Shuru
Apke Nagar Ki App…
घाघरा नवडीहा पुल के पास हुआ दर्दनाक सड़क हादसा. पूरी खबर के लिए प्रोफाइल में जाकर खबर देख सकते हैं।
अरविन्द यादव
घाघरा नवडीहा पुल के पास हुआ दर्दनाक सड़क हादसा. पूरी खबर के लिए प्रोफाइल में जाकर खबर देख सकते हैं।
More news from झारखंड and nearby areas
- वृंदा में कुएं में डूबने से वृद्ध की हुई मौत, गांव में छाया मातम गुमला प्रखंड के वृंदा बहवारटोली गांव निवासी ठूईया प्रधान की बीती रात गांव के ही पवन प्रधान के कुआं में गिरकर डूबने से मौत हो गई। सूचना पर मुखिया सत्यवती देवी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। एक दूसरे के सहयोग से शव को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक वृद्ध की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है। हालांकि यह घटना कैसे हुई, इसका पता नहीं चला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।2
- Post by अरविन्द यादव2
- पीएम श्री राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय प्रखंड मुख्यालय सिसई में प्रथम दिन वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वही दूसरे दिन सांस्कृतिक सह प्रदर्शनी कार्यक्रम प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसमें विद्यालय के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और भारत देश के झारखंड, बिहार, उड़ीसा सहित दर्जनों राज्यों के वेशभूषा में वहां के खान पान का प्रदर्शनी लगाया। प्रतियोगिता में उड़ीसा राज्य का प्रदर्शन कर रही पूर्णिमा कुमारी प्रथम स्थान, बिहार राज्य का प्रदर्शन कर रहे पृथ्वी राज ग्रुप द्वितीय स्थान, झारखंड का प्रदर्शन कर रही वर्षा कुमारी ग्रुप तृतीय स्थान प्राप्त की। सभी विजेता प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापिका मीना साहु ने कहा कि विद्यालय जब से पी एम श्री हुआ हैं, उसके बाद से बच्चों को हर प्रकार के प्रतियोगिताओं में भाग लेने का मौका मिल रहा हैं। उन्होंने कहा कि बच्चें शिक्षा ग्रहण करने के साथ साथ खेल कूद, गीत संगीत, निबंध लेखन,पेंटिंग, भाषण, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता में भाग लेकर आगे बढ़ रहे हैं।1
- *प्रखंड सह अंचल कार्यालय सिसई में साप्ताहिक जनशिकायत निवारण दिवस शिविर में 32 मामलों का हुआ त्वरित निष्पादन* सिसई (गुमला)। प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी रमेश कुमार यादव की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनशिकायत निवारण दिवस शिविर का आयोजन किया गया। जहाँ आम जनता अपनी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे थे। शिविर में आम जनता की समस्यायों को सुनते हुए कुल 63 आवेदन प्राप्त किये गए जिसमें अंचल से जाति प्रमाण पत्र से संबंधित 03, आय प्रमाण पत्र से संबंधित 03, आवासीय प्रमाण पत्र से संबंधित 02, एवं अन्य से 26 , कुल - 34 आवेदन प्राप्त किये गए। जिसमें कारवाई कर 08 आवेदनों को तत्काल निष्पादन किया गया और 26 आवेदन को अग्रेतर कारवाई हेतु संबंधित विभाग को अग्रसारित कर दिया गया। वहीं प्रखंड से पेंशन से संबंधित 12, मईया सम्मान से संबंधित 05, जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित 04, मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित 01, आवास से संबंधित 03, मनरेगा से संबंधित 04 कुल 29 प्राप्त शिकायतों में से 24 पर कार्रवाई कर त्वरित निष्पादन किया गया एवं 05 आवेदन को अग्रेतर कारवाई हेतु संबंधित विभाग को अग्रसारित किया गया। मौके पर अंचलाधिकारी अशोक बड़ाइक, सीआई रजनीश कुमार, कर्मचारी चंदरु उरांव, मुनेश्वर् सिंह, सावित्री कुमारी, कंप्यूटर ऑपरेटर बजरंग साहु, संजय पांडेय, गुलाम अंसारी सहित प्रखंड सह अंचल कर्मी उपस्थित थे।1
- सिसई (गुमला)। प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी रमेश कुमार यादव की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनशिकायत निवारण दिवस शिविर का आयोजन किया गया। जहाँ आम जनता अपनी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे थे। शिविर में आम जनता की समस्यायों को सुनते हुए कुल 63 आवेदन प्राप्त किये गए जिसमें अंचल से जाति प्रमाण पत्र से संबंधित 03, आय प्रमाण पत्र से संबंधित 03, आवासीय प्रमाण पत्र से संबंधित 02, एवं अन्य से 26 , कुल - 34 आवेदन प्राप्त किये गए। जिसमें कारवाई कर 08 आवेदनों को तत्काल निष्पादन किया गया और 26 आवेदन को अग्रेतर कारवाई हेतु संबंधित विभाग को अग्रसारित कर दिया गया। वहीं प्रखंड से पेंशन से संबंधित 12, मईया सम्मान से संबंधित 05, जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित 04, मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित 01, आवास से संबंधित 03, मनरेगा से संबंधित 04 कुल 29 प्राप्त शिकायतों में से 24 पर कार्रवाई कर त्वरित निष्पादन किया गया एवं 05 आवेदन को अग्रेतर कारवाई हेतु संबंधित विभाग को अग्रसारित किया गया। मौके पर अंचलाधिकारी अशोक बड़ाइक, सीआई रजनीश कुमार, कर्मचारी चंदरु उरांव, मुनेश्वर् सिंह, सावित्री कुमारी, कंप्यूटर ऑपरेटर बजरंग साहु, संजय पांडेय, गुलाम अंसारी सहित प्रखंड सह अंचल कर्मी उपस्थित थे।4
- चैनपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में बृहस्पतिवार को आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को सुनने और उनके त्वरित समाधान के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में अधिकारियों ने सक्रियता और तत्परता दिखाई। जानकारी देते हुए शाम चार बजे बताया गया कि प्राप्त कुल आवेदनों में से अधिकांश मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को अग्रसारित कर शीघ्र कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। शिविर के दौरान विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं प्रमाण पत्रों से संबंधित कुल सड़सठ आवेदन प्राप्त हुए। प्रशासन की मुस्तैदी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इनमें से पचपन आवेदनों का मौके पर ही निवारण कर दिया गया, जबकि शेष बारह आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्राप्त आवेदनों में वृद्धा पेंशन के लिए सर्वाधिक पंद्रह आवेदन आए। आवासीय प्रमाण पत्र हेतु चौदह, आय प्रमाण पत्र के लिए तेरह तथा जाति प्रमाण पत्र के लिए ग्यारह आवेदन प्राप्त हुए। राशन कार्ड के लिए आठ, पीएम जनमन आवास योजना के लिए दो, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के छह तथा पारिवारिक सदस्य प्रमाण पत्र के दो मामले दर्ज किए गए। सैकड़ों ग्रामीणों ने इस शिविर का लाभ उठाया। ग्रामीणों ने कहा कि एक ही छत के नीचे प्रमाण पत्र और पेंशन जैसी बुनियादी समस्याओं का समाधान होने से उन्हें विभिन्न कार्यालयों के चक्कर काटने से मुक्ति मिली है। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि लंबित आवेदनों का भी प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।4
- गुमला-: नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज जिले में पोलिंग पार्टी (Presiding Officer, P1, P2 एवं P3) का तृतीय चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम विभिन्न स्थलों पर आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत सूचना भवन सभागार एवं प्रशिक्षण सह उत्पाद केंद्र में आयोजित प्रशिक्षण सत्र में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने स्वयं उपस्थित होकर व्यवस्थाओं एवं प्रशिक्षण की गुणवत्ता की विस्तृत समीक्षा की। प्रशिक्षण के दौरान उपायुक्त ने मतदान प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर उपस्थित कर्मियों से प्रश्न पूछे तथा उनकी तैयारी का आकलन किया। उन्होंने मतपत्र के माध्यम से मतदान की प्रक्रिया, मतपत्र वितरण, गोपनीयता बनाए रखने की व्यवस्था, मतपेटी सीलिंग की प्रक्रिया, आवश्यक प्रपत्रों के संधारण, मतदान प्रारंभ एवं समाप्ति की विधि तथा विशेष परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली वैधानिक प्रक्रिया पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि मतदान से जुड़े सभी नियमों एवं दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदान कर्मी अपने दायित्वों को भली-भांति समझें तथा मतदान दिवस से पूर्व सभी प्रक्रियाओं का पुनरावलोकन कर लें। आवश्यक चेकलिस्ट तैयार रखने एवं प्रत्येक चरण को सावधानीपूर्वक संपादित करने पर विशेष बल दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि नगर निकाय चुनाव पूर्णतः सुरक्षित, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मी अपने-अपने दायित्वों के प्रति सजग एवं प्रतिबद्ध रहें। उन्होंने प्रेजाइडिंग ऑफिसर, P1, P2 एवं P3 सहित सभी कर्मियों पर पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी अपने अनुभव एवं प्रशिक्षण के आधार पर मतदान प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराएंगे। उन्होंने सभी का मनोबल बढ़ाते हुए निर्वाचन दायित्व को लोकतांत्रिक प्रक्रिया की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बताते हुए पूरी गंभीरता, धैर्य एवं सजगता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक, अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर पूर्णिमा कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी बसिया जयवंती देवगम सहित अन्य वरीय पदाधिकारी, प्रशिक्षकगण, प्रेजाइडिंग ऑफिसर, P1, P2, P3 एवं संबंधित कर्मी उपस्थित थे।4
- कामडारा में दो नाबालिग का अगवा कर गैंगरेप, पुलिस ने चार को भेजा जेल गुमला जिले के कामडारा अरहरा गांव से दो नाबालिग लड़कियों का अगवा कर सालेगुटू पंचायत स्थित बालाघाट कोयल नदी के तट में चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। जानकारी के अनुसार, सभी आरोपी बानो थाना क्षेत्र के है। सभी सफेद रंग की बोलेरो से लापा गांव बारात में आये थे. लौटने के क्रम में रास्ते में स्कूटी से जा रहे दो नाबालिक लड़की और 2 लड़कों को रोका। इसी बीच एक लड़का डर से भाग गया जबकि 2 नाबालिक लड़की और एक लड़के का अगवा कर बालाघाट ले गए। इसके बाद चारों युवकों ने दोनों नाबालिग लड़कियों के साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया. मौका पाकर दोनों लड़कियां घटनास्थल से भाग निकली, एक लड़का नहीं भाग पाया, जिसे युवको ने वापस छोड़ दिया, इधर दूसरे युवक (जो अगवा होने से बच गया था) ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी. इसके बाद कामडारा पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए कार्रवाई करते छापेमारी कर दुष्कर्म के चारों आरोपियों को विभिन्न जगहों से गिरफ्तार कर लिया और घटना में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी को जब्त कर लिया.1