🚀 DIGITAL SKILLS सीखें | ONLINE WORK से शुरुआत करें क्या आप भी अपने खाली समय में कुछ नया सीखना चाहते हैं और Online Work की शुरुआत करना चाहते हैं? अब आप अपने मोबाइल और इंटरनेट के माध्यम से Digital Skills सीखने के साथ-साथ Calling Work की शुरुआत कर सकते हैं। 📱💻 🔹 आप क्या सीख सकते हैं? ✅ Digital Marketing Basics ✅ Facebook & Instagram Ads ✅ Lead Generation ✅ WhatsApp Automation ✅ YouTube Guidance ✅ AI Graphic & Video Creation ✅ Communication & Calling Skills 📞 Calling Work में क्या करना होता है? कंपनी की ओर से उपलब्ध कराए गए contacts/leads पर कॉल करके उन्हें कंपनी और उपलब्ध skill/work की जानकारी देना तथा interested लोगों को आगे की जानकारी के लिए connect करना। 🎯 यह opportunity Students, Job Seekers, Housewives, Business Owners और ऐसे लोगों के लिए उपयोगी हो सकती है जो अपने खाली समय में नई skills सीखना चाहते हैं। ⏰ शुरुआत करने के लिए आपको पहले काम का पूरा process समझना और training लेना जरूरी है। अगर आप भी Digital Skills सीखकर Online Work की शुरुआत करना चाहते हैं, तो अभी “INFO” लिखकर संपर्क करें। 📲 Contact: Sharwan – 7568628143 📍 Jaipur, Rajasthan
🚀 DIGITAL SKILLS सीखें | ONLINE WORK से शुरुआत करें क्या आप भी अपने खाली समय में कुछ नया सीखना चाहते हैं और Online Work की शुरुआत करना चाहते हैं? अब आप अपने मोबाइल और इंटरनेट के माध्यम से Digital Skills सीखने के साथ-साथ Calling Work की शुरुआत कर सकते हैं। 📱💻 🔹 आप क्या सीख सकते हैं? ✅ Digital Marketing Basics ✅ Facebook & Instagram Ads ✅ Lead Generation ✅ WhatsApp Automation ✅ YouTube Guidance ✅ AI Graphic & Video Creation ✅ Communication & Calling Skills 📞 Calling Work में क्या करना होता है? कंपनी की ओर से उपलब्ध कराए गए contacts/leads पर कॉल करके उन्हें कंपनी और उपलब्ध skill/work की जानकारी देना तथा interested लोगों को आगे की जानकारी के लिए connect करना। 🎯 यह opportunity Students, Job Seekers, Housewives, Business Owners और ऐसे लोगों के लिए उपयोगी हो सकती है जो अपने खाली समय में नई skills सीखना चाहते हैं। ⏰ शुरुआत करने के लिए आपको पहले काम का पूरा process समझना और training लेना जरूरी है। अगर आप भी Digital Skills सीखकर Online Work की शुरुआत करना चाहते हैं, तो अभी “INFO” लिखकर संपर्क करें। 📲 Contact: Sharwan – 7568628143 📍 Jaipur, Rajasthan
- बीकानेर का भाईचारा फिर आया सामने, लावारिस व्यक्ति को पूरे सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई1
- आदमी पीता था शराब महिला ने तोड़ डाला ठेका मच गई अफरा तफरी शराबी की लत के कारण परेशान होती महिला दुकानदार का भारी नुकसान1
- बीकानेर से बड़ी ख़बर* *मदुरई-बीकानेर एक्सप्रेस में बड़ी वारदात: AC कोच से 1 करोड़ के जेवर और 8 लाख नकद पार, घर पहुंचकर खुला बैग तो उड़े होश* *बीकानेर से बड़ी ख़बर* *जितेन्द्र सिंह बीकानेर वन्दे भारत न्यूज* *मदुरई-बीकानेर एक्सप्रेस में बड़ी वारदात: AC कोच से 1 करोड़ के जेवर और 8 लाख नकद पार, घर पहुंचकर खुला बैग तो उड़े होश* बीकानेर। चलती ट्रेन के वातानुकूलित (AC) कोच में सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। मदुरई-बीकानेर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22631) के 3rd AC कोच में सफर कर रही मां-बेटी के बैग से चोरों ने करीब एक करोड़ रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और आठ लाख रुपए की नकदी पार कर दी। पीड़ित परिवार को चोरी की भनक तब लगी जब वे अपने पैतृक गांव पहुंचे और सामान खोला। पीड़ित की शिकायत पर राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) बीकानेर ने मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी है। नागपुर से नोखा आ रही थीं मां-बेटी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, देसलसर निवासी विक्रम राजपुरोहित ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। विक्रम का परिवार महाराष्ट्र के वरूड़ (अमरावती) में मिठाई का कारोबार करता है। विक्रम की मां मांगीदेवी और बहन डिंपल राजपुरोहित 11 सितम्बर को नागपुर रेलवे स्टेशन से नोखा आने के लिए मदुरई-बीकानेर एक्सप्रेस में सवार हुई थीं। दोनों को बी-1 कोच में सीट नंबर 25 और 28 आवंटित थी। उनके पास दो ट्रॉली बैग सहित तीन-चार अन्य बैग थे, जिन्हें उन्होंने अपनी बर्थ के नीचे सुरक्षित रख दिया था। घर पहुंचकर ट्रॉली बैग खोला तो उड़े होश ट्रेन 12 सितम्बर को तय समय पर नोखा स्टेशन पहुंची। वहां से परिजन उन्हें और उनके सामान को लेकर पैतृक गांव देसलसर पहुंचे। गांव पहुंचकर जब मांगीदेवी ने अपना ट्रॉली बैग खोला, तो अंदर का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बैग में रखे करीब 70 तोला सोने के गहने, आधा किलो चांदी के आभूषण और 8 लाख रुपए की नकदी गायब थी। GRP ने दर्ज किया मामला, जांच में जुटी टीमें घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तुरंत बीकानेर जीआरपी थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई। एसी कोच में हुई इतनी बड़ी चोरी की घटना के बाद रेलवे सुरक्षा तंत्र पर सवाल खड़े हो गए हैं। जीआरपी पुलिस के अनुसार, ट्रेन के रूट, संबंधित स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज और संदिग्ध यात्रियों की जानकारी खंगाली जा रही है ताकि गिरोह का सुराग लगाया जा सके। JitSa Journalist Bikaner1
- पंचायतीराज चुनाव को लेकर कांग्रेस की कोलायत-बज्जू ब्लॉक स्तरीय बैठक, कोलायत से इस वक्त की बड़ी खबर... पंचायतीराज चुनाव 2026 को लेकर कांग्रेस की कोलायत और बज्जू ब्लॉक स्तरीय बैठक कोलायत की देशवाली कुम्हार धर्मशाला में आयोजित हुई। बैठक में आगामी पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों, संगठन को मजबूत करने और संभावित प्रत्याशियों को लेकर मंथन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने कोलायत, हदा, बीठनोक और बज्जू पंचायत समितियों में कांग्रेस का प्रधान और बोर्ड बनाने के लक्ष्य के साथ कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने का आह्वान किया। बैठक में चुनाव प्रभारी चिरंजीवीलाल, पूर्व ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी और देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग सहित कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और आपसी समन्वय के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने की बात कही। वहीं, पूर्व ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने क्षेत्र में बारिश नहीं होने से किसानों के सामने पैदा हुई परेशानी का मुद्दा उठाते हुए सरकार से क्षेत्र में अकाल घोषित करने की मांग की। बैठक में कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं से पंचायत स्तर पर सक्रिय होकर आगामी पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। कोलायत से हरीश राव, आवाज़।1
- बीकानेर श्री डूंगरगढ़ विकास मंच के पार्षद पहुंचे नगर पालिका सौंपा ज्ञापन श्री डूंगरगढ़ विकास मंच के पार्षद व पदाधिकारी नगर पालिका पहुंचे और नगर पालिका अध्यक्ष नारायण कलानी को अपना ज्ञापन सौंपा और शहर की बिगड़ी हुई हालत में बदलाव की मांग की गई।1
- किसान आंदोलन के चलते पंचायती राज चुनावों का गांव गांव में हो रहा बहिष्कार खाजूवाला। किसान आंदोलन के चलते जहां किसानों की मांगों को दरकिनार किया जा रहा है, तो वही अब ग्रामीणों द्वारा पंचायती राज चुनाव का भी बहिष्कार किया जा रहा है। आरोप है कि जब तक किसानों की जायज मांग पूरी नहीं की जाती तब तक पंचायती राज चुनाव नहीं होंगे और ना ही गांव में पंचायती राज चुनाव होने दिया जाएगा इसका खुले तौर पर बहिष्कार किया जा रहा है। अनूपगढ़ शाखा की लगती सभी मंडियों में इसका बहिष्कार जारी है।1
- लावारिस व्यक्ति का हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार, बीकानेर ने फिर पेश की भाईचारे की मिसाल बीकानेर। शहर में आपसी भाईचारे और इंसानियत की मिसाल एक बार फिर देखने को मिली। मंगलवार 29 सितंबर को एक लावारिस व्यक्ति का पूरे हिंदू रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार कराया गया। इस दौरान नयाशहर थाना अधिकारी हंसराज जी भी मौके पर मौजूद रहे। बीकानेर ऐसा शहर है जहां हिंदू-मुस्लिम एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े होते हैं और जरूरत के समय एक-दूसरे की मदद करते हैं। अंतिम संस्कार के दौरान भी इसी आपसी मोहब्बत और भाईचारे की तस्वीर सामने आई। धर्म से ऊपर उठकर इंसानियत के नाते टीम के सदस्यों ने अपनी जिम्मेदारी निभाई। खिदमतगार खादिम सोसायटी, असहाय सेवा संस्थान और सावधान इंडिया की टीम के राजकुमार, दिनेश सिंह भदौरिया, आशु जी, शोएब भाई, अयूब चाचा, इमरान भाई, जुनैद खान, हाजी मलंग बाबा, शकील स्टार नेता सहित पूरी टीम के सदस्यों ने सेवा कार्य में सहयोग किया। सभी सदस्यों का इस मानवीय कार्य के लिए धन्यवाद।खिदमतगार शोएब भाई बीकानेर वाला की एम्बुलेंस सेवा के लिए 9214617768 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।1