logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छत्तीसगढ़ के हर छोटी बड़ी खबरों के लिए देखते रहिए आगाज टाइम्स न्यूज़

15 hrs ago
user_Arvind tirkey
Arvind tirkey
सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
15 hrs ago

छत्तीसगढ़ के हर छोटी बड़ी खबरों के लिए देखते रहिए आगाज टाइम्स न्यूज़

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • Post by Arvind tirkey
    1
    Post by Arvind tirkey
    user_Arvind tirkey
    Arvind tirkey
    सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • रविवार रहा इस सीजन का सबसे गर्म दिन, अंबिकापुर का पारा पहुंचा 41.5 डिग्री, बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के भी आसार Hot sunday: चिलचिलाती धूप से लोगों का हाल-बेहाल, मौसम विभाग ने 27-30 अप्रैल के बीच गरज-चमक, बारिश व तेज हवा की चेतावनी अंबिकापुर। मौसम (Weather report) में बदलाव से पहले अंबिकापुर में गर्मी ने तेवर दिखाए। रविवार (Hot sunday) को शहर का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक गर्म दिन रहा। तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग दिनभर परेशान रहे। दोपहर के समय सडक़ों पर आवाजाही कम नजर आई। शहर के सबसे व्यस्ततम मार्ग देवीगंज रोड में भी दोपहर में सन्नाटा पसरा रहा। मौसम वैज्ञानिक एएम भट्ट (Hot sunday) के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव के संकेत हैं। 2७ से 30 अप्रैल के बीच छत्तीसगढ़ सहित मध्य भारत के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बिजली गिरने और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में विभिन्न क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण और द्रोणिका (ट्रफ) की स्थिति बनी हुई है, जिसके प्रभाव से मौसम (Hot sunday) में यह बदलाव देखने को मिलेगा। Hot sunday: गर्मी से राहत के आसार मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 2-3 दिनों में बादल छाने और बारिश होने से तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी (Hot sunday) से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि तेज आंधी और बिजली गिरने की घटनाओं को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इधर रविवार को दोपहर 2 बजे से शाम तक आसमान में बादल छाए रहे। इससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। हीट वेव और गर्म रात की चेतावनी मौसम विभाग ने कुछ क्षेत्रों में हीट वेव (Hot sunday) और गर्म रात (वार्म नाइट) की स्थिति बने रहने की भी चेतावनी दी है। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
    1
    रविवार रहा इस सीजन का सबसे गर्म दिन, अंबिकापुर का पारा पहुंचा 41.5 डिग्री, बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के भी आसार
Hot sunday: चिलचिलाती धूप से लोगों का हाल-बेहाल, मौसम विभाग ने 27-30 अप्रैल के बीच गरज-चमक, बारिश व तेज हवा की चेतावनी
अंबिकापुर। मौसम (Weather report) में बदलाव से पहले अंबिकापुर में गर्मी ने तेवर दिखाए। रविवार (Hot sunday) को शहर का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक गर्म दिन रहा। तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग दिनभर परेशान रहे। दोपहर के समय सडक़ों पर आवाजाही कम नजर आई। शहर के सबसे व्यस्ततम मार्ग देवीगंज रोड में भी दोपहर में सन्नाटा पसरा रहा।
मौसम वैज्ञानिक एएम भट्ट (Hot sunday) के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव के संकेत हैं। 2७ से 30 अप्रैल के बीच छत्तीसगढ़ सहित मध्य भारत के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बिजली गिरने और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में विभिन्न क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण और द्रोणिका (ट्रफ) की स्थिति बनी हुई है, जिसके प्रभाव से मौसम (Hot sunday) में यह बदलाव देखने को मिलेगा।
Hot sunday: गर्मी से राहत के आसार
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 2-3 दिनों में बादल छाने और बारिश होने से तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी (Hot sunday) से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि तेज आंधी और बिजली गिरने की घटनाओं को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इधर रविवार को दोपहर 2 बजे से शाम तक आसमान में बादल छाए रहे। इससे लोगों को थोड़ी राहत मिली।
हीट वेव और गर्म रात की चेतावनी
मौसम विभाग ने कुछ क्षेत्रों में हीट वेव (Hot sunday) और गर्म रात (वार्म नाइट) की स्थिति बने रहने की भी चेतावनी दी है। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • West Bengal Politics: Dum Dum में BJP की मेगा रैली, जीत का दावा तेज West Bengal के Dum Dum में BJP की विशाल रैली, जनता का जबरदस्त समर्थन
    1
    West Bengal Politics: Dum Dum में BJP की मेगा रैली, जीत का दावा तेज
West Bengal के Dum Dum में BJP की विशाल रैली, जनता का जबरदस्त समर्थन
    user_Pradesh Khabar
    Pradesh Khabar
    Media company Ambikapur, Surguja•
    19 hrs ago
  • चैनपुर थाना क्षेत्र के पुटरूंगी गांव में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव निवासी मार्टिन तिर्की की 28 वर्षीय पत्नी रोस खलखो कोनार साग तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ी थी, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
    1
    चैनपुर थाना क्षेत्र के पुटरूंगी गांव में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव निवासी मार्टिन तिर्की की 28 वर्षीय पत्नी रोस खलखो कोनार साग तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ी थी, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
    user_Sachin public news
    Sachin public news
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    6 hrs ago
  • कोरबा में सिविल लाईन थाना अंतर्गत निहारिका में संचालित दिव्या ज्वेलर्स नामक सराफा दुकान में संचालक की आँखों में धूल झोंककर साढ़े चार लाख रूपये कीमती सोने के गहने चोरी करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन महिलाये सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के निवासी है जिन्होंने योजनाबद्ध तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस की पकड़ में आये अपराधियों ने बंगाल में भी इसी तरह घटनाओं को अंजाम दिया था, जिनके निशाने पर प्रदेश के अन्य बड़े शहर थे. सराफा दुकान के संचालक निखिल देवांगन की शिकायत पर हरकत में आयी पुलिस ने जाँच शुरू की और आरोपियों को धर दबोचा. आरोपियों के पास से पुलिस ने सोने की चैन और टॉप्स को बरामद किया है.पुलिस ने यह मामला 18 घंटे के भीतर सुलझाया है जिससे कोरबा पुलिस की जमकर सराहना हो रही है.
    1
    कोरबा में सिविल लाईन थाना अंतर्गत निहारिका में संचालित दिव्या ज्वेलर्स नामक सराफा दुकान में संचालक की आँखों में धूल झोंककर साढ़े चार लाख रूपये कीमती सोने के गहने चोरी करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन महिलाये सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के निवासी है जिन्होंने योजनाबद्ध तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस की पकड़ में आये अपराधियों ने बंगाल में भी इसी तरह घटनाओं को अंजाम दिया था, जिनके निशाने पर प्रदेश के अन्य बड़े शहर थे. सराफा दुकान के संचालक निखिल देवांगन की शिकायत पर हरकत में आयी पुलिस ने जाँच शुरू की और आरोपियों को धर दबोचा. आरोपियों के पास से पुलिस ने सोने की चैन और टॉप्स को बरामद किया है.पुलिस ने यह मामला 18 घंटे के भीतर सुलझाया है जिससे कोरबा पुलिस की जमकर सराहना हो रही है.
    user_Manoj kumar dinkar
    Manoj kumar dinkar
    Journalist कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • गुमला: उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (Maternal Health) की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि कोई भी गर्भवती महिला एएनसी (ANC) जांच से वंचित न रहे। सभी गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण एवं नियमित जांच सुनिश्चित करने के साथ ही होम डिलीवरी के मामलों का सत्यापन अनिवार्य रूप से कराया जाए। बैठक में बताया गया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में NQAS के तहत 60 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई है, जिसे और बेहतर करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने एमटीसी (MTC) में बेड ऑक्यूपेंसी बढ़ाने हेतु गैप असेसमेंट करने एवं 509 चिन्हित गंभीर कुपोषित (SAM) बच्चों की स्क्रीनिंग कर उन्हें एमटीसी में भर्ती कराने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि जिले को कुपोषण मुक्त करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए पोषण आहार की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करते हुए शिशु आहार कार्यक्रम को प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए। आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में 68 प्रतिशत उपलब्धि के साथ राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त है। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि एक माह के अंतराल पर प्रगति का आकलन करते हुए पुनः विशेष कैंप का आयोजन किया जाए। इसके साथ ही स्कैन एंड शेयर, हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री एवं हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्री के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा में बताया गया कि जिले ने स्पुटम टेस्ट में 114 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की है। वहीं वर्तमान में 608 टीबी मरीज चिन्हित हैं, जिनमें गुमला, सिसई एवं बसिया प्रखंडों में सर्वाधिक मरीज हैं। उपायुक्त ने जिले को टीबी मुक्त बनाने हेतु विशेष अभियान चलाने एवं 100 दिवसीय टीबी कैंपिंग को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। साथ ही कम प्रगति वाले प्रखंडों में सुधार लाने तथा आवश्यकतानुसार कार्रवाई करने की बात कही गई। नेशनल वेक्टर बॉर्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम एवं एनसीडी (NCD) स्क्रीनिंग की भी समीक्षा की गई। एचपीवी (HPV) टीकाकरण को लेकर उपायुक्त ने सभी विद्यालयों में जांच एवं टीकाकरण अभियान चलाने, अभिभावकों एवं छात्राओं को जागरूक करने तथा शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पीएम-आभिम (PM-ABHIM) योजना के तहत विभिन्न हेल्थ सब सेंटर (HSC), पीएचसी (PHC), इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैबोरेट्री एवं क्रिटिकल केयर ब्लॉक के निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि गुमला जिला का प्रदर्शन प्रत्येक स्वास्थ्य सूचकांक में राज्य स्तर पर शीर्ष 10 में होना चाहिए। इससे नीचे रहने पर संबंधित पदाधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सिविल सर्जन गुमला डॉ. शंभूनाथ चौधरी, जिला योजना पदाधिकारी रमण कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी, जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां,जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खालको, सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
    3
    गुमला: उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उपायुक्त ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (Maternal Health) की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि कोई भी गर्भवती महिला एएनसी (ANC) जांच से वंचित न रहे। सभी गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण एवं नियमित जांच सुनिश्चित करने के साथ ही होम डिलीवरी के मामलों का सत्यापन अनिवार्य रूप से कराया जाए।
बैठक में बताया गया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में NQAS के तहत 60 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई है, जिसे और बेहतर करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने एमटीसी (MTC) में बेड ऑक्यूपेंसी बढ़ाने हेतु गैप असेसमेंट करने एवं 509 चिन्हित गंभीर कुपोषित (SAM) बच्चों की स्क्रीनिंग कर उन्हें एमटीसी में भर्ती कराने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि जिले को कुपोषण मुक्त करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए पोषण आहार की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करते हुए शिशु आहार कार्यक्रम को प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए।
आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में 68 प्रतिशत उपलब्धि के साथ राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त है। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि एक माह के अंतराल पर प्रगति का आकलन करते हुए पुनः विशेष कैंप का आयोजन किया जाए।
इसके साथ ही स्कैन एंड शेयर, हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री एवं हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्री के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा में बताया गया कि जिले ने स्पुटम टेस्ट में 114 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की है। वहीं वर्तमान में 608 टीबी मरीज चिन्हित हैं, जिनमें गुमला, सिसई एवं बसिया प्रखंडों में सर्वाधिक मरीज हैं। उपायुक्त ने जिले को टीबी मुक्त बनाने हेतु विशेष अभियान चलाने एवं 100 दिवसीय टीबी कैंपिंग को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। साथ ही कम प्रगति वाले प्रखंडों में सुधार लाने तथा आवश्यकतानुसार कार्रवाई करने की बात कही गई।
नेशनल वेक्टर बॉर्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम एवं एनसीडी (NCD) स्क्रीनिंग की भी समीक्षा की गई।
एचपीवी (HPV) टीकाकरण को लेकर उपायुक्त ने सभी विद्यालयों में जांच एवं टीकाकरण अभियान चलाने, अभिभावकों एवं छात्राओं को जागरूक करने तथा शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पीएम-आभिम (PM-ABHIM) योजना के तहत विभिन्न हेल्थ सब सेंटर (HSC), पीएचसी (PHC), इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैबोरेट्री एवं क्रिटिकल केयर ब्लॉक के निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि गुमला जिला का प्रदर्शन प्रत्येक स्वास्थ्य सूचकांक में राज्य स्तर पर शीर्ष 10 में होना चाहिए। इससे नीचे रहने पर संबंधित पदाधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में सिविल सर्जन गुमला डॉ. शंभूनाथ चौधरी, जिला योजना पदाधिकारी रमण कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी, जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां,जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खालको, सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    14 hrs ago
  • चैनपुर सरकारी विद्यालय के ताले में ईनशानी मल लैटरीन एक महीने में तीन बार डाला गया। चैनपुर : चैनपुर स्थित राजकीय बालक मध्य विद्यालय में एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना सामने आई है। किसी अज्ञात असामाजिक तत्व द्वारा स्कूल के मुख्य गेट और ताले पर ईनशानी मल लैटरीन लगा दिया गया, जिससे स्कूल का माहौल तनावपूर्ण हो गया और घंटों तक बच्चे व शिक्षक गेट के बाहर खड़े रहने को मजबूर हुए।प्रभारी प्रधानाध्यापिका जगरानी कुजूर ने अत्यंत दुखी मन से बताया कि विद्यालय परिसर में यह इस तरह की तीसरी घटना है। उन्होंने जानकारी दी कि पहली बार जब गेट पर लैट्रिन कि गंदगी फैलाई गई थी, तो उन्होंने स्वयं उसे साफ किया था। दूसरी बार घटना होने पर शिक्षक कृष्णा सर और अन्य महिला शिक्षकों ने बाल्टी और झाड़ू उठाकर सफाई की थी ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। लेकिन ये हद से ज्यादा हो गया कि स्कूल के मुख्य गेट के ताले पर ही कोई लैट्रीन लगा दिया ये बार बार हो रहा है।प्रधानाध्यापिका ने कहा, "यह बेहद तकलीफदेह है कि शिक्षा के मंदिर में ऐसी घिनौनी हरकतें की जा रही हैं। समाज को यह जानना जरूरी है कि स्कूल परिसर में किस तरह की मानसिकता वाले लोग व्यवधान डाल रहे हैं।"सोमवार सुबह जब छात्र और शिक्षक स्कूल पहुंचे, तो गेट पर फैली गंदगी और जाम ताले को देखकर दंग रह गए। सुबह 6:45 बजे स्कूल लगने का समय था, लेकिन इस हरकत के कारण गेट नहीं खुल सका। कक्षा 7वीं की छात्रा भगवती कुमारी और 8वीं की अंबिका कुमारी ने बताया कि उन्होंने ताले के पास भारी गंदगी देखी। छात्रा ने पुष्टि की कि शिक्षिकाओं को पहले भी कई बार खुद सफाई करनी पड़ी है।​काफी देर तक बच्चे और शिक्षक गेट के बाहर ही बैठे रहे। सूचना मिलने पर चैनपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा और मुखिया शोभा देवी विद्यालय पहुंचे। अंततः पुलिस, जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों की उपस्थिति में सुबह 8:030 बजे बिजली कटर से गेट का ताला तोड़ा गया, जिसके बाद बच्चे स्कूल के अंदर प्रवेश कर सके। ताला खुलते ही बच्चों के चेहरों पर राहत की मुस्कान दिखी।इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों और शिक्षकों में भारी रोष भी देखने को मिल रहा है। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने शिक्षकों और ग्रामीणों से पूछताछ की है और आश्वासन दिया है कि इस घृणित कार्य को अंजाम देने वाले आरोपी की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर स्थानीय ग्रामीणों और शिक्षकों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों को जल्द सलाखों के पीछे भेजने की मांग की है।बता दें कि कल रविवार कि छुट्टी के बाद सोमवार के सुबह स्कूल का गेट खोलने के लिए स्कूल के टीचर पहुंचे तो मुख्य गेट के ताले पर शौच लगा हुआ था और ईसके पिछले शनिवार को किया गया था और उसके एक सप्ताह पहले भी स्कूल के गेट के ताले पर शौच लगाया गया था। वहीं बार बार ईस तरह के घृनीत कार्य को देखते हुए स्कूल में पढ़ रहे बच्चों के सुरक्ष को लेकर भी गार्जियन चिंतित नजर आ रहे हैं जीसपर स्कूल के मुख्य गेट पर सीसी टीवी कैमरे कि भी मांग कि जा रही है। चैनपुर से कुलदीप कुमार कि रिपोर्ट।
    1
    चैनपुर सरकारी विद्यालय के ताले में ईनशानी मल लैटरीन एक महीने में तीन बार डाला गया।
चैनपुर : चैनपुर स्थित राजकीय बालक मध्य विद्यालय में एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना सामने आई है। किसी अज्ञात असामाजिक तत्व द्वारा स्कूल के मुख्य गेट और ताले पर ईनशानी मल लैटरीन लगा दिया गया, जिससे स्कूल का माहौल तनावपूर्ण हो गया और घंटों तक बच्चे व शिक्षक गेट के बाहर खड़े रहने को मजबूर हुए।प्रभारी प्रधानाध्यापिका जगरानी कुजूर ने अत्यंत दुखी मन से बताया कि विद्यालय परिसर में यह इस तरह की तीसरी घटना है। उन्होंने जानकारी दी कि पहली बार जब गेट पर लैट्रिन कि गंदगी फैलाई गई थी, तो उन्होंने स्वयं उसे साफ किया था। दूसरी बार घटना होने पर शिक्षक कृष्णा सर और अन्य महिला शिक्षकों ने बाल्टी और झाड़ू उठाकर सफाई की थी ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। लेकिन ये हद से ज्यादा हो गया कि स्कूल के मुख्य गेट के ताले पर ही कोई लैट्रीन लगा दिया ये बार बार हो रहा है।प्रधानाध्यापिका ने कहा, "यह बेहद तकलीफदेह है कि शिक्षा के मंदिर में ऐसी घिनौनी हरकतें की जा रही हैं। समाज को यह जानना जरूरी है कि स्कूल परिसर में किस तरह की मानसिकता वाले लोग व्यवधान डाल रहे हैं।"सोमवार सुबह जब छात्र और शिक्षक स्कूल पहुंचे, तो गेट पर फैली गंदगी और जाम ताले को देखकर दंग रह गए। सुबह 6:45 बजे स्कूल लगने का समय था, लेकिन इस हरकत के कारण गेट नहीं खुल सका। कक्षा 7वीं की छात्रा भगवती कुमारी और 8वीं की अंबिका कुमारी ने बताया कि उन्होंने ताले के पास भारी गंदगी देखी। छात्रा ने पुष्टि की कि शिक्षिकाओं को पहले भी कई बार खुद सफाई करनी पड़ी है।​काफी देर तक बच्चे और शिक्षक गेट के बाहर ही बैठे रहे। सूचना मिलने पर चैनपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा और मुखिया शोभा देवी विद्यालय पहुंचे। अंततः पुलिस, जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों की उपस्थिति में सुबह 8:030 बजे बिजली कटर से गेट का ताला तोड़ा गया, जिसके बाद बच्चे स्कूल के अंदर प्रवेश कर सके। ताला खुलते ही बच्चों के चेहरों पर राहत की मुस्कान दिखी।इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों और शिक्षकों में भारी रोष भी देखने को मिल रहा है। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने शिक्षकों और ग्रामीणों से पूछताछ की है और आश्वासन दिया है कि इस घृणित कार्य को अंजाम देने वाले आरोपी की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर स्थानीय ग्रामीणों और शिक्षकों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों को जल्द सलाखों के पीछे भेजने की मांग की है।बता दें कि कल रविवार कि छुट्टी के बाद सोमवार के सुबह स्कूल का गेट खोलने के लिए स्कूल के टीचर पहुंचे तो मुख्य गेट के ताले पर शौच लगा हुआ था और ईसके पिछले शनिवार को किया गया था और उसके एक सप्ताह पहले भी स्कूल के गेट के ताले पर शौच लगाया गया था।
वहीं बार बार ईस तरह के घृनीत कार्य को देखते हुए स्कूल में पढ़ रहे बच्चों के सुरक्ष को लेकर भी गार्जियन चिंतित नजर आ रहे हैं जीसपर स्कूल के मुख्य गेट पर सीसी टीवी कैमरे कि भी मांग कि जा रही है।
चैनपुर से कुलदीप कुमार कि रिपोर्ट।
    user_Kuldeep kumar
    Kuldeep kumar
    Voice of people चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    16 hrs ago
  • अंबिकापुर: मुकेश प्लास्टिक एवं पटाखा दुकान में भीषण आग के बाद जर्जर हुए भवन को 24 घंटे के भीतर ढहाने का नोटिस जारी अंबिकापुर नगर निगम ने ब्रह्मपारा क्षेत्र में राम मंदिर के पास स्थित व्यावसायिक परिसर में हुई भीषण आगजनी के बाद एक बड़ा फैसला लिया है। प्रशासन ने सुरक्षा मानकों का हवाला देते हुए मुकेश प्लास्टिक एवं पटाखा दुकान और गोदाम वाले इस भवन को पूरी तरह असुरक्षित घोषित कर दिया है। छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 310 के तहत जारी इस आदेश में भवन स्वामी मुकेश अग्रवाल को निर्देशित किया गया है कि वे इस खतरनाक ढांचे को तत्काल प्रभाव से हटा लें। यह कार्रवाई 23 अप्रैल को दुकान और गोदाम में लगी उस विनाशकारी आग के बाद की गई है, जिसने पूरी इमारत की नींव हिला दी थी। ​विस्तृत विवरण के अनुसार, 23 अप्रैल को ब्रह्मपारा स्थित मुकेश प्लास्टिक और पटाखा दुकान में लगी भीषण आग के कारण उत्पन्न हुए अत्यधिक ताप और दबाव ने भवन के स्ट्रक्चर को बुरी तरह प्रभावित किया है। तकनीकी मुआयने में यह बात सामने आई है कि आग की तपिश से भवन के मुख्य कॉलम और बीम के भीतर लगा स्टील अपनी मजबूती खो चुका है और काफी कमजोर हो गया है। इस कारण भवन का एक बड़ा हिस्सा एक तरफ झुक गया है, जिससे इसके किसी भी समय ढहने की आशंका बनी हुई है। प्रशासन ने माना है कि यह भवन अब सार्वजनिक सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा बन चुका है और इससे जन-धन की भारी हानि होने की संभावना है। ​नगर पालिक निगम अंबिकापुर के आयुक्त ने नोटिस के माध्यम से भवन स्वामी को स्पष्ट चेतावनी दी है कि सूचना मिलने के 24 घंटे के भीतर इस असुरक्षित और अनुपयुक्त भवन को सुरक्षित तरीके से हटा लिया जाए। प्रशासन ने यह भी साफ कर दिया है कि यदि तय सीमा के भीतर कार्रवाई नहीं की जाती है, तो नगर निगम अपनी टीम भेजकर खुद भवन को गिराने की प्रक्रिया शुरू कर देगा। ऐसी स्थिति में ध्वस्तीकरण के दौरान आने वाला पूरा खर्च और उसकी वसूली भवन स्वामी से ही की जाएगी। वर्तमान में ब्रह्मपारा और राम मंदिर के आसपास के इस इलाके में सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती जा रही है ताकि किसी भी अनहोनी को टाला जा सके। ​
    1
    अंबिकापुर: मुकेश प्लास्टिक एवं पटाखा दुकान में भीषण आग के बाद जर्जर हुए भवन को 24 घंटे के भीतर ढहाने का नोटिस जारी
अंबिकापुर नगर निगम ने ब्रह्मपारा क्षेत्र में राम मंदिर के पास स्थित व्यावसायिक परिसर में हुई भीषण आगजनी के बाद एक बड़ा फैसला लिया है। प्रशासन ने सुरक्षा मानकों का हवाला देते हुए मुकेश प्लास्टिक एवं पटाखा दुकान और गोदाम वाले इस भवन को पूरी तरह असुरक्षित घोषित कर दिया है। छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 310 के तहत जारी इस आदेश में भवन स्वामी मुकेश अग्रवाल को निर्देशित किया गया है कि वे इस खतरनाक ढांचे को तत्काल प्रभाव से हटा लें। यह कार्रवाई 23 अप्रैल को दुकान और गोदाम में लगी उस विनाशकारी आग के बाद की गई है, जिसने पूरी इमारत की नींव हिला दी थी।
​विस्तृत विवरण के अनुसार, 23 अप्रैल को ब्रह्मपारा स्थित मुकेश प्लास्टिक और पटाखा दुकान में लगी भीषण आग के कारण उत्पन्न हुए अत्यधिक ताप और दबाव ने भवन के स्ट्रक्चर को बुरी तरह प्रभावित किया है। तकनीकी मुआयने में यह बात सामने आई है कि आग की तपिश से भवन के मुख्य कॉलम और बीम के भीतर लगा स्टील अपनी मजबूती खो चुका है और काफी कमजोर हो गया है। इस कारण भवन का एक बड़ा हिस्सा एक तरफ झुक गया है, जिससे इसके किसी भी समय ढहने की आशंका बनी हुई है। प्रशासन ने माना है कि यह भवन अब सार्वजनिक सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा बन चुका है और इससे जन-धन की भारी हानि होने की संभावना है।
​नगर पालिक निगम अंबिकापुर के आयुक्त ने नोटिस के माध्यम से भवन स्वामी को स्पष्ट चेतावनी दी है कि सूचना मिलने के 24 घंटे के भीतर इस असुरक्षित और अनुपयुक्त भवन को सुरक्षित तरीके से हटा लिया जाए। प्रशासन ने यह भी साफ कर दिया है कि यदि तय सीमा के भीतर कार्रवाई नहीं की जाती है, तो नगर निगम अपनी टीम भेजकर खुद भवन को गिराने की प्रक्रिया शुरू कर देगा। ऐसी स्थिति में ध्वस्तीकरण के दौरान आने वाला पूरा खर्च और उसकी वसूली भवन स्वामी से ही की जाएगी। वर्तमान में ब्रह्मपारा और राम मंदिर के आसपास के इस इलाके में सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती जा रही है ताकि किसी भी अनहोनी को टाला जा सके।
​
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.