जालौन के ज्वालागंज स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर की स्थापना के 104 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। भारत विकास परिषद की प्रमुख शाखा और मंदिर व्यवस्थापक सुनील गुप्ता के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में विधि-विधानपूर्वक श्रीलक्ष्मीनारायण, भगवान भोलेनाथ, प्रभु श्रीराम और हनुमानजी महाराज का पूजन-अर्चन संपन्न हुआ। पाठ के समापन पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने राष्ट्र, समाज और परिवार के कल्याण के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर संस्था के शाखा अध्यक्ष अनंत गुप्ता, संरक्षक सतीश सिंह सेंगर, महिला संयोजिका ऊषा गुप्ता, राजकुमार सोनी, कंचन अग्रवाल, साधना श्रीवास्तव, सिंधुजा श्रीवास्तव, रेखा गुप्ता, पवन अग्रवाल, चंद्रप्रकाश गुप्ता, अरविंद श्रीवास्तव, अखिलेश लाक्षाकार, विजय राठौर, प्रेम कुमार गुप्ता, सौरभ श्रीवास्तव, सौरभ अग्रवाल, महेंद्र पाटकार, सुशील गुप्ता, मंगल सिंह चौहान, मनोज बाथम और राजकुमार विश्नोई सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
जालौन के ज्वालागंज स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर की स्थापना के 104 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। भारत विकास परिषद की प्रमुख शाखा और मंदिर व्यवस्थापक सुनील गुप्ता के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में विधि-विधानपूर्वक श्रीलक्ष्मीनारायण, भगवान भोलेनाथ, प्रभु श्रीराम और हनुमानजी महाराज का पूजन-अर्चन संपन्न हुआ। पाठ के समापन पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने राष्ट्र, समाज और परिवार के कल्याण के
लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर संस्था के शाखा अध्यक्ष अनंत गुप्ता, संरक्षक सतीश सिंह सेंगर, महिला संयोजिका ऊषा गुप्ता, राजकुमार सोनी, कंचन अग्रवाल, साधना श्रीवास्तव, सिंधुजा श्रीवास्तव, रेखा गुप्ता, पवन अग्रवाल, चंद्रप्रकाश गुप्ता, अरविंद श्रीवास्तव, अखिलेश लाक्षाकार, विजय राठौर, प्रेम कुमार गुप्ता, सौरभ श्रीवास्तव, सौरभ अग्रवाल, महेंद्र पाटकार, सुशील गुप्ता, मंगल सिंह चौहान, मनोज बाथम और राजकुमार विश्नोई सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जालौन जिले को बड़ी सौगात देते हुए दोनों हाथों से खजाना लुटाया है। जिले के लिए किए गए इन बड़े ऐलानों और मिली सौगातों के बीच जालौन नगर क्षेत्र के हिस्से में मायूसी ही आई है।1
- छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले नकल माफिया और परीक्षा व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ सरकार ने सख्त रुख अपनाने के संकेत दिए हैं। सरकार ने स्पष्ट संदेश दिया है कि शिक्षा व्यवस्था की शुचिता और छात्रों के भविष्य से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। परीक्षा में अनियमितता, पेपर लीक और नकल जैसे मामलों में शामिल लोगों पर कठोरतम कार्रवाई की तैयारी की गई है। ऐसे मामलों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा जाएगा और साथ ही अवैध तरीके से अर्जित संपत्तियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने भी ऐसे तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ प्रभावी कदम बढ़ाने की बात कही है। इस सख्त कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य शिक्षा माफिया पर अंकुश लगाना और प्रदेश में निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है, ताकि मेहनत और प्रतिभा के आधार पर ही छात्रों को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।1
- 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' के द्वितीय चरण की तैयारियाँ पूरी हो चुकी हैं और इसके तहत 27 जुलाई को देश के प्रत्येक जिले में 15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना-पत्र और ज्ञापन सौंपे जाएंगे। देश भर के सभी जिलों में स्थानीय कार्यकारिणियों द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दे दिया गया है और जिला प्रशासन से आवश्यक अनुमतियाँ प्राप्त कर ली गई हैं। इस दौरान संबंधित जिलाधिकारियों के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, राज्यों के राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों को जनता की ओर से ज्ञापन प्रस्तुत किए जाएंगे। पिछले लगभग छह माह से देशभर के संतों, गोसेवकों और गोभक्तों के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके माध्यम से सरकार के समक्ष 30 से अधिक प्रमुख मांगें रखी जा रही हैं। इनमें संपूर्ण भारत में गोहत्या-निषेध के लिए केंद्रीय कानून बनाना, गोमाता को 'राष्ट्रमाता' का दर्जा देना, गोचर भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराना, केंद्रीय गो मंत्रालय की स्थापना, केंद्रीय गो-चारा नीति का निर्माण और कृषि, चिकित्सा, पर्यावरण, शिक्षा व मानव जीवन से जुड़े विषयों को गो-केंद्रित राष्ट्रीय नीति का हिस्सा बनाना शामिल है। इसी क्रम में जनपद जालौन से भी प्रार्थना-पत्र और ज्ञापन सौंपा जाएगा। 27 जुलाई दिन सोमवार को सुबह 7:30 बजे भव्य 'प्रार्थना-यात्रा' निकाली जाएगी जो जिलाधिकारी कार्यालय की ओर प्रस्थान करेगी। गौरव महाराज और जिला प्रभारी ने गोभक्तों से समय पर पहुँचने की अपील की है। इस अवसर पर जिले के संत-महात्मा, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि, संस्थाओं के पदाधिकारी, मातृशक्ति, युवा, किसान और बड़ी संख्या में गोभक्त मौजूद रहेंगे।2
- उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई स्थित जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय में रविवार को 'PDA जनसंवाद यात्रा' अभियान के तहत प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर के नेतृत्व में हुई इस वार्ता में पार्टी के प्रदेश सचिव महेश कश्यप ने अभियान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी प्रदेश की विधानसभा सीटों पर जनता और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित कर रही है। प्रदेश सचिव महेश कश्यप ने बताया कि पार्टी शोषित, वंचित, पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को जोड़ने के उद्देश्य से यह प्रदेशव्यापी जनसंपर्क अभियान चला रही है। इस अभियान के ज़रिए पार्टी आम जनता की समस्याओं को सीधे सुनकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का प्रयास कर रही है। प्रेस वार्ता के दौरान महेश कश्यप ने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा और प्रदेश सरकार की विभिन्न नीतियों व कार्यशैली को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है और आगामी विधानसभा चुनाव में जनता बदलाव का मन बना चुकी है। कार्यक्रम में पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।2
- जालौन में दिनदहाड़े एक दुकान की गुल्लक से रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद पीड़ित दुकानदार ने एक अज्ञात व्यक्ति पर चोरी का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- जालौन के कोंच नगर में रविवार दोपहर करीब 12 बजे पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने वार्ड नंबर 19 और वार्ड नंबर 16 में कुल 35 लाख रुपये की लागत वाले दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों का विधिवत भूमि पूजन किया। लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे स्थानीय लोगों ने काम शुरू होने पर खुशी जताई है। नगर पालिका के अनुसार, इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी। वार्ड नंबर 19 के पटेल नगर पूर्वी में पूरनदास अग्रवाल के मकान से शंकर जी मंदिर होते हुए झल्लू यज्ञिक के मकान तक सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। यह सड़क 160 मीटर लंबी और 4.90 मीटर चौड़ी होगी, जिस पर लगभग 17 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा ward नंबर 16 में शंभू साहब पुल से सुदामा के मकान के पास तक 170 मीटर लंबी और 5 मीटर चौड़ी इंटरलॉकिंग सड़क बनाई जाएगी, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 18 लाख रुपये है। भूमि पूजन के दौरान वार्ड सभासद नरेश कुशवाहा, सभासद प्रतिनिधि अशोक गुर्जर, अमित उपाध्याय, ऋषि अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, राजू यज्ञिक, रामकिशोर कुशवाहा, पूरनदास अग्रवाल, आकाश गुप्ता, बेटू गर्ग समेत बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य कराए जा रहे हैं और नगर पालिका सड़क, नाली व अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।1
- जालौन के गोहन थाना क्षेत्र के बिजदुआ गांव के रामनगर में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में सर्पदंश से 38 वर्षीय रजनी देवी की मौत हो गई। घटना के वक्त वह घर में भोजन बनाने की तैयारी कर रही थीं और चूल्हे के लिए कंडे लेने गई थीं। इसी दौरान कंडों के बीच छिपे जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। सर्पदंश के कुछ ही देर बाद महिला की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।1
- जालौन जिले के समीपवर्ती औरैया जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां परिजनों ने जिसे मरा हुआ समझकर अंतिम संस्कार कर दिया था, वह अचानक जिंदा वापस लौट आया। परिजनों द्वारा जिसका अंतिम संस्कार संपन्न किया जा चुका था, उसके जिंदा लौटने से इलाके में हड़कंप मच गया है।1
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा से उच्च शिक्षा विभाग से जुड़े 7.50 लाख से अधिक शिक्षकों और उनके आश्रित परिजनों के लिए 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' का शुभारंभ किया है। इस योजना के माध्यम से पात्र शिक्षकों और उनके परिजनों को कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध कराकर स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड भी वितरित किए। शिक्षकों को सामाजिक सुरक्षा का व्यापक लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा विभाग और पंजाब नेशनल बैंक के मध्य हुए समझौता ज्ञापन (MoU) का हस्तांतरण भी संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों के हितों और उनके परिवारों की सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है और यह योजना शिक्षकों के स्वास्थ्य व सामाजिक सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।1