logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाबा रत्नेश्वर नाथ धाम में महाशिवरात्रि मेला शुरू, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन तारापुर के प्राचीन रंगगांव स्थित श्री श्री 108 बाबा रत्नेश्वर नाथ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पूजा महोत्सव 2026 के अवसर पर सम्राट चौधरी ने सात दिवसीय मेले का फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर समिति ने माला व अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत किया। “हर-हर महादेव” के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति से माहौल भक्तिमय हो गया। सभा में उन्होंने कहा कि बचपन से इस मंदिर से उनकी आस्था जुड़ी है और हर महत्वपूर्ण कार्य से पहले यहां आशीर्वाद लेने आते हैं। जनता द्वारा ऐतिहासिक मतों से मिली जीत के लिए आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बाईपास सड़क, सुल्तानगंज–देवघर फोरलेन, हल्दिया–रक्सौल कॉरिडोर, नई सड़क, रेलवे लाइन सर्वे व प्रस्तावित एयरपोर्ट का जिक्र करते हुए क्षेत्र को विकास का बड़ा केंद्र बनाने की बात कही। इस मौके पर कई जनप्रतिनिधि व हजारों श्रद्धालु मौजूद थे। मेले के शुभारंभ से पूरे क्षेत्र में उत्सवी माहौल है।

2 hrs ago
user_SUMIT KUMAR
SUMIT KUMAR
Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
2 hrs ago

बाबा रत्नेश्वर नाथ धाम में महाशिवरात्रि मेला शुरू, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन तारापुर के प्राचीन रंगगांव स्थित श्री श्री 108 बाबा रत्नेश्वर नाथ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पूजा महोत्सव 2026 के अवसर पर सम्राट चौधरी ने सात दिवसीय मेले का फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर समिति ने माला व अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत किया। “हर-हर महादेव” के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति से माहौल भक्तिमय हो गया। सभा में उन्होंने कहा कि बचपन से इस मंदिर से उनकी आस्था जुड़ी है और हर महत्वपूर्ण कार्य से पहले यहां आशीर्वाद लेने आते हैं। जनता द्वारा ऐतिहासिक मतों से मिली जीत के लिए आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बाईपास सड़क, सुल्तानगंज–देवघर फोरलेन, हल्दिया–रक्सौल कॉरिडोर, नई सड़क, रेलवे लाइन सर्वे व प्रस्तावित एयरपोर्ट का जिक्र करते हुए क्षेत्र को विकास का बड़ा केंद्र बनाने की बात कही। इस मौके पर कई जनप्रतिनिधि व हजारों श्रद्धालु मौजूद थे। मेले के शुभारंभ से पूरे क्षेत्र में उत्सवी माहौल है।

More news from बिहार and nearby areas
  • तारापुर शहीद दिवस राजकीय समारोह के साथ श्रद्धा और सम्मान के वातावरण में मनाया गया। शहीद स्मारक पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने 34 अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर 100 फीट ऊँचे तिरंगे को रिमोट के माध्यम से फहराया। इस अवसर पर मुंगेर के डीआईजी राकेश कुमार, डीएम निखिल धनराज निपनिकर, एसपी सैयद इमरान मसूद, पूर्व विधायक राजीव सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। साथ ही शहीद थाना परिसर में पुराने भवन के जीर्णोद्धार एवं संग्रहालय सह पुस्तकालय निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। सभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जलियांवाला बाग के बाद तारापुर का बलिदान स्वतंत्रता संग्राम की महत्वपूर्ण घटना है और अगले वर्ष से शहीदों की गाथा स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल की जाएगी। डीआईजी राकेश कुमार ने कहा कि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अपने कर्तव्यों का शत-प्रतिशत ईमानदारी से निर्वहन करना है। डीएम निखिल धनराज निपनिकर ने युवाओं से विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को पूरा करने में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। वहीं एसपी सैयद इमरान मसूद ने बेहतर पुलिसिंग और जनता की सेवा का संकल्प दोहराया। अंत में शहीदों के सपनों का विकसित और समृद्ध भारत बनाने का संकल्प लिया गया।
    1
    तारापुर शहीद दिवस राजकीय समारोह के साथ श्रद्धा और सम्मान के वातावरण में मनाया गया। शहीद स्मारक पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने 34 अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर 100 फीट ऊँचे तिरंगे को रिमोट के माध्यम से फहराया। इस अवसर पर मुंगेर के डीआईजी राकेश कुमार, डीएम निखिल धनराज निपनिकर, एसपी सैयद इमरान मसूद, पूर्व विधायक राजीव सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। साथ ही शहीद थाना परिसर में पुराने भवन के जीर्णोद्धार एवं संग्रहालय सह पुस्तकालय निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जलियांवाला बाग के बाद तारापुर का बलिदान स्वतंत्रता संग्राम की महत्वपूर्ण घटना है और अगले वर्ष से शहीदों की गाथा स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल की जाएगी। डीआईजी राकेश कुमार ने कहा कि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अपने कर्तव्यों का शत-प्रतिशत ईमानदारी से निर्वहन करना है। डीएम निखिल धनराज निपनिकर ने युवाओं से विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को पूरा करने में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। वहीं एसपी सैयद इमरान मसूद ने बेहतर पुलिसिंग और जनता की सेवा का संकल्प दोहराया। अंत में शहीदों के सपनों का विकसित और समृद्ध भारत बनाने का संकल्प लिया गया।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    5 hrs ago
  • सुल्तानगंज के कृष्णानंद स्टेडियम में अरूण स्पोर्ट्स क्लब अजगैवीनाथ धाम के तत्वावधान में आयोजित अमरेंद्र मोहन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट (द्वितीय वर्ष) के अंतिम क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सुल्तानगंज टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नौवागढ़ी टीम को 2–0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। शनिवार को खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का परिचय देते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मैच के पहले हाफ में ही सुल्तानगंज की टीम ने दो शानदार गोल दागकर निर्णायक बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में नौवागढ़ी की टीम ने वापसी की भरपूर कोशिश की, लेकिन सुल्तानगंज के मजबूत डिफेंस के आगे उनके प्रयास सफल नहीं हो सके। खेल शुरू होने से पूर्व मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सुल्तानगंज के वरिष्ठ नेता रामचन्द्र चौधरी एवं उनकी धर्मपत्नी दया देवी का आयोजन समिति द्वारा बुके और अंगवस्त्र देकर सम्मान किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फुटबॉल में किक मारकर मैच का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर नाटबिहारी मंडल, अफरोज आलम, राजपति यादव सहित आयोजन समिति के कई सदस्य और हजारों खेल प्रेमी दर्शक मौजूद रहे।
    1
    सुल्तानगंज के कृष्णानंद स्टेडियम में अरूण स्पोर्ट्स क्लब अजगैवीनाथ धाम के तत्वावधान में आयोजित अमरेंद्र मोहन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट (द्वितीय वर्ष) के अंतिम क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सुल्तानगंज टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नौवागढ़ी टीम को 2–0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
शनिवार को खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का परिचय देते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मैच के पहले हाफ में ही सुल्तानगंज की टीम ने दो शानदार गोल दागकर निर्णायक बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में नौवागढ़ी की टीम ने वापसी की भरपूर कोशिश की, लेकिन सुल्तानगंज के मजबूत डिफेंस के आगे उनके प्रयास सफल नहीं हो सके।
खेल शुरू होने से पूर्व मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सुल्तानगंज के वरिष्ठ नेता रामचन्द्र चौधरी एवं उनकी धर्मपत्नी दया देवी का आयोजन समिति द्वारा बुके और अंगवस्त्र देकर सम्मान किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फुटबॉल में किक मारकर मैच का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर नाटबिहारी मंडल, अफरोज आलम, राजपति यादव सहित आयोजन समिति के कई सदस्य और हजारों खेल प्रेमी दर्शक मौजूद रहे।
    user_राकेश साहुवंशी
    राकेश साहुवंशी
    Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    18 hrs ago
  • Post by Swapana.malakar
    3
    Post by Swapana.malakar
    user_Swapana.malakar
    Swapana.malakar
    बांका, बांका, बिहार•
    20 min ago
  • बिहार बांका) जिला में महाशिवरात्रि को लेकर विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार लगी रही। जलाभिषेक व पूजा-अर्चना के साथ पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक दर्शन किया। #वीडियोシ゚viralシfypシ゚viralシalシfollowers #BiharNews
    1
    बिहार बांका) जिला में महाशिवरात्रि को लेकर विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार लगी रही। जलाभिषेक व पूजा-अर्चना के साथ पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक दर्शन किया।
#वीडियोシ゚viralシfypシ゚viralシalシfollowers #BiharNews
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    पत्रकार बांका, बांका, बिहार•
    38 min ago
  • वरीय पुलिस अधीक्षक , भागलपुर के द्वारा महाशिवरात्रि पर्व के अवसर मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। भीड़ प्रबंधन, विधि-व्यवस्था संधारण एवं श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों एवं पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए भागलपुर/बिहार रिपोर्टर अमर कुमार
    1
    वरीय पुलिस अधीक्षक , भागलपुर के द्वारा महाशिवरात्रि पर्व के अवसर  मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। भीड़ प्रबंधन, विधि-व्यवस्था संधारण एवं श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों एवं पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए 
भागलपुर/बिहार 
रिपोर्टर अमर कुमार
    user_Amar Kumar
    Amar Kumar
    Voice of people कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • नगर निगम द्वारा आज दिनांक 15-02-2026 को सड़क चौड़ीकरण किया जा रहा है। सुनिये सभी दुकानदार भाई क्या कह रहे हैं।
    1
    नगर निगम द्वारा आज दिनांक 15-02-2026 को सड़क चौड़ीकरण किया जा रहा है।
सुनिये सभी दुकानदार भाई क्या कह रहे हैं।
    user_Durgesh Puri
    Durgesh Puri
    IT Consultant मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    4 hrs ago
  • Post by THE LIVE
    1
    Post by THE LIVE
    user_THE LIVE
    THE LIVE
    Journalist तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    5 hrs ago
  • 15 फरवरी 1932 को हुए तारापुर थाना गोलीकांड की स्मृति में इस वर्ष भी शहीद दिवस श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इतिहासकार इस घटना को जलियांवाला बाग हत्याकांड से भी बड़ी त्रासदी मानते हैं। थाना भवन पर तिरंगा फहराने पहुंचे सैकड़ों स्वतंत्रता सेनानियों पर अंग्रेजों ने गोली चला दी, जिसमें 34 क्रांतिकारी शहीद हुए। इस घटना का उल्लेख डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने अपनी आत्मकथा में किया है। नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में शहीदों को नमन किया, वहीं नीतीश कुमार ने इसे राजकीय समारोह के रूप में मनाने की घोषणा की। वरिष्ठ पत्रकार मनोज कुमार मिश्र ने कहा कि वीरों ने सीने पर गोली खाकर भी तिरंगा झुकने नहीं दिया। हरेकृष्ण वर्मा ने इसे स्वतंत्रता आंदोलन की महान घटना बताया। भाजपा नेता गौतम राज ने शहीद स्थल को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग की। एसडीओ राकेश रंजन कुमार ने बताया कि प्रभात फेरी, पुष्पांजलि और ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम आयोजित होंगे।
    1
    15 फरवरी 1932 को हुए तारापुर थाना गोलीकांड की स्मृति में इस वर्ष भी शहीद दिवस श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इतिहासकार इस घटना को जलियांवाला बाग हत्याकांड से भी बड़ी त्रासदी मानते हैं। थाना भवन पर तिरंगा फहराने पहुंचे सैकड़ों स्वतंत्रता सेनानियों पर अंग्रेजों ने गोली चला दी, जिसमें 34 क्रांतिकारी शहीद हुए।
इस घटना का उल्लेख डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने अपनी आत्मकथा में किया है। नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में शहीदों को नमन किया, वहीं नीतीश कुमार ने इसे राजकीय समारोह के रूप में मनाने की घोषणा की।
वरिष्ठ पत्रकार मनोज कुमार मिश्र ने कहा कि वीरों ने सीने पर गोली खाकर भी तिरंगा झुकने नहीं दिया। हरेकृष्ण वर्मा ने इसे स्वतंत्रता आंदोलन की महान घटना बताया। भाजपा नेता गौतम राज ने शहीद स्थल को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग की।
एसडीओ राकेश रंजन कुमार ने बताया कि प्रभात फेरी, पुष्पांजलि और ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम आयोजित होंगे।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    11 hrs ago
  • सुल्तानगंज स्थित प्रसिद्ध अजगैबीनाथ धाम में महाशिवरात्रि को लेकर भव्य धार्मिक आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जानकारी के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन दोपहर 1 बजे के बाद भगवान शिव की बारात नगर भ्रमण के लिए निकलेगी, जो भ्रमण के पश्चात मंदिर परिसर में आकर संपन्न होगी। संध्या बेला के बाद रात्रि में मशहूर लोकप्रिय भक्ति गायक सुनील छैला बिहारी द्वारा भक्ति गीतों का जागरण आयोजित किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। शनिवार को भागलपुर सिटी एसपी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बाबा अजगैबीनाथ मंदिर एवं मंदिर के समीप बन रहे स्टेज व कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य श्रद्धालुओं और दर्शकों को बेहतर सुरक्षा एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना था। मौके पर विधि-व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार, मंदिर के महंत प्रेमानंद गिरी, थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।
    1
    सुल्तानगंज स्थित प्रसिद्ध अजगैबीनाथ धाम में महाशिवरात्रि को लेकर भव्य धार्मिक आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जानकारी के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन दोपहर 1 बजे के बाद भगवान शिव की बारात नगर भ्रमण के लिए निकलेगी, जो भ्रमण के पश्चात मंदिर परिसर में आकर संपन्न होगी। संध्या बेला के बाद रात्रि में मशहूर लोकप्रिय भक्ति गायक सुनील छैला बिहारी द्वारा भक्ति गीतों का जागरण आयोजित किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है।
शनिवार को भागलपुर सिटी एसपी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बाबा अजगैबीनाथ मंदिर एवं मंदिर के समीप बन रहे स्टेज व कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य श्रद्धालुओं और दर्शकों को बेहतर सुरक्षा एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना था। मौके पर विधि-व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार, मंदिर के महंत प्रेमानंद गिरी, थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।
    user_राकेश साहुवंशी
    राकेश साहुवंशी
    Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.