logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

6 hrs ago
user_THE LIVE
THE LIVE
Journalist तारापुर, मुंगेर, बिहार•
6 hrs ago

More news from बिहार and nearby areas
  • तारापुर के प्राचीन रंगगांव स्थित श्री श्री 108 बाबा रत्नेश्वर नाथ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पूजा महोत्सव 2026 के अवसर पर सम्राट चौधरी ने सात दिवसीय मेले का फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर समिति ने माला व अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत किया। “हर-हर महादेव” के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति से माहौल भक्तिमय हो गया। सभा में उन्होंने कहा कि बचपन से इस मंदिर से उनकी आस्था जुड़ी है और हर महत्वपूर्ण कार्य से पहले यहां आशीर्वाद लेने आते हैं। जनता द्वारा ऐतिहासिक मतों से मिली जीत के लिए आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बाईपास सड़क, सुल्तानगंज–देवघर फोरलेन, हल्दिया–रक्सौल कॉरिडोर, नई सड़क, रेलवे लाइन सर्वे व प्रस्तावित एयरपोर्ट का जिक्र करते हुए क्षेत्र को विकास का बड़ा केंद्र बनाने की बात कही। इस मौके पर कई जनप्रतिनिधि व हजारों श्रद्धालु मौजूद थे। मेले के शुभारंभ से पूरे क्षेत्र में उत्सवी माहौल है।
    1
    तारापुर के प्राचीन रंगगांव स्थित श्री श्री 108 बाबा रत्नेश्वर नाथ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पूजा महोत्सव 2026 के अवसर पर सम्राट चौधरी ने सात दिवसीय मेले का फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर समिति ने माला व अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत किया। “हर-हर महादेव” के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति से माहौल भक्तिमय हो गया।
सभा में उन्होंने कहा कि बचपन से इस मंदिर से उनकी आस्था जुड़ी है और हर महत्वपूर्ण कार्य से पहले यहां आशीर्वाद लेने आते हैं। जनता द्वारा ऐतिहासिक मतों से मिली जीत के लिए आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।
उन्होंने बाईपास सड़क, सुल्तानगंज–देवघर फोरलेन, हल्दिया–रक्सौल कॉरिडोर, नई सड़क, रेलवे लाइन सर्वे व प्रस्तावित एयरपोर्ट का जिक्र करते हुए क्षेत्र को विकास का बड़ा केंद्र बनाने की बात कही। इस मौके पर कई जनप्रतिनिधि व हजारों श्रद्धालु मौजूद थे। मेले के शुभारंभ से पूरे क्षेत्र में उत्सवी माहौल है।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    3 hrs ago
  • Post by THE LIVE
    1
    Post by THE LIVE
    user_THE LIVE
    THE LIVE
    Journalist तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    6 hrs ago
  • महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को अजगैवीनाथ मंदिर से नगर भ्रमण के लिए भव्य शिव बारात निकाली गई। दोपहर बाद जैसे ही बारात मंदिर प्रांगण से बाहर निकली, उसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई बाबा अजगैवीनाथ की एक झलक पाने को आतुर नजर आया। श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा अजगैवीनाथ मठ के स्थानापति महंत प्रेमानंद गिरि बारात के साथ चलते हुए श्रद्धालुओं को आशीर्वाद व प्रसाद प्रदान करते रहे। शिव बारात में दर्जनों सजे-धजे घोड़े, घड़िघंट, नगाड़े और गाजे-बाजे शामिल थे। बाबा अजगैवीनाथ के स्वरूप को दूल्हा बनाकर आकर्षक शिव प्रतिमा सजाई गई थी। बारात अजगैवीनाथ मठ से निकलकर स्टेशन रोड, कृष्णगढ़ मोड़, अपर रोड, थाना रोड होते हुए अबजूगंज तक गई और देर शाम पुनः मंदिर प्रांगण में लौटकर संपन्न हुई। भूत प्रेत,शिव नृत्य, कृष्ण-राधा, विभिन्न भगवानों के स्वरूप और भगवान शिव की चलंत झांकियों ने पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया। शिव बारात के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिटी एसपी शैलेन्द्र कुमार सिंह, विधि व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार, सुल्तानगंज थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार तथा नगर सभापति राजकुमार गुड्डू स्वयं बारात के साथ चलकर मॉनिटरिंग करते रहे। जगह-जगह भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, जिसने भीड़ को नियंत्रित करते हुए शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित किया। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा बारात में शामिल श्रद्धालुओं के लिए शरबत, ठंडा पानी, खीर, पूरी और हलुआ आदि की व्यवस्था की गई। श्रद्धा, उल्लास और अनुशासन के साथ निकली यह शिव बारात नगरवासियों के लिए आस्था का यादगार दृश्य बन गई।
    1
    महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को अजगैवीनाथ मंदिर से नगर भ्रमण के लिए भव्य शिव बारात निकाली गई। दोपहर बाद जैसे ही बारात मंदिर प्रांगण से बाहर निकली, उसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई बाबा अजगैवीनाथ की एक झलक पाने को आतुर नजर आया। श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा अजगैवीनाथ मठ के स्थानापति महंत प्रेमानंद गिरि बारात के साथ चलते हुए श्रद्धालुओं को आशीर्वाद व प्रसाद प्रदान करते रहे।
शिव बारात में दर्जनों सजे-धजे घोड़े, घड़िघंट, नगाड़े और गाजे-बाजे शामिल थे। बाबा अजगैवीनाथ के स्वरूप को दूल्हा बनाकर आकर्षक शिव प्रतिमा सजाई गई थी। बारात अजगैवीनाथ मठ से निकलकर स्टेशन रोड, कृष्णगढ़ मोड़, अपर रोड, थाना रोड होते हुए अबजूगंज तक गई और देर शाम पुनः मंदिर प्रांगण में लौटकर संपन्न हुई। भूत प्रेत,शिव नृत्य, कृष्ण-राधा, विभिन्न भगवानों के स्वरूप और भगवान शिव की चलंत झांकियों ने पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया।
शिव बारात के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिटी एसपी शैलेन्द्र कुमार सिंह, विधि व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार, सुल्तानगंज थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार तथा नगर सभापति राजकुमार गुड्डू स्वयं बारात के साथ चलकर मॉनिटरिंग करते रहे। जगह-जगह भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, जिसने भीड़ को नियंत्रित करते हुए शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित किया।
वहीं स्थानीय लोगों द्वारा बारात में शामिल श्रद्धालुओं के लिए शरबत, ठंडा पानी, खीर, पूरी और हलुआ आदि की व्यवस्था की गई। श्रद्धा, उल्लास और अनुशासन के साथ निकली यह शिव बारात नगरवासियों के लिए आस्था का यादगार दृश्य बन गई।
    user_राकेश साहुवंशी
    राकेश साहुवंशी
    Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • 📍 सुलतानगंज से प्रवेश कुमार की रिपोर्ट खानपुर माल क्षेत्र में आज भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा इलाका भक्ति व आस्था के रंग में रंग गया। सुबह से ही महिलाएं पारंपरिक परिधान में सिर पर कलश रखकर यात्रा में शामिल हुईं। ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के साथ निकली यह यात्रा पूरे क्षेत्र का भ्रमण करती हुई निर्धारित स्थान तक पहुंची। श्रद्धालुओं ने मार्ग में पूजा-अर्चना कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। स्थानीय लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। आयोजन समिति द्वारा व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पूरे आयोजन में उत्साह, अनुशासन और धार्मिक आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। कैमरापर्सन के साथ प्रवेश कुमार, सुलतानगंज।
    3
    📍 सुलतानगंज से प्रवेश कुमार की रिपोर्ट
खानपुर माल क्षेत्र में आज भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा इलाका भक्ति व आस्था के रंग में रंग गया।
सुबह से ही महिलाएं पारंपरिक परिधान में सिर पर कलश रखकर यात्रा में शामिल हुईं। ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के साथ निकली यह यात्रा पूरे क्षेत्र का भ्रमण करती हुई निर्धारित स्थान तक पहुंची।
श्रद्धालुओं ने मार्ग में पूजा-अर्चना कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। स्थानीय लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। आयोजन समिति द्वारा व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
पूरे आयोजन में उत्साह, अनुशासन और धार्मिक आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।
कैमरापर्सन के साथ प्रवेश कुमार, सुलतानगंज।
    user_Pravesh kumar
    Pravesh kumar
    Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    12 hrs ago
  • नामांकन जारी 2026 - 27
    1
    नामांकन जारी 2026 - 27
    user_विशाल कम्प्यूटर एजूकेशन
    विशाल कम्प्यूटर एजूकेशन
    Education Centre Phulidumar, Banka•
    22 hrs ago
  • Post by Vikram Kumar yadav
    4
    Post by Vikram Kumar yadav
    user_Vikram Kumar yadav
    Vikram Kumar yadav
    Sonhaula, Patna•
    10 min ago
  • Post by N.k.choudhary
    1
    Post by N.k.choudhary
    user_N.k.choudhary
    N.k.choudhary
    बांका, बांका, बिहार•
    13 min ago
  • Post by THE LIVE
    1
    Post by THE LIVE
    user_THE LIVE
    THE LIVE
    Journalist तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.