पुलिस महानिरीक्षक बालाघाट जोन का मंडला का प्रथम भ्रमण अधिकारियों की बैठक एवं पत्रकार वार्ता संपन्न अपराधमुक्त बालाघाट जोन के लक्ष्य के साथ पुलिस महानिरीक्षक का मंडला दौरा ई-एफआईआर, जीरो एफआईआर और नारकोटिक्स मामलों पर सख्ती के निर्देश - आईजी का मंडला भ्रमण पुलिस महानिरीक्षक बालाघाट जोन श्री ललित शाक्यवार द्वारा मंडला जिले का प्रथम भ्रमण किया गया। सर्वप्रथम पुलिस महानिरीक्षक श्री शाक्यवार द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का भ्रमण कर शासन द्वारा प्रस्तावित नवीन पुलिस अधीक्षक कार्यालय के लिए स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कार्यालयीन स्टाफ से संवाद स्थापित कर विभिन्न शाखाओं के कार्यों की समीक्षा की गई। इसके उपरांत पुलिस कंट्रोल रूम मंडला में पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा, सभी एसडीओपी अधिकारी, थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक में ई-एफआईआर एवं जीरो एफआईआर पर त्वरित कार्रवाई, नारकोटिक्स प्रकरणों में सख्त कार्रवाई, सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण, ग्रामीण जनता से सतत संवाद स्थापित करना, नाबालिक बालक-बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम संचालित करना, जिले के नक्सल मुक्त होने के उपरांत इंटेलीजेंस तंत्र को सुदृढ़ करने, सार्वजनिक स्थलों में सीसीटीवी कैमरा की उपलब्धता बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर निर्देश प्रदान किए गए। उक्त बैठक के पश्चात पुलिस कंट्रोल रूम में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में पुलिस महानिरीक्षक श्री शाक्यवार द्वारा अपराधमुक्त बालाघाट जोन के लक्ष्य, जनता एवं पुलिस के मध्य बेहतर संवाद, पुलिस चौपाल की उपयोगिता, हेलमेट के महत्व तथा साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता पर विस्तार से चर्चा की गई।

- अपराधमुक्त बालाघाट जोन के लक्ष्य के साथ पुलिस महानिरीक्षक का मंडला दौरा ई-एफआईआर, जीरो एफआईआर और नारकोटिक्स मामलों पर सख्ती के निर्देश - आईजी का मंडला भ्रमण पुलिस महानिरीक्षक बालाघाट जोन श्री ललित शाक्यवार द्वारा मंडला जिले का प्रथम भ्रमण किया गया। सर्वप्रथम पुलिस महानिरीक्षक श्री शाक्यवार द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का भ्रमण कर शासन द्वारा प्रस्तावित नवीन पुलिस अधीक्षक कार्यालय के लिए स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कार्यालयीन स्टाफ से संवाद स्थापित कर विभिन्न शाखाओं के कार्यों की समीक्षा की गई। इसके उपरांत पुलिस कंट्रोल रूम मंडला में पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा, सभी एसडीओपी अधिकारी, थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक में ई-एफआईआर एवं जीरो एफआईआर पर त्वरित कार्रवाई, नारकोटिक्स प्रकरणों में सख्त कार्रवाई, सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण, ग्रामीण जनता से सतत संवाद स्थापित करना, नाबालिक बालक-बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम संचालित करना, जिले के नक्सल मुक्त होने के उपरांत इंटेलीजेंस तंत्र को सुदृढ़ करने, सार्वजनिक स्थलों में सीसीटीवी कैमरा की उपलब्धता बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर निर्देश प्रदान किए गए। उक्त बैठक के पश्चात पुलिस कंट्रोल रूम में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में पुलिस महानिरीक्षक श्री शाक्यवार द्वारा अपराधमुक्त बालाघाट जोन के लक्ष्य, जनता एवं पुलिस के मध्य बेहतर संवाद, पुलिस चौपाल की उपयोगिता, हेलमेट के महत्व तथा साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता पर विस्तार से चर्चा की गई।1
- मंडला जिले के बिछिया जनपद की ग्राम पंचायत कन्हारीकला के पोषक ग्राम चौकी टोला में स्थित प्राथमिक विद्यालय बदहाली का शिकार है। स्कूल भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। छत से प्लास्टर झड़ रहा है, दीवारों में दरारें हैं और कक्षाओं में बच्चों को बैठाना खतरे से खाली नहीं है। हादसे के डर से शिक्षिका बच्चों को पास के रंगमंच पर बैठाकर पढ़ा रही हैं, लेकिन बारिश में वह भी टपकने लगता है। शौचालय भी उपयोग के लायक नहीं है, जिससे बच्चों, खासकर बच्चियों को परेशानी हो रही है। जब इस मामले में डीपीसी कुलदीप कटल से सवाल करने की कोशिश की गई तो वे कैमरे से बचते नजर आए। अब सवाल यह है कि जिम्मेदार अधिकारी कब जागेंगे और नौनिहालों को सुरक्षित माहौल कब मिलेगा?1
- मंडला - जनपद बीजादांडी अंतर्गत ग्राम पंचायत उदयपुर में मुस्लिम कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जा... मुस्लिम समाज एवं ग्रामीण पहुंचे जनसुनवाई1
- शहरों की चमक-धमक में बेहतर शिक्षा का सपना लेकर आने वाले कई छात्र-छात्राएं आज नशे और गलत संगत की चपेट में आ रहे हैं। ग्रामीण इलाकों से अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए माता-पिता कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन शहर पहुंचते ही होस्टल और अकेले कमरों में रहने वाले बच्चे नशे की लत में फंसते नजर आ रहे हैं। यह तस्वीरें एक गंभीर सामाजिक चेतावनी हैं, जो बताती हैं कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों की निगरानी और पारिवारिक जुड़ाव कितना जरूरी है। #1
- मंडला जिले के विकासखंड घुघरी अंतर्गत बाजारवाड़ चौक में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर *शिव सेना समिति* के तत्वावधान में भगवान शंकर महादेव महाकाल की भव्य प्रतिमा का विधिवत उद्घाटन कर स्थापना की गई। कार्यक्रम धार्मिक विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर समिति पदाधिकारीगण, स्थानीय नागरिक, श्रद्धालुजन एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उपस्थित जनसमुदाय द्वारा भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की गई। प्रतिमा स्थापना से बाजारवाड़ क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण सृजित हुआ है। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र में आस्था और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलेगा।1
- घुघरी/कैबिनेट मंत्री संपत्तियां विजय जी ने दादा गुरु के सम्मान में1
- Post by User33591
- मोटे अनाज (श्री अन्न) के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और इसके स्वास्थ्यगत लाभों से आमजन को अवगत कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन मण्डला तथा किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय मिलेट फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को मिलेट रोड शो का आयोजन किया गया। प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने मिलेट रोड शो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्री अन्न न केवल पौष्टिकता से भरपूर है, बल्कि यह हमारी प्राचीन कृषि संस्कृति का भी प्रतीक है। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप, मोटे अनाजों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के आयोजन मील का पत्थर साबित होंगे। इस दौरान कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, उपसंचालक कृषि श्री अश्विनी झरिया, सहायक संचालक श्रीमती मधुअली सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।1