logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए तीन मदरसा छात्र, गंभीर रूप से झुलसे

15 hrs ago
user_MANOJ KUMAR YADAV
MANOJ KUMAR YADAV
Video Creator हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए तीन मदरसा छात्र, गंभीर रूप से झुलसे

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए तीन मदरसा छात्र, गंभीर रूप से झुलसे
    1
    हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए तीन मदरसा छात्र, गंभीर रूप से झुलसे
    user_MANOJ KUMAR YADAV
    MANOJ KUMAR YADAV
    Video Creator हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD), न होने से ट्रको के संचालन के परमिट पर सरकार ने रोक लगा रखा है हंगामा टाइम्स न्यूज़ कुशीनगर ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि सरकार ने नियम बना तो दिए, लेकिन लागू करने के लिए व्यवस्था नहीं की गई, जिससे ट्रक मालिकों और ट्रांसपोर्ट कारोबारियों को परेशान होना पड़ रहा है. उनका कहना था कि सरकार ने VLTD कंपलसरी किया है. यह GPS की तरह ट्रैकिंग डिवाइस है. इसे लगाने से कोई ऐतराज नहीं, लेकिन इसे लगाने के लिए थोड़ा समय दिया जाना चाहिए व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD) तत्काल लग पाना मुश्किल हो रहा है. गाड़ियों के परमिट मिलना बंद हो गए हैं. ट्रैकिंग डिवाइस लगने तक अस्थाई परमिट से गाड़ियां चलती रहनी चाहिए. #KushinagarNews #BreakingNews
    2
    व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD),  न होने से ट्रको के संचालन के परमिट पर सरकार ने रोक लगा रखा है
हंगामा टाइम्स न्यूज़ कुशीनगर
ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि सरकार ने नियम बना तो दिए, लेकिन लागू करने के लिए व्यवस्था नहीं की गई, जिससे ट्रक मालिकों और ट्रांसपोर्ट कारोबारियों को परेशान होना पड़ रहा है. उनका कहना था कि सरकार ने VLTD कंपलसरी किया है. यह GPS की तरह ट्रैकिंग डिवाइस है. इसे लगाने से कोई ऐतराज नहीं, लेकिन इसे लगाने के लिए थोड़ा समय दिया जाना चाहिए व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD) तत्काल लग पाना मुश्किल हो रहा है. गाड़ियों के परमिट मिलना बंद हो गए हैं. ट्रैकिंग डिवाइस लगने तक अस्थाई परमिट से गाड़ियां चलती रहनी चाहिए.
#KushinagarNews #BreakingNews
    user_Mantosh Jaiswal
    Mantosh Jaiswal
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • देवरिया में भाजपा स्वागत कार्यक्रम में हंगामा, वायरल वीडियो में लाठी-डंडे! देवरिया में भाजपा स्वागत कार्यक्रम में हंगामा, वायरल वीडियो में लाठी-डंडे! देवरिया में भाजपा के स्वागत कार्यक्रम के दौरान हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में लाठी-डंडे चलते नजर आ रहे हैं। मामले की पूरी जानकारी के लिए वीडियो देखें।
    1
    देवरिया में भाजपा स्वागत कार्यक्रम में हंगामा, वायरल वीडियो में लाठी-डंडे!
देवरिया में भाजपा स्वागत कार्यक्रम में हंगामा, वायरल वीडियो में लाठी-डंडे!
देवरिया में भाजपा के स्वागत कार्यक्रम के दौरान हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में लाठी-डंडे चलते नजर आ रहे हैं। मामले की पूरी जानकारी के लिए वीडियो देखें।
    user_जन जन की आवाज न्यूज़ 24
    जन जन की आवाज न्यूज़ 24
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा के दो गुटों में हुई मारपीट भाजपा के राष्ट्रीय सह सोशल मीडिया सयोंजक बनाए जाने के बाद प्रथम देवरिया आवागमन पर भाजपा के दो गुटों में जमकर मारपीट की घटना हुए जो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा हैं।
    1
    स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा के दो गुटों में हुई मारपीट
भाजपा के राष्ट्रीय सह सोशल मीडिया सयोंजक बनाए जाने के बाद प्रथम देवरिया आवागमन पर भाजपा के दो गुटों में जमकर मारपीट की घटना हुए जो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा हैं।
    user_Sunil kumar sharma
    Sunil kumar sharma
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • खेलो इंडिया संवाद में देवरिया के दो महाविद्यालयों से जुड़ेंगे प्रधानमंत्री, युवाओं से करेंगे सीधा संवाद 27 अगस्त को 1600 स्थानों से युवाओं से संवाद करेंगे प्रधानमंत्री देवरिया। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में 27 अगस्त को आयोजित होने वाले खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के करीब 1600 स्थानों पर युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। इसके लिए देवरिया जनपद के दो महाविद्यालयों का चयन किया गया है। कार्यक्रम को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। मेरा युवा भारत देवरिया के जिला युवा अधिकारी चंद्रभूषण चौबे ने बताया कि जिले में बीआरडी पीजी कॉलेज और रामजी साहेब पीजी कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बीआरडी पीजी कॉलेज में प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम से करीब 100 विद्यार्थी जुड़ेंगे। इनमें विशेष रूप से तीन युवाओं को प्रधानमंत्री से संवाद करने का अवसर मिलेगा। वहीं रामजी साहेब पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में करीब 250 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने, खेल भावना को मजबूत करने तथा उन्हें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है। बी आर डी पीजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी विजय कुमार पाल ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं। युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने के साथ ही प्रधानमंत्री का संवाद उनके लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा का माध्यम बनेगा।
    1
    खेलो इंडिया संवाद में देवरिया के दो महाविद्यालयों से जुड़ेंगे प्रधानमंत्री, युवाओं से करेंगे सीधा संवाद
27 अगस्त को 1600 स्थानों से युवाओं से संवाद करेंगे प्रधानमंत्री
देवरिया। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में 27 अगस्त को आयोजित होने वाले खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के करीब 1600 स्थानों पर युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। इसके लिए देवरिया जनपद के दो महाविद्यालयों का चयन किया गया है। कार्यक्रम को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है।
मेरा युवा भारत देवरिया के जिला युवा अधिकारी चंद्रभूषण चौबे ने बताया कि जिले में बीआरडी पीजी कॉलेज और रामजी साहेब पीजी कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बीआरडी पीजी कॉलेज में प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम से करीब 100 विद्यार्थी जुड़ेंगे। इनमें विशेष रूप से तीन युवाओं को प्रधानमंत्री से संवाद करने का अवसर मिलेगा।
वहीं रामजी साहेब पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में करीब 250 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने, खेल भावना को मजबूत करने तथा उन्हें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है।
बी आर डी पीजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के  कार्यक्रम अधिकारी विजय कुमार पाल ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं। युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने के साथ ही प्रधानमंत्री का संवाद उनके लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा का माध्यम बनेगा।
    user_मुकेश राव
    मुकेश राव
    Deoria, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • बेलवनिया प्राथमिक विद्यालय परिसर से हटाया गया जर्जर भवन का मलबा डीएम के निर्देश पर जिला प्रशासन ने कराई प्रभावी कार्रवाई, बच्चों की सुरक्षा को मिली प्राथमिकता देवरिया, 25 अगस्त। विकासखंड रामपुर कारखाना अंतर्गत बेलवनिया प्राथमिक विद्यालय परिसर में स्थित गन्ना विभाग के जर्जर भवन का मलबा जिला प्रशासन द्वारा हटवा दिया गया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई से विद्यालय परिसर अब अधिक सुरक्षित, स्वच्छ एवं व्यवस्थित हो गया है। बताया गया कि उक्त जर्जर भवन की वर्ष 2022 में नियमानुसार नीलामी हो चुकी थी, लेकिन विवाद के चलते नीलामी के बाद भी भवन का मलबा मौके से नहीं हटाया जा सका था। प्रकरण जिलाधिकारी के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए विद्यालय परिसर से मलबा हटाने के निर्देश दिए। डीएम के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के समन्वय से मंगलवार को जर्जर भवन का पूरा मलबा हटवा दिया गया। इससे विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों को राहत मिली है। साथ ही परिसर में उपलब्ध स्थान का बेहतर उपयोग किया जा सकेगा। जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा और जनहित को प्राथमिकता देते हुए सार्वजनिक परिसरों में मौजूद जर्जर एवं निष्प्रयोज्य संरचनाओं के संबंध में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
    5
    बेलवनिया प्राथमिक विद्यालय परिसर से हटाया गया जर्जर भवन का मलबा
डीएम के निर्देश पर जिला प्रशासन ने कराई प्रभावी कार्रवाई, बच्चों की सुरक्षा को मिली प्राथमिकता
देवरिया, 25 अगस्त। विकासखंड रामपुर कारखाना अंतर्गत बेलवनिया प्राथमिक विद्यालय परिसर में स्थित गन्ना विभाग के जर्जर भवन का मलबा जिला प्रशासन द्वारा हटवा दिया गया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई से विद्यालय परिसर अब अधिक सुरक्षित, स्वच्छ एवं व्यवस्थित हो गया है।
बताया गया कि उक्त जर्जर भवन की वर्ष 2022 में नियमानुसार नीलामी हो चुकी थी, लेकिन विवाद के चलते नीलामी के बाद भी भवन का मलबा मौके से नहीं हटाया जा सका था। प्रकरण जिलाधिकारी के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए विद्यालय परिसर से मलबा हटाने के निर्देश दिए।
डीएम के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के समन्वय से मंगलवार को जर्जर भवन का पूरा मलबा हटवा दिया गया। इससे विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों को राहत मिली है। साथ ही परिसर में उपलब्ध स्थान का बेहतर उपयोग किया जा सकेगा।
जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा और जनहित को प्राथमिकता देते हुए सार्वजनिक परिसरों में मौजूद जर्जर एवं निष्प्रयोज्य संरचनाओं के संबंध में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
    user_Dilip kumar
    Dilip kumar
    Photographer देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बनकटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: झपटमारी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और लूटा गया सामान बरामद देवरिया। बनकटा थाना पुलिस ने झपटमारी की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से झपटमारी की रकम, पीड़ित का मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल तथा एक अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त की शाम छितौनी निवासी पवन कुमार अपनी इलेक्ट्रॉनिक दुकान से घर लौट रहे थे। इसी दौरान भड़सर पुल के पास मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने झपट्टा मारकर उनके पास से नगदी और मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर 24 अगस्त को बनकटा थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। घटना के बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 25 अगस्त को सुंदरपार जाने वाले मार्ग के तिराहे के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजन यादव, संजय कुमार और विशाल कुमार भारती के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से झपटमारी के कुल 3,650 रुपये, पीड़ित का मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की। इसके अलावा आरोपी राजन यादव के पास से एक पिस्टल और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया।
    1
    बनकटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: झपटमारी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और लूटा गया सामान बरामद
देवरिया। बनकटा थाना पुलिस ने झपटमारी की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से झपटमारी की रकम, पीड़ित का मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल तथा एक अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त की शाम छितौनी निवासी पवन कुमार अपनी इलेक्ट्रॉनिक दुकान से घर लौट रहे थे। इसी दौरान भड़सर पुल के पास मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने झपट्टा मारकर उनके पास से नगदी और मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर 24 अगस्त को बनकटा थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई।
घटना के बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 25 अगस्त को सुंदरपार जाने वाले मार्ग के तिराहे के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजन यादव, संजय कुमार और विशाल कुमार भारती के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से झपटमारी के कुल 3,650 रुपये, पीड़ित का मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की। इसके अलावा आरोपी राजन यादव के पास से एक पिस्टल और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया।
    user_खबर पूर्वांचल न्यूज
    खबर पूर्वांचल न्यूज
    Media and News देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • टायर यूनियन पडरौना के बैनर तले शहर के टायर पंचर दुकानदार अपनी मांगों के समर्थन में। तीन दिन तक हड़ताल पर रहे। हंगामा टाइम्स न्यूज़ कुशीनगर इस दौरान शहर की पंचर व टायर मरम्मत की दुकानें बंद रहीं। यूनियन ने पंचर बनाने और अन्य सेवाओं के लिए नई दर लागू करने की मांग उठाई। यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई के कारण टायर मरम्मत, पंचर बनाने, मशीन, उपकरण और अन्य सामग्रियों की लागत काफी बढ़ गई है। इसके बावजूद वर्षों से पंचर बनाने का शुल्क नहीं बढ़ाया गया है। उनका कहना है कि बढ़ी हुई लागत के अनुरूप शुल्क लेने का प्रयास करने पर कभी कभी कुछ लोग लड़ाई झगड़ा करने पर उतारू हो जाते है, जिससे दुकानदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। इसी कारण सभी सदस्यों ने एकजुट होकर जिलाधिकारी कुशीनगर कार्यालय पहुंच अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा और नई दर सूची लागू करने की मांग की। #KushinagarNews #NewsUpdate
    1
    टायर यूनियन पडरौना के बैनर तले  शहर के टायर पंचर दुकानदार अपनी मांगों के समर्थन में। तीन दिन तक हड़ताल पर रहे।
हंगामा टाइम्स न्यूज़ कुशीनगर
इस दौरान शहर की पंचर व टायर मरम्मत की दुकानें बंद रहीं। यूनियन ने पंचर बनाने और अन्य सेवाओं के लिए नई दर लागू करने की मांग उठाई। यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई के कारण टायर मरम्मत, पंचर बनाने, मशीन, उपकरण और अन्य सामग्रियों की लागत काफी बढ़ गई है। इसके बावजूद वर्षों से पंचर बनाने का शुल्क नहीं बढ़ाया गया है। उनका कहना है कि बढ़ी हुई लागत के अनुरूप शुल्क लेने का प्रयास करने पर कभी कभी कुछ लोग लड़ाई झगड़ा करने पर उतारू हो जाते है, जिससे दुकानदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। इसी कारण सभी सदस्यों ने एकजुट होकर  जिलाधिकारी कुशीनगर कार्यालय पहुंच अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा और नई दर सूची लागू करने की मांग की।
#KushinagarNews #NewsUpdate
    user_Mantosh Jaiswal
    Mantosh Jaiswal
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.