Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिनांक 12.10.2026 थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें संज्ञान लेते हुए जांच में पाया गया कि एक युवक और युवती जो पूर्व से परिचित थे, एक होटल में मिलने गए, जहां इस बात का विरोध कुछ अन्य युवकों द्वारा किया गया तथा उस युवती के साथ जो युवक आया था, उससे मारपीट की गई। इस पर संज्ञान लेते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था कायम है, आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। बाइट- श्रीमती उपासना पाण्डेय, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली नगर
Duniya Direct news
दिनांक 12.10.2026 थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें संज्ञान लेते हुए जांच में पाया गया कि एक युवक और युवती जो पूर्व से परिचित थे, एक होटल में मिलने गए, जहां इस बात का विरोध कुछ अन्य युवकों द्वारा किया गया तथा उस युवती के साथ जो युवक आया था, उससे मारपीट की गई। इस पर संज्ञान लेते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था कायम है, आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। बाइट- श्रीमती उपासना पाण्डेय, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली नगर
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- इंदिरापुरम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर गिरफ्तार 11 हीरो स्प्लेंडर समेत 14 वाहन बरामद। गाजियाबाद :- इंदिरापुरम थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में राकेश नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से 11 हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, एक एक्टिवा स्कूटी और दो कारें बरामद की गई हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी चोरी की मोटरसाइकिलों को गिरवी रखकर लोगों से पैसे उधार लेता था। वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी वैगनआर कार में सवार होकर आता है और मौका पाकर दोपहिया वाहन चोरी कर फरार हो जाता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने वाहन चोरी की वारदातों में अपनी संलिप्तता कबूल की। इसके बाद उसकी निशानदेही पर चोरी के वाहन बरामद किए गए। पुलिस अब आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।1
- राहुल गांधी के काफिले को रोकने को तैयार दिल्ली पुलिस,12 अक्टूबर के मार्च में दिखी लाखों की भीड़ ! दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के मार्च के बीच दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर दिखाई दी चप्पा चप्पा पर दिल्ली पुलिस ने वेरी गेटिंग लगाकर काफिले को रोकने की तैयारी कर रखी थी जगह-जगह पर देखा जाए तो दिल्ली पुलिस कई टुकड़ों में बट कर लाखों की भीड़ को सुप्रीम कोर्ट तक जाने से रोकने की कोशिश कर रही थी लेकिन देर रात तक भी इस भीड़ को रोकने में नाकामयाब रही।1
- दिनांक 12.10.2026 थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें संज्ञान लेते हुए जांच में पाया गया कि एक युवक और युवती जो पूर्व से परिचित थे, एक होटल में मिलने गए, जहां इस बात का विरोध कुछ अन्य युवकों द्वारा किया गया तथा उस युवती के साथ जो युवक आया था, उससे मारपीट की गई। इस पर संज्ञान लेते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था कायम है, आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। बाइट- श्रीमती उपासना पाण्डेय, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली नगर1
- पुष्पेंद्र हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मुठभेड़ में एक आरोपी गिरफ्तार,दोघट पुलिस, सर्विलांस सेल और स्वाट की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस और मृतक का मोबाइल बरामद जनपद बागपत के थाना दोघट क्षेत्र में दर्ज पुष्पेंद्र हत्याकांड के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना दोघट पुलिस, सर्विलांस सेल और स्वाट की संयुक्त टीम ने की। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से .315 बोर का एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं।पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के पास से मृतक पुष्पेंद्र का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है, जिसमें मृतक का फोटो मौजूद है। इस मामले में थाना दोघट पर मुकदमा अपराध संख्या 332/26, धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मुकदमा दर्ज है।पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मामले का अनावरण किया है। प्रकरण के संबंध में क्षेत्राधिकारी बड़ौत की ओर से भी बयान दिया गया है। मामले में गिरफ्तारी, बरामदगी और अन्य तथ्यों को लेकर पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी दी जानी बाकी है।1
- बागपत में पुष्पेंद्र हत्याकांड का खुलासा, घायल अवस्था में एक आरोपी गिरफ्तार,दोघट पुलिस, स्वाट और सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई; अवैध तमंचा, कारतूस और मृतक का मोबाइल फोन बरामद। जनपद बागपत के थाना दोघट क्षेत्र में हुए पुष्पेंद्र हत्याकांड के मामले में बागपत पुलिस को सफलता मिली है। थाना दोघट पुलिस, सर्विलांस सेल और स्वाट की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से .315 बोर का एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। इसके अलावा मृतक पुष्पेंद्र का मोबाइल फोन भी पुलिस ने बरामद किया है, जिसमें मृतक का फोटो मौजूद बताया गया है।इस संबंध में थाना दोघट पर मुकदमा अपराध संख्या 332/26 धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत दर्ज है। पुलिस ने संयुक्त टीम की कार्रवाई के बाद मामले का अनावरण किया है। प्रकरण के संबंध में क्षेत्राधिकारी बड़ौत ने भी जानकारी दी है।पुलिस की ओर से आरोपी की पहचान, गिरफ्तारी के दौरान हुई कार्रवाई और हत्या के पीछे की वजह को लेकर विस्तृत जानकारी मिलने पर मामले में अन्य तथ्य भी स्पष्ट हो सकेंगे।1
- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश के आह्वान पर लखनऊ में NHM कर्मचारियों का शक्ति प्रदर्शन मेरठ के 200 से अधिक कर्मचारी धरना स्थल पर डटे, लिखित आश्वासन मिलने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान लखनऊ/मेरठ, 12 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारियों की जायज मांगों को लेकर लखनऊ स्थित इको गार्डन में चल रहे धरना-प्रदर्शन में प्रदेशभर सभी जिलों के कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की। धरना स्थल पर 30 हजार से अधिक कर्मचारियों की उपस्थिति का दावा करते हुए कर्मचारी नेताओं ने सरकार से मांगों पर गंभीरता से विचार कर ठोस निर्णय लेने की अपील की *राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मयंक ठाकुर* ने उपस्थित कर्मचारियों का आह्वान करते हुए कहा कि सभी कर्मचारी एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ें। जब तक कर्मचारियों की जायज मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और संघर्ष के इस दौर में सभी को धैर्य एवं दृढ़ता के साथ डटे रहना होगा वहीं, *मेरठ के जिलाध्यक्ष डॉ. भगत सिंह* ने कहा कि मेरठ जनपद से 200 से अधिक कर्मचारी लखनऊ पहुंचकर आंदोलन में कंधे से कंधा मिलाकर डटे हुए हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक सरकार कर्मचारियों की मांगों पर लिखित आश्वासन नहीं देती, तब तक कर्मचारी धरना स्थल से नहीं हटेंगे। मेरठ के कर्मचारी प्रदेश संगठन के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं और मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं *डॉ अनिल कुमार* ने बताया कि कर्मचारी घर पर कह कर आये है कि आपकी बार सम्मान के साथ काम पर लौटना है*विजय करना* प्रदेश महामंत्री ने बताया कि संविदा का दाग खत्म करना बहुत आवश्यक है जिसकी तैयारी अब पूरी है कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में समान कार्य-समान वेतन, संविदा कर्मचारियों के हितों की रक्षा तथा उनकी जायज समस्याओं का स्थायी समाधान शामिल हैं। कर्मचारियों का कहना है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले संविदा कर्मियों की समस्याओं का समाधान अब प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए धरना स्थल पर उपस्थित कर्मचारियों ने एकजुट होकर नारे लगाए और संकल्प लिया कि संगठन के नेतृत्व में शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को उठाते रहेंगे। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि उनकी एकजुटता और संघर्ष का उद्देश्य अपने अधिकारों की प्राप्ति तथा न्यायपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित कराना है कर्मचारियों का संकल्प है—जब तक जायज मांगों पर लिखित आश्वासन नहीं, तब तक संघर्ष विराम नहीं NHM एकता जिंदाबाद राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश जिंदाबाद! समान कार्य-समान वेतन हमारा अधिकार है! जारीकर्ता: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ, मेरठ, उत्तर प्रदेश (लखनऊ ईको गार्डन से)1
- बागपत के पुलिस अधीक्षक,द्वारा महिला मिशन शक्ति फेज-6.0 जागरूकता अभियान का राष्ट्र वन्दना चौक, बागपत से हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक बागपत द्वारा महिला मिशन शक्ति फेज-6.0 जागरूकता अभियान का हरी झंडी दिखाकर किया गया शुभारम्भ, जागरूकता रैली निकालकर महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। आज दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक, बागपत द्वारा महिला मिशन शक्ति फेज-6.0 जागरूकता अभियान का राष्ट्र वन्दना चौक, बागपत से हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया गया। जागरूकता रैली राष्ट्र वन्दना चौक से प्रारम्भ होकर महिला थाना बाईपास होते हुए मेरठ रोड से वापस राष्ट्र वन्दना चौक पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ। मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान की जागरूकता रैली में पुलिस अधीक्षक, बागपत, अपर पुलिस अधीक्षक, बागपत, क्षेत्राधिकारी नगर, बागपत, मिशन शक्ति टीम तथा राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज, बागपत की छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। रैली के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति केंद्र की कार्यप्रणाली तथा वहां उपलब्ध सहायता एवं सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही, महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन पुलिस सहायता), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) एवं 102 (एम्बुलेंस सेवा) के बारे में अवगत कराया गया। इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग करना, उन्हें किसी भी प्रकार के उत्पीड़न अथवा समस्या की स्थिति में बिना भय के अपनी आवाज उठाने के लिए प्रेरित करना तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न सहायता सेवाओं का लाभ उठाने के प्रति जागरूक करना है। बागपत पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।1
- गाजियाबाद के ज्ञानखंड-1 में पार्किंग में लगी भीषण आग, दो कारें जलकर क्षतिग्रस्त। गाजियाबाद :- इंदिरापुरम क्षेत्र में कारों में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना वैशाली के ज्ञानखंड-1 स्थित प्लॉट नंबर 154 के बहुमंजिला आवासीय भवन की है, जहां स्टिल्ट पार्किंग में खड़ी कारों में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मामले की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां और एक वाटर बाउजर मौके पर पहुंचे। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग बुझाने का अभियान शुरू किया और कुछ समय बाद आग पर काबू पा लिया। इस अग्निकांड में मारुति बलेनो और मारुति फ्रॉन्क्स कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि एक अन्य कार को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है। राहत की बात यह रही कि दमकल विभाग की तत्परता से पार्किंग में खड़े अन्य वाहनों और आवासीय भवन के फ्लैटों को सुरक्षित बचा लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है।2