नगर निकाय चुनाव 2026 हेतु पोलिंग पार्टी का तृतीय प्रशिक्षण संपन्न, उपायुक्त ने तैयारियों की गहन समीक्षा की गुमला-: नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज जिले में पोलिंग पार्टी (Presiding Officer, P1, P2 एवं P3) का तृतीय चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम विभिन्न स्थलों पर आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत सूचना भवन सभागार एवं प्रशिक्षण सह उत्पाद केंद्र में आयोजित प्रशिक्षण सत्र में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने स्वयं उपस्थित होकर व्यवस्थाओं एवं प्रशिक्षण की गुणवत्ता की विस्तृत समीक्षा की। प्रशिक्षण के दौरान उपायुक्त ने मतदान प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर उपस्थित कर्मियों से प्रश्न पूछे तथा उनकी तैयारी का आकलन किया। उन्होंने मतपत्र के माध्यम से मतदान की प्रक्रिया, मतपत्र वितरण, गोपनीयता बनाए रखने की व्यवस्था, मतपेटी सीलिंग की प्रक्रिया, आवश्यक प्रपत्रों के संधारण, मतदान प्रारंभ एवं समाप्ति की विधि तथा विशेष परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली वैधानिक प्रक्रिया पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि मतदान से जुड़े सभी नियमों एवं दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदान कर्मी अपने दायित्वों को भली-भांति समझें तथा मतदान दिवस से पूर्व सभी प्रक्रियाओं का पुनरावलोकन कर लें। आवश्यक चेकलिस्ट तैयार रखने एवं प्रत्येक चरण को सावधानीपूर्वक संपादित करने पर विशेष बल दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि नगर निकाय चुनाव पूर्णतः सुरक्षित, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मी अपने-अपने दायित्वों के प्रति सजग एवं प्रतिबद्ध रहें। उन्होंने प्रेजाइडिंग ऑफिसर, P1, P2 एवं P3 सहित सभी कर्मियों पर पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी अपने अनुभव एवं प्रशिक्षण के आधार पर मतदान प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराएंगे। उन्होंने सभी का मनोबल बढ़ाते हुए निर्वाचन दायित्व को लोकतांत्रिक प्रक्रिया की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बताते हुए पूरी गंभीरता, धैर्य एवं सजगता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक, अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर पूर्णिमा कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी बसिया जयवंती देवगम सहित अन्य वरीय पदाधिकारी, प्रशिक्षकगण, प्रेजाइडिंग ऑफिसर, P1, P2, P3 एवं संबंधित कर्मी उपस्थित थे।
नगर निकाय चुनाव 2026 हेतु पोलिंग पार्टी का तृतीय प्रशिक्षण संपन्न, उपायुक्त ने तैयारियों की गहन समीक्षा की गुमला-: नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज जिले में पोलिंग पार्टी (Presiding Officer, P1, P2 एवं P3) का तृतीय चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम विभिन्न स्थलों पर आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत सूचना भवन सभागार एवं प्रशिक्षण सह उत्पाद केंद्र में आयोजित प्रशिक्षण सत्र में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने स्वयं उपस्थित होकर व्यवस्थाओं एवं प्रशिक्षण
की गुणवत्ता की विस्तृत समीक्षा की। प्रशिक्षण के दौरान उपायुक्त ने मतदान प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर उपस्थित कर्मियों से प्रश्न पूछे तथा उनकी तैयारी का आकलन किया। उन्होंने मतपत्र के माध्यम से मतदान की प्रक्रिया, मतपत्र वितरण, गोपनीयता बनाए रखने की व्यवस्था, मतपेटी सीलिंग की प्रक्रिया, आवश्यक प्रपत्रों के संधारण, मतदान प्रारंभ एवं समाप्ति की विधि तथा विशेष परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली वैधानिक प्रक्रिया पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि मतदान से जुड़े सभी नियमों एवं दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया
जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदान कर्मी अपने दायित्वों को भली-भांति समझें तथा मतदान दिवस से पूर्व सभी प्रक्रियाओं का पुनरावलोकन कर लें। आवश्यक चेकलिस्ट तैयार रखने एवं प्रत्येक चरण को सावधानीपूर्वक संपादित करने पर विशेष बल दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि नगर निकाय चुनाव पूर्णतः सुरक्षित, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मी अपने-अपने दायित्वों के प्रति सजग एवं प्रतिबद्ध रहें। उन्होंने प्रेजाइडिंग ऑफिसर, P1, P2 एवं P3 सहित सभी कर्मियों पर पूर्ण
विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी अपने अनुभव एवं प्रशिक्षण के आधार पर मतदान प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराएंगे। उन्होंने सभी का मनोबल बढ़ाते हुए निर्वाचन दायित्व को लोकतांत्रिक प्रक्रिया की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बताते हुए पूरी गंभीरता, धैर्य एवं सजगता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक, अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर पूर्णिमा कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी बसिया जयवंती देवगम सहित अन्य वरीय पदाधिकारी, प्रशिक्षकगण, प्रेजाइडिंग ऑफिसर, P1, P2, P3 एवं संबंधित कर्मी उपस्थित थे।
- 23 फरवरी को सुबह 7 बजे से संध्या 5 बजे तक लोकतंत्र के इस महापर्व में अपना मत अवश्य दें, आपका वोट ही आपके शहर का भविष्य तय करेगा। गुमला: नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के अवसर पर मतदाता जागरूकता बढ़ाने हेतु शुक्रवार को प्रातः 07:00 बजे स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत “Run for Vote” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर भवन, गुमला से हुआ तथा डी०एस०पी० रोड होते हुए पालकोट रोड मार्ग से पटेल चौक तक उत्साहपूर्ण रैली निकाली गई। इस जागरूकता दौड़ में उप विकास आयुक्त गुमला दिलेश्वर महतो, अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक, DCLR राजीव कुमार, नजारत उप समाहर्ता ललन कुमार रजक, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, अंचल अधिकारी गुमला सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थियों एवं शहरवासियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने “Vote for Jharkhand” का संदेश देते हुए पूरे शहरी क्षेत्र में मतदान के प्रति जागरूकता का आह्वान किया। जिला प्रशासन की ओर से अपील की गई कि 23 फरवरी को सुबह 7 बजे से संध्या 5 बजे तक लोकतंत्र के इस महापर्व में अपना मत अवश्य दें, आपका वोट ही आपके शहर का भविष्य तय करेगा। लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक नागरिक के एक-एक मत से होती है। अतः नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 में निर्भीक, निष्पक्ष एवं उत्साहपूर्वक मतदान कर अपने अधिकार का प्रयोग अवश्य करें।7
- गुमला: नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के अवसर पर मतदाता जागरूकता बढ़ाने हेतु शुक्रवार को प्रातः 07:00 बजे स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत “Run for Vote” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर भवन, गुमला से हुआ तथा डी०एस०पी० रोड होते हुए पालकोट रोड मार्ग से पटेल चौक तक उत्साहपूर्ण रैली निकाली गई।इस जागरूकता दौड़ में उप विकास आयुक्त गुमला दिलेश्वर महतो, अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक, DCLR राजीव कुमार, नजारत उप समाहर्ता ललन कुमार रजक, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, अंचल अधिकारी गुमला सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थियों एवं शहरवासियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने “Vote for Jharkhand” का संदेश देते हुए पूरे शहरी क्षेत्र में मतदान के प्रति जागरूकता का आह्वान किया।जिला प्रशासन की ओर से अपील की गई कि 23 फरवरी को सुबह 7 बजे से संध्या 5 बजे तक लोकतंत्र के इस महापर्व में अपना मत अवश्य दें, आपका वोट ही आपके शहर का भविष्य तय करेगा। लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक नागरिक के एक-एक मत से होती है। अतः नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 में निर्भीक, निष्पक्ष एवं उत्साहपूर्वक मतदान कर अपने अधिकार का प्रयोग अवश्य करें।4
- चैनपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में बृहस्पतिवार को आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को सुनने और उनके त्वरित समाधान के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में अधिकारियों ने सक्रियता और तत्परता दिखाई। जानकारी देते हुए शाम चार बजे बताया गया कि प्राप्त कुल आवेदनों में से अधिकांश मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को अग्रसारित कर शीघ्र कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। शिविर के दौरान विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं प्रमाण पत्रों से संबंधित कुल सड़सठ आवेदन प्राप्त हुए। प्रशासन की मुस्तैदी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इनमें से पचपन आवेदनों का मौके पर ही निवारण कर दिया गया, जबकि शेष बारह आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्राप्त आवेदनों में वृद्धा पेंशन के लिए सर्वाधिक पंद्रह आवेदन आए। आवासीय प्रमाण पत्र हेतु चौदह, आय प्रमाण पत्र के लिए तेरह तथा जाति प्रमाण पत्र के लिए ग्यारह आवेदन प्राप्त हुए। राशन कार्ड के लिए आठ, पीएम जनमन आवास योजना के लिए दो, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के छह तथा पारिवारिक सदस्य प्रमाण पत्र के दो मामले दर्ज किए गए। सैकड़ों ग्रामीणों ने इस शिविर का लाभ उठाया। ग्रामीणों ने कहा कि एक ही छत के नीचे प्रमाण पत्र और पेंशन जैसी बुनियादी समस्याओं का समाधान होने से उन्हें विभिन्न कार्यालयों के चक्कर काटने से मुक्ति मिली है। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि लंबित आवेदनों का भी प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।4
- वृंदा में कुएं में डूबने से वृद्ध की हुई मौत, गांव में छाया मातम गुमला प्रखंड के वृंदा बहवारटोली गांव निवासी ठूईया प्रधान की बीती रात गांव के ही पवन प्रधान के कुआं में गिरकर डूबने से मौत हो गई। सूचना पर मुखिया सत्यवती देवी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। एक दूसरे के सहयोग से शव को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक वृद्ध की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है। हालांकि यह घटना कैसे हुई, इसका पता नहीं चला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।2
- Post by अरविन्द यादव2
- नगर चुनाव में जनता का विचार सुनिए? #shorts #election #chunav #youtubeshorts #ranchi #reels #viral1
- पीएम श्री राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय प्रखंड मुख्यालय सिसई में प्रथम दिन वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वही दूसरे दिन सांस्कृतिक सह प्रदर्शनी कार्यक्रम प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसमें विद्यालय के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और भारत देश के झारखंड, बिहार, उड़ीसा सहित दर्जनों राज्यों के वेशभूषा में वहां के खान पान का प्रदर्शनी लगाया। प्रतियोगिता में उड़ीसा राज्य का प्रदर्शन कर रही पूर्णिमा कुमारी प्रथम स्थान, बिहार राज्य का प्रदर्शन कर रहे पृथ्वी राज ग्रुप द्वितीय स्थान, झारखंड का प्रदर्शन कर रही वर्षा कुमारी ग्रुप तृतीय स्थान प्राप्त की। सभी विजेता प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापिका मीना साहु ने कहा कि विद्यालय जब से पी एम श्री हुआ हैं, उसके बाद से बच्चों को हर प्रकार के प्रतियोगिताओं में भाग लेने का मौका मिल रहा हैं। उन्होंने कहा कि बच्चें शिक्षा ग्रहण करने के साथ साथ खेल कूद, गीत संगीत, निबंध लेखन,पेंटिंग, भाषण, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता में भाग लेकर आगे बढ़ रहे हैं।1
- डुमरी : पंचायत कार्यों में पारदर्शिता लाने और अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से आज ग्राम पंचायत सहायता केंद्र, मँझगांव में एक दिवसीय एक्सपोजर भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस भ्रमण में चैनपुर प्रखंड के छिछवानी क्लस्टर के अंतर्गत आने वाली तीन पंचायतों जनावल, बरवेनगर और छिछवानी के मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, पंचायत साथी और जेएसएलपीएस की दीदियाँ शामिल हुईं।इस विजिट का प्राथमिक लक्ष्य मँझगांव में सफलतापूर्वक संचालित 'ग्राम पंचायत सहायता केंद्र' की कार्यप्रणाली को बारीकी से समझना था। प्रतिनिधियों ने कई बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की फाइलों और रिकॉर्ड को व्यवस्थित रखने का तरीका आवेदनों के त्वरित निष्पादन की प्रक्रिया। पेंशन, राशन कार्ड, मनरेगा और अन्य कल्याणकारी योजनाओं से वंचित परिवारों को जोड़ने की रणनीति।मँझगांव पंचायत के मुखिया ज्योति बहेर एवं पंचायत सचिव अशोक गुप्ता ने आगंतुक प्रतिनिधियों को बताया कि सहायता केंद्र की स्थापना के बाद से पंचायत के कार्यों में पारदर्शिता बढ़ी है और ग्रामीणों को अब अपने काम के लिए भटकना नहीं पड़ता।उपस्थित प्रतिनिधियों ने इस मॉडल की सराहना करते हुए संकल्प लिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों बरवेनगर, छिछवानी और जनावल में भी इसी तर्ज पर सहायता केंद्र का संचालन करेंगे, ताकि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से छूटे हुए पात्र परिवारों को जोड़ा जा सके। कार्यक्रम के दौरान छिछवानी क्लस्टर के मुखिया, पंचायत सचिवों और जेएसएलपीएस की सीएलएफ दीदियों ने अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कार्यों और तकनीकी सहयोग की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन के सहयोग से पंचायतों को सशक्त बनाने और जनसेवा को सुलभ बनाने में बड़ी मदद मिल रही है।1