Shuru
Apke Nagar Ki App…
himachal ka haal dekhiye december january jaisi barfbaari
Hem Singh Chauhan
himachal ka haal dekhiye december january jaisi barfbaari
More news from Mandi and nearby areas
- Post by Hem Singh Chauhan1
- हमीरपुर के डा राधा कृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बड़ी लापरवाही सामने आई है। शुक्रवार को करीब 2 घंटे तक बिजली गुल रहने से मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेडियोलॉजी विभाग में एक्स-रे और कई जरूरी टेस्ट नहीं हो पाए, जिससे मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ा। इमरजेंसी और दूरदराज से आए लोगों को मजबूरी में प्राइवेट लैब्स का रुख करना पड़ा, जिससे आर्थिक बोझ भी बढ़ा। बिजली विभाग के अनुसार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास पेड़ गिरने से सप्लाई बाधित हुई। वहीं अस्पताल प्रशासन का कहना है कि कुछ सेवाएं बैकअप पर चलती रहीं, लेकिन सवाल अब भी बना हुआ है — 👉 क्या मेडिकल कॉलेज में पुख्ता बैकअप व्यवस्था नहीं होनी चाहिए? 🎯 पुछता है हिमाचल — जिम्मेदार कौन? 📍 लोकेशन: हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश1
- Post by Himachal Update 24 News1
- Post by Munishkoundal1
- धर्मपुर विधानसभा के मेरे जागरूक साथियों, माता-बहनों और युवा शक्ति से आज मैं एक कड़वा लेकिन सच्चा सवाल पूछना चाहता हूँ — आखिर कब तक आप अपने बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होते देखते रहोगे? आज जिस तरह से नीतियों के नाम पर UGC जैसे फैसले थोपे जा रहे हैं, वो साफ दिखाता है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ने मिलकर युवाओं के भविष्य को सिर्फ वोट बैंक बना दिया है। एक तरफ झूठे वादे, दूसरी तरफ बेरोजगारी का अंधेरा — यही इनकी असलियत है। और सबसे बड़ा अन्याय क्या है? “-40 वाले को नौकरी और आपके मेहनती, काबिल बच्चों को बेरोजगारी” — क्या यही न्याय है? क्या इसी दिन के लिए आपने अपने बच्चों को पढ़ाया? धर्मपुर की जनता से मैं पूछता हूँ — क्या आप इतने मजबूर हो गए हो कि सच बोलने से डरते हो? क्या नेताओं के सामने खड़े होने की हिम्मत खत्म हो गई? आज हालत ये है कि आपके बच्चों के हाथ में किताब की जगह बेरोजगारी थमा दी गई है, उनके सपनों की जगह निराशा भर दी गई है। लेकिन दुख की बात ये नहीं है… दुख की बात ये है कि इसके बावजूद भी आप उन्हीं के पीछे खड़े हो, उनकी रैलियों में भीड़ बनते हो, और अपने ही भविष्य के खिलाफ तालियां बजाते हो। धर्मपुर की ये धरती वीरों की है, झुकने वालों की नहीं — हक़ के लिए लड़ने वालों की है। अब समय आ गया है — डर को तोड़ने का, सिस्टम को बदलने का, और अपने बच्चों का हक़ वापस लेने का। राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी कोई सत्ता की भूखी पार्टी नहीं है — ये आपके हक़ की आवाज़ है, आपके बच्चों के भविष्य की लड़ाई है, और उस अन्याय के खिलाफ क्रांति है जिसे सालों से दबाया गया। मैं ब्यास ठाकुर, आपका अपना भाई, आपका बेटा — धर्मपुर की इस पवित्र मिट्टी का सिपाही, आपसे आह्वान करता हूँ — भीड़ मत बनो… नेतृत्व करो। डर मतो… आवाज़ उठाओ। झुको मत… अपने हक़ के लिए डटकर खड़े हो जाओ। आओ, मिलकर एक नया धर्मपुर बनाएं — जहां न्याय हो, रोजगार हो, और हमारे बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो। जय भवानी 🚩 जय देवभूमि 🚩 #राष्ट्रीय_देवभूमि_पार्टी #धर्मपुर_की_आवाज़ #युवा_का_भविष्य #अब_बदलेगा_धर्मपुर ब्यास ठाकुर आपका अपना भाई, बेटा — धर्मपुर का धरतीपुत्र 🚩1
- रिपोर्ट 20 मार्च,बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। सैंज नदी के डाउनस्ट्रीम में बढ़ते खतरे और डेंजर जोन की भूमि व मकानों के अधिग्रहण की मांग को लेकर प्रभावितों का सब्र अब जवाब देने लगा है। एनएचपीसी चरण-3 के सभागार में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक के दूसरे सत्र में जब हितधारकों ने अपनी सुरक्षा और भविष्य को लेकर सवाल उठाए, तो परियोजना प्रबंधन के जवाब ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। बाढ़ के खतरे के बीच अधिग्रहण की उठी मांग दूसरे सत्र की अध्यक्षता कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति जिला एपीएमसी चेयरमैन राम सिंह मियां ने की। बैठक में पार्वती परियोजना प्रभावितों और स्थानीय हितधारकों ने एक सुर में मांग उठाई कि नदी का जलस्तर बढ़ने से सैंज बाजार और रिहायशी इलाके डेंजर जोन की जद में हैं। उन्होंने प्रशासन और एनएचपीसी से मांग की कि इस खतरे को देखते हुए पूरी भूमि, मार्केट और घरों का सरकार द्वारा अधिग्रहण किया जाए ताकि उन्हें सुरक्षित स्थान पर बसाया जा सके। महाप्रबंधक के इनकार से बढ़ा असंतोष बैठक में मौजूद पार्वती परियोजना चरण-2 के महाप्रबंधक रणजीत कुमार और चरण-3 के महाप्रबंधक सुधीर नेगी ने प्रभावितों की मांगों को विस्तार से सुना, लेकिन अधिग्रहण के मुद्दे पर स्पष्ट इनकार कर दिया। परियोजना प्रबंधन ने कहा कि भूमि अधिग्रहण करना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है। एनएचपीसी के इस दोटूक जवाब के बाद प्रभावितों में गहरा असंतोष देखा गया और बैठक में माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। सुरक्षा के कड़े इंतजामों का निर्देश प्रभावितों की नाराजगी को देखते हुए एपीएमसी चेयरमैन राम सिंह मियां ने अधिकारियों को कड़ी हिदायत दी कि जब तक अधिग्रहण पर फैसला नहीं होता, तब तक लोगों की जान-माल की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि सुरक्षा कार्यों में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में एसडीएम बंजार पंकज शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद1
- Ram चन्द सिंगर🌹🔱फ़ॉलो करो1
- सुजानपुर में 25-26 मार्च को Air Show ✈️ | का बड़ा आयोजन | दिखाएगी हैरतअंगेज करतब1