logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सरसई पुलिस ने चार साल से लापता अपहृता को उन्नाव से किया दस्तयाब, तकनीकी साक्ष्यों से मिली सफलता, परिजनों को सौंपा भांडेर अनुभाग की सरसई थाना पुलिस ने करीब चार साल से लापता अपहृता को उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंप दिया। बुधवार रात साढ़े बजे एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 29 जून 2023 को परिजन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी करीब छह माह से ससुराल में नहीं है और उसका कोई पता नहीं चल रहा। इस पर गुम इंसान क्रमांक 03/23 दर्ज कर तलाश शुरू की गई। बाद में परिजनों ने न्यायालय भांडेर में शिकायत कर ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव छिपाने का आरोप लगाया। न्यायालय के आदेश पर 10 जुलाई 2026 को सरसई थाने में अपराध क्रमांक 16/26 के तहत धारा 498ए, 365 ताहि में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने संभावित स्थानों पर तलाश और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। 15 सितंबर को ग्राम दयालपुर, थाना हसनगंज, जिला उन्नाव से अपहृता मिली। न्यायालय में बयान के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।

59 min ago
user_Shahid Qureshi
Shahid Qureshi
दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
59 min ago

सरसई पुलिस ने चार साल से लापता अपहृता को उन्नाव से किया दस्तयाब, तकनीकी साक्ष्यों से मिली सफलता, परिजनों को सौंपा भांडेर अनुभाग की सरसई थाना पुलिस ने करीब चार साल से लापता अपहृता को उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंप दिया। बुधवार रात साढ़े बजे एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 29 जून 2023 को परिजन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी करीब छह माह से ससुराल में नहीं है और उसका कोई पता नहीं चल रहा। इस पर गुम इंसान क्रमांक 03/23 दर्ज कर तलाश शुरू की गई। बाद में परिजनों ने न्यायालय भांडेर में शिकायत कर ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव छिपाने का आरोप लगाया। न्यायालय के आदेश पर 10 जुलाई 2026 को सरसई थाने में अपराध क्रमांक 16/26 के तहत धारा 498ए, 365 ताहि में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने संभावित स्थानों पर तलाश और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। 15 सितंबर को ग्राम दयालपुर, थाना हसनगंज, जिला उन्नाव से अपहृता मिली। न्यायालय में बयान के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मारुति बेन में लगी आग हजारों का नुकसान मौके पर पहुंची पुलिस मारुति बेन में लगी आग हजारों का नुकसान मौके पर पहुंची पुलिस मंडला के महराजपुर क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग के पास मारुति वैन क्रमांक MP20 BA 1657 में अचानक आग लग गई। वाहन स्थानीय मोटर गैराज मिस्त्री अक्षय पटेल का बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी महराजपुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और पुलिस की सूझबूझ व तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया। घटना में कोई भी जनहानि की सूचना नहीं है।।।
    1
    मारुति बेन में लगी आग हजारों का नुकसान मौके पर पहुंची पुलिस
मारुति बेन में लगी आग हजारों का नुकसान मौके पर पहुंची पुलिस
मंडला के महराजपुर क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग के पास मारुति वैन क्रमांक MP20 BA 1657 में अचानक आग लग गई। 
वाहन स्थानीय मोटर गैराज मिस्त्री अक्षय पटेल का बताया जा रहा है। 
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी महराजपुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और पुलिस की सूझबूझ व तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया। घटना में कोई भी जनहानि की सूचना नहीं है।।।
    user_पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    Voice of people भांडेर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    31 min ago
  • विश्वकर्मा जयंती के मौके पर वाशिंग मशीन की फ़ैक्ट्री में पूजा अर्चना हुई
    1
    विश्वकर्मा जयंती के मौके पर वाशिंग मशीन की फ़ैक्ट्री में पूजा अर्चना हुई
    user_Pramendra singh
    Pramendra singh
    Movie studio झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • झाँसी मे 25 सवारियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली बनी डबल डेकर.
    1
    झाँसी मे 25 सवारियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली बनी डबल डेकर.
    user_Hemant Kumar Gupta
    Hemant Kumar Gupta
    पत्रकार झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • झाँसी। विवेक निरंजन स्मृति महोत्सव के अंतर्गत विवेक निरंजन मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज में आयोजित की गई।
    1
    झाँसी। विवेक निरंजन स्मृति महोत्सव के अंतर्गत विवेक निरंजन मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज में  आयोजित की गई।
    user_Bablu Ramaiya
    Bablu Ramaiya
    Photographer झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • भेड़पुरा पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपियों का निकला जुलूस।* भेड़पुरा पर फायरिंग की घटना के चंद घंटों में पकड़े गए तीनों दहशतगर्द। सिविल लाइन पुलिस ने माखन यादव, राम अवतार यादव और पुनीत कुशवाहा को गिरफ्तार कर निकाला जुलूस।* फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपियों को पुलिस ने निकाली हेकड़ी। *आरोपियों से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का कट्टा और एक जिन्दा कारतूस बरामद।* आरोपियों ने बहादुर अहिरवार पर की थी फायरिंग। *सिविल लाइन टीआई वैभव गुप्ता की कार्यवाही।*
    1
    भेड़पुरा पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपियों का निकला जुलूस।* भेड़पुरा पर फायरिंग की घटना के चंद घंटों में पकड़े गए तीनों
दहशतगर्द।  
सिविल लाइन पुलिस ने माखन यादव, राम अवतार यादव और पुनीत कुशवाहा को गिरफ्तार कर निकाला जुलूस।* फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपियों को पुलिस ने निकाली हेकड़ी। *आरोपियों से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का कट्टा और एक जिन्दा कारतूस बरामद।*  आरोपियों ने बहादुर अहिरवार पर की थी फायरिंग। *सिविल लाइन टीआई वैभव गुप्ता की कार्यवाही।*
    user_Surendra sharma
    Surendra sharma
    Local News Reporter इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच, दवाइयां भी वितरित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच, दवाइयां भी वितरित झाँसी। आज दिनांक 16 सितंबर 2026 को जिला अस्पताल में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद द्वारा किया गया। यह नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर डिस्ट्रिक्ट कमेटी झाँसी के सहयोग से आयोजित किया गया। शिविर में जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं तथा विभिन्न प्रकार की जांचें भी मुफ्त में की गईं। शिविर में डिस्ट्रिक्ट कमेटी के अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र अग्रवाल, सचिव श्री नितिन मोदी, संयोजक श्री ब्रजेंद्र मोदी एवं उपाध्यक्ष श्री मनोज दरियास सहित अस्पताल के RMO डॉ. के.के. साहू, ENT विशेषज्ञ डॉ. अजीत दुबे, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमंत यादव, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. बीगोला दुबे, सर्जन डॉ. एम.एम. आनंदानी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आर.एस. शाक्य सहित चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर में अस्पताल के मेडिकल एवं पैरामेडिकल स्टाफ के साथ बड़ी संख्या में अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे। मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाइयां प्रदान की गईं। शिविर के आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को सुलभ एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा। कार्यक्रम के अंत में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
    2
    नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच, दवाइयां भी वितरित
नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच, दवाइयां भी वितरित
झाँसी। आज दिनांक 16 सितंबर 2026 को जिला अस्पताल में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद द्वारा किया गया।
यह नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर डिस्ट्रिक्ट कमेटी झाँसी के सहयोग से आयोजित किया गया। शिविर में जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं तथा विभिन्न प्रकार की जांचें भी मुफ्त में की गईं।
शिविर में डिस्ट्रिक्ट कमेटी के अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र अग्रवाल, सचिव श्री नितिन मोदी, संयोजक श्री ब्रजेंद्र मोदी एवं उपाध्यक्ष श्री मनोज दरियास सहित अस्पताल के RMO डॉ. के.के. साहू, ENT विशेषज्ञ डॉ. अजीत दुबे, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमंत यादव, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. बीगोला दुबे, सर्जन डॉ. एम.एम. आनंदानी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आर.एस. शाक्य सहित चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं।
शिविर में अस्पताल के मेडिकल एवं पैरामेडिकल स्टाफ के साथ बड़ी संख्या में अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे। मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाइयां प्रदान की गईं।
शिविर के आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को सुलभ एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा। कार्यक्रम के अंत में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
    user_Khabar Today Bharat
    Khabar Today Bharat
    Photographer झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • बिजली समस्याओं को लेकर कांग्रेस का विद्युत विभाग घेराव,जमकर की नारेबाजी दतिया शहर में बढ़ती बिजली समस्याओं,मनमाने एवं अत्यधिक बिजली बिल,स्मार्ट मीटर की शिकायतों तथा अघोषित बिजली कटौती के विरोध में बुधवार को दतिया शहर नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर कांग्रेस अध्यक्ष रज्जन खान के नेतृत्व में विद्युत विभाग का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया गया इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार एवं विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आम उपभोक्ताओं की समस्याओं को तत्काल दूर करने की मांग उठाई प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को 6 सूत्रीय ज्ञापन जिले के बिजली विभाग के मुख्य महाप्रबंधक धर्मेंद्र कौशिक को सौंपा ज्ञापन में मनमाने बिजली बिलों की जांच कर सुधार करने,स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं का निराकरण करने,अघोषित बिजली कटौती बंद करने,जर्जर विद्युत लाइनों एवं खंभों को दुरुस्त करने,खराब ट्रांसफार्मर एवं फॉल्ट की शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण करने तथा उपभोक्ताओं के लिए प्रभावी शिकायत निवारण व्यवस्था बनाने की मांग की गई इस अवसर पर दतिया विधायक घनश्याम सिंह ने कहा कि बिजली की बढ़ती समस्याओं से आम जनता परेशान है। उपभोक्ताओं को राहत देना विद्युत विभाग की जिम्मेदारी है और शिकायतों का तत्काल निराकरण किया जाना चाहिए जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने कहा कि मनमाने बिजली बिल और अघोषित कटौती ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है कांग्रेस जनता की आवाज को लगातार उठाती रहेगी और समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा प्रदेश कांग्रेस महासचिव अवधेश नायक ने कहा कि बिजली जैसी मूलभूत सुविधा को लेकर जनता को परेशान नहीं किया जाना चाहिए विभाग को उपभोक्ताओं की शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेंद्र गुर्जर ने कहा कि स्मार्ट मीटर,बढ़े हुए बिजली बिल और अघोषित कटौती को लेकर शहर के उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी है कांग्रेस ने आज ज्ञापन के माध्यम से जनता की समस्याएं अधिकारियों के सामने रखी हैं शीघ्र समाधान नहीं होने पर कांग्रेस जनहित में आगे भी संघर्ष करेगी प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे इस अवसर पर दतिया विधायक घनश्याम सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा, प्रदेश महासचिव अवधेश नायक,जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर,अजय शुक्ला, रज्जन खान,नाहर सिंह यादव,मुन्ना खान,स्वामी शरण कुशवाहा श्री राम सेन, जीतू प्रजापति,महिपाल सिंह गुर्जर,जसवंत बघेल,पुष्पराज राजपूत,रामकुमार मोंगिया,अभिषेक तिवारी,बी एल केन,अंकित पटेल,राजा कुरेशी,लक्ष्मी नारायण कुशवाहा,डॉ राकेश खरे,अमरीश वाल्मीक,काले खां,पवन अहिरवार गोलू कुशवाहा,देव गौतम,जाकिर मंसूरी मोहन कुशवाहा,पवन बेडर,बॉबी खान,अमित पाठक,रावेंद्र जादौन,उतम कुशवाहा,राजू खान,आदि उपस्थित रहे
    1
    बिजली समस्याओं को लेकर कांग्रेस का विद्युत विभाग घेराव,जमकर की नारेबाजी
दतिया शहर में बढ़ती बिजली समस्याओं,मनमाने एवं अत्यधिक बिजली बिल,स्मार्ट मीटर की शिकायतों तथा अघोषित बिजली कटौती के विरोध में बुधवार को दतिया शहर नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर कांग्रेस अध्यक्ष रज्जन खान के नेतृत्व में विद्युत विभाग का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया गया इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार एवं विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आम उपभोक्ताओं की समस्याओं को तत्काल दूर करने की मांग उठाई प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को 6 सूत्रीय ज्ञापन जिले के बिजली विभाग के मुख्य महाप्रबंधक धर्मेंद्र कौशिक को सौंपा ज्ञापन में मनमाने बिजली बिलों की जांच कर सुधार करने,स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं का निराकरण करने,अघोषित बिजली कटौती बंद करने,जर्जर विद्युत लाइनों एवं खंभों को दुरुस्त करने,खराब ट्रांसफार्मर एवं फॉल्ट की शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण करने तथा उपभोक्ताओं के लिए प्रभावी शिकायत निवारण व्यवस्था बनाने की मांग की गई
इस अवसर पर दतिया विधायक घनश्याम सिंह ने कहा कि बिजली की बढ़ती समस्याओं से आम जनता परेशान है। उपभोक्ताओं को राहत देना विद्युत विभाग की जिम्मेदारी है और शिकायतों का तत्काल निराकरण किया जाना चाहिए जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने कहा कि मनमाने बिजली बिल और अघोषित कटौती ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है कांग्रेस जनता की आवाज को लगातार उठाती रहेगी और समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा प्रदेश कांग्रेस महासचिव अवधेश नायक ने कहा कि बिजली जैसी मूलभूत सुविधा को लेकर जनता को परेशान नहीं किया जाना चाहिए विभाग को उपभोक्ताओं की शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेंद्र गुर्जर ने कहा कि स्मार्ट मीटर,बढ़े हुए बिजली बिल और अघोषित कटौती को लेकर शहर के उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी है कांग्रेस ने आज ज्ञापन के माध्यम से जनता की समस्याएं अधिकारियों के सामने रखी हैं शीघ्र समाधान नहीं होने पर कांग्रेस जनहित में आगे भी संघर्ष करेगी प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे इस अवसर पर दतिया विधायक घनश्याम सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा, प्रदेश महासचिव अवधेश नायक,जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर,अजय शुक्ला, रज्जन खान,नाहर सिंह यादव,मुन्ना खान,स्वामी शरण कुशवाहा श्री राम सेन, जीतू प्रजापति,महिपाल सिंह गुर्जर,जसवंत बघेल,पुष्पराज राजपूत,रामकुमार मोंगिया,अभिषेक तिवारी,बी एल केन,अंकित पटेल,राजा कुरेशी,लक्ष्मी नारायण कुशवाहा,डॉ राकेश खरे,अमरीश वाल्मीक,काले खां,पवन अहिरवार गोलू कुशवाहा,देव गौतम,जाकिर मंसूरी मोहन कुशवाहा,पवन बेडर,बॉबी खान,अमित पाठक,रावेंद्र जादौन,उतम कुशवाहा,राजू खान,आदि उपस्थित रहे
    user_Vikas Sen
    Vikas Sen
    Photographer दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • भांडेर नगर में आईटीआई भवन के निर्माण को लेकर प्रभारी प्राचार्य ने क्या कहा भांडेर नगर में आईटीआई भवन के निर्माण को लेकर प्रभारी प्राचार्य ने मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए ऐसा क्या कहा कि स्वतः हाल में तालियां बजने लगी।।
    1
    भांडेर नगर में आईटीआई भवन के निर्माण को लेकर प्रभारी प्राचार्य ने क्या कहा
भांडेर नगर में आईटीआई भवन के निर्माण को लेकर प्रभारी प्राचार्य ने मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए ऐसा क्या कहा कि स्वतः हाल में तालियां बजने लगी।।
    user_पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    Voice of people भांडेर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • झाँसी में बकरा चोर गैंग पर शिकंजा, दो आरोपी बकरे के साथ पकड़े गए
    1
    झाँसी में बकरा चोर गैंग पर शिकंजा, दो आरोपी बकरे के साथ पकड़े गए
    user_Hemant Kumar Gupta
    Hemant Kumar Gupta
    पत्रकार झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.