logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सहसवान में जलभराव की समस्या को लेकर कांग्रेस ने SDM को दिया ज्ञापन बदायूं। सहसवान नगर में कई स्थानों पर हो रही जलभराव की समस्या को लेकर प्रदेश कांग्रेस कॉर्डिनेटर पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद प्रत्याशी अजहर अली, जिला कांग्रेस कमेटी जिला महासचिव मोरपाल प्रजापति के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिकों ने धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी (एसडीएम) श्री सुरेंद्र सिंह को सौंपा है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो जनता आंदोलन के लिए विवश होगी। इस अवसर पर मुख्यवक्ता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य निवर्तमान प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप रहे प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सैफुल्लागंज, नवादा, गोपालगंज, शहवाजपुर, मुहीउद्दीनपुर और प्रमोद की फील्ड सहित कई इलाकों में रास्तों पर जलभराव और गड्ढे छिपे होने के कारण छोटे-छोटे बच्चों का स्कूल जाना बेहद जोखिम भरा हो गया है। इस अवसर पर एआईसीसी सदस्य जितेंद्र कश्यप ने कहा आपात स्थिति में गंभीर मरीजों को अस्पताल ले जाने वाली एम्बुलेंस तक जलभराव के कारण फंस जाती हैं, जिससे बड़ा खतरा पैदा हो रहा है। धरना प्रदर्शन में जिला महासचिव मोरपाल प्रजापति ने कहा सड़कों पर गहरे गड्ढे और पानी भरने के कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक और ई-रिक्शा पलट रहे हैं, जिससे महिलाएं और बच्चे चोटिल हो रहे हैं। पूर्व प्रत्याशी अध्यक्ष नगरपालिका सहसवान पूर्व जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अजहर अली ने आरोप लगाते हुए कहा कि नागरिक जब नगर पालिका या अन्य विभागों में जाते हैं, तो उन्हें जल निगम, पीडब्ल्यूडी और नगर पालिका के बीच जिम्मेदारी टालकर सिर्फ बहाने दिए जाते हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जलभराव वाले सभी प्रमुख स्थलों का तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर नगर पालिका, जल निगम और पीडब्ल्यूडी की संयुक्त टीम द्वारा जांच कराई जाए एवं विभागीय टालमटोल की व्यवस्था को समाप्त कर जनता के लिए स्थायी जलनिकासी और नए नालों का निर्माण सुनिश्चित किया जाए। बीमारी से बचाव के लिए प्रभावित क्षेत्रों में साफ-सफाई और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जाए।ज्ञापन सौंपने वालों ने स्पष्ट किया कि अब सहसवान की जनता को कोरे आश्वासन नहीं, बल्कि धरातल पर स्थायी समाधान चाहिए। संचालन जिला महासचिव इगलास हुसैन ने किया इस अवसर पर शफी अहमद, अरबाज रजी, राजू अहमद, राजेश, महानंद पाल, संजीव, सालिम खान, ओमेंद्र, क़ासिम, सरवर, काशिफ, तैयान खान आदि कांग्रेसजन एवं आमजन मौजूद रहे

5 hrs ago
user_Pawan Verma Press Reporter
Pawan Verma Press Reporter
पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

सहसवान में जलभराव की समस्या को लेकर कांग्रेस ने SDM को दिया ज्ञापन बदायूं। सहसवान नगर में कई स्थानों पर हो रही जलभराव की समस्या को लेकर प्रदेश कांग्रेस कॉर्डिनेटर पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद प्रत्याशी अजहर अली, जिला कांग्रेस कमेटी जिला महासचिव मोरपाल प्रजापति के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिकों ने धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी (एसडीएम) श्री सुरेंद्र सिंह को सौंपा है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो जनता आंदोलन के लिए विवश होगी। इस अवसर पर मुख्यवक्ता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य निवर्तमान प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप रहे प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सैफुल्लागंज, नवादा, गोपालगंज, शहवाजपुर, मुहीउद्दीनपुर और प्रमोद की फील्ड सहित कई इलाकों में रास्तों पर जलभराव और गड्ढे छिपे होने के कारण छोटे-छोटे बच्चों का स्कूल जाना बेहद जोखिम भरा हो गया है। इस अवसर पर एआईसीसी सदस्य जितेंद्र कश्यप ने कहा आपात स्थिति में गंभीर मरीजों को अस्पताल ले जाने वाली एम्बुलेंस तक जलभराव के कारण फंस जाती हैं, जिससे बड़ा खतरा पैदा हो रहा है। धरना प्रदर्शन में जिला महासचिव मोरपाल प्रजापति ने कहा सड़कों पर गहरे गड्ढे और पानी भरने के कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक और ई-रिक्शा पलट रहे हैं, जिससे महिलाएं और बच्चे चोटिल हो रहे हैं। पूर्व प्रत्याशी अध्यक्ष नगरपालिका सहसवान पूर्व जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अजहर अली ने आरोप लगाते हुए कहा कि नागरिक जब नगर पालिका या अन्य विभागों में जाते हैं, तो उन्हें जल निगम, पीडब्ल्यूडी और नगर पालिका के बीच जिम्मेदारी टालकर सिर्फ बहाने दिए जाते हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जलभराव वाले सभी प्रमुख स्थलों का तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर नगर पालिका, जल निगम और पीडब्ल्यूडी की संयुक्त टीम द्वारा जांच कराई जाए एवं विभागीय टालमटोल की व्यवस्था को समाप्त कर जनता के लिए स्थायी जलनिकासी और नए नालों का निर्माण सुनिश्चित किया जाए। बीमारी से बचाव के लिए प्रभावित क्षेत्रों में साफ-सफाई और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जाए।ज्ञापन सौंपने वालों ने स्पष्ट किया कि अब सहसवान की जनता को कोरे आश्वासन नहीं, बल्कि धरातल पर स्थायी समाधान चाहिए। संचालन जिला महासचिव इगलास हुसैन ने किया इस अवसर पर शफी अहमद, अरबाज रजी, राजू अहमद, राजेश, महानंद पाल, संजीव, सालिम खान, ओमेंद्र, क़ासिम, सरवर, काशिफ, तैयान खान आदि कांग्रेसजन एवं आमजन मौजूद रहे

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • #AMROHA : सार्वजनिक शौचालय में ‘टोंटी चोर’ महिला...LIVE VIDEO 🔴 नगर पालिका की टोंटी चोरी कर ले गई महिला पूरी वारदात CCTV में कैद, पुलिस जांच में जुटी नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लकड़ा का मामला
    1
    #AMROHA : सार्वजनिक शौचालय में ‘टोंटी चोर’ महिला...LIVE VIDEO 🔴
नगर पालिका की टोंटी चोरी कर ले गई महिला
पूरी वारदात CCTV में कैद, पुलिस जांच में जुटी
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लकड़ा का मामला
    user_JOURNALIST REETESH PARTAP S
    JOURNALIST REETESH PARTAP S
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • कलम पर खाकी का कहर! महिला पत्रकारों से कथित मारपीट पर बरेली में फूटा आक्रोश साकेत थाने की कथित बर्बरता के खिलाफ कलेक्ट्रेट में गरजे पत्रकार, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर दोषी पुलिसकर्मियों की बर्खास्तगी की मांग आंवला। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की आवाज को दबाने के आरोपों ने सोमवार को बरेली में पुलिस व्यवस्था पर तीखे सवाल खड़े कर दिए। दिल्ली के साकेत थाना क्षेत्र में स्वतंत्र महिला पत्रकार शाहीन खान और नफीसा खान के साथ कथित मारपीट और अभद्रता के विरोध में बरेली के पत्रकारों का आक्रोश कलेक्ट्रेट तक पहुंचा। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (रजि.) के बैनर तले बड़ी संख्या में पत्रकारों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध जताया और सिटी मजिस्ट्रेट राजेश वर्मा के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। परिषद की ओर से दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि दोनों महिला पत्रकार दिल्ली के साकेत थाना क्षेत्र स्थित मैक्स अस्पताल में गृहमंत्री अमित शाह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कार्यक्रम की कवरेज के लिए पहुंची थीं। आरोप है कि इसी दौरान साकेत थाना पुलिस के कुछ कर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की और उन्हें कथित रूप से घसीटकर पुलिस जीप में डाल दिया। इसके बाद थाने ले जाकर उनके साथ दोबारा मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। पत्रकारों ने आरोप लगाया कि जिस पुलिस से आम नागरिक अपनी सुरक्षा की उम्मीद करता है, उसी पर महिला पत्रकारों के साथ कथित बर्बरता के आरोप लगना बेहद गंभीर और शर्मनाक है। वायरल वीडियो का हवाला देते हुए परिषद ने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग की और कहा कि यदि आरोप जांच में सही पाए जाते हैं तो वर्दी की आड़ में कानून को हाथ में लेने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे भविष्य में किसी पत्रकार या नागरिक के साथ इस तरह का व्यवहार करने की हिम्मत न हो। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिलाध्यक्ष अवनीश शर्मा ने कहा कि पत्रकारों को खबर दिखाने और सवाल पूछने की कीमत हिंसा के रूप में चुकानी पड़े, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए बेहद चिंताजनक स्थिति है। उन्होंने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी कानून की रक्षा करना है, न कि कानून के नाम पर किसी के साथ कथित ज्यादती करना। महिला पत्रकारों के साथ हुई घटना के आरोपों की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई जरूरी है। जिला मीडिया प्रभारी आदित्य भारद्वाज ने कहा कि पत्रकारों पर हमला सिर्फ किसी व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि सवाल पूछने के अधिकार और लोकतंत्र की आवाज पर हमला है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो इससे पुलिस की जवाबदेही और पत्रकारों की सुरक्षा दोनों पर गंभीर सवाल खड़े होंगे। परिषद ने राष्ट्रपति से मांग की कि मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा जांच में दोषी पाए जाने वाले थाना प्रभारी समेत संबंधित पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने के साथ कठोर विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाए। परिषद ने चेतावनी दी कि यदि मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो पत्रकार संगठन राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस दौरान अरुण कुमार सिंह, आकाश शर्मा, सुमित शर्मा, सचिन वर्मा, जसवीर मौर्य, संदीप उपाध्याय, सुखवीर यादव, दीपक शर्मा, मनीष, अली पुकार, शंशाक शर्मा, नंदन शर्मा, संतोष शाक्य, मनोज शाक्य, राहुल कुमार, अनुज कुमार, प्रदीप, अजय, दिव्यांशु, शरन सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
    2
    कलम पर खाकी का कहर! महिला पत्रकारों से कथित मारपीट पर बरेली में फूटा आक्रोश
साकेत थाने की कथित बर्बरता के खिलाफ कलेक्ट्रेट में गरजे पत्रकार, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर दोषी पुलिसकर्मियों की बर्खास्तगी की मांग
आंवला। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की आवाज को दबाने के आरोपों ने सोमवार को बरेली में पुलिस व्यवस्था पर तीखे सवाल खड़े कर दिए। दिल्ली के साकेत थाना क्षेत्र में स्वतंत्र महिला पत्रकार शाहीन खान और नफीसा खान के साथ कथित मारपीट और अभद्रता के विरोध में बरेली के पत्रकारों का आक्रोश कलेक्ट्रेट तक पहुंचा। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (रजि.) के बैनर तले बड़ी संख्या में पत्रकारों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध जताया और सिटी मजिस्ट्रेट राजेश वर्मा के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की।
परिषद की ओर से दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि दोनों महिला पत्रकार दिल्ली के साकेत थाना क्षेत्र स्थित मैक्स अस्पताल में गृहमंत्री अमित शाह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कार्यक्रम की कवरेज के लिए पहुंची थीं। आरोप है कि इसी दौरान साकेत थाना पुलिस के कुछ कर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की और उन्हें कथित रूप से घसीटकर पुलिस जीप में डाल दिया। इसके बाद थाने ले जाकर उनके साथ दोबारा मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।
पत्रकारों ने आरोप लगाया कि जिस पुलिस से आम नागरिक अपनी सुरक्षा की उम्मीद करता है, उसी पर महिला पत्रकारों के साथ कथित बर्बरता के आरोप लगना बेहद गंभीर और शर्मनाक है। वायरल वीडियो का हवाला देते हुए परिषद ने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग की और कहा कि यदि आरोप जांच में सही पाए जाते हैं तो वर्दी की आड़ में कानून को हाथ में लेने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे भविष्य में किसी पत्रकार या नागरिक के साथ इस तरह का व्यवहार करने की हिम्मत न हो।
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिलाध्यक्ष अवनीश शर्मा ने कहा कि पत्रकारों को खबर दिखाने और सवाल पूछने की कीमत हिंसा के रूप में चुकानी पड़े, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए बेहद चिंताजनक स्थिति है। उन्होंने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी कानून की रक्षा करना है, न कि कानून के नाम पर किसी के साथ कथित ज्यादती करना। महिला पत्रकारों के साथ हुई घटना के आरोपों की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई जरूरी है।
जिला मीडिया प्रभारी आदित्य भारद्वाज ने कहा कि पत्रकारों पर हमला सिर्फ किसी व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि सवाल पूछने के अधिकार और लोकतंत्र की आवाज पर हमला है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो इससे पुलिस की जवाबदेही और पत्रकारों की सुरक्षा दोनों पर गंभीर सवाल खड़े होंगे।
परिषद ने राष्ट्रपति से मांग की कि मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा जांच में दोषी पाए जाने वाले थाना प्रभारी समेत संबंधित पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने के साथ कठोर विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाए। परिषद ने चेतावनी दी कि यदि मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो पत्रकार संगठन राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
इस दौरान अरुण कुमार सिंह, आकाश शर्मा, सुमित शर्मा, सचिन वर्मा, जसवीर मौर्य, संदीप उपाध्याय, सुखवीर यादव, दीपक शर्मा, मनीष, अली पुकार, शंशाक शर्मा, नंदन शर्मा, संतोष शाक्य, मनोज शाक्य, राहुल कुमार, अनुज कुमार, प्रदीप, अजय, दिव्यांशु, शरन सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
    user_Aditya Bhardwaj
    Aditya Bhardwaj
    आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अरिल नदी हादसे में तीनों शव बरामद, एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने दी पूरी जानकारी आंवला। थाना आंवला क्षेत्र में 7 सितंबर 2026 को अरिल नदी के रपटा पुल को बाइक से पार करने के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में बाइक सवार तीन व्यक्ति तेज बहाव में बह गए थे। हादसे के बाद पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीनों की तलाश की गई। हादसे में लापता तीनों व्यक्तियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पूरे घटनाक्रम, शवों की बरामदगी और पुलिस की कार्रवाई को लेकर एसपी साउथ बरेली श्रीमती अंशिका वर्मा ने बाइट जारी कर जानकारी दी है। देखिए एसपी साउथ बरेली अंशिका वर्मा की पूरी बाइट और हादसे से जुड़ी पूरी जानकारी।
    1
    अरिल नदी हादसे में तीनों शव बरामद, एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने दी पूरी जानकारी
आंवला। थाना आंवला क्षेत्र में 7 सितंबर 2026 को अरिल नदी के रपटा पुल को बाइक से पार करने के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में बाइक सवार तीन व्यक्ति तेज बहाव में बह गए थे। हादसे के बाद पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीनों की तलाश की गई।
हादसे में लापता तीनों व्यक्तियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
पूरे घटनाक्रम, शवों की बरामदगी और पुलिस की कार्रवाई को लेकर एसपी साउथ बरेली श्रीमती अंशिका वर्मा ने बाइट जारी कर जानकारी दी है।
देखिए एसपी साउथ बरेली अंशिका वर्मा की पूरी बाइट और हादसे से जुड़ी पूरी जानकारी।
    user_SURAJ SAGAR
    SURAJ SAGAR
    Local News Reporter आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • अलापुर में पुलिस मुठभेड़, गौकशी का वांछित आरोपी गिरफ्तार 🚨 बदायूं BIG BREAKING संवाददाता — प्रवेंद्र सिंह फोन — 8650252442 अलापुर में पुलिस मुठभेड़, गौकशी का वांछित आरोपी गिरफ्तार बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र में ककराला-उसहैत रोड पर पुलिस और गौकशी के मामले में वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पुलिस टीम पर तीन राउंड फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में आरोपी तनहीर के दोनों पैरों में गोली लग गई। मुठभेड़ के दौरान हेड कांस्टेबल शिववीर भी गोली लगने से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा, चार जिंदा कारतूस और तीन खोखे बरामद किए हैं। इसके अलावा पुलिस ने गौकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी थाना अलापुर में दर्ज एक मुकदमे में वांछित चल रहा था। पुलिस की कार्रवाई और उपचार के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
    3
    अलापुर में पुलिस मुठभेड़, गौकशी का वांछित आरोपी गिरफ्तार

🚨 बदायूं BIG BREAKING
संवाददाता — प्रवेंद्र सिंह
फोन — 8650252442
अलापुर में पुलिस मुठभेड़, गौकशी का वांछित आरोपी गिरफ्तार
बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र में ककराला-उसहैत रोड पर पुलिस और गौकशी के मामले में वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पुलिस टीम पर तीन राउंड फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में आरोपी तनहीर के दोनों पैरों में गोली लग गई।
मुठभेड़ के दौरान हेड कांस्टेबल शिववीर भी गोली लगने से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा, चार जिंदा कारतूस और तीन खोखे बरामद किए हैं। इसके अलावा पुलिस ने गौकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी थाना अलापुर में दर्ज एक मुकदमे में वांछित चल रहा था। पुलिस की कार्रवाई और उपचार के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
    user_Pravendra Singh
    Pravendra Singh
    Newspaper publisher दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Bareilly DM karyalay saunpa Gaya gyapan/ vyapariyon ne kya kuchh kaha aaiae jaane/ vyapariyon dwara gyapan saunpa Gaya/ vyapariyon aur Janata ka bahari nuksan/ Bareilly mein Bhari barish se tabahi/ jal bharav Se vyapariyon Ke karodon ke nuksan per Uthe sawal/ Bareilly ki sadkon per samander/ Vyapar thap Janata vihal/
    1
    Bareilly DM karyalay saunpa Gaya gyapan/
vyapariyon ne kya kuchh kaha aaiae jaane/
vyapariyon dwara gyapan saunpa Gaya/
vyapariyon aur Janata ka bahari nuksan/
Bareilly mein Bhari barish se tabahi/
jal bharav Se vyapariyon Ke karodon ke nuksan per Uthe sawal/
Bareilly ki sadkon per samander/
Vyapar thap Janata vihal/
    user_Jalal News 901
    Jalal News 901
    Media and information sciences faculty बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • नमस्कार आप देख रहे हैं खबर जकशन बरेली नयूज चैनल #उर्स के मौके पर 10 सितंबर को जरूरतमंद बेटियों के सामूहिक विवाह का आयोजन भी होगा। अब तक करीब 40 जोड़ों का#
    1
    नमस्कार आप देख रहे हैं खबर जकशन बरेली नयूज चैनल
#उर्स के मौके पर 10 सितंबर को जरूरतमंद बेटियों के सामूहिक विवाह का आयोजन भी होगा। अब तक करीब 40 जोड़ों का#
    user_   ख़बर जंक्शन बरेली
    ख़बर जंक्शन बरेली
    Social Media Manager बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बदायूं ब्रेकिंग अलापुर में पुलिस-गौकश आरोपी की मुठभेड़...! पुलिस की जवाबी फायरिंग में वांछित आरोपी तनहीर घायल, दोनों पैरों में लगी गोली। मुठभेड़ में हेड कांस्टेबल भी घायल, जिला अस्पताल में भर्ती। तमंचा, कारतूस और गौकशी के उपकरण बरामद।
    1
    बदायूं ब्रेकिंग अलापुर में पुलिस-गौकश आरोपी की मुठभेड़...!
पुलिस की जवाबी फायरिंग में वांछित आरोपी तनहीर घायल, दोनों पैरों में लगी गोली।
मुठभेड़ में हेड कांस्टेबल भी घायल, जिला अस्पताल में भर्ती।
तमंचा, कारतूस और गौकशी के उपकरण बरामद।
    user_JOURNALIST REETESH PARTAP S
    JOURNALIST REETESH PARTAP S
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • बरेली में 4 करोड़ रुपए की निर्माणाधीन पानी की टंकी किच्छा नदी में समा गई। बरेली में 4 करोड़ रुपए की निर्माणाधीन पानी की टंकी किच्छा नदी में समा गई। मंगलवार सुबह नदी में तेज बहाव के चलते कटान तेजी से हुआ। टंकी हिलने लगी और देखते ही देखते 4 सेकेंड में नदी में ढह गई। 4 दिन पहले ही इसकी बाउंड्रीवाल बह गई थी। जानकारी मिलते ही एसडीएम निधि मौके पर पहुंचीं और अफसरों और ग्रामीणों से जानकारी ली। जल जीवन मिशन के तहत 2023 से टंकी का निर्माण चल रहा था। इसका ढांचा तैयार हो चुका था, जबकि टंकी लगाने का काम बाकी था। पाइपलाइन भी बिछाई जा चुकी थी। मामला जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर शेरगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत बैरमनगर का है
    1
    बरेली में 4 करोड़ रुपए की निर्माणाधीन पानी की टंकी किच्छा नदी में समा गई।
बरेली में 4 करोड़ रुपए की निर्माणाधीन पानी की टंकी किच्छा नदी में समा गई। मंगलवार सुबह नदी में तेज बहाव के चलते कटान तेजी से हुआ। टंकी हिलने लगी और देखते ही देखते 4 सेकेंड में नदी में ढह गई।
4 दिन पहले ही इसकी बाउंड्रीवाल बह गई थी। जानकारी मिलते ही एसडीएम निधि मौके पर पहुंचीं और अफसरों और ग्रामीणों से जानकारी ली। जल जीवन मिशन के तहत 2023 से टंकी का निर्माण चल रहा था।
इसका ढांचा तैयार हो चुका था, जबकि टंकी लगाने का काम बाकी था। पाइपलाइन भी बिछाई जा चुकी थी। मामला जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर शेरगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत बैरमनगर का है
    user_SURAJ SAGAR
    SURAJ SAGAR
    Local News Reporter आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • आप देख रहें हैं खबर जकशन बरेली नयूज चैनल #पहली पत्नी को ‘मरा हुआ’ बताकर दूसरी शादी की तैयारी! मंडप सजने से पहले पहुंच गई पत्नी, बारात लेकर पहुंचने की हिम्मत नहीं जुटा पाए डॉक्टर साहब#
    1
    आप देख रहें हैं खबर जकशन बरेली नयूज चैनल
#पहली पत्नी को ‘मरा हुआ’ बताकर दूसरी शादी की तैयारी! मंडप सजने से पहले पहुंच गई पत्नी, बारात लेकर पहुंचने की हिम्मत नहीं जुटा पाए डॉक्टर साहब#
    user_   ख़बर जंक्शन बरेली
    ख़बर जंक्शन बरेली
    Social Media Manager बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.