए सालमगढ़ सहित आसपास के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष व बुजुर्ग पहुंचे हैं। मंदिर प्रांगण श्रद्धालुओं की अपार भीड़ से खचाखच भरा नजर आ रहा है। ​आयोजक वीर तेजाजी मंडल सालमगढ़ के सदस्यों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य ग्रामीण अंचल में धार्मिक चेतना, आपसी सद्भाव और लोक संस्कृति को बढ़ावा देना है। मंडल द्वारा बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जल व अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुचारू रूप से की गई हैं। कार्यक्रम के दौरान परिसर 'जय बाबा री' और 'वीर तेजाजी महाराज की जय' के उद्घोष से लगातार गुंजायमान हो रहा है।
    1
    सालमगढ़ में आस्था का सैलाब: श्री वीर तेजाजी मंदिर प्रांगण में गूंजे बाबा रामदेव जी के जयकारे
सालमगढ़ में आस्था का सैलाब: श्री वीर तेजाजी मंदिर प्रांगण में गूंजे बाबा रामदेव जी के जयकारे
​सालमगढ़।
क्षेत्र के प्रसिद्ध श्री वीर तेजाजी मंदिर प्रांगण में आज बाबा रामदेव जी की भव्य कथा एवं भजनों का आयोजन अत्यंत धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया जा रहा है। वीर तेजाजी मंडल सालमगढ़ के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्रभर से आए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।
​कार्यक्रम के दौरान मुख्य कलाकार पप्पू लाल मीणा (रामझड़ा) एवं बाबा रामदेव कला मंडल द्वारा बाबा रामदेव जी के जीवन प्रसंगों, पर्चों और भजनों की ऐसी मनमोहक एवं जीवंत प्रस्तुति दी जा रही है कि पूरा पांडाल भक्ति रस में सराबोर हो गया।
​इस भव्य आयोजन को देखने और सुनने के लिए सालमगढ़ सहित आसपास के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष व बुजुर्ग पहुंचे हैं। मंदिर प्रांगण श्रद्धालुओं की अपार भीड़ से खचाखच भरा नजर आ रहा है।
​आयोजक वीर तेजाजी मंडल सालमगढ़ के सदस्यों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य ग्रामीण अंचल में धार्मिक चेतना, आपसी सद्भाव और लोक संस्कृति को बढ़ावा देना है। मंडल द्वारा बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जल व अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुचारू रूप से की गई हैं। कार्यक्रम के दौरान परिसर 'जय बाबा री' और 'वीर तेजाजी महाराज की जय' के उद्घोष से लगातार गुंजायमान हो रहा है।
    user_User3132
    User3132
    दलोट, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • शामगढ़ में जलझूलनी ढोल ग्यारस को लेकर निकाली गई झांकियां कई करतब दिखाए गए
    1
    शामगढ़ में जलझूलनी ढोल ग्यारस को लेकर निकाली गई झांकियां कई करतब दिखाए गए
    user_विजय रेटूदिया
    विजय रेटूदिया
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • गांव गुराडिया देदा श्री चारभुजा नाथ श्री राम मंदिर डोरिया परिवार पर जलझूलनी ग्यारस महोत्सव धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चारभुजा नाथ के झूले को ढोल आदि से कीर्तन और नृत्य करते हुए समस्त ग्राम वासियों सहित श्री देवनारायण मंदिर गुराडिया देदा पर ले जाया गया। जलझूलनी ग्यारस महोत्सव धूमधाम से मनाया, भक्ति में झूमे ग्रामवासी गुराडिया देदा। गांव गुराडिया देदा के डोरिया परिवार स्थित श्री चारभुजा नाथ एवं श्रीराम मंदिर में जलझूलनी ग्यारस महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भगवान श्री चारभुजा नाथ की झांकी एवं झूले को आकर्षक रूप से सजाया गया। महोत्सव के दौरान भगवान चारभुजा नाथ के झूले को ढोल-डीजे की धुनों के साथ भगवान के नाम का संकीर्तन करते हुए समस्त ग्रामवासियों द्वारा श्री देवनारायण मंदिर, गुराडिया देदा तक ले जाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्ति गीतों पर कीर्तन करते हुए नृत्य करते नजर आए। जलझूलनी महोत्सव में गांव के बुजुर्ग, महिलाएं, युवा एवं बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान भगवान के जयकारों और संकीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्री देवनारायण मंदिर पहुंचने पर भगवान के झूले का विधि-विधान एवं श्रद्धाभाव के साथ आरती-वंदन कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। महोत्सव के समापन पर ग्रामवासियों द्वारा एकत्रित की गई प्रसादी का श्रद्धालुओं में वितरण किया गया। आयोजन में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर धार्मिक परंपरा और सामाजिक एकता का परिचय दिया।
    4
    गांव गुराडिया देदा श्री चारभुजा नाथ श्री राम मंदिर डोरिया परिवार पर जलझूलनी ग्यारस महोत्सव धूमधाम से मनाया गया 
भगवान श्री चारभुजा नाथ के झूले को ढोल आदि से कीर्तन और नृत्य करते हुए समस्त ग्राम वासियों सहित श्री देवनारायण मंदिर गुराडिया देदा पर ले जाया गया।
जलझूलनी ग्यारस महोत्सव धूमधाम से मनाया, भक्ति में झूमे ग्रामवासी
गुराडिया देदा। गांव गुराडिया देदा के डोरिया परिवार स्थित श्री चारभुजा नाथ एवं श्रीराम मंदिर में जलझूलनी ग्यारस महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भगवान श्री चारभुजा नाथ की झांकी एवं झूले को आकर्षक रूप से सजाया गया।
महोत्सव के दौरान भगवान चारभुजा नाथ के झूले को ढोल-डीजे की धुनों के साथ भगवान के नाम का संकीर्तन करते हुए समस्त ग्रामवासियों द्वारा श्री देवनारायण मंदिर, गुराडिया देदा तक ले जाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्ति गीतों पर कीर्तन करते हुए नृत्य करते नजर आए।
जलझूलनी महोत्सव में गांव के बुजुर्ग, महिलाएं, युवा एवं बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान भगवान के जयकारों और संकीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्री देवनारायण मंदिर पहुंचने पर भगवान के झूले का विधि-विधान एवं श्रद्धाभाव के साथ आरती-वंदन कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
महोत्सव के समापन पर ग्रामवासियों द्वारा एकत्रित की गई प्रसादी का श्रद्धालुओं में वितरण किया गया। आयोजन में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर धार्मिक परंपरा और सामाजिक एकता का परिचय दिया।
    user_इंद्रेश पाटीदार
    इंद्रेश पाटीदार
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार तोलाखेड़ी मंदसौर रामप्रसाद धनगर
    1
    रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार तोलाखेड़ी मंदसौर रामप्रसाद धनगर
    user_रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार
    रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार
    Photographer शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Jamui बदसलूकी मामले में मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, भागने Jamui बदसलूकी मामले में मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, भागने के दौरान पुलिस ने मारी गोली
    1
    Jamui बदसलूकी मामले में मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, भागने 
Jamui बदसलूकी मामले में मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, भागने के दौरान पुलिस ने मारी गोली
    user_ठा शंभू सिंह तंवर पत्रकार
    ठा शंभू सिंह तंवर पत्रकार
    कृषि कार्य एवं पत्रकारिता ताल, रतलाम, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.