बनकटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: झपटमारी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और लूटा गया सामान बरामद देवरिया। बनकटा थाना पुलिस ने झपटमारी की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से झपटमारी की रकम, पीड़ित का मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल तथा एक अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त की शाम छितौनी निवासी पवन कुमार अपनी इलेक्ट्रॉनिक दुकान से घर लौट रहे थे। इसी दौरान भड़सर पुल के पास मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने झपट्टा मारकर उनके पास से नगदी और मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर 24 अगस्त को बनकटा थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। घटना के बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 25 अगस्त को सुंदरपार जाने वाले मार्ग के तिराहे के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजन यादव, संजय कुमार और विशाल कुमार भारती के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से झपटमारी के कुल 3,650 रुपये, पीड़ित का मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की। इसके अलावा आरोपी राजन यादव के पास से एक पिस्टल और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया।
बनकटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: झपटमारी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और लूटा गया सामान बरामद देवरिया। बनकटा थाना पुलिस ने झपटमारी की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से झपटमारी की रकम, पीड़ित का मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल तथा एक अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त की शाम छितौनी निवासी पवन कुमार अपनी इलेक्ट्रॉनिक दुकान से घर लौट रहे थे। इसी दौरान भड़सर पुल के पास मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने झपट्टा मारकर उनके पास से नगदी और मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर 24 अगस्त को बनकटा थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। घटना के बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 25 अगस्त को सुंदरपार जाने वाले मार्ग के तिराहे के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजन यादव, संजय कुमार और विशाल कुमार भारती के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से झपटमारी के कुल 3,650 रुपये, पीड़ित का मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की। इसके अलावा आरोपी राजन यादव के पास से एक पिस्टल और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया।
- मखाना खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, 60 किसानों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू फसल विविधीकरण और जलीय फसलों को बढ़ावा देने पर जोर, किसानों को दी गई उन्नत उत्पादन तकनीकों की जानकारी देवरिया। प्राकृतिक संसाधनों और जल स्रोतों के संरक्षण के साथ किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से मखाना विकास योजना के तहत चयनित 60 किसानों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम कृषि ज्ञान केंद्र, देवरिया में शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता संजय तिवारी, उप कृषि निदेशक सुभाष मौर्य तथा प्रगतिशील किसान वीरेंद्र मौर्य और तारकेश्वर शाही ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिला उद्यान अधिकारी संदीप कुमार गुप्ता ने किसानों एवं वैज्ञानिकों का स्वागत करते हुए बागवानी विकास मिशन और मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना के तहत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने स्ट्रॉबेरी, ड्रैगन फ्रूट, मशरूम, मखाना और सिंघाड़ा सहित विभिन्न जलीय फसलों को बढ़ावा देने के लिए निर्धारित लक्ष्यों से किसानों को अवगत कराया और उद्यान विभाग की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। मुख्य अतिथि संजय तिवारी ने किसानों से सहकारिता से जुड़कर सहफसली खेती के रूप में मखाना उत्पादन अपनाने का आह्वान किया। उप कृषि निदेशक सुभाष मौर्य ने फसल विविधीकरण को किसानों के लिए लाभकारी बताते हुए कहा कि इससे मृदा स्वास्थ्य बेहतर होता है। उन्होंने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी। सहायक निदेशक मत्स्य रमन चौधरी ने मछली पालन के साथ मखाना, कमल और सिंघाड़ा जैसी जलीय फसलों की खेती की तकनीक बताई। कुशीनगर के प्रगतिशील मखाना किसान विवेक सिंह ने मखाना उत्पादन की प्रारंभिक तकनीकों की जानकारी देते हुए किसानों को अपने खेत का भ्रमण करने के लिए आमंत्रित किया। तकनीकी सत्र में बीआरडी पीजी कॉलेज के प्रोफेसर धीरज वर्मा ने मखाना उत्पादन में पोषक तत्व प्रबंधन, विपणन और अंतरराष्ट्रीय बाजार में निर्यात की संभावनाओं पर चर्चा की। कृषि ज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप कुमार और वैज्ञानिक डॉ. संतोष चतुर्वेदी ने भूमि चयन, बीज बुवाई, रोग एवं कीट प्रबंधन तथा उन्नत उत्पादन तकनीकों की जानकारी दी। प्रगतिशील किसानों तारकेश्वर शाही और वीरेंद्र मौर्य ने जैविक खेती को बढ़ावा देने और वैश्विक बाजार की मांग को ध्यान में रखते हुए गुणवत्तापूर्ण मखाना उत्पादन पर जोर दिया। प्रगतिशील मत्स्य उत्पादक संकर्षण शाही ने मत्स्य पालन के साथ मखाना एवं अन्य जलीय फसलों की खेती को किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बताया। अपर जिला कृषि अधिकारी अंबरीश मिश्रा और इफको प्रतिनिधि अभिषेक शुक्ला ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि जनपद में तालाबों को जलीय फसलों से जोड़ने और मत्स्य पालन के साथ मखाना उत्पादन का क्षेत्र बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत पांच हेक्टेयर क्षेत्र में मखाना उत्पादन प्रस्तावित है। प्रशिक्षण के बाद पात्र किसानों का चयन किया जाएगा। उन्होंने किसानों से परंपरागत खेती में विविधीकरण अपनाने की अपील करते हुए कहा कि प्रतिकूल मौसम में पॉलीहाउस के माध्यम से शिमला मिर्च, खीरा और टमाटर जैसी अधिक आय देने वाली फसलों का उत्पादन किया जा सकता है। ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई पर 90 प्रतिशत तक अनुदान का लाभ लेकर किसान पानी और लागत दोनों की बचत कर सकते हैं। योजना प्रभारी रणजीत यादव ने बताया कि प्रशिक्षण के अगले दिन किसानों को कुशीनगर के विभिन्न गांवों में मखाना उत्पादन इकाइयों का भ्रमण कराया जाएगा। इससे किसानों को ‘देखो और सीखो’ के आधार पर मखाना उत्पादन की व्यावहारिक जानकारी मिल सकेगी। कार्यक्रम में उद्यान निरीक्षक पत्रिका सिंह, विकासखंड प्रभारी गिरिजा यादव, रवि गुप्ता, जितेंद्र प्रसाद, विनोद सिंह, प्रगतिशील किसान गंगा सिंह कुशवाहा, रामेश्वर यादव, ईश्वर चंद्र निषाद सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। संचालन वैज्ञानिक डॉ. संतोष चतुर्वेदी ने किया।1
- हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए तीन मदरसा छात्र, गंभीर रूप से झुलसे1
- नवजात बच्चे की मृत्यु पर बिलखते पिता ने हेरिटेज अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप। हरसेवकपुर में स्थित हेरिटेज हॉस्पिटल पर पिछले एक सप्ताह से नवजात बच्चे के चल रहे इलाज के बाद मृत्यु, पीड़ित पिता ने अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप। मामले के तूल पकड़ने पर पैसों के द्वारा मामले को कर दिया गया रफा दफा।1
- महंत राजू दास का निषाद समाज के लोगों ने फूंका पुतला,कहा एफआईआर दर्ज कर हो कठोर कार्रवाई गोरखपुर एक टीवी चैनल के डिबेट में निषाद समाज के नीता को खुलेआम आप शब्दों का प्रयोग करने के विरोध में अयोध्या के महंत राजू दास का शास्त्री चौक पर निषाद समाज के लोगों ने पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।निषाद समाज के लोगों ने महंत राजू दास पर आरोप लगाते हुए कहा है।कि सत्ता के हनक में चूर राजू दास ने जिस तरीके से जाति विशेष पर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया है।वह शर्मनाक है।महंत होते हुए अपशब्दों का प्रयोग करना यह बताता है।कि उनकी शिक्षा दीक्षा में जरूर कोई ना कोई कमी रह गई है। और ऐसे व्यक्ति को महंत का दर्जा देना गलत है। उसके खिलाफ तत्काल प्रभाव से मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए नहीं तो निषाद समाज सड़कों पर उतरकर ऐसे साधु संतों के खिलाफ मोर्चा खोलकर अभियान चला कर कार्रवाई की मांग करेगा जिसके लिए मौजूदा सरकार जिम्मेदार होगी।1
- व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD), न होने से ट्रको के संचालन के परमिट पर सरकार ने रोक लगा रखा है हंगामा टाइम्स न्यूज़ कुशीनगर ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि सरकार ने नियम बना तो दिए, लेकिन लागू करने के लिए व्यवस्था नहीं की गई, जिससे ट्रक मालिकों और ट्रांसपोर्ट कारोबारियों को परेशान होना पड़ रहा है. उनका कहना था कि सरकार ने VLTD कंपलसरी किया है. यह GPS की तरह ट्रैकिंग डिवाइस है. इसे लगाने से कोई ऐतराज नहीं, लेकिन इसे लगाने के लिए थोड़ा समय दिया जाना चाहिए व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD) तत्काल लग पाना मुश्किल हो रहा है. गाड़ियों के परमिट मिलना बंद हो गए हैं. ट्रैकिंग डिवाइस लगने तक अस्थाई परमिट से गाड़ियां चलती रहनी चाहिए. #KushinagarNews #BreakingNews2
- गोरखपुर में क्रॉस मुकदमे पर बवाल! भीम आर्मी ने उठाई आवाज, निष्पक्ष जांच और FIR पर कार्रवाई की मांग1
- गौशाला संचालक ने कार्यक्रम में शामिल सभी पत्रकारों, मीडिया संगठन के पदाधिकारियों तथा लोकहित जनकल्याण समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उमरहड़ गौशाला एवं पंचायत परिसर में पौधारोपण, पत्रकारों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश छिंदवाड़ा। पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उमरहड़ गौशाला एवं पंचायत परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मीडिया संगठन मध्य प्रदेश के पदाधिकारियों, जिले के पत्रकारों तथा लोकहित जनकल्याण समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सहभागिता करते हुए पौधे लगाए। इस अवसर पर मीडिया संगठन मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष गयाप्रसाद सोनी, जिला अध्यक्ष मनेश साहू, प्रदेश प्रभारी सुरेंद्र सोनी, प्रदेश महिला प्रभारी सपना सेन, जिला महिला अध्यक्ष अंकिता शर्मा, नगर अध्यक्ष अनिल राठौड़, जिला मीडिया प्रभारी राकेश चंद्रवंशी, संभागीय महिला अध्यक्ष निर्मला पहाड़े, ब्लॉक अध्यक्ष चांद महेश सोनी, अमित सोनी सहित अनेक पत्रकार एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पौधारोपण के साथ-साथ उनकी देखभाल भी आवश्यक है। गौशाला संचालक ने कार्यक्रम में शामिल सभी पत्रकारों, मीडिया संगठन के पदाधिकारियों तथा लोकहित जनकल्याण समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। दुर्गेश यादव, मध्यप्रदेश हेड Janjankiawaznews241
- वरिष्ठ नागरिकों से पुलिस का संवाद, सुरक्षा का दिलाया भरोसा कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट ने घर-घर पहुंचकर जानी बुजुर्गों की समस्याएं, साइबर ठगी से बचाव के दिए सुझाव देवरिया। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन के निर्देश पर जनपद के प्रत्येक थाने पर गठित कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट (सीपीयू) द्वारा सोमवार को वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और समस्याओं को लेकर विशेष संवाद कार्यक्रम चलाया गया। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में 24 अगस्त को सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने बुजुर्गों एवं वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वरिष्ठ नागरिकों के घरों और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर उनसे आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य और दैनिक जीवन से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली गई। पुलिस टीमों ने वरिष्ठ नागरिकों से संपर्क बनाए रखने के लिए मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान भी किया। पुलिस ने बुजुर्गों को किसी भी आपात स्थिति, सामाजिक समस्या, साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी या धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के लिए जरूरी सावधानियों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। वरिष्ठ नागरिकों को पुलिस हेल्पलाइन, आपातकालीन सहायता तथा उनके लिए उपलब्ध सुरक्षा सेवाओं के बारे में भी बताया गया। संवाद के दौरान सामने आई शिकायतों और समस्याओं का मौके पर ही यथासंभव समाधान किया गया। वहीं, जिन मामलों में तत्काल निस्तारण संभव नहीं था, उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। वरिष्ठ नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संवाद से उन्हें सुरक्षा का भरोसा मिलने के साथ ही पुलिस और आमजन के बीच विश्वास एवं समन्वय भी मजबूत होता है। देवरिया पुलिस के अनुसार, कम्यूनिटी पुलिसिंग के माध्यम से आमजन, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों से लगातार संवाद स्थापित करने और उनकी सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- टायर यूनियन पडरौना के बैनर तले शहर के टायर पंचर दुकानदार अपनी मांगों के समर्थन में। तीन दिन तक हड़ताल पर रहे। हंगामा टाइम्स न्यूज़ कुशीनगर इस दौरान शहर की पंचर व टायर मरम्मत की दुकानें बंद रहीं। यूनियन ने पंचर बनाने और अन्य सेवाओं के लिए नई दर लागू करने की मांग उठाई। यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई के कारण टायर मरम्मत, पंचर बनाने, मशीन, उपकरण और अन्य सामग्रियों की लागत काफी बढ़ गई है। इसके बावजूद वर्षों से पंचर बनाने का शुल्क नहीं बढ़ाया गया है। उनका कहना है कि बढ़ी हुई लागत के अनुरूप शुल्क लेने का प्रयास करने पर कभी कभी कुछ लोग लड़ाई झगड़ा करने पर उतारू हो जाते है, जिससे दुकानदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। इसी कारण सभी सदस्यों ने एकजुट होकर जिलाधिकारी कुशीनगर कार्यालय पहुंच अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा और नई दर सूची लागू करने की मांग की। #KushinagarNews #NewsUpdate1