Shuru
Apke Nagar Ki App…
सीतापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 92 किलो गांजा बरामद, 7 अंतरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार सीतापुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसओजी और रामकोट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में करीब 92 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने सात अंतरजनपदीय आरोपियों को गिरफ्तार कर ब्रेजा कार और डीसीएम कब्जे में लिए हैं। बरामद गांजे की कीमत करीब 23 लाख रुपये बताई गई है।
Star Bharat News 24
सीतापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 92 किलो गांजा बरामद, 7 अंतरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार सीतापुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसओजी और रामकोट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में करीब 92 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने सात अंतरजनपदीय आरोपियों को गिरफ्तार कर ब्रेजा कार और डीसीएम कब्जे में लिए हैं। बरामद गांजे की कीमत करीब 23 लाख रुपये बताई गई है।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- बेटी को स्टेनो की परीक्षा दिलाने नोएडा गए खेकड़ा के पंकज की हादसे में मौत BAGHPAT DESK : खेकड़ा/नोएडा। बेटी को स्टेनो पद की परीक्षा दिलाने नोएडा पहुंचे खेकड़ा निवासी पंकज की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा नोएडा के सेक्टर-155 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र के पास हुआ। बताया गया कि पंकज अपनी बेटी को परीक्षा केंद्र पर छोड़ने के बाद सड़क किनारे खड़े होकर उसका इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आई एक Ertiga कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पंकज गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर नोएडा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। परिजनों के अनुसार पंकज अपनी बेटी को स्टेनो पद की परीक्षा दिलाने के लिए नोएडा आए थे। बेटी को सेक्टर-155 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र पर उतारने के बाद वह बाहर सड़क किनारे इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। परिवार ने की आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग पंकज के परिवार में उनकी पत्नी रोशनी और बच्चे हैं। परिजनों ने नोएडा पुलिस से हादसे के लिए जिम्मेदार Ertiga चालक को जल्द गिरफ्तार करने और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने कहा, "हम न्याय चाहते हैं। पंकज की मौत एक दर्दनाक हादसा है। हमारी मांग है कि आरोपी ड्राइवर को तुरंत पकड़ा जाए और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।" पुलिस ने फरार वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है।1
- सीतापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 92 किलो गांजा बरामद, 7 अंतरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार सीतापुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसओजी और रामकोट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में करीब 92 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने सात अंतरजनपदीय आरोपियों को गिरफ्तार कर ब्रेजा कार और डीसीएम कब्जे में लिए हैं। बरामद गांजे की कीमत करीब 23 लाख रुपये बताई गई है।1
- हापुड़ थाना गढ़मुक्तेश्वर ब्रेकिंग थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस की गश्त/चेकिंग के दौरान विद्युत लाइन तार चोर गिरोह के साथ हुई मुठभेड़ में आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में 02 घायल सहित 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार। हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में पुलिस की तार चोरों के गिरोह के साथ चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने बदमाशों को रुकने का इशारा किया, जिस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल बदमाश सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 कुंतल विद्युत तार, ऑटो लोडर, अवैध असलहा, जिंदा व खोखा कारतूस तथा विद्युत लाइन तार चोरी करने के उपकरण बरामद हुए हैं। गिरफ्तार बदमाशों ने पूर्व में थाना गढ़मुक्तेश्वर, बहादुरगढ़ और बाबूगढ़ क्षेत्र में विद्युत लाइन तार चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। इन घटनाओं के संबंध में थाना एंटी पावर थेफ्ट पर अलग-अलग अभियोग पंजीकृत हैं। गिरफ्तार/घायल बदमाश शातिर किस्म के अपराधी हैं। इनके विरुद्ध जनपद बुलंदशहर, गाजियाबाद और हापुड़ में विद्युत लाइन तार चोरी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित करीब 05 दर्जन मुकदमे पंजीकृत हैं। हापुड़ थाना गढ़मुक्तेश्वर ब्रेकिंग थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस की गश्त/चेकिंग के दौरान विद्युत लाइन तार चोर गिरोह के साथ हुई मुठभेड़ में आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में 02 घायल सहित 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार। हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में पुलिस की तार चोरों के गिरोह के साथ चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने बदमाशों को रुकने का इशारा किया, जिस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल बदमाश सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 कुंतल विद्युत तार, ऑटो लोडर, अवैध असलहा, जिंदा व खोखा कारतूस तथा विद्युत लाइन तार चोरी करने के उपकरण बरामद हुए हैं। गिरफ्तार बदमाशों ने पूर्व में थाना गढ़मुक्तेश्वर, बहादुरगढ़ और बाबूगढ़ क्षेत्र में विद्युत लाइन तार चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। इन घटनाओं के संबंध में थाना एंटी पावर थेफ्ट पर अलग-अलग अभियोग पंजीकृत हैं। गिरफ्तार/घायल बदमाश शातिर किस्म के अपराधी हैं। इनके विरुद्ध जनपद बुलंदशहर, गाजियाबाद और हापुड़ में विद्युत लाइन तार चोरी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित करीब 05 दर्जन मुकदमे पंजीकृत हैं।1
- हापुड़ व्यूरो रिपोर्ट हापुड़ में ट्यूबवेल जाने वाली बिजली लाइन को निशाना बनाया1
- दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल, छह कुंतल बिजली तार और अवैध हथियार बरामद; सुरेंद्र पर 41, शेरू पर 19 मुकदमे दर्ज हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विद्युत लाइन तार चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, गश्त और चेकिंग के दौरान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों के कब्जे से करीब छह कुंतल विद्युत तार, ऑटो लोडर, अवैध असलहा, जिंदा व खोखा कारतूस तथा विद्युत लाइन तार काटने के उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेंद्र उर्फ सुंदर पुत्र चन्दी सिंह निवासी ग्राम नगला आलमपुर, थाना खानपुर, जनपद बुलंदशहर, दीपक पुत्र कृष्ण चन्द्र निवासी ग्राम शाहपुर चौधरी, थाना गढ़मुक्तेश्वर, जनपद हापुड़ और शेरू उर्फ जयदीप पुत्र बूजपाल निवासी ग्राम अतलपुर, थाना किठौर, जनपद मेरठ, वर्तमान पता किराये का मकान, 14 फुटा रोड हर्ष विहार, थाना साहिबाबाद, ट्रांस हिंडन कमिश्नरेट गाजियाबाद बताया गया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से विद्युत लाइन तार चोरी में इस्तेमाल होने वाला सामान भी बरामद किया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपियों ने पूर्व में गढ़मुक्तेश्वर, बहादुरगढ़ और बाबूगढ़ क्षेत्र में विद्युत लाइन तार चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। इन घटनाओं के संबंध में थाना एंटी पावर थेफ्ट पर अलग-अलग मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। इस कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार सुरेंद्र उर्फ सुंदर पर करीब 41 मुकदमे, जबकि शेरू उर्फ जयदीप पर 19 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं दीपक के खिलाफ छह मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़ और अन्य जनपदों में विद्युत लाइन तार चोरी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज होने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में घायल दोनों बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। बरामदगी और गिरफ्तारी के संबंध में थाना गढ़मुक्तेश्वर में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि विद्युत तार चोरी करने वाले गिरोह और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल आरोपियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।3
- CCSU कैंपस में मारपीट का वीडियो, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस में कार्यक्रम के दौरान युवकों के बीच विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। सुभाष चंद्र बोस ऑडिटोरियम में कार्यक्रम के दौरान शुरू हुआ विवाद कैंपस की सड़क तक पहुंच गया, जहां लात-घूंसे और गाली-गलौज होने की बात सामने आई है। घटना में कुछ युवकों के कथित तौर पर शराब के नशे में होने की चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के दौरान सुरक्षा गार्ड मौजूद बताए गए, लेकिन मारपीट रोकने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। छात्र नेता अक्षय बैसला ने विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पूछा कि बाहरी युवक कैंपस में कैसे पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद विवाद मारपीट तक कैसे पहुंचा। वहीं मेडिकल थाना इंस्पेक्टर हरिओम ने कार्यक्रम के दौरान अपनी मौजूदगी की बात कही है, लेकिन किसी लड़ाई-झगड़े की घटना से इनकार किया है। ऐसे में सामने आए वीडियो और पुलिस के दावे के बीच घटनाक्रम को लेकर स्थिति स्पष्ट होना बाकी है। #CCSU #Meerut #MeerutNews #CCSUCampus #CampusNews #StudentNews #UniversityNews #CampusSecurity #MeerutPolice #ViralVideo #BreakingNews #UPNews #UttarPradesh #ERadioIndia1
- गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा संडीला 🙏🚩 | ढोल-नगाड़ों के साथ निकली भव्य आगमन शोभायात्रा इमलियाबाग चौराहे से शुरू हुई गणपति बप्पा की भव्य शोभायात्रा मां वैष्णो मैरिज हॉल होते हुए श्रीरामलीला मैदान पहुंची। सोमवार सुबह विधि-विधान से होगी गणपति बप्पा की स्थापना। छह दिवसीय गणेश उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह। हरदोई से संवाददाता — सूरज गुप्ता स्टार भारत न्यूज़ 241
- हापुड़: गढ़मुक्तेश्वर में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल सहित तीन गिरफ्तार विद्युत लाइन तार चोरी करने वाले शातिर गिरोह से गढ़मुक्तेश्वर पुलिस की हुई मुठभेड़ दो बदमाश घायल सहित तीन गिरफ्तार जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गढ़मुक्तेश्वर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। स्याना रोड पर गश्त और चेकिंग के दौरान पुलिस का सामना विद्युत लाइन तार चोरी करने वाले शातिर गिरोह से हो गया। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई। इसमें दो बदमाश घायल हो गए, जबकि तीसरे को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेन्द्र उर्फ सुन्दर पुत्र चन्दी सिंह लोधा निवासी नगला आलमपुर थाना खानपुर बुलन्दशहर, दीपक पुत्र कृष्ण चन्द्र निवासी शाहपुर चौधरी थाना गढ़मुक्तेश्वर हापुड़ और शेरू उर्फ जयदीप चौधरी पुत्र बृजपाल निवासी अतलपुर थाना किठौर मेरठ के रूप में हुई है। शेरू वर्तमान में गाजियाबाद के हर्ष विहार में किराए पर रह रहा था। सुरेन्द्र और दीपक मुठभेड़ में घायल हुए हैं। पुलिस ने इनके पास से करीब छह क्विंटल विद्युत तार, एक ऑटो लोडर, अवैध तमंचे, जिंदा व खोखा कारतूस और तार चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। पूछताछ में तीनों ने गढ़मुक्तेश्वर, बहादुरगढ़ और बाबूगढ़ क्षेत्र में कई चोरियां कबूली हैं। इन पर बुलन्दशहर, गाजियाबाद और हापुड़ में करीब पांच दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।2