Shuru
Apke Nagar Ki App…
रीछा में सरकारी चरनोट भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन, पुलिस सुरक्षा के बीच बुलडोजर कार्रवाई
Baba
रीछा में सरकारी चरनोट भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन, पुलिस सुरक्षा के बीच बुलडोजर कार्रवाई
More news from राजस्थान and nearby areas
- रीछा में सरकारी चरनोट भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन, पुलिस सुरक्षा के बीच बुलडोजर कार्रवाई1
- सरकार के खिलाफ सफाई कर्मचारियों ने बुलंद की आवाज नरेना नगर पालिका के सामने हड़ताल शुरू, मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई का ऐलान सरकार के खिलाफ सफाई कर्मचारियों ने बुलंद की आवाज नरेना नगर पालिका के सामने हड़ताल शुरू, मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई का ऐलान रिपोर्टर मोना कुमावत अणतपुरा सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर गुरुवार को नरेना नगर पालिका के सामने विरोध का बिगुल बज उठा। अपनी लंबित मांगों के समाधान की मांग को लेकर नगर पालिका के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर उतर गए। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए स्पष्ट कहा कि अब आश्वासन नहीं, बल्कि मांगों पर ठोस निर्णय चाहिए। प्रदेश महामंत्री रणजीत सारसर के नेतृत्व में अनिल सारसर, सुरेश कलोसिया, बबलू धोल और शिवचरण सारसर सहित कर्मचारियों ने सरकार से सफाई भर्ती प्रक्रिया और कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों पर तत्काल निर्णय लेने की मांग की। संविदा भर्ती रद्द करने की मांग कर्मचारियों की प्रमुख मांग वर्ष 2026 की संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती को तत्काल प्रभाव से निरस्त करना है। साथ ही नई भर्ती में वाल्मीकि समाज को 100 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देने की मांग उठाई गई। ठेका प्रथा खत्म कर स्थायी नियुक्ति की मांग कर्मचारियों ने राजस्थान की वर्तमान और नवगठित नगर पालिकाओं, नगर परिषदों एवं नगर निगमों में ठेका और अस्थायी व्यवस्था के तहत वर्षों से काम कर रहे सफाई कर्मचारियों को स्थायी करने की मांग भी रखी। कर्मचारियों का कहना है कि सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी लंबे समय से निभा रहे कर्मचारियों के अनुभव और सेवाओं को सम्मान मिलना चाहिए। इसके अलावा जाति प्रमाण पत्र को अनुभव प्रमाण पत्र के रूप में मान्यता देने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। ‘मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन’ कर्मचारी नेताओं ने सरकार को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक और ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। कर्मचारियों ने कहा कि वे अपने अधिकारों और सम्मान के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेंगे। नरेना में शुरू हुई यह हड़ताल अब सरकार के लिए भी चुनौती बनती नजर आ रही है। कर्मचारियों के आंदोलन से नगर पालिका क्षेत्र की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना है। अब देखना होगा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों पर क्या कदम उठाती है।1
- कर्जा लो और कर्जे से भी घोटाला करो भ्रष्टाचार करो... यही है मध्यप्रदेश सरकार की शिक्षा नीति... राज्य का विकास मॉडल1
- नरेला में सफाई कर्मचारियों में धरना प्रदर्शन किया नगर पालिका मदन दिलावर के खिलाफ1