logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छत्तीसगढ़ के बहेसर गांव में 6 वर्षीय नाबालिग बच्ची से हुए जघन्य दुष्कर्म के विरोध में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने प्रदर्शन किया। पार्टी ने तिल्दा एसडीएम कार्यालय व थाना में ज्ञापन सौंपकर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और फास्ट ट्रैक कोर्ट से फांसी की सजा की मांग की। उन्होंने प्रशासन की ढीली कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए पीड़ित बच्ची की पूरी जिम्मेदारी सरकार को लेने को कहा।

6 hrs ago
user_Bhupendra Thakur CKS
Bhupendra Thakur CKS
Occupational safety and health टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
6 hrs ago

छत्तीसगढ़ के बहेसर गांव में 6 वर्षीय नाबालिग बच्ची से हुए जघन्य दुष्कर्म के विरोध में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने प्रदर्शन किया। पार्टी ने तिल्दा एसडीएम कार्यालय व थाना में ज्ञापन सौंपकर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और फास्ट ट्रैक कोर्ट से फांसी की सजा की मांग की। उन्होंने प्रशासन की ढीली कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए पीड़ित बच्ची की पूरी जिम्मेदारी सरकार को लेने को कहा।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • छत्तीसगढ़ के बहेसर गांव में 6 वर्षीय नाबालिग बच्ची से हुए जघन्य दुष्कर्म के विरोध में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने प्रदर्शन किया। पार्टी ने तिल्दा एसडीएम कार्यालय व थाना में ज्ञापन सौंपकर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और फास्ट ट्रैक कोर्ट से फांसी की सजा की मांग की। उन्होंने प्रशासन की ढीली कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए पीड़ित बच्ची की पूरी जिम्मेदारी सरकार को लेने को कहा।
    4
    छत्तीसगढ़ के बहेसर गांव में 6 वर्षीय नाबालिग बच्ची से हुए जघन्य दुष्कर्म के विरोध में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने प्रदर्शन किया। पार्टी ने तिल्दा एसडीएम कार्यालय व थाना में ज्ञापन सौंपकर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और फास्ट ट्रैक कोर्ट से फांसी की सजा की मांग की। उन्होंने प्रशासन की ढीली कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए पीड़ित बच्ची की पूरी जिम्मेदारी सरकार को लेने को कहा।
    user_Bhupendra Thakur CKS
    Bhupendra Thakur CKS
    Occupational safety and health टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • रायपुर जिले के तिल्दा-नेवरा में एक युवक को सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर लोगों को डराते हुए गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी राजा भारती से चाकू बरामद कर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस के विशेष अभियान का हिस्सा है।
    2
    रायपुर जिले के तिल्दा-नेवरा में एक युवक को सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर लोगों को डराते हुए गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी राजा भारती से चाकू बरामद कर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस के विशेष अभियान का हिस्सा है।
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • इंसान का जीवन बड़ी कठिनाई से प्राप्त होता है और इसमें बचपन की अवस्था सबसे विशेष और अनमोल होती है इंसान का जीवन बड़ी कठिनाई से प्राप्त होता है और इसमें बचपन की अवस्था सबसे विशेष और अनमोल होती है। बचपन वह समय होता है जब मन बिल्कुल निष्कपट, सच्चा और चिंता से मुक्त होता है। इस दौर में छोटी-छोटी खुशियाँ भी बहुत बड़ी लगती हैं। दोस्तों के साथ खेलना, हँसना, स्कूल जाना, नई-नई चीजें सीखना—ये सब अनुभव जीवन की सबसे सुंदर यादें बन जाते हैं। कभी खेलते-खेलते लड़ाई हो जाना और फिर थोड़ी ही देर में फिर से दोस्त बन जाना, यही बचपन की सच्ची मासूमियत होती है। बचपन में पढ़ाई के साथ-साथ शरारतें भी जीवन का हिस्सा होती हैं, जो बाद में याद कर चेहरे पर मुस्कान ले आती हैं। उस समय न भविष्य की चिंता होती है और न ही किसी प्रकार का तनाव, बस हर दिन एक नए उत्साह और उमंग के साथ शुरू होता है। परिवार का स्नेह, माता-पिता का मार्गदर्शन और दोस्तों का साथ—ये सभी मिलकर बचपन को और भी खास बना देते हैं। समय के साथ हम बड़े हो जाते हैं, लेकिन बचपन की यादें हमेशा हमारे दिल में जीवित रहती हैं। यही यादें कठिन समय में हमें सुकून देती हैं और जीवन को जीने की प्रेरणा देती हैं।
    1
    इंसान का जीवन बड़ी कठिनाई से प्राप्त होता है और इसमें बचपन की अवस्था सबसे विशेष और अनमोल होती है
इंसान का जीवन बड़ी कठिनाई से प्राप्त होता है और इसमें बचपन की अवस्था सबसे विशेष और अनमोल होती है। बचपन वह समय होता है जब मन बिल्कुल निष्कपट, सच्चा और चिंता से मुक्त होता है। इस दौर में छोटी-छोटी खुशियाँ भी बहुत बड़ी लगती हैं। दोस्तों के साथ खेलना, हँसना, स्कूल जाना, नई-नई चीजें सीखना—ये सब अनुभव जीवन की सबसे सुंदर यादें बन जाते हैं। कभी खेलते-खेलते लड़ाई हो जाना और फिर थोड़ी ही देर में फिर से दोस्त बन जाना, यही बचपन की सच्ची मासूमियत होती है।
बचपन में पढ़ाई के साथ-साथ शरारतें भी जीवन का हिस्सा होती हैं, जो बाद में याद कर चेहरे पर मुस्कान ले आती हैं। उस समय न भविष्य की चिंता होती है और न ही किसी प्रकार का तनाव, बस हर दिन एक नए उत्साह और उमंग के साथ शुरू होता है। परिवार का स्नेह, माता-पिता का मार्गदर्शन और दोस्तों का साथ—ये सभी मिलकर बचपन को और भी खास बना देते हैं।
समय के साथ हम बड़े हो जाते हैं, लेकिन बचपन की यादें हमेशा हमारे दिल में जीवित रहती हैं। यही यादें कठिन समय में हमें सुकून देती हैं और जीवन को जीने की प्रेरणा देती हैं।
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • *पारिवारिक विवाद को लेकर हत्या हमला करने वाला आरोपी जीजा गिरफ्तार*  *पंडरी मोवा क्षेत्र में आरोपी जितेन्द्र वर्मा द्वारा अपनी दोनों साली पर लायसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दिया था हत्या एवं जानलेवा हमला की घटना को अंजाम।* *रायपुर कमिश्नरेट* *पुलिस उपायुक्त (उत्तर-क्षेत्र)* *दिनांक 06.05.2026* *पारिवारिक विवाद को लेकर हत्या हमला करने वाला आरोपी जीजा गिरफ्तार*  *पंडरी मोवा क्षेत्र में आरोपी जितेन्द्र वर्मा द्वारा अपनी दोनों साली पर लायसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दिया था हत्या एवं जानलेवा हमला की घटना को अंजाम।*  *पारिवारिक विवाद बना कारण।*  *उपचार के दौरान गीतांजली वर्मा एवं दुर्गेष्वरी वर्मा की हो गई मृत्यु।*  *प्रकरण में त्वरित कार्यवाही कर आरोपी जितेन्द्र वर्मा को किया गया गिरफ्तार।*  *आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लायसेंसी पिस्टल एवं जिंदा कारतूस किया गया है जप्त।*  *आरोपी के विरूद्ध थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 119/26 धारा 109 बीएनएस एवं 25 आर्म्स एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।* *विवरण -* प्रार्थिया सावित्री वर्मा ने थाना पंडरी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सुंदरीपारा, मोवा में रहती है। उसकी पुत्री ज्योति वर्मा उर्फ खिलेश्वरी का विवाह वर्ष 2020 में जितेन्द्र कुमार वर्मा, निवासी मोवा, रायपुर से सामाजिक रीति-रिवाज के अनुसार हुआ था। दोनों के मध्य पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिसके कारण ज्योति वर्मा पिछले 20-25 दिनों से अपनी मां के साथ पंडरी में रह रही थी। उनकी डेढ़ वर्ष की पुत्री छाया वर्मा है। दिनांक 05.05.2026 को रात्रि लगभग 10ः30 बजे जितेन्द्र वर्मा प्रार्थिया के घर आया और अपनी पत्नी एवं बच्ची से मिलने तथा बच्ची से वीडियो कॉल पर बात कराने कहने लगा। यह बात उसने प्रार्थिया की दूसरी पुत्री गीतांजली वर्मा उर्फ जया से भी कही। प्रार्थिया एवं गीतांजली द्वारा उसे सुबह आने और बात कराने की बात कही गई तथा बताया गया कि ज्योति का मोबाईल फोन बंद है, इस पर जितेन्द्र अपने पैंट के जेब से एक बंदुक और बहुत सारा गोली निकाला और गोली को जमीन पर बिखेर दिया और गुस्सा होकर अपने हाथ में रखे बंदुक से गीतांजली को जान से मार डालुंगा कहकर धमकी देते हुये बंदुक से उसके उपर दो गोली चला दिया जिससे गीताजंली जमीन पर गिर गयी और उसके शरीर से अत्यधिक खुन निकलने लगा। प्रार्थिया द्वारा घर से बाहर निकलकर अपने पडोसी किरायेदार को आवाज लगाने पर आवाज को सुनकर उसकी छोटी बेटी दुर्गेश्वरी जो छत में थी वह नीचे आई जिसे बाहर दरवाजा के पास देखते ही उसे भी जितेन्द्र के द्वारा बंदुक तानकर गोली मार दिया जिससे दुर्गेश्वरी वही दरवाजे के पास गिर गई एवं उसके शरीर से अत्यधिक खुन बहने लगा तब प्रार्थिया जोर जोर से बचाओ बचाओ शोर मचाने लगी तो आसपास के लोग आवाज सुनकर एकत्र होने लगे जिसे देखकर जितेन्द्र भाग गया। प्रार्थिया की दोनाे घायल बेटी गीतांजली वर्मा एवं दुर्गेश्वरी वर्मा को उपचार हेतु अस्पताल ले जाने पर उपचार के दौरान दोनो की मृत्यु हो गई। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी जितेन्द्र वर्मा के विरूद्ध थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 119/26 धारा 109 बीएनएस एवं 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा *एमएलसी सूचना के आधार पर प्रकरण में धारा 103 बीएनएस जोडी गयी।* उक्त घटना की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त उरला सुश्री पूर्णिमा लामा, थाना प्रभारी खम्हारडीह सुश्री मानसी साकोरे (परि. भा.पु.से.) एवं थाना प्रभारी पंडरी निरीक्षक एस.एन. सिंह सहित पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम द्वारा घटना एवं आरोपी के संबंध में संबंधित व्यक्तियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर पूछताछ की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी कर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी जितेन्द्र वर्मा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। *आरोपी जितेन्द्र वर्मा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लायसेंसी पिस्टल एवं जिंदा कारतूस जप्त कर कार्यवाही किया गया।* *गिरफ्तार आरोपी - जितेन्द्र कुमार वर्मा पिता दिनेश वर्मा उम्र 32 वर्ष निवासी पाल इलेक्ट्रिकल के पास मोवा थाना पंडरी रायपुर।*
    1
    *पारिवारिक विवाद को लेकर हत्या हमला करने वाला आरोपी जीजा गिरफ्तार*
 *पंडरी मोवा क्षेत्र में आरोपी जितेन्द्र वर्मा द्वारा अपनी दोनों साली पर लायसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दिया था हत्या एवं जानलेवा हमला की  घटना को अंजाम।*
*रायपुर कमिश्नरेट*
*पुलिस उपायुक्त (उत्तर-क्षेत्र)*
*दिनांक 06.05.2026* 
*पारिवारिक विवाद को लेकर हत्या हमला करने वाला आरोपी जीजा गिरफ्तार*
 *पंडरी मोवा क्षेत्र में आरोपी जितेन्द्र वर्मा द्वारा अपनी दोनों साली पर लायसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दिया था हत्या एवं जानलेवा हमला की  घटना को अंजाम।*
	 *पारिवारिक विवाद बना कारण।*
	 *उपचार के दौरान गीतांजली वर्मा एवं दुर्गेष्वरी वर्मा की हो गई मृत्यु।*  
	 *प्रकरण में त्वरित कार्यवाही कर आरोपी जितेन्द्र वर्मा को किया गया गिरफ्तार।*
	 *आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लायसेंसी पिस्टल एवं जिंदा कारतूस किया गया है जप्त।*
	 *आरोपी के विरूद्ध थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 119/26 धारा 109 बीएनएस एवं 25 आर्म्स  एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।*
*विवरण -* प्रार्थिया सावित्री वर्मा ने थाना पंडरी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सुंदरीपारा, मोवा में रहती है। उसकी पुत्री ज्योति वर्मा उर्फ खिलेश्वरी का विवाह वर्ष 2020 में जितेन्द्र कुमार वर्मा, निवासी मोवा, रायपुर से सामाजिक रीति-रिवाज के अनुसार हुआ था। दोनों के मध्य पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिसके कारण ज्योति वर्मा पिछले 20-25 दिनों से अपनी मां के साथ पंडरी में रह रही थी। उनकी डेढ़ वर्ष की पुत्री छाया वर्मा है। दिनांक 05.05.2026 को रात्रि लगभग 10ः30 बजे जितेन्द्र वर्मा प्रार्थिया के घर आया और अपनी पत्नी एवं बच्ची से मिलने तथा बच्ची से वीडियो कॉल पर बात कराने कहने लगा। यह बात उसने प्रार्थिया की दूसरी पुत्री गीतांजली वर्मा उर्फ जया से भी कही। प्रार्थिया एवं गीतांजली द्वारा उसे सुबह आने और बात कराने की बात कही गई तथा बताया गया कि ज्योति का मोबाईल फोन बंद है, इस पर जितेन्द्र अपने पैंट के जेब से एक बंदुक और बहुत सारा गोली निकाला और गोली को जमीन पर बिखेर दिया और गुस्सा होकर अपने हाथ में रखे बंदुक से गीतांजली को जान से मार डालुंगा कहकर धमकी देते हुये बंदुक से उसके उपर दो गोली चला दिया जिससे गीताजंली जमीन पर गिर गयी और उसके शरीर से अत्यधिक खुन निकलने लगा। प्रार्थिया द्वारा घर से बाहर निकलकर अपने पडोसी किरायेदार को आवाज लगाने पर आवाज को सुनकर उसकी छोटी बेटी दुर्गेश्वरी जो छत में थी वह नीचे आई जिसे बाहर दरवाजा के पास देखते ही उसे भी जितेन्द्र के द्वारा बंदुक तानकर गोली मार दिया जिससे दुर्गेश्वरी वही दरवाजे के पास गिर गई एवं उसके शरीर से अत्यधिक खुन बहने लगा तब प्रार्थिया जोर जोर से बचाओ बचाओ शोर मचाने लगी तो आसपास के लोग आवाज सुनकर एकत्र होने लगे जिसे देखकर जितेन्द्र भाग गया। प्रार्थिया की दोनाे घायल बेटी गीतांजली वर्मा एवं दुर्गेश्वरी वर्मा को उपचार हेतु अस्पताल ले जाने पर उपचार के दौरान दोनो की मृत्यु हो गई। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी जितेन्द्र वर्मा के विरूद्ध थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 119/26 धारा 109 बीएनएस एवं 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा *एमएलसी सूचना के आधार पर प्रकरण में धारा 103 बीएनएस जोडी गयी।* 
उक्त घटना की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त उरला सुश्री पूर्णिमा लामा, थाना प्रभारी खम्हारडीह सुश्री मानसी साकोरे (परि. भा.पु.से.) एवं थाना प्रभारी पंडरी निरीक्षक एस.एन. सिंह सहित पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम द्वारा घटना एवं आरोपी के संबंध में संबंधित व्यक्तियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर पूछताछ की गई।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी कर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी जितेन्द्र वर्मा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। 
*आरोपी जितेन्द्र वर्मा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लायसेंसी पिस्टल एवं जिंदा कारतूस जप्त कर कार्यवाही किया गया।*  
*गिरफ्तार आरोपी - जितेन्द्र कुमार वर्मा पिता दिनेश वर्मा उम्र 32 वर्ष निवासी पाल इलेक्ट्रिकल के पास मोवा थाना पंडरी रायपुर।*
    user_दुर्जन प्रसाद / दुर्गेश वर्मा
    दुर्जन प्रसाद / दुर्गेश वर्मा
    TV News Anchor औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • चेन झपटमारी की घटना का खुलासा एक आरोपी एवं चोरी का माल खरीदने वाला ज्वेलर्स गिरफ्तार चेन झपटमारी की घटना का खुलासा 01 आरोपी एवं चोरी का माल खरीदने वाला ज्वेलर्स गिरफ्तार थाना खम्हारडीह, जिला रायपुर में दर्ज अपराध क्रमांक 137/2026 धारा 304, 317(2), 3(5) बीएनएस के प्रकरण में प्रार्थिया हेमलता वैध द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 29.04.2026 को प्रातः लगभग 06:40 बजे चावला टावर, शंकर नगर के पास अज्ञात आरोपी द्वारा उनके गले से सोने की चेन झपटकर मोटर सायकल से फरार हो गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त उत्तर जोन श्री मयंक गुर्जर एवं पुलिस उपायुक्त क्राइम एंड साइबर श्री स्मृतिक राजनाला एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री आकाश मरकाम, सहायक पुलिस उपायुक्त सुश्री पूर्णिमा लामा के निर्देशन में थाना खम्हारडीह पुलिस द्वारा थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस डॉ. मानसी साकोरे के नेतृत्व में थाना स्टाफ एवं क्राइम टीम के साथ त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज, वाहन नंबर प्लेट तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण किया गया। ५ दिन तक १५० से ज़्यादा सीसीटीवी खंगाले गए। जांच के दौरान प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों एवं अन्य आधार पर आरोपी विवेक उर्फ छोटू वर्मा को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा उक्त घटना कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपी ने लूटी गई सोने की चेन को प्रशांत उर्फ संतु केशरवानी को बेचना बताया। इसके पश्चात संबंधित ज्वेलर्स को भी अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसके द्वारा उक्त चेन को गलाना स्वीकार किया गया। *आरोपियों के कब्जे से प्रकरण में लूटा गया लगभग 16 ग्राम सोना, नगदी रकम 1,50,000/- रुपये तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल बरामद कर जप्त की गई है।* गिरफ्तार आरोपियों का विवरण निम्नानुसार है :- 1. विवेक उर्फ छोटू वर्मा, पिता रमेश वर्मा, उम्र 32 वर्ष, निवासी तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर। 2. प्रशांत उर्फ संतु केशरवानी, पिता नरेन्द्र केशरवानी, उम्र 32 वर्ष, निवासी तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर। प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है।
    1
    चेन झपटमारी की घटना का खुलासा एक आरोपी एवं चोरी का माल खरीदने वाला ज्वेलर्स गिरफ्तार
चेन झपटमारी की घटना का खुलासा
01 आरोपी एवं चोरी का माल खरीदने वाला ज्वेलर्स गिरफ्तार
थाना खम्हारडीह, जिला रायपुर में दर्ज अपराध क्रमांक 137/2026 धारा 304, 317(2), 3(5) बीएनएस के प्रकरण में प्रार्थिया हेमलता वैध द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 29.04.2026 को प्रातः लगभग 06:40 बजे चावला टावर, शंकर नगर के पास अज्ञात आरोपी द्वारा उनके गले से सोने की चेन झपटकर मोटर सायकल से फरार हो गया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त उत्तर जोन श्री मयंक गुर्जर एवं पुलिस उपायुक्त क्राइम एंड साइबर श्री स्मृतिक राजनाला एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री आकाश मरकाम, सहायक पुलिस उपायुक्त सुश्री पूर्णिमा लामा के निर्देशन में थाना खम्हारडीह पुलिस द्वारा थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस डॉ. मानसी साकोरे के नेतृत्व में थाना स्टाफ एवं क्राइम टीम के साथ त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज, वाहन नंबर प्लेट तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण किया गया। ५ दिन तक १५० से ज़्यादा सीसीटीवी खंगाले गए। 
जांच के दौरान प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों एवं अन्य आधार पर आरोपी विवेक उर्फ छोटू वर्मा को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा उक्त घटना कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपी ने लूटी गई सोने की चेन को प्रशांत उर्फ संतु केशरवानी को बेचना बताया। इसके पश्चात संबंधित ज्वेलर्स को भी अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसके द्वारा उक्त चेन को गलाना स्वीकार किया गया।
*आरोपियों के कब्जे से प्रकरण में लूटा गया लगभग 16 ग्राम सोना, नगदी रकम 1,50,000/- रुपये तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल बरामद कर जप्त की गई है।*
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण निम्नानुसार है :-
1. विवेक उर्फ छोटू वर्मा, पिता रमेश वर्मा, उम्र 32 वर्ष, निवासी तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर।
2. प्रशांत उर्फ संतु केशरवानी, पिता नरेन्द्र केशरवानी, उम्र 32 वर्ष, निवासी तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर।
प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है।
    user_Morchhaiyabhuiya
    Morchhaiyabhuiya
    औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने तिल्दा-नेवरा में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना पर SDM कार्यालय और पुलिस थाने में ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई, पुलिस बल की कमी दूर करने और यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन जनहित में आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
    1
    जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने तिल्दा-नेवरा में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना पर SDM कार्यालय और पुलिस थाने में ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई, पुलिस बल की कमी दूर करने और यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन जनहित में आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
    user_गोविंद राम 9294731537
    गोविंद राम 9294731537
    Palari, Baloda Bazar•
    6 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के तिल्दा नेवरा स्थित बरतोरी-बहेसर औद्योगिक क्षेत्र में स्पंज आयरन प्लांटों से निकल रहा 'काला ज़हर' ग्रामीणों का जीवन तबाह कर रहा है। इससे दमा, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियाँ बढ़ रही हैं और कृषि भूमि बंजर हो रही है। इस गंभीर संकट पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की कथित चुप्पी पर ग्रामीणों ने कड़े सवाल उठाए हैं।
    1
    छत्तीसगढ़ के तिल्दा नेवरा स्थित बरतोरी-बहेसर औद्योगिक क्षेत्र में स्पंज आयरन प्लांटों से निकल रहा 'काला ज़हर' ग्रामीणों का जीवन तबाह कर रहा है। इससे दमा, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियाँ बढ़ रही हैं और कृषि भूमि बंजर हो रही है। इस गंभीर संकट पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की कथित चुप्पी पर ग्रामीणों ने कड़े सवाल उठाए हैं।
    user_प्रकाश जोशी
    प्रकाश जोशी
    Newspaper publisher औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में जनहित के कई गंभीर मुद्दों पर एसडीएम कार्यालय तिल्दा और नेवरा पुलिस थाने में ज्ञापन सौंपा। इसमें 6 वर्षीय बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म, पुलिस बल की कमी और खराब यातायात व्यवस्था पर गहरी चिंता जताई गई। पार्टी ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई और व्यवस्था सुधार की मांग करते हुए प्रशासन को आंदोलन की चेतावनी दी।
    1
    जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में जनहित के कई गंभीर मुद्दों पर एसडीएम कार्यालय तिल्दा और नेवरा पुलिस थाने में ज्ञापन सौंपा। इसमें 6 वर्षीय बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म, पुलिस बल की कमी और खराब यातायात व्यवस्था पर गहरी चिंता जताई गई। पार्टी ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई और व्यवस्था सुधार की मांग करते हुए प्रशासन को आंदोलन की चेतावनी दी।
    user_Morchhaiyabhuiya
    Morchhaiyabhuiya
    औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.