Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना क्षेत्र के मेउरा गांव में महिला की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 7 अप्रैल 2026 को रघुवंश प्रसाद द्वारा अपनी पत्नी मीना देवी की गोली मारकर हत्या किए जाने को लेकर अथमलगोला थाना कांड संख्या 101/26 के तहत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया। अनुसंधान के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर मुख्य फरार आरोपी इस्लोक प्रसाद उर्फ पप्पू और उसके पुत्र सूर्य भूषण कुमार, दोनों निवासी मेउरा, को उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के सेक्टर-63 से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
JMBNEWS

More news from बिहार and nearby areas
- Post by JMBNEWS1
- बख्तियारपुर। प्रखंड क्षेत्र के नरौली गांव के उत्तर स्थित जगदंबा मंदिर के समीप शनिवार दोपहर करीब 1 बजे एक किसान के गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। इस घटना में किसान धर्मेंद्र सिंह की करीब ढाई बीघा में लगी गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और मानवीय प्रयास से आग बुझाने में जुट गए। साथ ही डायल 112 और अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन टीम ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया और आसपास के खेतों को सुरक्षित कर लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों की सक्रियता और दमकल कर्मियों की तत्परता के कारण आग फैलने से रोक ली गई, अन्यथा पास के कई खेत भी इसकी चपेट में आ सकते थे। अग्निशमन टीम ने मौके पर मौजूद लोगों को आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी और आपात स्थिति में तुरंत डायल 101 या 112 पर सूचना देने की सलाह दी। घटना के संबंध में अंचलाधिकारी बख्तियारपुर शिवकुमार शंभू ने बताया कि फसल जलने की सूचना प्राप्त हुई है। राजस्व कर्मियों द्वारा नुकसान का आकलन कराया जा रहा है और नियमानुसार पीड़ित किसान को सरकारी सहायता प्रदान की जाएगी। इस घटना से किसान को भारी आर्थिक क्षति हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है ताकि पीड़ित किसान को राहत मिल सके।1
- love 💕 marriage date 23/04/2025. ARTI WEDS GAUTAM1
- समस्तीपुर. मोहद्दीनगर थाना क्षेत्र के कुरसैला गांव के पास अपराधियों ने व्यवसायी को मारी गोली.1
- भगवान विष्णु क्षीरसागर में शेषनाग पर योगनिद्रा में।1
- वैशाली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रूसतमपुर थाना क्षेत्र के सुकुमारपुर दियारा में छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 20,000 लीटर अर्धनिर्मित जावा महुआ देशी शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया। #VaishaliNews #BiharPolice #LiquorRaid #IllegalLiquor #PoliceAction #BreakingNews #DesiSharab #MahuaSharab #CrimeNews #BiharNews #VaishaliPolice #RaidOperation #LawAndOrder #HindiNews #TrendingNews1
- Post by Anil Paswan2
- Post by JMBNEWS6