उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई स्थित जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय में रविवार को 'PDA जनसंवाद यात्रा' अभियान के तहत प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर के नेतृत्व में हुई इस वार्ता में पार्टी के प्रदेश सचिव महेश कश्यप ने अभियान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी प्रदेश की विधानसभा सीटों पर जनता और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित कर रही है। प्रदेश सचिव महेश कश्यप ने बताया कि पार्टी शोषित, वंचित, पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को जोड़ने के उद्देश्य से यह प्रदेशव्यापी जनसंपर्क अभियान चला रही है। इस अभियान के ज़रिए पार्टी आम जनता की समस्याओं को सीधे सुनकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का प्रयास कर रही है। प्रेस वार्ता के दौरान महेश कश्यप ने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा और प्रदेश सरकार की विभिन्न नीतियों व कार्यशैली को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है और आगामी विधानसभा चुनाव में जनता बदलाव का मन बना चुकी है। कार्यक्रम में पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई स्थित जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय में रविवार को 'PDA जनसंवाद यात्रा' अभियान के तहत प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर के नेतृत्व में हुई इस वार्ता में पार्टी के प्रदेश सचिव महेश कश्यप ने अभियान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी प्रदेश की विधानसभा सीटों पर जनता और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित कर रही है। प्रदेश सचिव महेश कश्यप ने बताया कि पार्टी शोषित, वंचित, पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को जोड़ने के उद्देश्य से
यह प्रदेशव्यापी जनसंपर्क अभियान चला रही है। इस अभियान के ज़रिए पार्टी आम जनता की समस्याओं को सीधे सुनकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का प्रयास कर रही है। प्रेस वार्ता के दौरान महेश कश्यप ने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा और प्रदेश सरकार की विभिन्न नीतियों व कार्यशैली को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है और आगामी विधानसभा चुनाव में जनता बदलाव का मन बना चुकी है। कार्यक्रम में पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा से उच्च शिक्षा विभाग से जुड़े 7.50 लाख से अधिक शिक्षकों और उनके आश्रित परिजनों के लिए 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' का शुभारंभ किया है। इस योजना के माध्यम से पात्र शिक्षकों और उनके परिजनों को कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध कराकर स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड भी वितरित किए। शिक्षकों को सामाजिक सुरक्षा का व्यापक लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा विभाग और पंजाब नेशनल बैंक के मध्य हुए समझौता ज्ञापन (MoU) का हस्तांतरण भी संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों के हितों और उनके परिवारों की सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है और यह योजना शिक्षकों के स्वास्थ्य व सामाजिक सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।1
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उरई में 1275 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी है।1
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जालौन के उरई स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित विशाल जनसभा में जनपद को 1,273.96 करोड़ रुपये की लागत वाली 374 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इनमें 216 परियोजनाओं का शिलान्यास और 158 परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जालौन अब बीहड़, सूखा और दस्यु गतिविधियों से मुक्त होकर विकास और अपनी समृद्ध विरासत की नई पहचान बना चुका है। इन परियोजनाओं में उरई तहसील का नवीन भवन, पुलिस लाइन में आवासीय भवन, मेडिकल कॉलेज में 50 शैय्या क्रिटिकल केयर यूनिट, कालपी पेयजल योजना, ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर, सड़कों का चौड़ीकरण और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट जैसे अनेक प्रमुख कार्य शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना, स्वनिधि, सूर्य घर, कन्या सुमंगला, आयुष्मान भारत तथा कृषि व पशुपालन विभाग के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, चाबी, सोलर रूफटॉप व ऋण वितरित किए। साथ ही उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों के खातों में 13 करोड़ 14 लाख 30 हजार रुपये की धनराशि हस्तांतरित की गई। जालौन की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक भूमि का स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कालपी के हस्तनिर्मित कागज़ को जीआई टैग मिलने के बाद इसका निर्यात ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, अमेरिका, जर्मनी और जापान जैसे देशों में हो रहा है। उन्होंने रंगोली ग्राम पंचायत का भी विशेष उल्लेख किया, जिसने शून्य गरीबी (जीरो पॉवर्टी) का लक्ष्य हासिल किया है। कानून-व्यवस्था पर कड़ा संदेश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में माफिया और संगठित अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और अब उनके लिए केवल दो ही जगह बची हैं— जेल या जहन्नुम। उन्होंने बताया कि अब तक माफिया की 600 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति जब्त की जा चुकी है। नकल माफिया के खिलाफ 10 साल की जेल और 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने के कड़े कानून का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक मामले में पिछले 48 घंटों में 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर जांच शुरू कर दी गई है। इस अवसर पर जनपद के प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक घनश्याम अनुरागी, विधायक गौरीशंकर वर्मा, मूलचंद निरंजन, विनोद चतुर्वेदी, विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन, बाबूलाल तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, पूर्व केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा, मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे और जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।6
- हरचंदपुर शाम का मौसम कैसा है #new1
- जालौन के उरई स्थित चुरखी रोड पर हवलदार अनिल सिंह के प्रतिष्ठान के सामने पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध, ऑपरेशन पराक्रम और गलवान घाटी में शहीद हुए जवानों की वीर नारियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कारगिल युद्ध में हिस्सा लेने वाले 70 से अधिक पूर्व सैनिकों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. घनश्याम अनुरागी ने स्वयं माल्यार्पण कराने से इनकार करते हुए कहा कि सैनिकों से सम्मान लेना उचित नहीं, बल्कि उनका सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि देश आज सुरक्षित है तो यह वीर जवानों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान का परिणाम है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के वरिष्ठ संरक्षक एवं प्रदेश अध्यक्ष कमांडर अनूप मेहरोत्रा (नौसेना मेडल) ने की। समारोह के दौरान कारगिल शहीद सिपाही योगेंद्र सिंह पाल की पत्नी भूरी देवी, ऑपरेशन पराक्रम में शहीद नायक मनोज कुमार सिंह चौहान की पत्नी पुष्पलता देवी तथा गलवान घाटी में शहीद हवलदार धर्मपाल सिंह राजपूत की पत्नी क्रांति देवी को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कमांडर अनूप मेहरोत्रा ने संगठन की एकजुटता पर बल देते हुए हाल ही में झांसी छावनी में मेजर घनश्याम सिंह और कैप्टन अखिलेश नगायच को मिले 'वेटरन अचीवमेंट अवॉर्ड' को जिले के लिए गौरव बताया। कार्यक्रम का संचालन नायब सूबेदार दिनेश निगम ने किया, जबकि अंत में कैप्टन अखिलेश नगायच ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सूबेदार उदय पाल, कैप्टन छेदा सिंह, हवलदार अरविंद सिंह चौहान, हवलदार अमर सिंह पाल, नायब सूबेदार अनिल कुमार सिंह राठौर, हवलदार कौशलेंद्र प्रताप सिंह जादौन और नायब सूबेदार राधेश्याम दोहरे सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक व नागरिक मौजूद रहे।1
- उत्तर प्रदेश में युवाओं के लिए नौकरी और रोजगार के नए अवसरों का लगातार विस्तार हो रहा है। प्रदेश सरकार की विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं, भर्ती प्रक्रियाओं और कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। सरकार का मुख्य जोर युवाओं को रोजगार से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें कौशल प्रशिक्षण और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर केंद्रित है। रोजगार के इन बढ़ते अवसरों से प्रदेश के युवा अपने सपनों को साकार करते हुए आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। इससे युवाओं में नई उम्मीद जगी है और राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।1
- योगी आदित्यनाथ ने उरई स्थित इंद्रा स्टेडियम से जनपद जालौन को 1275 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी है।1
- जालौन जिले की कदौरा थाना पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ₹4,170 नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान महोबा जनपद के पनवाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तुरी मुहार निवासी 32 वर्षीय जयहिंद (पुत्र महेश सोनी) के रूप में हुई है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 25 जुलाई 2026 की शाम करीब 6:50 बजे ग्राम कानाखेड़ा तिराहे से लगभग 100 मीटर पहले उसे दबोचा। पुलिस के मुताबिक, चोरी के मामले में पूर्व में गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों से पूछताछ और साक्ष्य संकलन के दौरान इस आरोपी का नाम सामने आया था। पूछताछ में आरोपी जयहिंद ने स्वीकार किया कि करीब एक माह पूर्व कुछ लोगों ने उसे चोरी के सोने-चांदी के जेवर बेचे थे, जिन्हें उसने आगे चलकर हमीरपुर जिले के राठ कस्बे के एक सर्राफ को बेच दिया था।1