logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महाशिवरात्रि पर्व को लेकर भागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना परिसर में प्रशासन और समाज के बीच समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भागलपुर सिटी एसपी शैलेंद्र कुमार सिंह ने की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं और स्थानीय बुद्धिजीवियों के साथ पर्व के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में विधि-व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार, सुलतानगंज थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। वहीं धार्मिक पक्ष का प्रतिनिधित्व प्रेमानंद गिरी महाराज और मुनि कश्यप ने किया। बैठक में विशेष रूप से अजगैबीनाथ मंदिर से निकलने वाली शिव बारात के रूट, समय और सुरक्षा व्यवस्था पर विचार-विमर्श हुआ। उपस्थित लोगों से रविवार को शिव बारात निकालने के प्रस्ताव पर सहमति ली गई। सिटी एसपी ने बताया कि शिव बारात रविवार को मंदिर परिसर से नगर भ्रमण के लिए निकलेगी। इस दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे अफवाहों से बचें, नियमों का पालन करें और महाशिवरात्रि को आपसी भाईचारे व श्रद्धा के साथ मनाएं।

12 hrs ago
user_राकेश साहुवंशी
राकेश साहुवंशी
Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
12 hrs ago

महाशिवरात्रि पर्व को लेकर भागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना परिसर में प्रशासन और समाज के बीच समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भागलपुर सिटी एसपी शैलेंद्र कुमार सिंह ने की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं और स्थानीय बुद्धिजीवियों के साथ पर्व के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में विधि-व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार, सुलतानगंज थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। वहीं धार्मिक पक्ष का प्रतिनिधित्व प्रेमानंद गिरी महाराज और मुनि कश्यप ने किया। बैठक में विशेष रूप से अजगैबीनाथ मंदिर से निकलने वाली शिव बारात के रूट, समय और सुरक्षा व्यवस्था पर विचार-विमर्श हुआ। उपस्थित लोगों से रविवार को शिव बारात निकालने के प्रस्ताव पर सहमति ली गई। सिटी एसपी ने बताया कि शिव बारात रविवार को मंदिर परिसर से नगर भ्रमण के लिए निकलेगी। इस दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे अफवाहों से बचें, नियमों का पालन करें और महाशिवरात्रि को आपसी भाईचारे व श्रद्धा के साथ मनाएं।

More news from बिहार and nearby areas
  • 📍 सुलतानगंज से प्रवेश कुमार की रिपोर्ट खानपुर माल क्षेत्र में आज भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा इलाका भक्ति व आस्था के रंग में रंग गया। सुबह से ही महिलाएं पारंपरिक परिधान में सिर पर कलश रखकर यात्रा में शामिल हुईं। ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के साथ निकली यह यात्रा पूरे क्षेत्र का भ्रमण करती हुई निर्धारित स्थान तक पहुंची। श्रद्धालुओं ने मार्ग में पूजा-अर्चना कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। स्थानीय लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। आयोजन समिति द्वारा व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पूरे आयोजन में उत्साह, अनुशासन और धार्मिक आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। कैमरापर्सन के साथ प्रवेश कुमार, सुलतानगंज।
    3
    📍 सुलतानगंज से प्रवेश कुमार की रिपोर्ट
खानपुर माल क्षेत्र में आज भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा इलाका भक्ति व आस्था के रंग में रंग गया।
सुबह से ही महिलाएं पारंपरिक परिधान में सिर पर कलश रखकर यात्रा में शामिल हुईं। ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के साथ निकली यह यात्रा पूरे क्षेत्र का भ्रमण करती हुई निर्धारित स्थान तक पहुंची।
श्रद्धालुओं ने मार्ग में पूजा-अर्चना कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। स्थानीय लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। आयोजन समिति द्वारा व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
पूरे आयोजन में उत्साह, अनुशासन और धार्मिक आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।
कैमरापर्सन के साथ प्रवेश कुमार, सुलतानगंज।
    user_Pravesh kumar
    Pravesh kumar
    Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    4 hrs ago
  • सुल्तानगंज के कृष्णानंद स्टेडियम में अरूण स्पोर्ट्स क्लब अजगैवीनाथ धाम के तत्वावधान में आयोजित अमरेंद्र मोहन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट (द्वितीय वर्ष) के अंतिम क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सुल्तानगंज टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नौवागढ़ी टीम को 2–0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। शनिवार को खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का परिचय देते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मैच के पहले हाफ में ही सुल्तानगंज की टीम ने दो शानदार गोल दागकर निर्णायक बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में नौवागढ़ी की टीम ने वापसी की भरपूर कोशिश की, लेकिन सुल्तानगंज के मजबूत डिफेंस के आगे उनके प्रयास सफल नहीं हो सके। खेल शुरू होने से पूर्व मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सुल्तानगंज के वरिष्ठ नेता रामचन्द्र चौधरी एवं उनकी धर्मपत्नी दया देवी का आयोजन समिति द्वारा बुके और अंगवस्त्र देकर सम्मान किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फुटबॉल में किक मारकर मैच का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर नाटबिहारी मंडल, अफरोज आलम, राजपति यादव सहित आयोजन समिति के कई सदस्य और हजारों खेल प्रेमी दर्शक मौजूद रहे।
    1
    सुल्तानगंज के कृष्णानंद स्टेडियम में अरूण स्पोर्ट्स क्लब अजगैवीनाथ धाम के तत्वावधान में आयोजित अमरेंद्र मोहन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट (द्वितीय वर्ष) के अंतिम क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सुल्तानगंज टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नौवागढ़ी टीम को 2–0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
शनिवार को खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का परिचय देते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मैच के पहले हाफ में ही सुल्तानगंज की टीम ने दो शानदार गोल दागकर निर्णायक बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में नौवागढ़ी की टीम ने वापसी की भरपूर कोशिश की, लेकिन सुल्तानगंज के मजबूत डिफेंस के आगे उनके प्रयास सफल नहीं हो सके।
खेल शुरू होने से पूर्व मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सुल्तानगंज के वरिष्ठ नेता रामचन्द्र चौधरी एवं उनकी धर्मपत्नी दया देवी का आयोजन समिति द्वारा बुके और अंगवस्त्र देकर सम्मान किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फुटबॉल में किक मारकर मैच का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर नाटबिहारी मंडल, अफरोज आलम, राजपति यादव सहित आयोजन समिति के कई सदस्य और हजारों खेल प्रेमी दर्शक मौजूद रहे।
    user_राकेश साहुवंशी
    राकेश साहुवंशी
    Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    11 hrs ago
  • 15 फरवरी 1932 को हुए तारापुर थाना गोलीकांड की स्मृति में इस वर्ष भी शहीद दिवस श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इतिहासकार इस घटना को जलियांवाला बाग हत्याकांड से भी बड़ी त्रासदी मानते हैं। थाना भवन पर तिरंगा फहराने पहुंचे सैकड़ों स्वतंत्रता सेनानियों पर अंग्रेजों ने गोली चला दी, जिसमें 34 क्रांतिकारी शहीद हुए। इस घटना का उल्लेख डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने अपनी आत्मकथा में किया है। नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में शहीदों को नमन किया, वहीं नीतीश कुमार ने इसे राजकीय समारोह के रूप में मनाने की घोषणा की। वरिष्ठ पत्रकार मनोज कुमार मिश्र ने कहा कि वीरों ने सीने पर गोली खाकर भी तिरंगा झुकने नहीं दिया। हरेकृष्ण वर्मा ने इसे स्वतंत्रता आंदोलन की महान घटना बताया। भाजपा नेता गौतम राज ने शहीद स्थल को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग की। एसडीओ राकेश रंजन कुमार ने बताया कि प्रभात फेरी, पुष्पांजलि और ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम आयोजित होंगे।
    1
    15 फरवरी 1932 को हुए तारापुर थाना गोलीकांड की स्मृति में इस वर्ष भी शहीद दिवस श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इतिहासकार इस घटना को जलियांवाला बाग हत्याकांड से भी बड़ी त्रासदी मानते हैं। थाना भवन पर तिरंगा फहराने पहुंचे सैकड़ों स्वतंत्रता सेनानियों पर अंग्रेजों ने गोली चला दी, जिसमें 34 क्रांतिकारी शहीद हुए।
इस घटना का उल्लेख डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने अपनी आत्मकथा में किया है। नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में शहीदों को नमन किया, वहीं नीतीश कुमार ने इसे राजकीय समारोह के रूप में मनाने की घोषणा की।
वरिष्ठ पत्रकार मनोज कुमार मिश्र ने कहा कि वीरों ने सीने पर गोली खाकर भी तिरंगा झुकने नहीं दिया। हरेकृष्ण वर्मा ने इसे स्वतंत्रता आंदोलन की महान घटना बताया। भाजपा नेता गौतम राज ने शहीद स्थल को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग की।
एसडीओ राकेश रंजन कुमार ने बताया कि प्रभात फेरी, पुष्पांजलि और ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम आयोजित होंगे।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    4 hrs ago
  • Post by THE LIVE
    1
    Post by THE LIVE
    user_THE LIVE
    THE LIVE
    Journalist तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    12 hrs ago
  • छोटी-छोटी बातों पर मारपीट: आखिर क्यों बढ़ रही है ऐसी घटनाएं बिहारपुर | बांका रिपोर्टर अमर कुमार आज की खबर आ रही है Bihar के Banka district से, जहां Dhuraiya block के Biharpur गांव में छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव और मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं। मामला Dhankund Police Station थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
    1
    छोटी-छोटी बातों पर मारपीट: आखिर क्यों बढ़ रही है ऐसी घटनाएं
बिहारपुर | बांका 
रिपोर्टर अमर कुमार
आज की खबर आ रही है Bihar के Banka district से, जहां Dhuraiya block के Biharpur गांव में छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव और मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं। मामला Dhankund Police Station थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
    user_Amar Kumar
    Amar Kumar
    Voice of people कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    16 hrs ago
  • बांका बिहार अमरपुर प्रखंड
    1
    बांका बिहार अमरपुर प्रखंड
    user_User7197 मेराज सिलवर
    User7197 मेराज सिलवर
    Amarpur, Banka•
    17 hrs ago
  • तिरुपति पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे 2400 मेगावाट का बना रहे पावर प्लांट का क्या निरीक्षक और उन्होंने भी बताया कि इस अदानी पावर प्लांट को लगने से यहां के स्थानीय युवाओं को रोजगार की काफी सुविधा मिलेगी सरकार ने इस पर भी गंभीर
    1
    तिरुपति पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे 2400 मेगावाट का बना रहे पावर प्लांट का क्या निरीक्षक और उन्होंने भी बताया कि इस अदानी पावर प्लांट को लगने से यहां के स्थानीय युवाओं को रोजगार की काफी सुविधा मिलेगी सरकार ने इस पर भी गंभीर
    user_BHOLA KUMAR
    BHOLA KUMAR
    Local News Reporter Sonhaula, Bhagalpur•
    18 hrs ago
  • सुल्तानगंज स्थित प्रसिद्ध अजगैबीनाथ धाम में महाशिवरात्रि को लेकर भव्य धार्मिक आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जानकारी के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन दोपहर 1 बजे के बाद भगवान शिव की बारात नगर भ्रमण के लिए निकलेगी, जो भ्रमण के पश्चात मंदिर परिसर में आकर संपन्न होगी। संध्या बेला के बाद रात्रि में मशहूर लोकप्रिय भक्ति गायक सुनील छैला बिहारी द्वारा भक्ति गीतों का जागरण आयोजित किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। शनिवार को भागलपुर सिटी एसपी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बाबा अजगैबीनाथ मंदिर एवं मंदिर के समीप बन रहे स्टेज व कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य श्रद्धालुओं और दर्शकों को बेहतर सुरक्षा एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना था। मौके पर विधि-व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार, मंदिर के महंत प्रेमानंद गिरी, थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।
    1
    सुल्तानगंज स्थित प्रसिद्ध अजगैबीनाथ धाम में महाशिवरात्रि को लेकर भव्य धार्मिक आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जानकारी के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन दोपहर 1 बजे के बाद भगवान शिव की बारात नगर भ्रमण के लिए निकलेगी, जो भ्रमण के पश्चात मंदिर परिसर में आकर संपन्न होगी। संध्या बेला के बाद रात्रि में मशहूर लोकप्रिय भक्ति गायक सुनील छैला बिहारी द्वारा भक्ति गीतों का जागरण आयोजित किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है।
शनिवार को भागलपुर सिटी एसपी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बाबा अजगैबीनाथ मंदिर एवं मंदिर के समीप बन रहे स्टेज व कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य श्रद्धालुओं और दर्शकों को बेहतर सुरक्षा एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना था। मौके पर विधि-व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार, मंदिर के महंत प्रेमानंद गिरी, थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।
    user_राकेश साहुवंशी
    राकेश साहुवंशी
    Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.