Shuru
Apke Nagar Ki App…
बांका बिहार अमरपुर प्रखंड
User7197 मेराज सिलवर
बांका बिहार अमरपुर प्रखंड
More news from बिहार and nearby areas
- बांका शहर के चांदन पुल स्थित बमफोर महादेव सहित जिले के सभी मंदिर महाशिवरात्रि को लेकर पूरी तरह सज-धज कर तैयार हैं। रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों की सजावट और भजन-कीर्तन की विशेष व्यवस्था की गई है। कल श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। संवाददाता: बिकाश शर्मा, बांका टुडे न्यूज़1
- नामांकन जारी 2026 - 271
- तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुल के नीचे गिरी बाइक, जीजा-साला की दर्दनाक मौत1
- तारापुर शहीद दिवस राजकीय समारोह के साथ श्रद्धा और सम्मान के वातावरण में मनाया गया। शहीद स्मारक पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने 34 अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर 100 फीट ऊँचे तिरंगे को रिमोट के माध्यम से फहराया। इस अवसर पर मुंगेर के डीआईजी राकेश कुमार, डीएम निखिल धनराज निपनिकर, एसपी सैयद इमरान मसूद, पूर्व विधायक राजीव सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। साथ ही शहीद थाना परिसर में पुराने भवन के जीर्णोद्धार एवं संग्रहालय सह पुस्तकालय निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। सभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जलियांवाला बाग के बाद तारापुर का बलिदान स्वतंत्रता संग्राम की महत्वपूर्ण घटना है और अगले वर्ष से शहीदों की गाथा स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल की जाएगी। डीआईजी राकेश कुमार ने कहा कि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अपने कर्तव्यों का शत-प्रतिशत ईमानदारी से निर्वहन करना है। डीएम निखिल धनराज निपनिकर ने युवाओं से विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को पूरा करने में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। वहीं एसपी सैयद इमरान मसूद ने बेहतर पुलिसिंग और जनता की सेवा का संकल्प दोहराया। अंत में शहीदों के सपनों का विकसित और समृद्ध भारत बनाने का संकल्प लिया गया।1
- Post by राकेश साहुवंशी1
- 📍 सुलतानगंज से प्रवेश कुमार की रिपोर्ट खानपुर माल क्षेत्र में आज भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा इलाका भक्ति व आस्था के रंग में रंग गया। सुबह से ही महिलाएं पारंपरिक परिधान में सिर पर कलश रखकर यात्रा में शामिल हुईं। ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के साथ निकली यह यात्रा पूरे क्षेत्र का भ्रमण करती हुई निर्धारित स्थान तक पहुंची। श्रद्धालुओं ने मार्ग में पूजा-अर्चना कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। स्थानीय लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। आयोजन समिति द्वारा व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पूरे आयोजन में उत्साह, अनुशासन और धार्मिक आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। कैमरापर्सन के साथ प्रवेश कुमार, सुलतानगंज।3
- बांका बिहार )महाशिवरात्रि को लेकर बांका के सभी शिवालय सज-धज कर तैयार, श्रद्धालुओं में उत्साह1
- Post by N.k.choudhary1
- 15 फरवरी 1932 को हुए तारापुर थाना गोलीकांड की स्मृति में इस वर्ष भी शहीद दिवस श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इतिहासकार इस घटना को जलियांवाला बाग हत्याकांड से भी बड़ी त्रासदी मानते हैं। थाना भवन पर तिरंगा फहराने पहुंचे सैकड़ों स्वतंत्रता सेनानियों पर अंग्रेजों ने गोली चला दी, जिसमें 34 क्रांतिकारी शहीद हुए। इस घटना का उल्लेख डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने अपनी आत्मकथा में किया है। नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में शहीदों को नमन किया, वहीं नीतीश कुमार ने इसे राजकीय समारोह के रूप में मनाने की घोषणा की। वरिष्ठ पत्रकार मनोज कुमार मिश्र ने कहा कि वीरों ने सीने पर गोली खाकर भी तिरंगा झुकने नहीं दिया। हरेकृष्ण वर्मा ने इसे स्वतंत्रता आंदोलन की महान घटना बताया। भाजपा नेता गौतम राज ने शहीद स्थल को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग की। एसडीओ राकेश रंजन कुमार ने बताया कि प्रभात फेरी, पुष्पांजलि और ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम आयोजित होंगे।1