"मेरी हत्या की साजिश रची जा रही है..." — चंद्रशेखर आजाद "मेरी हत्या की साजिश रची जा रही है..." — चंद्रशेखर आजाद नगीना लोकसभा सीट से सांसद और आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने वीडियो जारी कर प्रशासन और सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। चंद्रशेखर आजाद का आरोप है कि एक फार्म हाउस में उनकी हत्या की साजिश रची गई है। उन्होंने कहा कि यह बात वह पूरी जिम्मेदारी के साथ कह रहे हैं और उनके पास मौजूद सूचनाएं एवं स्रोत गलत नहीं हैं। उन्होंने सरकार से पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही हत्या की कथित साजिश और बाराबंकी हिंसा में शामिल लोगों की भूमिका सामने लाने की बात कही। वीडियो में चंद्रशेखर आजाद ने अपने विरोधियों को चुनौती देते हुए कहा कि मौत से डरकर जिया नहीं जा सकता। उन्होंने अपने समर्थकों से ताकत, हिम्मत और साथ देने की अपील की। सांसद ने सवाल उठाया कि जब सुरक्षा प्राप्त एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि पर दिनदहाड़े पत्थरबाजी हो सकती है और ज्वलनशील पदार्थों से वाहन में आग लगाने का प्रयास किया जा सकता है, तो प्रदेश में दलितों, पिछड़ों और मुसलमानों की सुरक्षा और न्याय की स्थिति पर सवाल उठना स्वाभाविक है। अब देखना होगा कि सरकार और प्रशासन इन गंभीर आरोपों पर क्या कार्रवाई करते हैं। #ChandrashekharAzad #Nagina #AzadSamajParty #BhimArmy #UttarPradesh #Justice #HindNews24x7
"मेरी हत्या की साजिश रची जा रही है..." — चंद्रशेखर आजाद "मेरी हत्या की साजिश रची जा रही है..." — चंद्रशेखर आजाद नगीना लोकसभा सीट से सांसद और आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने वीडियो जारी कर प्रशासन और सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। चंद्रशेखर आजाद का आरोप है कि एक फार्म हाउस में उनकी हत्या की साजिश रची गई है। उन्होंने कहा कि यह बात वह पूरी जिम्मेदारी के साथ कह रहे हैं और उनके पास मौजूद सूचनाएं एवं स्रोत गलत नहीं हैं। उन्होंने सरकार से पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही हत्या की कथित साजिश और बाराबंकी हिंसा में शामिल लोगों की भूमिका सामने लाने की बात कही। वीडियो में चंद्रशेखर आजाद ने अपने विरोधियों को चुनौती देते हुए कहा कि मौत से डरकर जिया नहीं जा सकता। उन्होंने अपने समर्थकों से ताकत, हिम्मत और साथ देने की अपील की। सांसद ने सवाल उठाया कि जब सुरक्षा प्राप्त एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि पर दिनदहाड़े पत्थरबाजी हो सकती है और ज्वलनशील पदार्थों से वाहन में आग लगाने का प्रयास किया जा सकता है, तो प्रदेश में दलितों, पिछड़ों और मुसलमानों की सुरक्षा और न्याय की स्थिति पर सवाल उठना स्वाभाविक है। अब देखना होगा कि सरकार और प्रशासन इन गंभीर आरोपों पर क्या कार्रवाई करते हैं। #ChandrashekharAzad #Nagina #AzadSamajParty #BhimArmy #UttarPradesh #Justice #HindNews24x7
- 2029 तक UCC लागू करने के अमित शाह के बयान पर ओवैसी का पलटवार, बोले- विविधता समझे बिना समानता कैसे आएगी? अमित शाह की 2029 वाली डेडलाइन पर ओवैसी का पलटवार, बोले- देश की विविधता को समझे बिना समानता की बात अधूरी है! केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा 2029 से पहले एनडीए शासित सभी 21 राज्यों में यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी यूसीसी लागू करने के बयान के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जारी एक वीडियो में बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी बार-बार समानता की बात करती है, लेकिन देश की विविधता को समझने में विफल रही है। ओवैसी ने कहा कि भारत की असली ताकत उसकी विविधता और रंगारंगी में है। उन्होंने तर्क दिया कि देश की अलग-अलग परंपराओं, संस्कृतियों और समुदायों को समझे बिना समानता की बात पूरी नहीं हो सकती। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में ओवैसी ने लिखा कि हम हेडगेवार, गोलवलकर और सावरकर की विचारधारा नहीं, बल्कि भारतीय संविधान को मानने वाले हैं। यूसीसी को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच यह बहस अब केवल कानून तक सीमित नहीं, बल्कि संविधान, धार्मिक स्वतंत्रता और भारत की बहुलतावादी पहचान जैसे सवालों से भी जुड़ गई है। आपका क्या मानना है? क्या समान नागरिक संहिता देश में समानता लाएगी या भारत की विविधता को ध्यान में रखते हुए इस पर व्यापक सहमति जरूरी है? #UCC #UniformCivilCode #AsaduddinOwaisi #AmitShah #BJP #RSS #Constitution #India #HindNews2471
- महोबा में पत्नी के मायके वालों पर घर में घुसकर हमला का आरोप... पति और मां को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा? वायरल VIDEO उत्तर प्रदेश के महोबा से सामने आए एक वायरल वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस वीडियो में एक पारिवारिक विवाद के हिंसक रूप लेने का दावा किया जा रहा है। पीड़ित युवक फहीम का आरोप है कि उसकी पत्नी के मायके पक्ष के कई लोग उसके घर पहुंचे और उसके साथ मारपीट की। उसका यह भी कहना है कि बीच-बचाव करने आई उसकी मां के साथ भी कथित तौर पर मारपीट की गई। पीड़ित के मुताबिक, विवाद की शुरुआत वैवाहिक मतभेदों से हुई। उसका दावा है कि शादी के बाद उसकी पत्नी कुछ दिन ससुराल में रहने के बाद मायके चली जाती थी और इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच तनाव बढ़ता गया। इसके बाद कथित तौर पर घर में घुसकर हमला किया गया, कपड़े फाड़े गए और उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। इतना ही नहीं, शिकायत में करीब ₹2.5 लाख नकद और सोने के जेवर लेकर जाने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के बाद पीड़ित अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंचा और लिखित शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। इस वीडियो में हम आपको पूरे घटनाक्रम को क्रमवार और आसान भाषा में समझा रहे हैं। इस वीडियो में जानिए: - महोबा की वायरल घटना का पूरा सच। - पति और उसकी मां पर हमला करने के आरोप। - कपड़े फाड़ने और मारपीट के दावे। - ढाई लाख रुपये और जेवर को लेकर लगाए गए आरोप। - पुलिस अब तक क्या कार्रवाई कर रही है। महत्वपूर्ण सूचना: इस मामले में प्रस्तुत कई बातें पीड़ित पक्ष के आरोपों पर आधारित हैं। इन आरोपों की जांच पुलिस कर रही है और दूसरे पक्ष की प्रतिक्रिया इस वीडियो में उपलब्ध नहीं है। अगर आपको ऐसी बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की तथ्य आधारित जानकारी पसंद आती है, तो वीडियो को Like, Share और Subscribe जरूर करें। कमेंट करके अपनी राय भी बताइए।1
- एटा शहर के कैलाश मनदिर पर नगर पालिका परिषद के द्वारा पाच सो दीपकों को जलाने का लक्ष्य रखा गया रौकी पत्रकार एटा1
- शीतलपुर में वन विभाग की भूमि पर रात में अवैध खनन, जेसीबी जब्त पेड़ों की कटाई का भी आरोप, पर्यावरण संरक्षण पर उठे सवाल एटा। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव शीतलपुर स्थित वन विभाग की भूमि पर 15 सितंबर 2026 की रात कथित रूप से अवैध खनन किए जाने का मामला सामने आया है। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने खनन में प्रयुक्त जेसीबी को जब्त कर लिया। मामले की जानकारी अधिवक्ता अजीत सिंह तथा वन विभाग के अधिकारी विपिन वर्मा द्वारा दी गई। बताया गया कि रात के समय वन विभाग की भूमि पर जेसीबी के माध्यम से खनन किया जा रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और जेसीबी को कब्जे में ले लिया। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है। अधिवक्ता अजीत सिंह के अनुसार वन विभाग की भूमि पर गैरकानूनी तरीके से खनन किए जाने के साथ ही पेड़ों की कटाई किए जाने की बात भी सामने आई है। उन्होंने वन क्षेत्र की सुरक्षा तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए ऐसे मामलों में प्रभावी कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता बताई। वहीं वन विभाग के अधिकारी विपिन वर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मौके पर खनन में प्रयुक्त जेसीबी को जब्त किया गया है। विभाग द्वारा प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। ऐसे में वन विभाग की भूमि पर अवैध खनन और पेड़ों की कटाई की शिकायतें सामने आना गंभीर विषय है। वन क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों की प्रभावी निगरानी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई जरूरी है, जिससे वन संपदा और पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके।1
- *एटा - थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, थाना जलेसर पुलिस, स्वाट व सर्विलांस टीम द्वारा टप्पेबाजी /चोरी की घटना में प्रकाश में आए 02 अभियुक्तों को 03 लाख 50 हजार रूपये नगद (चोरी के आभूषण बेंचकर प्राप्त किए हुए), 02 आधार कार्ड, अवैध असलहा कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित किया गया गिरफ्तार।* *घटना का विवरण-* दिनांक 02.09.2026 को वादिया द्वारा थाना जलेसर पर लिखित सूचना दी गयी कि दिनांक 25.08.2026 को समय करीब 14.30 बजे वादिया अपनी छोटी बहन के साथ आगरा चौराहे से ग्राम पिलख्तर फतेह जाने के लिए दो बैग सहित ई-रिक्शा में बैठी थी, जिनमें सोने चांदी के आभूषण थे। घर जाकर बैग चैक किये तो बैग से किसी व्यक्ति द्वारा आभूषण चोरी कर लिए गए थे। इस सूचना पर थाना जलेसर पर *मुअसं0- 375/26 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी/अनावरण-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री योगेन्द्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में उपरोक्त अभियोग में प्रकाश में आए दो अभियुक्तों 1. मोहम्म्द मजीद पुत्र स्व0 जलालुद्दीन निवासी मकदूमनगर थाना ऊपर कोट कोतवाली जनपद अलीगढ 2. मौहम्मद रफीक पुत्र ईदू निवासी गौमत थाना खैर जनपद अलीगढ को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता–* 1. मोहम्म्द मजीद पुत्र स्व0 जलालुद्दीन निवासी मकदूमनगर थाना ऊपर कोट कोतवाली जनपद अलीगढ 2. मौहम्मद रफीक पुत्र ईदू निवासी गौमत थाना खैर जनपद अलीगढ *बरामदगी-* 1. 03 लाख 50 हजार रूपये नगद (चोरी के आभूषण बेंचकर प्राप्त) 2. 02 आधार कार्ड 3. 02 तमंचा व 02 जिंदा कारतूस (315 बोर) 4. 01 मोटरसाइकिल (घटना में प्रयुक्त) *अभियुक्त मजीद उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-* 1. मु0अ0स0 375/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम 2. मु0अ0स0 551/2017 धारा 379/411 भादवि थाना गभाना अलीगढ 3. मु0अ0स0 007/2018 धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली नगर अलीगढ 4. मु0अ0स0 0343/2022 धारा 379 भादवि थाना कोतवाली नगर अलीगढ *अभियुक्त मौहम्मद रफीक उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-* 1. मु0अ0स0 375/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम 2. मु0अ0स0 240/22 धारा 136/137 विधुत अधि0 3. मु0अ0स0 358/2022 धारा 136/137 विधुत अधि0 4. मु0अ0स0 377/2022 धारा 136/137 विधुत अधि0 5. मु0अ0स0 396/2022 धारा 136/137 विधुत अधि0 *गिरफ्तार/अनावरण करने वाला पुलिस बल-* 1. प्र0नि0 अखिलेश कुमार दीक्षित मय टीम 2. उ0नि0 श्रवण कुमार निगम प्रभारी स्वाट मय टीम 3. उ0नि0 सुनील लांबा प्रभारी सर्विलांस मय टीम4
- इटावा में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मनाया गया आज जन्मदिन इटावा में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिवस, रक्तदान शिविर व स्वास्थ्य परीक्षण में उमड़ी जनता इटावा भारत के प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी का 76 वां जन्मदिवस भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं समाजसेवी रामशरण गुप्ता जी के द्वारा इटावा में बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं, जबकि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री अरुण कुमार गुप्ता ‘अन्नू’ जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिवस मनाया गया। इसके साथ ही रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्वास्थ्य परीक्षण के माध्यम से लोगों ने लाभ उठाया, वहीं रक्तदान शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। ये रहे मौजूद इस अवसर पर रघुराज सिंह जी, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया जी, जिला उपाध्यक्ष कृपा नारायण तिवारी, ब्लॉक प्रमुख बसरेहर प्रदीप यादव ‘बबलू’, गणेश राजपूत, जिला पंचायत सदस्य सचिन यादव, भाजपा नेता सीपू चौधरी, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजू चौधरी, व्यापारी नेता कृष्ण मुरारी गुप्ता, परिषद के जिला अध्यक्ष पंकज गुप्ता ‘लाल’ जी, भाजपा नेता अशोक चौहान ‘टीटू’, चंदन पोरवाल, सदन राजावत, गगन चौहान, गुंजन राजावत, डब्बू चौधरी, रिंकू यादव, अखिलेश शर्मा एवं अभिषेक गोयल सहित अनेक भाजपा नेता, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।1
- वर्दी में 'अस्सलाम वालेकुम' बोलना पड़ा भारी? IPS बुशरा बानो के ट्रांसफर पर सियासी घमासान! पश्चिम बंगाल की IPS अधिकारी बुशरा बानो के 'अस्सलाम वालेकुम' और 'इंशाअल्लाह' कहने वाले वीडियो पर विवाद अब राजनीतिक रंग ले चुका है। कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने IPS एसोसिएशन से मामले में हस्तक्षेप की अपील की है, जबकि TMC विधायक कुणाल घोष ने बुशरा बानो का समर्थन किया है। मामला तब शुरू हुआ जब अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए बनाए गए एक वीडियो में IPS बुशरा बानो ने पुलिस की वर्दी में 'अस्सलाम वालेकुम' से अपनी बात शुरू की और 'इंशाअल्लाह' कहकर समाप्त किया। हिंदू लीगल फंड समेत कुछ संगठनों ने वर्दी में धार्मिक अभिवादन और संबोधन पर आपत्ति जताई। इसके बाद 14 सितंबर को पश्चिम बंगाल सरकार ने उनका ट्रांसफर कर दिया। बुशरा बानो को स्टेट आर्म्ड पुलिस की चौथी बटालियन में डिप्टी कमांडेंट बनाया गया है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या पुलिस की वर्दी पहनने वाला कोई अधिकारी धार्मिक या सांस्कृतिक अभिवादन नहीं कर सकता? क्या पुलिस मैनुअल में वर्दीधारी अधिकारियों के लिए धार्मिक अभिव्यक्ति को लेकर कोई स्पष्ट नियम हैं? यह विवाद सिर्फ एक अधिकारी के ट्रांसफर का नहीं, बल्कि वर्दी, व्यक्तिगत आस्था और संवैधानिक स्वतंत्रता के बीच संतुलन का भी सवाल खड़ा करता है। आपकी राय क्या है?1
- सर्विस रोड पर बैरियर बना हादसे की वजह, बाइक सवार किशोर की मौत बेवर/नवीगंज। बुधवार दोपहर नवीगंज चौकी क्षेत्र में बालाजी मोटरसाइकिल एजेंसी के समीप ओवरब्रिज की सर्विस रोड पर दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क पर लगाए गए बैरियर से बाइक टकराने के बाद अनियंत्रित होकर काफी दूर तक घिसट गई। हादसे में बाइक सवार दो किशोर घायल हो गए। बताया गया कि नवीगंज निवासी अरमान पुत्र मोमीन (14) और शोभित पुत्र प्रवेश (करीब 14 वर्ष) बाइक से किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक बैरियर से जा भिड़ी। टक्कर में अरमान के सिर में गंभीर चोट लगी, जबकि शोभित भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस दोनों को बेवर सीएचसी लेकर गई। गंभीर हालत को देखते हुए अरमान को जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजन उसे इलाज के लिए फर्रुखाबाद ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं शोभित को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। नवीगंज चौकी पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर चौकी पहुंचा दिया। किशोर की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।3