Shuru
Apke Nagar Ki App…
जय श्री राम : देखें जाखू मंदिर शिमला के मन्दिर की एक झलक
न्यूज रिपोर्टर
जय श्री राम : देखें जाखू मंदिर शिमला के मन्दिर की एक झलक
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- हर हर महादेव शिव शम्भू, उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की खरयालता पंचायत के प्रसिद्ध व ऐतिहासिक श्री राधाकृष्ण मंदिर में वीरवार देर रात को जंगम मंडली द्वारा शिव शंकर भोलेनाथ का गुणगान सुनाया,और बताया शिव शंकर भोलेनाथ हमारी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।बस भोलेनाथ शिव शंकर जी को सच्चे मन से याद करने की जरूरत है।1
- हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में कमर्शियल एलपीजी (LPG) की किल्लत का असर अब विधानसभा व्यवस्थाओं पर भी दिखने लगा है। गैस सिलेंडरों की कमी के चलते विधानसभा बजट सत्र के लिए तैयार होने वाला भोजन भी पारंपरिक तरीके से लकड़ी के चूल्हों पर बनाना पड़ रहा है। सत्र के दौरान रोजाना सैकड़ों लोगों के लिए भोजन तैयार किया जाता है, लेकिन कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति बाधित होने से रसोइयों को पारंपरिक तरीकों का सहारा लेना पड़ रहा है। लकड़ी खरीदकर बड़े पैमाने पर खाना तैयार किया जा रहा है, जिससे लागत और श्रम दोनों बढ़ गए हैं। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के होटलों—खासतौर पर हॉलिडे होम और पीटरहॉफ़ में यह स्थिति देखने को मिल रही है, जहां से विधानसभा के लिए भोजन की आपूर्ति होती है। रसोइयों का कहना है कि गैस की अनुपलब्धता के बावजूद उन्हें समय पर बड़ी मात्रा में खाना तैयार करना पड़ रहा है, जो अब लकड़ी के चूल्हों पर संभव हो पा रहा है। बाइट ...धनी राम ...कुक ..हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम शिमला2
- बहड़ाला के साथ लगते गांव भड़ोलियां कलां में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब बिजली की तारों में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। शॉर्ट सर्किट के चलते तारों से तेज चिंगारियां और आग की लपटें निकलने लगीं, जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो पटाखे चल रहे हों। घटना के दौरान कुछ देर तक लगातार स्पार्किंग होती रही, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सुरक्षा के मद्देनजर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। कुछ समय बाद पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। मामले की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेते हुए सप्लाई बहाल करने के कार्य में जुट गए। फिलहाल राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।1
- धर्मपुर विधानसभा के मेरे जागरूक साथियों, माता-बहनों और युवा शक्ति से आज मैं एक कड़वा लेकिन सच्चा सवाल पूछना चाहता हूँ — आखिर कब तक आप अपने बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होते देखते रहोगे? आज जिस तरह से नीतियों के नाम पर UGC जैसे फैसले थोपे जा रहे हैं, वो साफ दिखाता है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ने मिलकर युवाओं के भविष्य को सिर्फ वोट बैंक बना दिया है। एक तरफ झूठे वादे, दूसरी तरफ बेरोजगारी का अंधेरा — यही इनकी असलियत है। और सबसे बड़ा अन्याय क्या है? “-40 वाले को नौकरी और आपके मेहनती, काबिल बच्चों को बेरोजगारी” — क्या यही न्याय है? क्या इसी दिन के लिए आपने अपने बच्चों को पढ़ाया? धर्मपुर की जनता से मैं पूछता हूँ — क्या आप इतने मजबूर हो गए हो कि सच बोलने से डरते हो? क्या नेताओं के सामने खड़े होने की हिम्मत खत्म हो गई? आज हालत ये है कि आपके बच्चों के हाथ में किताब की जगह बेरोजगारी थमा दी गई है, उनके सपनों की जगह निराशा भर दी गई है। लेकिन दुख की बात ये नहीं है… दुख की बात ये है कि इसके बावजूद भी आप उन्हीं के पीछे खड़े हो, उनकी रैलियों में भीड़ बनते हो, और अपने ही भविष्य के खिलाफ तालियां बजाते हो। धर्मपुर की ये धरती वीरों की है, झुकने वालों की नहीं — हक़ के लिए लड़ने वालों की है। अब समय आ गया है — डर को तोड़ने का, सिस्टम को बदलने का, और अपने बच्चों का हक़ वापस लेने का। राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी कोई सत्ता की भूखी पार्टी नहीं है — ये आपके हक़ की आवाज़ है, आपके बच्चों के भविष्य की लड़ाई है, और उस अन्याय के खिलाफ क्रांति है जिसे सालों से दबाया गया। मैं ब्यास ठाकुर, आपका अपना भाई, आपका बेटा — धर्मपुर की इस पवित्र मिट्टी का सिपाही, आपसे आह्वान करता हूँ — भीड़ मत बनो… नेतृत्व करो। डर मतो… आवाज़ उठाओ। झुको मत… अपने हक़ के लिए डटकर खड़े हो जाओ। आओ, मिलकर एक नया धर्मपुर बनाएं — जहां न्याय हो, रोजगार हो, और हमारे बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो। जय भवानी 🚩 जय देवभूमि 🚩 #राष्ट्रीय_देवभूमि_पार्टी #धर्मपुर_की_आवाज़ #युवा_का_भविष्य #अब_बदलेगा_धर्मपुर ब्यास ठाकुर आपका अपना भाई, बेटा — धर्मपुर का धरतीपुत्र 🚩1
- विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बोलते कसौली के विधायक Vinod Sultanpuri1
- Post by Hem Singh Chauhan1
- नैना देवी विधायक रणधीर शर्मा ने विधानसभा सत्र के दौरान हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार ने संविधान संस्थाओं का अपमान किया है और पत्रकारों पर FIR दर्ज करवाई है1
- जमासनी देवी मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में कुटलैहड़ विधायक विवेक शर्मा की पत्नी और पूर्व जिला परिषद धुंधला वार्ड ने की शिरकत। हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य पर आयोजित किया गया था कार्यक्रम2
- हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारतीय जनता पार्टी पर पलटवार किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा नेता बिना तथ्यों के ही आरोप लगा रहे हैं. भाजपा नेताओं के पास अगर कोई सबूत हैं,तो उन्हें विधानसभा पटल पर रखा जाना चाहिए. मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कमर्शियल LPG की कमी को लेकर भी चिंता ज़ाहिर की. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में भी के केंद्र सरकार के साथ बात कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका असर पर्यटन कारोबार पर पड़ा है. सदन में पेश किए गए अनुपूरक बजट को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार व्यवस्था परिवर्तन कर रही है. सरकार ने कई बड़े प्रोजेक्ट पर धन लगाया है. नए प्रोजेक्ट को 30 फ़ीसदी अमाउंट के साथ ही शुरू किया जा रहा है. सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बजट की कमी नहीं आने दे रही. उन्होंने कहा कि RDG बंद होने की वजह से राज्य सरकार को नुक़सान हुआ है. बाइट—- सुखविंदर सिंह सुक्खू, CM, हिमाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शिपकी-ला के रास्ते तिब्बत के साथ व्यापार शुरू होने पर ख़ुशी ज़ाहिर की. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इसके लिए अथक प्रयास किये थे. किन्नौर तक 50 हज़ार सैलानी आए हैं. इसका फ़ायदा राज्य के पर्यटन कारोबार को मिल रहा है. बाइट—- सुखविंदर सिंह सुक्खू, CM, हिमाचल प्रदेश3