तिरंगा फहराने की लड़ाई में शहीद हुए क्रांतिकारियों को आज भावभीनी श्रद्धांजलि 15 फरवरी 1932 को हुए तारापुर थाना गोलीकांड की स्मृति में इस वर्ष भी शहीद दिवस श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इतिहासकार इस घटना को जलियांवाला बाग हत्याकांड से भी बड़ी त्रासदी मानते हैं। थाना भवन पर तिरंगा फहराने पहुंचे सैकड़ों स्वतंत्रता सेनानियों पर अंग्रेजों ने गोली चला दी, जिसमें 34 क्रांतिकारी शहीद हुए। इस घटना का उल्लेख डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने अपनी आत्मकथा में किया है। नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में शहीदों को नमन किया, वहीं नीतीश कुमार ने इसे राजकीय समारोह के रूप में मनाने की घोषणा की। वरिष्ठ पत्रकार मनोज कुमार मिश्र ने कहा कि वीरों ने सीने पर गोली खाकर भी तिरंगा झुकने नहीं दिया। हरेकृष्ण वर्मा ने इसे स्वतंत्रता आंदोलन की महान घटना बताया। भाजपा नेता गौतम राज ने शहीद स्थल को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग की। एसडीओ राकेश रंजन कुमार ने बताया कि प्रभात फेरी, पुष्पांजलि और ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम आयोजित होंगे।
तिरंगा फहराने की लड़ाई में शहीद हुए क्रांतिकारियों को आज भावभीनी श्रद्धांजलि 15 फरवरी 1932 को हुए तारापुर थाना गोलीकांड की स्मृति में इस वर्ष भी शहीद दिवस श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इतिहासकार इस घटना को जलियांवाला बाग हत्याकांड से भी बड़ी त्रासदी मानते हैं। थाना भवन पर तिरंगा फहराने पहुंचे सैकड़ों स्वतंत्रता सेनानियों पर अंग्रेजों ने गोली चला दी, जिसमें 34 क्रांतिकारी शहीद हुए। इस घटना का उल्लेख डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने अपनी आत्मकथा में किया है। नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में शहीदों को नमन किया, वहीं नीतीश कुमार ने इसे राजकीय समारोह के रूप में मनाने की घोषणा की। वरिष्ठ पत्रकार मनोज कुमार मिश्र ने कहा कि वीरों ने सीने पर गोली खाकर भी तिरंगा झुकने नहीं दिया। हरेकृष्ण वर्मा ने इसे स्वतंत्रता आंदोलन की महान घटना बताया। भाजपा नेता गौतम राज ने शहीद स्थल को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग की। एसडीओ राकेश रंजन कुमार ने बताया कि प्रभात फेरी, पुष्पांजलि और ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम आयोजित होंगे।
- तारापुर के पारामाउंट एकेडमी के सभागार में शनिवार को महाशिवरात्रि के पूर्व दिवस पर फैंसी ड्रेस एवं सनातन वैदिक देवी-देवताओं की पोशाक प्रतियोगिता आयोजित की गई। नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने राम, लक्ष्मण, सीता, शिव-पार्वती और कृष्ण-राधा का रूप धारण कर मनमोहक प्रस्तुति दी। रंग-बिरंगी वेशभूषा में सजे बच्चों की मासूम अदाओं ने सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक महेश कुमार सिंह सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास और सांस्कृतिक मूल्यों का विकास करते हैं। अंत में प्रतिभागियों को प्रोत्साहन पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में शिक्षकों और अभिभावकों की सक्रिय भूमिका रही।1
- सुल्तानगंज स्थित प्रसिद्ध अजगैबीनाथ धाम में महाशिवरात्रि को लेकर भव्य धार्मिक आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जानकारी के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन दोपहर 1 बजे के बाद भगवान शिव की बारात नगर भ्रमण के लिए निकलेगी, जो भ्रमण के पश्चात मंदिर परिसर में आकर संपन्न होगी। संध्या बेला के बाद रात्रि में मशहूर लोकप्रिय भक्ति गायक सुनील छैला बिहारी द्वारा भक्ति गीतों का जागरण आयोजित किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। शनिवार को भागलपुर सिटी एसपी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बाबा अजगैबीनाथ मंदिर एवं मंदिर के समीप बन रहे स्टेज व कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य श्रद्धालुओं और दर्शकों को बेहतर सुरक्षा एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना था। मौके पर विधि-व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार, मंदिर के महंत प्रेमानंद गिरी, थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।1
- स्कूल के समीप 50 वर्षीय अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान, आधार कार्ड से हुई पहचान — झारखंड के गोड्डा का था निवासी अमरपुर थाना क्षेत्र के बाजार स्थित ए बी एसेट/एबसेंट पब्लिक स्कूल के समीप लगभग 50 वर्षीय एक अधेड़ व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ते ही पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही अमरपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच प्रक्रिया शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। मृतक की पहचान उसके पास मिले आधार कार्ड के जरिए की गई। उसकी पहचान बनियाडीह गांव, जिला गोड्डा (झारखंड) निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह फेरी का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था और काम के सिलसिले में अमरपुर क्षेत्र में रह रहा था। घटना के पीछे के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस आत्महत्या समेत अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए हर बिंदु पर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है तथा तथ्य सामने आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- पुलिस ने एक महिला को देसी कट्टा,मास्केट,62 कारतूस,420000 नगद के साथ किया गिरफ्तार1
- Post by N.k.choudhary1
- Post by Kumar Mithun1
- Ashish yadav birthday celebration1
- तारापुर अनुमंडल क्षेत्र में इन दिनों बंदरों के बढ़ते आतंक से लोगों में दहशत है। शनिवार को रणगांव निवासी राजेंद्र मोदी और उनकी पत्नी मंजुला देवी उस समय घायल हो गए, जब वे घर की छत पर थे और अचानक बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। बंदरों ने दोनों को नोचने के साथ काट भी लिया। घायल दंपति का इलाज स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बंदरों का उत्पात लगातार बढ़ रहा है। महिलाएं और बच्चे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कई लोग डर के कारण भागते समय गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फॉरेस्ट गार्ड रंजीत कुमार ने बताया कि बंदर पागल नहीं था, लेकिन बच्चों द्वारा लड्डू खिलाने और ईंट-पत्थर फेंकने से वह आक्रामक हो सकता है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।1
- महाशिवरात्रि पर्व को लेकर भागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना परिसर में प्रशासन और समाज के बीच समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भागलपुर सिटी एसपी शैलेंद्र कुमार सिंह ने की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं और स्थानीय बुद्धिजीवियों के साथ पर्व के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में विधि-व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार, सुलतानगंज थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। वहीं धार्मिक पक्ष का प्रतिनिधित्व प्रेमानंद गिरी महाराज और मुनि कश्यप ने किया। बैठक में विशेष रूप से अजगैबीनाथ मंदिर से निकलने वाली शिव बारात के रूट, समय और सुरक्षा व्यवस्था पर विचार-विमर्श हुआ। उपस्थित लोगों से रविवार को शिव बारात निकालने के प्रस्ताव पर सहमति ली गई। सिटी एसपी ने बताया कि शिव बारात रविवार को मंदिर परिसर से नगर भ्रमण के लिए निकलेगी। इस दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे अफवाहों से बचें, नियमों का पालन करें और महाशिवरात्रि को आपसी भाईचारे व श्रद्धा के साथ मनाएं।1