Shuru
Apke Nagar Ki App…
Uttar Pradesh supreme court
लाखन आर्मी संगठन आशीष पासी जिला हरदोई
Uttar Pradesh supreme court
- AnoopshuklaSandila, Hardoisalo jhut fhalana band karo ......9 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हरदोई पुलिस से सूचना मिली कि पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से नकदी, चोरी के आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक सामान, बाइक और अवैध हथियार बरामद हुए हैं। घटना का विवरण बताया गया इस तरह कि 18 फरवरी 2026 को कोतवाली शहर क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर आभूषण व नकदी चोरी की घटना दर्ज की गई थी। एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने 22/23 फरवरी की रात चेकिंग के दौरान बाबन रोड–हरदोई बाइपास चौराहे के पास संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया। आरोपियों ने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ। दोनों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार आरोपी: धीरेंद्र सिंह उर्फ धीरज पुत्र अमर सिंह, निवासी ग्राम कुरेहटा, थाना बिंबार, जनपद हमीरपुर। मो. कमरुद्दीन उर्फ कमल पुत्र मो. शमीम, निवासी ग्राम सिसहनी बाजार, थाना पकड़ीदयाल, जनपद मोतिहारी (बिहार)। बरामदगी: ₹2000 नकद एक मोटरसाइकिल मोबाइल फोन व लैपटॉप सफेद/पीली धातु के आभूषण देशी तमंचा .315 बोर, जिंदा व खोखा कारतूस पुलिस जांच में खुलासा: पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रात में बंद मकानों के ताले तोड़कर चोरी करते थे। आभूषणों का कुछ हिस्सा उनकी परिचित महिलाओं के पास रखा जाता था, जो दिन में रेकी कर चोरी की सूचना देती थीं। आपराधिक इतिहास: दोनों आरोपियों पर विभिन्न जनपदों में चोरी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अन्य घटनाओं में संलिप्तता की जांच कर रही है। पुलिस का कहना: गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई जारी है, फरार सहयोगियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।1
- हरदोई सुरसा (पावर हाउस )बिजली विभाग में कई बार सूचना देने पर भी मी टर सही नहीं किया जा रहा है जबकि मैंने लिखित एप्लीकेशन दो-तीन बार के सब को दी है तब भी कोई रिस्पांस नहीं मिल रहा है हमारे यहां पर जो मीटर लगा है वह ऑनलाइन शो नहीं करता है हमारे यहां पर सोलर भी लगा है तभी बिल बराबर आ रहा है कृपया करके मीटर सही करने की कृपा करें2
- Uttar Pradesh supreme court1
- सुन्नी में मन्दिर से लाईव दर्शन के लिए मुझे फॉलो करें। https://www.facebook.com/share/v/1C6jKWBWLG/1
- हरदोई अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर सड़कों पर उतरी पुलिस अगर आप भी रात्रि में यात्रा कर रहे हैं या देर तक घर हैं बाहर तो हो जाए सावधान एसपी अशोक कुमार मीना के आदेश पर जनपद में चलाया जा रहा चेकिंग अभियान अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रात्रि में टहलने वाले हर व्यक्ति पर रहेगी पैनी नजर हर छोटे बड़े वाहनों लग्जरी कारों की भी हुई चेकिंग1
- बहुजन समाज की आवाज को लगातार संसद में उठा रहे हैं भीम आर्मी के नगीना लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद और एक तरफ बहुजन समाज की लेडी सिंघम मायावती जी बहुजनों का कर रही सौदा1
- हरदोई: धर्म की नगरी नैमिषारण्य धाम से निकली पौराणिक 84 कोसी दधीचि परिक्रमा रामादल आज चौथे दिन जनपद के साखिन गोपालपुर पहुचा इससे पूर्व मढ़िया तिराहे पर उपजिलाधिकारी सदर शुशील कुमार, क्षेत्राधिकारी हरियावा अजीत सिंह चौहान ने फूल मालाओं, फलों से संतो का स्वागत किया और दक्षिणा देकर आशीर्वाद की कामना की। परिक्रमा सचिव वनगढ़ आश्रम महंत संतोष दास खाकी मेला अध्यक्ष पहला आश्रम महंत नारायण दास, महंत श्याम जी, साध्वी मोहनी दास, सुरेश शास्त्री सहित बड़ी संख्या में साधु संत महात्माओ के अलावा दूर-दूर जनपदों के साथ-साथ देश-विदेश के भी श्रद्धालुओं ने परिक्रमा में भाग लिया। अध्यक्ष नारायण दास ने मेले की पगडंडियों एवं पानी आदि की समुचित व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त कराने की बात कहते हुए नाराजगी जताई उन्होंने कहा विद्युत तार नहीं हटाए गए जिनसे बड़ी समस्या हुई। मेला स्थलों पर बड़े-बड़े झूला एवं दुकानें सजी हुई थी जहां बच्चे खिलौने लेने में मस्त थे वही बड़े बुजुर्ग अपना घरेलू सामान खरीद रहे थे। साधु संत महात्मा भजन कीर्तन में मगन दिखे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई थानों की पुलिस फोर्स जगह-जगह पर नजर बनाए हुए थी। प्रताप नगर चौराहा बघौली रोड पर बैरिकेडिंग लगाकर बड़े वाहनों को निकलना प्रतिबंधित कर दिया गया था। टड़ियावां थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मेला को कई जोनों में बाटकर कैमरे की नजर में सुरक्षा व्यवस्था देखी जा रही है। कई थानों की पुलिस मेला क्षेत्र में पैदल गश्त कर रही है किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं आई है वहीं इस वर्ष परिक्रमार्थी यह जरुर एहसास कर रहे हैं कि पूर्व से इस बार उन्हें परिक्रमा में दिक्कते रही है, चाहे मार्ग संबंधी हो चाहे पेयजल चाहे मार्ग अतिक्रमण हो। 84 कोसी परिक्रमा कमेटी के अध्यक्ष ने हरदोई प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं उन्होंने यह भी कहा कि हरदोई प्रशासन दो महीना पहले से तैयारी कर रहा था और हम लोगों को आश्वासन मिलते रहे लेकिन व्यवस्थाओं में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। सीतापुर प्रशासन और जिला पंचायत के द्वारा अच्छा कार्य किया गया। हरदोई प्रशासन की व्यवस्थाओं के संबंध में जल्द ही मुख्यमंत्री से परिक्रमा के बाद मुलाकात कर बातों को रखूंगा। बैठकों के बावजूद आने वाले समय तक परिक्रमा मार्ग व पड़ाव स्थलों पर अवैध कब्जे नहीं हटाए गए हैं। समस्या बहुत गंभीर है चिंता का विषय है हरदोई प्रशासन को जवाब देना होगा। हालांकि परिक्रमा में व्यवस्थाओं को लेकर पूर्व से दूरगामी संदेश देने वाले व्यास पीठाधीश अनिल शास्त्री की बातें आज सच साबित हुई जब पानी बिजली जैसी मूलभूत समस्याओं से पड़ाओ पर परिक्रमार्थी परेशान दिखे।1
- हरदोई से हृदय को झकझोर देने वाली और अबोध बच्ची की हिम्मत को दाद देने बाली और पुलिस में भी इंसानियत को सलाम करती एक खबर सामने आई है, जहाँ महज़ 5 साल की मासूम बच्ची अपनी माँ की ढाल बन गई। माँ पर हो रहे जानलेवा हमले के बीच, घायल हालत में भी बच्ची ने जो हिम्मत दिखाई, वह पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गई है। मामला हरदोई कोतवाली शहर थाना क्षेत्र के नुमाइश पुरवा का है। जहाँ संपत्ति विवाद को लेकर हमलावर पिता–पुत्र ने घर में घुसकर एक महिला पर हमला कर दिया। माँ की चीख–पुकार सुनकर उसकी 5 साल की बेटी बीच-बचाव के लिए दौड़ी। इसी दौरान घर में मौजूद पालतू कुत्ते ने बच्ची को काट लिया, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ी लेकिन दर्द और खून से सनी हालत में भी बच्ची ने हार नहीं मानी। वह फुर्ती से उठी और तेजी से माँ को बचाने के लिए वह सीधे कोतवाली शहर की ओर दौड़ पड़ी। कोतवाली पहुँचते ही बच्ची की हालत देखकर पुलिसकर्मी हरकत में आए। बच्ची के साथ तुरंत पुलिस मौके पर पहुँची और समय रहते माँ की जान बचा ली। पुलिस ने मौके से ही हमलावर पिता–पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। घायल माँ और बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मासूम उम्र… घायल शरीर… लेकिन हौसला फौलाद सा। हरदोई की यह 5 साल की बच्ची आज सिर्फ एक बेटी नहीं, बल्कि माँ की ढाल बनकर सामने आई है। इस नन्हीं बहादुर की हिम्मत को हर कोई सलाम कर रहा है।3