नन्हे बच्चों ने बिखेरा सांस्कृतिक रंग, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में दिखा उत्साह तारापुर के पारामाउंट एकेडमी के सभागार में शनिवार को महाशिवरात्रि के पूर्व दिवस पर फैंसी ड्रेस एवं सनातन वैदिक देवी-देवताओं की पोशाक प्रतियोगिता आयोजित की गई। नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने राम, लक्ष्मण, सीता, शिव-पार्वती और कृष्ण-राधा का रूप धारण कर मनमोहक प्रस्तुति दी। रंग-बिरंगी वेशभूषा में सजे बच्चों की मासूम अदाओं ने सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक महेश कुमार सिंह सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास और सांस्कृतिक मूल्यों का विकास करते हैं। अंत में प्रतिभागियों को प्रोत्साहन पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में शिक्षकों और अभिभावकों की सक्रिय भूमिका रही।

- 15 फरवरी 1932 को हुए तारापुर थाना गोलीकांड की स्मृति में इस वर्ष भी शहीद दिवस श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इतिहासकार इस घटना को जलियांवाला बाग हत्याकांड से भी बड़ी त्रासदी मानते हैं। थाना भवन पर तिरंगा फहराने पहुंचे सैकड़ों स्वतंत्रता सेनानियों पर अंग्रेजों ने गोली चला दी, जिसमें 34 क्रांतिकारी शहीद हुए। इस घटना का उल्लेख डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने अपनी आत्मकथा में किया है। नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में शहीदों को नमन किया, वहीं नीतीश कुमार ने इसे राजकीय समारोह के रूप में मनाने की घोषणा की। वरिष्ठ पत्रकार मनोज कुमार मिश्र ने कहा कि वीरों ने सीने पर गोली खाकर भी तिरंगा झुकने नहीं दिया। हरेकृष्ण वर्मा ने इसे स्वतंत्रता आंदोलन की महान घटना बताया। भाजपा नेता गौतम राज ने शहीद स्थल को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग की। एसडीओ राकेश रंजन कुमार ने बताया कि प्रभात फेरी, पुष्पांजलि और ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम आयोजित होंगे।1
- Post by THE LIVE1
- 📍 सुलतानगंज से प्रवेश कुमार की रिपोर्ट खानपुर माल क्षेत्र में आज भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा इलाका भक्ति व आस्था के रंग में रंग गया। सुबह से ही महिलाएं पारंपरिक परिधान में सिर पर कलश रखकर यात्रा में शामिल हुईं। ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के साथ निकली यह यात्रा पूरे क्षेत्र का भ्रमण करती हुई निर्धारित स्थान तक पहुंची। श्रद्धालुओं ने मार्ग में पूजा-अर्चना कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। स्थानीय लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। आयोजन समिति द्वारा व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पूरे आयोजन में उत्साह, अनुशासन और धार्मिक आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। कैमरापर्सन के साथ प्रवेश कुमार, सुलतानगंज।3
- सुल्तानगंज के कृष्णानंद स्टेडियम में अरूण स्पोर्ट्स क्लब अजगैवीनाथ धाम के तत्वावधान में आयोजित अमरेंद्र मोहन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट (द्वितीय वर्ष) के अंतिम क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सुल्तानगंज टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नौवागढ़ी टीम को 2–0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। शनिवार को खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का परिचय देते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मैच के पहले हाफ में ही सुल्तानगंज की टीम ने दो शानदार गोल दागकर निर्णायक बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में नौवागढ़ी की टीम ने वापसी की भरपूर कोशिश की, लेकिन सुल्तानगंज के मजबूत डिफेंस के आगे उनके प्रयास सफल नहीं हो सके। खेल शुरू होने से पूर्व मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सुल्तानगंज के वरिष्ठ नेता रामचन्द्र चौधरी एवं उनकी धर्मपत्नी दया देवी का आयोजन समिति द्वारा बुके और अंगवस्त्र देकर सम्मान किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फुटबॉल में किक मारकर मैच का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर नाटबिहारी मंडल, अफरोज आलम, राजपति यादव सहित आयोजन समिति के कई सदस्य और हजारों खेल प्रेमी दर्शक मौजूद रहे।1
- नामांकन जारी 2026 - 271
- बांका बिहार अमरपुर प्रखंड1
- 22 से अधिक भाषाओं में गाना गाकर हुआ था वायरल अब राजू कलाकार को कर रहा कॉपी ▶️#viralpost #viralsinger #20261
- Post by THE LIVE1