दमोह जिले के तेजगढ़-तेंदूखेड़ा मुख्य मार्ग पर कंसा पुल के समीप एक विशाल पेड़ नीचे से पूरी तरह खोखला हो चुका है। सड़क की ओर झुका यह पेड़ बेहद खतरनाक स्थिति में है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन और राहगीर गुजरते हैं, जिनकी जान पर लगातार गंभीर खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कुछ दिन पहले भी जिले में पेड़ गिरने की घटनाओं में जान-माल का नुकसान हो चुका है। इसके बावजूद संबंधित विभाग ने इस जर्जर पेड़ को हटाने या सुरक्षित करने के लिए अब तक कोई कदम नहीं उठाया है। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि तत्काल मौके का निरीक्षण कर इस पेड़ को हटाया जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। भारत संवाद की टीम ने मौके का जायजा लिया, जहां पेड़ की हालत बेहद खतरनाक दिखाई दी। भारत संवाद ने अपील की है कि हादसा होने के बाद नहीं, बल्कि उससे पहले ही कार्रवाई की जानी चाहिए और लोगों की जान की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
दमोह जिले के तेजगढ़-तेंदूखेड़ा मुख्य मार्ग पर कंसा पुल के समीप एक विशाल पेड़ नीचे से पूरी तरह खोखला हो चुका है। सड़क की ओर झुका यह पेड़ बेहद खतरनाक स्थिति में है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन और राहगीर गुजरते हैं, जिनकी जान पर लगातार गंभीर खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कुछ दिन पहले भी जिले में पेड़ गिरने की घटनाओं में जान-माल का नुकसान हो चुका है। इसके बावजूद संबंधित विभाग ने इस जर्जर पेड़ को हटाने या सुरक्षित करने के लिए अब तक कोई कदम नहीं उठाया है। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि तत्काल मौके का निरीक्षण कर इस पेड़ को हटाया जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। भारत संवाद की टीम ने मौके का जायजा लिया, जहां पेड़ की हालत बेहद खतरनाक दिखाई दी। भारत संवाद ने अपील की है कि हादसा होने के बाद नहीं, बल्कि उससे पहले ही कार्रवाई की जानी चाहिए और लोगों की जान की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
- पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के अंतर्गत दमोह में लोगों को शराब के सेवन से दूरी बनाए रखने और इसके दुष्परिणामों की लगातार जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में रविवार शाम 4 बजे एसपी आनंद कलादगी ने आमजन से शराब पीकर वाहन न चलाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि शराब पीकर वाहन न चलाएं, क्योंकि घर पर कोई आपका इंतजार कर रहा होता है। शराब के कारण होने वाली दुर्घटनाओं से परिवार बिखर जाते हैं और लापरवाही की वजह से लोग असमय काल के गाल में चले जाते हैं। इसीलिए यातायात के नियमों का पालन करें और शराब का सेवन बंद कर एक स्वच्छ और स्वस्थ समाज का निर्माण करें।1
- इंदौर में एडवोकेट भावना सुरेश साहू के नेतृत्व में तृतीय चिंतन बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में शामिल हुए विभिन्न पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। बैठक संपन्न होने के बाद भावना साहू जी ने संपूर्ण बैठक के विषयों के संबंध में मीडिया से वार्तालाप की।1
- दमोह जिले के पटेरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान आरोपी के पास से एक लाख रुपये मूल्य का मशरूका और एक अवैध देशी पिस्टल बरामद की गई है।1
- जबलपुर पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से 'ऑपरेशन गरिमा' अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत शहर के कई कैफे और स्पा सेंटरों में जांच की जा रही है। हाल की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर निजी केबिनों, संदिग्ध गतिविधियों और नियमों के पालन की गहनता से पड़ताल की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जहां भी अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलेगी, वहां तत्काल कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के संबंध में एएसपी अन्नू बेनीवाल ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना मिलने पर शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- दमोह शहर के बस स्टैंड स्थित शराब दुकान क्षेत्र से रविवार शाम करीब 5 बजे दो पेटी अवैध अंग्रेजी शराब की खेप पकड़ी गई। भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा दमोह के कार्यकर्ताओं ने शराब ले जा रहे दो आरोपियों को पकड़कर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बिना नंबर की एक होंडा शाइन बाइक भी जब्त कर ली। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विहार निवासी रमेश यादव उर्फ कृष्णा यादव और दमोह के आमचोपड़ा निवासी प्रिंस यादव के रूप में हुई है। कोतवाली पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले में इन दिनों 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के मामले सामने आने से अभियान की प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।1
- मध्य प्रदेश के दमोह स्थित नवीन मेडिकल कॉलेज परिसर में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 250 पौधे लगाए गए। इस कार्यक्रम में प्रदेश के आनंद विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल, सांसद राहुल सिंह लोधी, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अर्जुन सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे सहित वरिष्ठ चिकित्सकों, जनप्रतिनिधियों और आमजनों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री लखन पटेल ने कहा कि जिले के लिए इतना भव्य मेडिकल कॉलेज बनना एक बड़ी उपलब्धि है और इससे क्षेत्रवासियों को बेहतर व सस्ती स्वास्थ्य सेवाएँ मिलेंगी। वहीं सांसद राहुल सिंह लोधी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में यह विशाल अधोसंरचना तैयार हुई है। उन्होंने जानकारी दी कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दमोह प्रवास पर आकर नवीन मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण करेंगे और इस वर्ष आयोजित नीट (NEET) परीक्षा के आधार पर 100 विद्यार्थियों का प्रवेश प्रारंभ कर नियमित संचालन शुरू कर दिया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल ने इसे जिले की पुरानी माँग बताते हुए कहा कि इससे स्थानीय विद्यार्थियों को उच्च चिकित्सा शिक्षा और रोज़गार के नए अवसर प्राप्त होंगे।3
- दमोह जिले के पटेरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध देशी पिस्टल और मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल ₹1 लाख की अनुमानित कीमत का मशरूका जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जटाशंकर, दमोह निवासी 24 वर्षीय राहुल यादव, पिता कुन्जीलाल यादव के रूप में हुई है। मामले में थाना पटेरा में अपराध क्रमांक 223/26 अंतर्गत धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से लगभग ₹40 हजार मूल्य की एक अवैध देशी पिस्टल और करीब ₹60 हजार कीमत की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत भदौरिया तथा एसडीओपी हटा श्री कृष्णपाल सिंह के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम द्वारा की गई। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मामले की विवेचना फिलहाल जारी है। इस कार्रवाई को सफलता तक पहुंचाने में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र गुर्जर, प्रधान आरक्षक प्रमोद चौबे, महिला प्रधान आरक्षक सुमन यादव, प्रधान आरक्षक राकेश अठ्या, आरक्षक मयंक दुबे, रूपेश यादव और इन्द्रजीत की सराहनीय भूमिका रही।1