*अवैध हथियारों के खिलाफ धीरपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार बनाने के उपकरणों का जखीरा बरामद* दतिया -- थाना धीरपुरा पुलिस ने ग्राम लेंतरा के हार में अवैध हथियार निर्माण के ठिकाने पर कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में हथियार, 59 राउंड और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने मामले में आरोपी मनोज यादव निवासी लेंतरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर घर एवं पास बनी झोपड़ी में दबिश दी गई। मौके से एक 12 बोर दुनाली बंदूक, दो अधिया 315 बोर, एक अधिया व दो अधबने कट्टे, 23 राउंड 315 बोर एवं 36 राउंड 12 बोर बरामद हुए। इसके अलावा दो ग्राइंडर मशीन, ड्रिल मशीन, वेल्डिंग मशीन, गैस सिलेंडर, लोहे की सामग्री, हथौड़े, प्लास, छैनी, रेतनी, ट्रिगर, स्प्रिंग सहित हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण जब्त किए गए। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25(1)(a), 25(1)(b) एवं 27 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी अमर सिंह गुर्जर एवं पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका से हुई।
*अवैध हथियारों के खिलाफ धीरपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार बनाने के उपकरणों का जखीरा बरामद* दतिया -- थाना धीरपुरा पुलिस ने ग्राम लेंतरा के हार में अवैध हथियार निर्माण के ठिकाने पर कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में हथियार, 59 राउंड और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने मामले में आरोपी मनोज यादव निवासी लेंतरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर घर एवं पास बनी झोपड़ी में दबिश दी गई। मौके से एक 12 बोर दुनाली बंदूक, दो अधिया 315 बोर, एक अधिया व दो अधबने कट्टे, 23 राउंड 315 बोर एवं 36 राउंड 12 बोर बरामद हुए। इसके अलावा दो ग्राइंडर मशीन, ड्रिल मशीन, वेल्डिंग मशीन, गैस सिलेंडर, लोहे की सामग्री, हथौड़े, प्लास, छैनी, रेतनी, ट्रिगर, स्प्रिंग सहित हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण जब्त किए गए। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25(1)(a), 25(1)(b) एवं 27 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी अमर सिंह गुर्जर एवं पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका से हुई।
- मामूली विवाद को लेकर जमकर चले लाठी डंडे , एक युवक हुआ घायल ग्वालियर रेफर डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश घर के बाहर ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर हुआ विवाद बाद में इतना बढ़ गया कि गांव से डबरा की तरफ आ रहे युवक पर बदमाशों ने घात लगाकर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिसमें वह बुरी तरीके से जख्मी हुआ। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे लेकर सिविल अस्पताल आए। जहां से डॉक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्वालियर रेफर किया है। फिलहाल पुलिस मामले में कार्रवाई की बात कह रही है। बता दे कि डबरा के देहात थाना क्षेत्र के ग्राम बेरखेड़ा निवासी धर्मेंद्र बघेल आज दोपहर अपने गांव से डबरा के लिए निजी कार्य ले चलते निकले थे। अभी वह गंगा बाग पर पहुंचे ही थे कि वहां पहले से घात लगाकर बैठे सत्येंद्र गुर्जर, अभिराज गुर्जर, चुनना गुर्जर, गोलू और शत्रुघ्न ने उन्हें रोक लिया और पुराने विवाद को लेकर लाठी डंडों से जमकर मारपीट की, धर्मेंद्र जख्मी रूप से घायल हो गया तो आरोपी उसे मौके पर छोड़कर भाग गए। इसके बाद उसने अपने परिवारजनों को फोन किया तो परिवारजन मौके पर पहुंचे और उसे लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे ग्वालियर रेफर किया है वहीं विवाद की सूचना मिलते ही डबरा की देहात पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई जहां प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि बेरखेड़ा गांव में घर के बाहर ट्रैक्टर लगाने को लेकर धर्मेंद्र बघेल का इन आरोपियों से विवाद हुआ था इसी विवाद का बदला लेने के लिए इन लोगों के द्वारा आज उस पर हमला किया गया है। फिलहाल पुलिस धर्मेंद्र के बयानों के आधार पर आरोपियों पर अपराध दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है। एसडीओपी सौरभ कुमार ने बताया कि गंगा बाग के पास एक युवक के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। यह पूरा वाक्या पुराने विवाद को लेकर बताया जा रहा है। घायल के बयानों के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।3
- पंचायत उपचुनाव का मतदान संपन्न 55% के करीब वोटिंग हुई संपन्न मऊगंज में पंचायत उपचुनाव का मतदान संपन्न, 55% के करीब वोटिंग; 3 अक्टूबर को खुलेगा प्रत्याशियों का भाग्य मऊगंज जिले में पंचायत उपचुनाव के लिए आज मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जिले में 3 ग्राम पंचायतों के सरपंच और हनुमना जनपद पंचायत के वार्ड क्रमांक 4 में जनपद सदस्य पद के लिए वोट डाले गए। सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले मतदान में करीब 55 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। नईगढ़ी की जोधपुर-2, पथरोड़ा कला और मलैगवा पंचायत में सरपंच पद के लिए मतदान हुआ। संवेदनशील भराव बूथ पर भारी सुरक्षा बल तैनात रहा। अब 3 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से मतगणना होगी। वहीं मुख्य निर्वाचन अधिकारी मऊगंज कलेक्टर ने बताया कि मऊगंज जिले में 3 ग्राम पंचायत सरपंच के चुनाव वही हनुमना जनपद के वार्ड नंबर 4 में जनपद सदस्य का चुनाव था। 55 परसेंट के आसपास चुनाव हुआ है सबसे संवेदनशील पोलिंग बूथ भराव का था जिसमें भारी सुरक्षा बल के साथ संपन्न किया गया।।1
- #Jhansi: चिरगांव मामले में ससुर-दामाद की कॉल रिकॉर्डिंग वायरल, बातचीत ने मचाई हलचल! #Jhansi: चिरगांव मामले में ससुर-दामाद की कॉल रिकॉर्डिंग वायरल, बातचीत ने मचाई हलचल! #चिरगांव #चिरगांवकाण्ड #चिरगांवमामला #ससुरदामाद #वायरल #कॉलरिकॉर्डिंग #वायरलऑडियो #वायरलरिकॉर्डिंग #CrimeNews #कथितकॉलरिकॉर्डिंग #ब्रेकिंगन्यूज़ #ताज़ाखबर #मध्यप्रदेश #एमपी न्यूज़ #झांसी #बुंदेलखंड #क्राइम न्यूज़ #हिंदी न्यूज़ #लेटेस्टन्यूज़ #वायरलन्यूज़ #NewsUpdate #झांसी #UPNews #ऑडियो1
- दतिया पुलिस महिला से लगाई न्याय की गुहार .............. दतिया पुलिस महिला से लगाई न्याय की गुहार1
- विश्व हृदय दिवस के अवसर पर मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय भिटारी में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंगलवार दोपहर 02 बजे आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) भाण्डेर के आयुष मेडिकल ऑफिसर डॉ. राजेश सोनी ने बच्चों और विद्यालय स्टाफ को हृदय को स्वस्थ रखने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली की नींव बचपन से ही रखी जानी चाहिए। जंक फूड का अधिक सेवन, शारीरिक गतिविधियों की कमी और तनाव हृदय संबंधी समस्याओं का कारण बन सकते हैं। उन्होंने बच्चों को नियमित व्यायाम, खेलकूद, पर्याप्त नींद और ताजे फल-सब्जियों को आहार में शामिल करने की सलाह दी। साथ ही जन्मजात एवं अन्य हृदय रोगों के शुरुआती लक्षणों की पहचान और समय पर उपचार के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम में पर्यवेक्षक अशोक कुमार साहू, प्राचार्य, शिक्षकगण और विद्यार्थी मौजूद रहे।1
- *"एसपी" की सूझबूझ से 20 साल बाद लौटी अपनों की खुशियां* *ऑपरेशन मिलन* *"एसपी" की सूझबूझ से 20 साल बाद लौटी अपनों की खुशियां* उनाव पुलिस ने इकरा गांव से अधेड़ को छुड़ाकर परिजनों से मिलाया,परिवार की आंखों से छलके खुशी के आंसू दतिया। कहते हैं अपनों से बिछड़ने का दर्द शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता लेकिन जब दो दशक बाद कोई अपने परिवार के बीच लौटे तो वह पल जिंदगी भर की खुशियां दे जाता है। ऐसा ही भावुक कर देने वाला मामला दतिया में सामने आया, जहां पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल की सूझबूझ और संवेदनशील पहल से करीब 20 साल से परिवार से बिछड़े एक मानसिक रूप से कमजोर अधेड़ को उसके अपनों का साथ मिल गया।जानकारी मिलते ही एसपी ने उनाव थाना प्रभारी अंशुल अरोरा को मौके पर भेजा। पुलिस ने इकरा गांव से अधेड़ को बंधुआ मजदूरी से मुक्त कराया और उसे सुरक्षित अपना घर आश्रम में रुकवाया। छानबीन में सामने आया कि वह करीब 20 साल पहले अपने घर से लापता हुआ था और परिजनों ने मंडला थाना क्षेत्र में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी।पुलिस की कोशिशों से उसके परिजनों का पता लगाया गया और उन्हें दतिया बुलाकर अधेड़ को उनके सुपुर्द किया गया। 20 साल बाद अपने बिछड़े परिजन को सामने पाकर परिवार की आंखें नम हो गईं। परिजनों ने पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल और पूरी पुलिस टीम का आभार जताया।इस दौरान एसपी ने परिजनों से मुलाकात कर उनकी भावनाएं भी साझा कीं। पुलिस की इस संवेदनशील पहल ने साबित किया कि वर्दी सिर्फ कानून का पहरा नहीं देती, बल्कि जरूरत पड़ने पर बिछड़ों को अपनों से मिलाने का जरिया भी बनती है।1
- सीहोर में 2500 से अधिक अभ्यर्थी सीख रहे गरबा के ताल-कदम सीहोर में 2500 से अधिक अभ्यर्थी सीख रहे गरबा के ताल-कदम सीहोर शहर के आवासीय खेलकूद मैदान पर इन दिनों भक्ति, संस्कृति और अपार उत्साह का एक अद्भूत संगम देखने को मिल रहा है। 'अरुण सुदेश राय प्रतिभा निखार मंच' द्वारा आयोजित सीहोर क्रिसेंट गरबा महोत्सव के प्रथम प्रशिक्षण दल का दृश्य सचमुच अलौकिक और विहंगम है। मैदान में एक साथ 2500 से अधिक अभ्यर्थी गरबा की पारंपरिक और आधुनिक विधाओं का गहन अभ्यास कर रहे हैं, जिससे पूरा वातावरण ऊर्जा और दिव्यता से सराबोर हो उठा है। प्रतिभा निखार मंच द्वारा आयोजित यह प्रशिक्षण शिविर न केवल सीहोर की सांस्कृतिक समृद्धता को दर्शा रहा है, बल्कि माताओं बहनों को अपनी लोक-संस्कृति से जोड़ने का एक उत्कृष्ट माध्यम भी साबित हुआ है। इतने बड़े पैमाने पर अभ्यर्थियों को एक साथ अनुशासित और सुव्यवस्थित तरीके से प्रशिक्षण देना अपने आप में एक मिसाल है। अनुभवी प्रशिक्षकों की देखरेख में गरबा के विभिन्न तालों, कदमों और मुद्राओं को बहुत ही बारिकी से सिखाया जा रहा है। बच्चों, युवाओं और महिलाओं में गरबा सीखने को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। सीहोर के गणमान्य नागरिकों और कला प्रेमियों ने इस आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जब 2500 से ज्यादा अभ्यर्थी एक लय और एक ताल में तालियां और डांडिया की खनक के साथ अभ्यास करते हैं, तो वह दृश्य अलौकिक प्रतीत होता है। प्रशिक्षण स्थल पर अनुशासन, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं का ध्यान जिस बारीकी से रखा गया है, वह अरुण सुदेश राय प्रतिभा निखार मंच की दूरदर्शिता और कुशल प्रबंधन को दर्शाता है। यह प्रशिक्षण शिविर केवल नृत्य सिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रतिभागियों के भीतर आत्मविश्वास, मंच-भय से मुक्ति और सामूहिक समन्वय की भावना को भी विकसित कर रहा है। आगामी क्रिसेंट गरबा महोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य बनाने में इस प्रशिक्षण की अहम भूमिका रहेगी। स्थानीय निवासियों का मानना है कि ऐसे आयोजनों से शहर की प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच मिलता है। प्रतिभा निखार मंच की यह पहल बहुत ही सराहनीय है।।1
- नवीन तहसील कार्यालय में।हुई जनसुनवाई, सीमांकन, सड़क, जलभराव और अतिक्रमण संबंधी शिकायतों पर तहसीलदार व सीईओ ने दिए निराकरण के निर्देश1
- जनसुनवाई में उमड़ी फरियादियों की भीड़, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए तत्काल निराकरण के निर्देशदतिया न्यू कलेक्ट्रेट में मंगलवार सुबह 11 बजे कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े की अध्यक्षता में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। फरियादियों ने आवेदन के माध्यम से अपनी शिकायतें कलेक्टर के समक्ष रखीं। कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने एक-एक कर लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके निराकरण के लिए तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अधिकांश शिकायतें राजस्व, शिक्षा और आंगनवाड़ी सहित अन्य विभागों से संबंधित रहीं। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि प्राप्त आवेदनों का गंभीरता से परीक्षण कर नियमानुसार समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई में उमड़ी फरियादियों की भीड़, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए तत्काल निराकरण के निर्देशदतिया न्यू कलेक्ट्रेट में मंगलवार सुबह 11 बजे कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े की अध्यक्षता में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। फरियादियों ने आवेदन के माध्यम से अपनी शिकायतें कलेक्टर के समक्ष रखीं। कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने एक-एक कर लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके निराकरण के लिए तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अधिकांश शिकायतें राजस्व, शिक्षा और आंगनवाड़ी सहित अन्य विभागों से संबंधित रहीं। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि प्राप्त आवेदनों का गंभीरता से परीक्षण कर नियमानुसार समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए।1