Shuru
Apke Nagar Ki App…
हरचंदपुर शाम का मौसम कैसा है #new
Irshad khan
हरचंदपुर शाम का मौसम कैसा है #new
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हरचंदपुर शाम का मौसम कैसा है #new1
- जालौन के उरई स्थित चुरखी रोड पर हवलदार अनिल सिंह के प्रतिष्ठान के सामने पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध, ऑपरेशन पराक्रम और गलवान घाटी में शहीद हुए जवानों की वीर नारियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कारगिल युद्ध में हिस्सा लेने वाले 70 से अधिक पूर्व सैनिकों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. घनश्याम अनुरागी ने स्वयं माल्यार्पण कराने से इनकार करते हुए कहा कि सैनिकों से सम्मान लेना उचित नहीं, बल्कि उनका सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि देश आज सुरक्षित है तो यह वीर जवानों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान का परिणाम है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के वरिष्ठ संरक्षक एवं प्रदेश अध्यक्ष कमांडर अनूप मेहरोत्रा (नौसेना मेडल) ने की। समारोह के दौरान कारगिल शहीद सिपाही योगेंद्र सिंह पाल की पत्नी भूरी देवी, ऑपरेशन पराक्रम में शहीद नायक मनोज कुमार सिंह चौहान की पत्नी पुष्पलता देवी तथा गलवान घाटी में शहीद हवलदार धर्मपाल सिंह राजपूत की पत्नी क्रांति देवी को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कमांडर अनूप मेहरोत्रा ने संगठन की एकजुटता पर बल देते हुए हाल ही में झांसी छावनी में मेजर घनश्याम सिंह और कैप्टन अखिलेश नगायच को मिले 'वेटरन अचीवमेंट अवॉर्ड' को जिले के लिए गौरव बताया। कार्यक्रम का संचालन नायब सूबेदार दिनेश निगम ने किया, जबकि अंत में कैप्टन अखिलेश नगायच ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सूबेदार उदय पाल, कैप्टन छेदा सिंह, हवलदार अरविंद सिंह चौहान, हवलदार अमर सिंह पाल, नायब सूबेदार अनिल कुमार सिंह राठौर, हवलदार कौशलेंद्र प्रताप सिंह जादौन और नायब सूबेदार राधेश्याम दोहरे सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक व नागरिक मौजूद रहे।1
- जालौन के ज्वालागंज स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर की स्थापना के 104 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। भारत विकास परिषद की प्रमुख शाखा और मंदिर व्यवस्थापक सुनील गुप्ता के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में विधि-विधानपूर्वक श्रीलक्ष्मीनारायण, भगवान भोलेनाथ, प्रभु श्रीराम और हनुमानजी महाराज का पूजन-अर्चन संपन्न हुआ। पाठ के समापन पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने राष्ट्र, समाज और परिवार के कल्याण के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर संस्था के शाखा अध्यक्ष अनंत गुप्ता, संरक्षक सतीश सिंह सेंगर, महिला संयोजिका ऊषा गुप्ता, राजकुमार सोनी, कंचन अग्रवाल, साधना श्रीवास्तव, सिंधुजा श्रीवास्तव, रेखा गुप्ता, पवन अग्रवाल, चंद्रप्रकाश गुप्ता, अरविंद श्रीवास्तव, अखिलेश लाक्षाकार, विजय राठौर, प्रेम कुमार गुप्ता, सौरभ श्रीवास्तव, सौरभ अग्रवाल, महेंद्र पाटकार, सुशील गुप्ता, मंगल सिंह चौहान, मनोज बाथम और राजकुमार विश्नोई सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।2
- समाजवादी पार्टी के बलिया से सांसद सनातन पांडे रविवार को जालौन पहुंचे। उन्होंने समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दीपू त्रिपाठी के आवास पर पहुंचकर उनके स्वर्गीय पिताजी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान आयोजित शोकसभा में सांसद सनातन पांडे ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य व संबल प्रदान करने की कामना की। उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं। श्रद्धांजलि सभा का माहौल पूरी तरह शोकपूर्ण रहा, जहां उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि दी। इस शोकसभा में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से दीपू त्रिपाठी, रामेंद्र त्रिपाठी, आशीष चौबे, अंगद मिश्रा, रामदास यादव, लल्लन श्रीवास्तव, नफीस सभासद, जाकिर सिद्दीकी तथा धर्मेश शर्मा सहित अन्य लोगों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।1
- कारगिल विजय दिवस के अवसर पर जालौन जिले में पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समारोह में सैकड़ों फौजियों ने अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर वीरांगनाओं को सम्मानित भी किया गया।1
- उन्नाव के कोरारी क्षेत्र के पास करोड़ों की लागत से बने ग्रीनफील्ड नेशनल एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे की सड़क उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही पहली ही बारिश में धंस गई। कानपुर से लखनऊ जाने वाले हिस्से में लगातार हुई बारिश के कारण सड़क के नीचे की मिट्टी खिसक गई, जिससे एक्सप्रेस-वे का लगभग 5 से 7 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर धंस गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे सपा नेता मधुसूदन यादव ने शेयर कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पहली ही बारिश में सड़क धंसने के बाद निर्माण एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं और लोगों ने सुरक्षा व गुणवत्ता को लेकर गहरी चिंता जताई है।2
- जालौन जिले की कदौरा थाना पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ₹4,170 नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान महोबा जनपद के पनवाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तुरी मुहार निवासी 32 वर्षीय जयहिंद (पुत्र महेश सोनी) के रूप में हुई है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 25 जुलाई 2026 की शाम करीब 6:50 बजे ग्राम कानाखेड़ा तिराहे से लगभग 100 मीटर पहले उसे दबोचा। पुलिस के मुताबिक, चोरी के मामले में पूर्व में गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों से पूछताछ और साक्ष्य संकलन के दौरान इस आरोपी का नाम सामने आया था। पूछताछ में आरोपी जयहिंद ने स्वीकार किया कि करीब एक माह पूर्व कुछ लोगों ने उसे चोरी के सोने-चांदी के जेवर बेचे थे, जिन्हें उसने आगे चलकर हमीरपुर जिले के राठ कस्बे के एक सर्राफ को बेच दिया था।1